'वो खुश हैं कि विनेश फोगाट को मेडल नहीं मिला' बजरंग पूनिया ने किस पर साधा निशाना?
नई दिल्ली। कांग्रेस में शामिल हुए रेस्लर बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) और विनेश फोगाट पर भाजपा के पूर्व सांसद और WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगातार निशाना साध रहे हैं।हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने कहा है कि महिला पहलवान के प्रदर्शन की सच्चाई सामने आ चुकी है। उन्होंने दावा किया उनके खिलाफ हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं का हाथ था। वहीं, उन्होंने कहा कि विनेश पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने की हकदार थीं।