देश-विदेश

सिर्फ दिल्ली-NCR ही नहीं, देश के इन राज्यों में भी सुबह-सुबह हिली धरती

नई दिल्ली। आज तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर के लोग 4.0 तीव्रता से आए भूकंप के झटकों से सहम गए। सुबह करीब 5.36 बजे आए भूकंप के झटकों ने लोगों को काफी डरा दिया और लोग दहशत के मारे घरों से बाहर आ गए। आज देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटकों से इमारतें हिलने लगी और लोगों की नींद झटकों की वजह से खुल गई। लेकिन दिल्ली एनसीआर से भी ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप ओडिशा के पुरी में आया, जिसकी तीव्रता 4.7 थी।

आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार से लेकर बांग्लादेश तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बिहार के सिवान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इसके साथ ही नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम में भी भूकंप ने लोगों को डरा दिया।

कहां-कहां आया भूकंप और कितनी थी तीव्रता:

दिल्ली-एनसीआर- 4 की तीव्रता

सिक्किम- 2.3 की तीव्रता

ओडिशा का पुरी- 4.7 की तीव्रता

बिहार का सीवान- 4 की तीव्रता

हरियाणा- 4 की तीव्रता

बांग्लादेश- 3.5 की तीव्रता

नोएडा, मेरठ- 4 की तीव्रता

क्यों डरावना था दिल्ली का भूकंप

देश में सबसे पहले दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया था। सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर लोगों ने 4.0 तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए थे। जमीन के अंदर से गड़गड़ाने की आवाज भी लोगों को सुनाई दी। भूकंप की तीव्रता 4 होने के बावजूद भी इसका असर काफी ज्यादा था।

कई लोगों को लगा कि कहीं कोई इमारत गिरी है और कुछ लोगों को लगा कि विस्फोट हुआ है। दिल्ली में भूकंप का असर इसलिए ज्यादा महसूस हुआ क्योंकि भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था। धौलाकुआं का इलाका भूकंप का केंद्र था।

कितनी गहराई थी

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। इसका केंद्र नई दिल्ली में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। यह 28.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। गहराई कम होने और केंद्र दिल्ली में होने के कारण इसे ज्यादा महसूस किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image