मध्य प्रदेश
CM डॉ. मोहन के जन्मदिन पर खजराना गणेश मंदिर में विशेष यज्ञ, मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ BJP कार्यकर्ताओं ने की पूजा
इंदौर। MP CM Dr. Mohan Yadav Birthday: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर उन्हें देश भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनकी लंबी आयु के लिए इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विशेष पूजन और यज्ञ किया।
सुप्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में आज भाजपा कार्यकर्ता सीएम डॉ. मोहन यादव की तस्वीर लेकर पहुंचे। जिसके बाद पुजारी के साथ मुख्यमंत्री की लंबी आयु के लिए हवन किया। यह आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता और संस्था पुरुषार्थ के संस्थापक नानुराम कुमावत ने आज सुबह 10 बजे कराया। पूजा और यज्ञ के दौरान विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। यह आयोजन मुख्यमंत्री के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता की कामना करने के साथ-साथ उनके कार्यों की सराहना करने के उद्देश्य से किया गया था।
भाजपा नेता नानुराम कुमावत ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का दिन है। सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की ओर बढ़ रहा है। इसलिए हम सबने मिलकर मुख्य पुजारी अशोक भट्ट के नेतृत्व में सभी संत-महंत और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष पूजा किया। यहां मांगी गई सारी मनोकामना पूरी होती है। इस वजह से उनकी शतायु के लिए पूजा किया। आज अनेक सेवा कार्य किए जाएंगे।
नौकरी का संकट: हाईकोर्ट से विज्ञप्ति खारिज करने के आदेश के बाद नर्सिंग ऑफिसर्स ने सरकार को लिखा पत्र, न्याय की लगाई गुहार
इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर्स ने हाईकोर्ट से विज्ञप्ति खारिज करने के आदेश के बाद सरकार को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी भर्ती प्रक्रिया अवैध थी, तो शासन द्वारा कराई गई अन्य सभी नर्सिंग नियुक्तियों, जो कि वास्तव में “सिर्फ महिला अभ्यार्थियों” की है, भी रद्द की जाए l अन्यथा उनकी नियुक्तियों को यथावत रखा जाए। नर्सिंग ऑफिसर्स ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि आदेश क्रमांक 3119/स्था/स्वशासी/सुपर/2022 दिनांक 22/02/2022 के तहत उनकी नियुक्ति हुई थी और वे तीन वर्षों से लगातार सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गेस्ट्रोएंटरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और डायलिसिस यूनिट जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं को चलाने में नर्सिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही है। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है कि हाईकोर्ट (W.P. 13136/2021) के 11 फरवरी 2025 के फैसले के तहत उनकी भर्ती रद्द कर दी गई, जिससे नर्सिंग ऑफिसर्स मानसिक और आर्थिक संकट में आ गए हैं।
100% महिला भर्ती नहीं थी, फिर भी क्यों हटाया जा रहा है?
नर्सिंग स्टाफ ने पत्र में स्पष्ट किया कि यह भर्ती 100% महिलाओं के लिए नहीं थी, क्योंकि इसमें पुरुष नर्सिंग स्टाफ भी शामिल थे। एमजीएम की स्क्रूटनी कमेटी द्वारा पुरुष अभ्यर्थियों का चयन भी मेरिट के आधार पर किया गया था। इसके बावजूद भर्ती को महिला आरक्षण के नियमों के आधार पर खारिज करना अन्यायपूर्ण है।
दूसरी सरकारी नौकरी छोड़कर आए, अब भविष्य अंधकारमय
नर्सिंग ऑफिसर्स ने लिखा कि उनमें से कई पहले से अन्य सरकारी संस्थानों में कार्यरत थे, लेकिन इस भर्ती को नियमित मानकर उन्होंने वह नौकरियां छोड़ दीं। अब भर्ती रद्द होने से वे न सिर्फ बेरोजगार हो गए हैं, बल्कि कईयों की उम्र सरकारी भर्ती की अन्य परीक्षाओं के लिए अधिक हो चुकी है। नर्सिंग ऑफिसर्स का कहना है “हममें से कई शादीशुदा महिलाएं हैं, कुछ गर्भवती हैं, और कई पर बैंक लोन का भार है। ऐसे में नौकरी जाने से हम गंभीर आर्थिक संकट में आ जाएंगे।”
सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सेवाएं भी प्रभावित होंगी
