देश-विदेश

मध्यस्थता कानून विशेषज्ञ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली

नई दिल्ली। मध्यस्थता कानून विशेषज्ञ तेजस धीरेनभाई करिया ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 39 हो गयी है। मुख्य न्यायाधीश डी के उपाध्याय ने उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति करिया को शपथ दिलाई।

उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम की ओर से पिछले वर्ष अगस्त में कानूनी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ‘शार्दुल अमरचंद एंड मंगलदास’ के साझेदार और मध्यस्थता प्रमुख करिया के पक्ष में सिफारिश किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने 12 फरवरी को नयी नियुक्ति को अधिसूचित किया था। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

Leave Your Comment

Click to reload image