देश-विदेश

नाटो ने उत्तरी यूरोप में बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास शुरू किया

 ब्रुसेल्स। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सोमवार को उत्तरी यूरोप में बड़े पैमाने पर परमाणु अभ्यास ‘स्टीडफास्ट नून’ शुरू कर रहा है, जिसमें 13 गठबंधन देशों के 2,000 सैनिक और 60 सैन्य विमान भाग लेंगे।

नाटो महासचिव मार्क रट ने कहा, अभ्यास मुख्य रूप से ब्रिटेन, उत्तरी सागर, साथ ही बेल्जियम और नीदरलैंड में होंगे। उन्होंने कहा कि इन अभ्यासों से विरोधियों को पता चल जाएगा कि नाटो किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है।

Leave Your Comment

Click to reload image