पत्र में उल्लेख किया गया कि पिछले तीन वर्षों में नर्सिंग स्टाफ ने 50,000-60,000 भर्ती मरीजों और 2-3 लाख बाह्य रोगियों का इलाज किया। प्रतिवर्ष 30,000 से अधिक भर्ती मरीजों, 15-20 लाख बाह्य रोगियों और 3,000-4,000 सर्जरी का संचालन किया जा रहा था। अगर एक साथ 1५0 अनुभवी नर्सिंग स्टाफ को हटा दिया जाता है, तो इससे न सिर्फ मरीज प्रभावित होंगे, बल्कि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं भी चरमरा सकती हैं।
सरकार से मांग – या तो सभी नियुक्तियां रद्द करें, या फिर हमें बनाए रखें
नर्सिंग ऑफिसर्स ने सरकार से मांग की है कि अगर यह भर्ती प्रक्रिया गलत है, तो शासन द्वारा कराई गई अन्य सभी नर्सिंग नियुक्तियों, जो कि वास्तव में “सिर्फ महिला अभ्यार्थियों” की है, भी रद्द की जाए। लेकिन अगर अन्य अस्पतालों में नियुक्तियां जारी हैं, तो इंदौर में भी उन्हें यथावत रखा जाए। हमारी गलती नहीं है, फिर भी हमें ही सजा मिल रही है। शासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हमें अनुग्रहित करना चाहिए।”
बदमाशों ने स्कूल में घुसकर की तोड़फोड़, रजिस्टर जलाया, पूर्व राष्ट्रपति की तस्वीर फेंकी, FIR दर्ज
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ की है। बदमाश स्कूल के दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे और पंखे तोड़ दिए। इसके अलावा, उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तोड़कर फेंक दी, इतना ही नहीं स्कूल का रजिस्टर जलाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद, ब्यौहारी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
यह घटना शहडोल जिले के एक आरएसएस समर्थित स्कूल में हुई है, जिससे लोगों में रोष है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आंखेंटपुर स्थित आखेटपुर विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का दरवाजा तोड़कर स्कूल में घुसे अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में रखी सामग्री को बिखेर दिया। इतना ही नहीं बदमाशों ने स्कूल में लगे पंखे को तोड़ा साथ ही स्कूल के रजिस्टर को आग के हवाले करने का प्रयास करते हुए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की तस्वीर तोड़कर फेंक कर स्कूल में काफी नुकसान किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
एक साथ सामूहिक इस्तीफा देने पहुंचे तीरंदाजी के खिलाड़ी, खेल अधिकारी पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप
जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ी एक साथ इस्तीफा देने पहुंचे। खिलाड़ियों का आरोप है कि पिछले दो-तीन वर्षों से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। खेलो इंडिया गेम्स के लिए जरूरी प्रशिक्षण और उपकरण नहीं मिल रहे, ऊपर से जबरन सेशन ऑफ बताकर छुट्टी पर भेजा जा रहा है। 2006-07 में शुरू हुए मप्र अकादमी मॉडल में यह पहला मामला है, जब सभी खिलाड़ी एक साथ सामूहिक इस्तीफा देने पहुंचे।
अकादमी खाली करने का फरमान
जानकारी के मुताबिक खिलाड़ियों को अकादमी खाली करने का फरमान जारी कर दिया गया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि खेल अधिकारी की मनमानी के चलते वे प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। जबकि अप्रैल महीने में ही खिलाड़ियों के कई मेजर टूर्नामेंट होने वाले हैं। वहीं मई महीने में भी इंटरनेशनल टूर्नामेंट होने है, ऐसे में अकादमी शिफ्ट करने के नाम खिलाड़ियों से अकादमी खाली करवाई जा रही है। इस्तीफा देने पहुंचे खिलाड़ियों ने जानबूझकर टूर्नामेंट में न भेजने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
जिला खेल अधिकारी पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
तीरंदाजी के खिलाड़ियों ने जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके पहले भी तीरंदाजी संगठन के बीच में विवाद हो चुके हैं। भोपाल और दिल्ली के अधिकारी द्वारा समझाइश के बाद भी बात नहीं बन पाई है। वहीं, जिला खेल अधिकारी आशीष पांडे ने कहा कि जो नियम है, जो गाइडलाइन है उसी के तहत बच्चों का चयन होता है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के बीच जो विवाद था उसे सुलझा लिया गया है, बच्चों और कोचेस को आपस में तालमेल बैठना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अकादमी को रांझी में नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है, इसलिए एक महीने की छुट्टी दी गई है।
