Bulldozer Punishment : अब दुकानदारों ने इस तारीख तक नहीं हटाया अतिक्रमण तो प्रशासन वसूल करेगा भारी हर्जाना- बनाई गई यह योजना
तिलहर। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पालिका कर्मियों ने उद्घोषक यंत्रों के माध्यम से पूरे नगर में लोगों से अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा। ऐसा न होने पर पालिका की ओर से कार्रवाई करने व अतिक्रमण हटाने पर होने वाला खर्चा भी संबंधित से वसूलने की चेतावनी दी। नगर में विभिन्न स्थानों पर अवैध कब्जे हैं। बाजारों में अतिक्रमण के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है।
छोटे दुकानदारों ने पक्षपात का लगाया आरोप
प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। खोखा रखकर रोजगार करने वाले अब्दुल मजीद, रफीक व सुलेमान ने कहा कि हर बार कार्रवाई उन जैसे छोटे दुकानदारों तक ही सीमित रह जाती है।