'चीन हमारा दुश्मन नहीं', फिर विवादों में कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा; BJP ने घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस की विदेशी इकाई के प्रमुख सैम पित्रोदा ने एक दावा करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि, भारत को चीन को दुश्मन मानना बंद करना चाहिए।
सैम पित्रोदा के इस बयान पर सत्तारूढ़ भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा ने कांग्रेस को "चीन के प्रति जुनूनी आकर्षण" के लिए जिम्मेदार ठहराया है।