खिलाड़ी ने बताई व्यथा
तीरंदाजी खिलाड़ी रागिनी मार्को ने कहा कि पिछले तीन साल से अकादमी में यही स्थिति बनी हुई हैं, हम ठीक तरह से प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। हमें खेल अधिकारी आशीष पांडे की तरफ से सपोर्ट नहीं किया जा रहा है। खिलाड़ी ने कहा कि हम सरकार की तरफ से चयनित हुए है, जब हमें प्रैक्टिस ही करने नहीं दिया जाएगा तो एकेडमी में रह कर हम क्या ही करें।
Damoh में फिर गरजा बुलडोजर: गौकशी के आरोपी के घर को किया जमीदोंज, करोड़ों की जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
दमोह। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गौकशी के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमीदोंज किया गया है। सीएसपी और एसडीएम की मौजूदगी में करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है।
दमोह जिले में कुछ दिन पूर्व गौकशी की घटना सामने आने के बाद हिंदू संगठन में काफी आक्रोश रहा। बाजार बंद कराया गया था। एक शार्ट एनकाउंटर भी किया गया था। वहीं प्रशासन लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी।
इसके तहत मंगलवार को सीएसपी अभिषेक तिवारी और एसडीएम आरएल बागरी पूरे दलबल के साथ सीता बावड़ी क्षेत्र पहुंचे। जहां चिन्हित की गई अतिक्रमण की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का कार्य किया गया। जिसमें करोड़ों रुपये की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
एसडीएम आर एल बागरी ने कहा कि इस मामले में पहले दिन से जो कार्रवाई चल रही है, वह लगातार चलती रहेगी। नगर पालिका अतिक्रमण जमीन को चिन्हित कर रही है। इसके बाद प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेंगे। सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि गौकशी मामले में आरोपियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
रंगमंच की जमीन के सामने विशेष समुदाय का कब्जा: बजरंग दल और विहिप ने SDM को सौंपा ज्ञापन, 72 घंटे में हटाने की दी चेतावनी अन्यथा…
जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रंगमंच की जमीन के सामने विशेष समुदाय द्वारा कब्जा कर निर्माण का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने विशेष समुदाय द्वारा कब्जा कर बनाए गए निर्माण को हटाने की मांग की है। वहीं बजरंग दल में 72 घंटे के अंदर कब्जा हटाने की चेतावनी दी है अन्यथा की स्थिति में पाटन बंद का आह्वान किया है।
बजरंग दल के सुमित ठाकुर ने प्रशासन पर जानबूझकर विशेष समुदाय को समर्थन देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा-औरंगजेब की औलाद बनाकर प्रशासन काम कर रहा है। क्या शासन-प्रशासन तमाशा देखने के लिए है या भीड़ तंत्र को सलाम करने के लिए है। यदि 72 घंटे के भीतर कब्जा और अवैध निर्माण नहीं हटा तो बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पाटन नगर बंद करेगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना होने पर उसकी जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। मामले में पुलिस प्रशासन ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गैस रिफलिंग के दौरान ब्लास्ट: 2 बच्चे झुलसे, अवैध रूप से भरी जा रही थी टंकियां
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में गैस रिफलिंग (Gas Refilling) करने के दौरान ब्लास्ट (Blast) हो गया। इस हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित यादव गैस रिफिलिंग शॉप में अवैध रूप से गैस टंकी में रिफिलिंग की जा रही थी। इसी कड़ी में आज अचानक ब्लास्ट हो गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया वरना बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।
इस हादसे ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचों बीच प्रशासन की नाक के नीचे गैस टंकियों की अवैध रूप से रिफिलिंग करने का काम कैसा किया जा रहा है? अब देखना होगा कि इस हादसे के बाद पुलिस अलर्ट होती है या फिर यूं ही यह गोरखधंधा चलता रहेगा।
