देश-विदेश

लेबनान में बड़ा धमाका करने का इसराइल का प्लान, 35 इलाकों को खाली करने को कहा

बेरूत: इसराइली सेना हिज्बुल्ला को खतम करने का मन बना लिया है। इसराइल ने दक्षिणी लेबनान के 30 से ज्यादा गांवों के लोगों को तत्काल घरों को खाली करने के लिए कहा है। इसराली सेना के एक प्रवक्ता ने लोगों को तुरंत घरों को खाली करने और अवाली नदी के उत्तर की ओर जाने को कहा है।

इसराइली सेना के प्रवक्ता अविचाई अंद्राई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उसमें लिखा है जो कोई हिज्बुल्ला प्रतिष्ठानों और युद्ध सामग्री के पास है, वह अपनी जान खतरे में डाल रहा है। उन्होंने आगे ये भी लिखा, दक्षिण की ओर किसी भी गतिविधि से आपकी जान को खतरा हो सकता है। ऐसे में लोग इन इलाकों को खाली कर दें।इससे पहले लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने ईरान के विदेश मंत्री के बेरूत पहुंचने की बात कही थी। लेबनान की सरकरी समाचार एजेंसी एनएनए ने कहा था कि एक ईरानी विमान रफीक हरीरी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा था, जिस पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची सवार थे।

हिज्बुल्ला और इसराइल में जारी जंग

हिज्बुल्ला और इसराइल के बीच जंग जारी है। इसराइल लगातार लेबनान में धमाके पर धमाका कर रहा है। अब खबर आ रही है कि बेरूत में हुए ताजा इसराइली हमले में हिज्बुल्ला प्रमुख हसन नसरुल्लाह की मौत के बाद उसका उत्तराधिकारी माना जाने वाल हाशिम सफीद्दीन को निशाना बनाया गया। हालांकि हाशिम सफीद्दीन मारा गया कि नहीं, इसकी आधिकारि तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। लेबनानी रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए इसराइली मीडिया ने दावा किया है कि इसराइल डिफेंस फोर्स ने कथित रूप से बेरूत के दहिह उपनगर में हाशिम ससफीद्दीन को मारने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, ये इसराइली हमला नसरल्लाह को मारने वाले हमले से कहीं ज्यादा बड़ा था।

Leave Your Comment

Click to reload image