यात्रीगण कृपया ध्यान देंः भोपाल स्टेशन पर मध्यप्रदेश का पहला पाड स्टाइल होटल तैयार, चार अप्रैल से मिलेगी ये सुविधाएं
भोपाल। रेल यात्रियों से जुड़ी हुई अच्छी खबर सामने आई है। राजधानी भोपाल से सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी अब दूर होगी। ट्रेन लेट या स्टेशन पर जल्दी आने पर यात्री को स्टेशन पर इंतजार नहीं करना होगा। भोपाल स्टेशन पर मध्यप्रदेश का पहला पाड स्टाइल होटल तैयार हो गया है। यात्रियों को पीएनआर नंबर पर ही पाड होटल में बुकिंग मिलेगा। यह सुविधा चार अप्रैल से शुरू होगी। घंटे के हिसाब से पाड मिलेगा। फैमिली और सिंगल यात्रियों को अलग अलग सुविधा मिलेगी। 58 सिंगल पाड और 20 फैमिली पाड बनाए गए हैं।
यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेगी
जानकारी के अनुसार हर पाड में AC की सुविधा और हाई-स्पीड वाई-फाई यात्रियों को मिलेगी। आरामदायक बिस्तर, तकिया और खाने की व्यवस्था। स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए टायलेट सुविधा। गर्म पानी की सुविधा (गीजर)। ठंड के मौसम में गर्म पानी उपलब्ध रहेगा। सामान की सुरक्षा के लिए लाकर की सुविधा। मोबाइल व इलेक्ट्रानिक उपकरण चार्ज करने की सुविधा। आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर उपकरण। टीवी और मेकअप मिरर, मनोरंजन और सुविधा के लिए उपलब्ध। होटल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे से होगी।
इंस्ट्राग्राम पर लाइव आकर पति ने लगाई फांसी, देखती रहीं पत्नी
रीवा। जिले के सिरमौर तहसील के डोल पंचायत में शिव प्रकाश त्रिपाठी नाम के एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगा ली। उसकी पत्नी प्रिया शर्मा ने 44 मिनट तक यह लाइव देखा, लेकिन किसी को जानकारी तक नहीं दी। पुलिस ने पत्नी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। जांच में पत्नी के अवैध संबंधों की बात भी सामने आई है। शिव प्रकाश त्रिपाठी की शादी दो साल पहले प्रिया शर्मा से हुई थी। शादी के शुरुआती दिन में तो अच्छे रहे, लेकिन कुछ महीनों बाद प्रिया किसी और से छिप-छिपकर बातें करने लगी थी। यह बात शिव प्रकाश को पता चली, लेकिन उसने किसी को नहीं बताया और अपनी शादी बचाने की कोशिश करता रहा।
बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर चला प्रभास का जादू
इंदौर। प्रशांत नील की एक्शन-थ्रिलर फिल्म सलार पार्ट 1: सीजफायर एक बार फिर चर्चा में है। 21 मार्च 2025 को यह फिल्म थिएटर्स में दोबारा रिलीज हुई है, जो मूल रूप से तेलुगु के साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम में पेश की गई थी।
प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और मीनाक्षी चौधरी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म हिंदी में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। ओटीटी पर अपनी मजबूत कहानी व एक्शन के चलते इसने दर्शकों का ध्यान खींचा। 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। अब तक की दसवीं सबसे बड़ी हिट है।
बॉक्स ऑफिस पर सलार का जलवा
सलार पार्ट 1: सीजफायर ने 2023 में भारतीय सिनेमा में धमाल मचाया था। इसने बाहुबली: द बिगिनिंग को टॉप-10 से बाहर कर दिया। तेलुगु सिनेमा में तीसरे स्थान पर काबिज है, जो एसएस राजामौली की आरआरआर और बाहुबली 2 के बाद आता है।
फिल्म ने भारत में 407 करोड़ रुपये और विश्व भर में 615.26 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, भारी बजट के बावजूद यह उम्मीदों से थोड़ा पीछे रही। प्रभास की स्टार पावर और दमदार अभिनय को इसकी सफलता का मुख्य कारण माना जा रहा है, जिसने दर्शकों को सिनेमाघरों और ओटीटी दोनों पर बांधे रखा।
दिसंबर 2023 में डंकी से टक्कर
22 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई सलार का शाहरुख खान की डंकी से जबरदस्त टकराव हुआ। इस हाई-वोल्टेज क्लैश का दोनों फिल्मों पर असर पड़ा। डंकी ने अपनी कहानी से दर्शकों को प्रभावित किया, वहीं सलार ने अपने एक्शन से बाजी मारी।
बजट की तुलना में कमाई कम रहने से फिल्म को आंशिक सफलता ही मिली। अब थिएटर्स में दोबारा रिलीज से इसके प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।
सलार पार्ट 2 की तैयारियां
सलार पार्ट 2 की शूटिंग 10 अगस्त 2024 से शुरू हो चुकी है, जिसमें प्रशांत नील फिर से निर्देशन कर रहे हैं। पहले भाग के सेट्स का इस्तेमाल कर विजुअल निरंतरता बनाए रखी जाएगी। प्रभास दवाराथा देवा रायसार और पृथ्वीराज सुकुमारन वर्धा राजा मन्नार के किरदार में लौटेंगे।
श्रुति हासन भी आध्या के रूप में वापसी करेंगी। रामचंद्र राजू और बॉबी सिम्हा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फैंस को इस सीक्वल से बड़ी उम्मीदें हैं।
दोबारा रिलीज का उत्साह
21 मार्च को थिएटर्स में वापसी के साथ सलार फिर से दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। ओटीटी पर लोकप्रियता और थिएटर्स में दोबारा रिलीज से यह फिल्म अपनी पहुंच और प्रभाव को और मजबूत कर रही है।
पति ने लगाई फांसी, पत्नी और सास 44 मिनट तक ऑनलाइन देखती रहीं... पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र के मेहरा गांव में 30 वर्षीय युवक शिव प्रकाश तिवारी ने इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर फांसी लगा ली। घटना के लिए उसने पत्नी और सास को जिम्मेदार बताया। दोनों ने पूरा घटनाक्रम लाइव देखा, परंतु उसे नहीं रोका।
ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रिया तिवारी व उसकी सास गीता पत्नी विनायक दुबे के विरुद्ध आत्महत्या करने के लिए उकसाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 16 मार्च की है।
पत्नी किसी ओर से बात करने लगी
सिरमौर के एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि सेल्समैन का काम करने वाले शिव प्रकाश की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर के रिमारी की प्रिया तिवारी से हुई थी। कुछ महीनों बाद पत्नी छिप-छिपकर किसी और से बात करने लगी, जिससे दोनों में विवाद बढ़ता गया।
लगभग दो माह पहले एक दुर्घटना में पैर टूटने पर शिव प्रकाश बैसाखियों पर आ गया। इसके बाद पत्नी नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और लौटने से इन्कार कर दिया। दुर्घटना के बाद मृतक अपने गांव में रह रहा था।
घटना को 44 मिनट तक सास व पत्नी ने देखा ऑनलाइन
युवक पति के लाइव आकर अपनी पीड़ा सुनाने से लेकर सुसाइड करने तक का 44 मिनट का घटनाक्रम पत्नी एवं उसकी मां ऑनलाइन देखती रही। उसने पति को रोकने की कोशिश नहीं की।
घटना वाले दिन युवक पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था, लेकिन वहां भी उसकी बेइज्जती और मारपीट की गई। इसके बाद वह अपने घर लौट आया और फांसी लगा ली। मामले की जांच अभी जारी है। इंटरनेट मीडिया वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है।
कटनी में रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, परिवार वाले शादी के लिए नहीं थे तैयार
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के कटनी- सतना रेलखंड के नयागांव के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक-युवती पुरैनी के रहने वाले बताए गए हैं।
रेलवे ट्रैक के पास लगी भीड़
घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और उनकी आसपास के लोगों से पहचान कराई। जिसमें युवक की पहचान मुकेश साहू पिता रामप्रसाद साहू 25 साल निवासी पुरैनी और युवती की पहचान मालती साहू पिता गणेश साहू 24 साल के रूप में हुई।
पहली पत्नी की हो गई थी मौत
बताया जाता है कि मुकेश की शादी पहले टिकुरिया गांव में हुई थी और उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार के लोग दोनों के संबंध को लेकर राजी नहीं थे। आशंका है कि दोनों ने इसी बात को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले 5 चीते, आबादी वाले इलाके में पहुंचे… वन विभाग अलर्ट
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीता ज्वाला और उसके 4 शावक अब बाहर निकलकर आबादी वाली इलाके में पहुंच गए है। हाल ही में इन्हें रेलवे ट्रैक के पास और नदी के करीब देखा गया। चीतों के परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ये लोगों के बीच से होकर गुजर रहे हैं। एक महीने पहले ही इन्हें खुले जंगल में छोड़ा गय था।
वन विभाग की टीम भी पहुंची
चीतों के आबादी वाले इलाके में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। जहां चीते जा रहे हैं, वहां लोगों से इनसे दूर रहने के लिए कहा जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार इनकी निगरानी कर रही है।
पहले भी जंगल की सीमा लांघ चुके हैं चीते
चीतों के जंगल की सीमा पार करने का यह पहला मामला नही है। इसके पहले भी बाड़े से छोड़े गए जंगल से बाहर जा चुके हैं। इसके बाद वन विभाग द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर वापस कूनो में लाया गया था।
मंदसौर गोलीकांड को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को जारी किया नोटिस
मंदसौर गोली कांड की जांच के लिए बने जैन आयोग की रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखे जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संदीप दास व न्यायाधीश विक्रम मेहता की युगलपीठ ने इस सिलसिले में मध्य प्रदेश शासन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब देने का आदेश दिया है।
दरअसल, छह जून, 2017 को पिपलिया मंडी, मंदसौर में पार्श्वनाथ चौपाटी पर आंदोलनरत किसानों पर पुलिस द्वारा गोली चलाने से पांच किसानों की मृत्यु हो गई थी। गोलीकांड की घटना की सीबीआई जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर पारस सकलेचा ने हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर की थी।
जैन आयोग का गठन किए जाने पर याचिका निरस्त कर दी थी
न्यायाधीश पीके जायसवाल तथा न्यायाधीश वीरेन्द्र सिंह की युगलपीठ ने शासन द्वारा जैन आयोग का गठन किए जाने के आधार पर याचिका को निरस्त कर दिया था। गोलीकांड की जांच के लिए 12 जून, 2017 को शासन ने जैन आयोग का गठन किया। जैन आयोग ने अपनी रिपोर्ट 13 जून, 2018 को राज्य शासन को सौंप दी थी।
जैन आयोग की रिपोर्ट को चार वर्ष बाद भी विधानसभा के पटल पर न रखे जाने पर पारस सकलेचा ने हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में याचिका दायर कर प्रार्थना की थी कि शासन को आदेश करें कि वह जैन आयोग की रिपोर्ट पर कार्यवाही कर उसे विधानसभा के पटल पर रखे।
पारस सकलेचा ने न्यायालय से कहा था कि जांच आयोग अधिनियम 1952 की धारा 3 (4) के तहत जांच आयोग की रिपोर्ट प्राप्त होने के छह माह के अंदर उस पर कार्रवाई कर विधानसभा के पटल पर रखना शासन का दायित्व है।
हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवेक रूसिया की अध्यक्षता वाली युगलपीठ 14 अक्टूबर, 2024 को पारस सकलेचा की याचिका को निरस्त करते हुए कहा था कि घटना को छह सात वर्ष हो जाने पर उसकी रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखने का कोई आधार नजर नहीं आ रहा है।
हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध पारस सकलेचा ने आठ, जनवरी 2025 को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा व सर्वम रीतम खरे के तर्क सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
सिवनी में मवेशी तस्करी से जुड़ा कथित ऑडियो हुआ वायरल, कान्हीवाड़ा टीआई को किया लाइन अटैच
सिवनी। सिवनी जिले कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मयूर दुबे के बीच मोबाइल फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में भाजयुमो के नेता गो-तस्करों का सहारा लेकर लेकर हिंदूवादी संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को फंसाने की साजिश रच रहे हैं।
साथ ही थाना प्रभारी से अंडरग्राउंड मदद मांग रहे हैं। ऑडियो में थाना प्रभारी भी पूरी मदद करने की हामी भर रहे हैं। यह ऑडियो एसपी सुनील मेहता के पास पहुंचने पर उन्होंने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने बताया कि ऑडियो की प्रमाणिकता जांचने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो में भाजयुमो नेता सिवनी के गणेश चौक निवासी मयूर दुबे और कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी रहे ओमेश्वर ठाकरे दुश्मनों व हिंदुत्व की आड़ में गलत काम करने वालों को फंसाने के लिए षणयंत्र रच रहे हैं। इसके लिए भाजयुमो नेता थाना प्रभारी से बाहर प्रदेशों गोतस्करों की मांग कर रहे हैं।
घसीटकर पीटने की बात कर रहे थे
ऑडियो में इस काम के लिए भाजयुमो नेता खर्चा करने की भी बात कर रहे हैं। ऑडियो में हो रही बातचीत में गो तस्करों को चार-पांच मोबाइल नंबरों पर पैसे डालने और वॉट्सएप मैसेज करने की बातें सुनाई दे रही हैं। इसके अलावा जिन्हें फंसाया जाएगा उन्हें घसीटकर पीटने की बात भी ऑडियो में सुनाई दे रही है।
पार्टी और संघ के पदाधिकारियों को दी रिपोर्ट
एक अन्य ऑडियो में थाना प्रभारी भाजयुमो नेता से यह कहते सुने गए हैं कि उन्होंने विश्व हिंदू परिषद और सहयोगी संगठनों के शीर्ष नेताओं को सिवनी के कुछ लोगों, खासकर माधव दुबे और दीपक यादव की कथित गलत गतिविधियों की जानकारी दी है। थाना प्रभारी यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने इसकी पूरी रिपोर्ट पार्टी व संघ के पदाधिकारियों को दी है।
हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रही दो ऑडियो क्लिप में कितनी सत्यता है। फिलहाल एसपी का कहना है कि ऑडियो क्लिप की जांच कराई जा रही है। जांच प्रभावित ना हो इसके लिए थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया गया है।
इंदौर में बायपास की टाउनशिप के सीसीटीवी में नजर आया तेंदुआ, डरे हुए हैं रहवासी
इंदौर। मांगलिया-राऊ बायपास स्थित एक टाउनशिप में बुधवार रात तेंदुआ नजर आया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड ने तेंदुए की हलचल के बारे में रहवासियों को बताया। इससे टाउनशिप में दहशत फैल गई। वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।
कई घंटों तक अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि वन अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि तेंदुआ कहां से आया था। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ रालामंडल अभयारण्य की ओर से भटककर टाउनशिप में आ गया होगा, क्योंकि टाउनशिप और अभयारण्य के बीच की दूरी काफी कम है।
सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 में आया नजर
वन अधिकारियों के अनुसार बढ़ती गर्मी के कारण तेंदुआ पानी की तलाश में जंगल से बाहर आया होगा। बुधवार रात तेंदुआ बायपास से लगी सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 टाउनशिप में देखा गया। सीसीटीवी फुटेज में वह एक खाली प्लाट पर घूमता नजर आया।
एक घंटे तक तेंदुए की हलचल देखी गई
करीब एक घंटे तक टाउनशिप में उसकी हलचल देखी गई। इसके बाद टाउनशिप कमेटी ने रहवासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी। खासकर उन लोगों को जो सुबह और शाम टहलने के लिए उसी क्षेत्र में जाते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे वन विभाग की रेस्क्यू टीम टाउनशिप पहुंची।
कहां से आया था तेंदुआ
सबसे पहले अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इसके बाद फुटेज के आधार पर सर्च आपरेशन चलाया गया। कुछ स्थानों पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुआ देवगुराडिया क्षेत्र से आया था या रालामंडल अभयारण्य से।
रालामंडल में सात तेंदुए
234 हेक्टेयर में रालामंडल अभयारण्य फैला है। यहां कई बार तेंदुओं की मौजूदगी देखी गई है। अभयारण्य में कुल सात तेंदुए हैं, जिसमें पांच वयस्क और दो शावक हैं। अधिकारियों के मुताबिक अभयारण्य के एनिमल जोन में तेंदुओं के पंजों के निशान और विष्ठा कई बार मिले हैं।
बदले की आग में जल गईं कपड़े की 13 दुकानें, 5 हजार रुपये के लिए पुराने कर्मचारी का कारनामा
इंदौर। शृंगी ऋषि मार्केट नलिया बाखल में 13 दुकानें खाक हो गईं। सराफा पुलिस ने शांतिनाथपुरी (द्वारकापुरी) से 55 वर्षीय देवा को गिरफ्तार किया है। उसने पांच हजार रुपये के विवाद में आग लगाना कबूला। सराफा थाना अंतर्गत आने वाले शृंगी ऋषि मार्केट में गुरुवार तड़के आग लगी थी। सुबह करीब 6.30 बजे फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
सराफा थाने से एएसआई अजीतसिंह और गांधी हाल, लक्ष्मीबाई नगर और मोती तबेला फायर स्टेशन से भी फायरकर्मी पहुंचे। सभी दुकानें कपड़े, दर्जी, सलवार सूट की हैं। कपड़े के अलावा फर्नीचर, इलेक्ट्रिक सामान और फाल सीलिंग होने से आग तेजी से फैली। तीन घंटों के बाद आग पर काबू पाया गया।
22 में से 13 दुकानें जलकर खा हो गईं
पुलिस के मुताबिक मार्केट की 22 में से 13 दुकानें राख हो गईं। फायरकर्मियों ने कहा कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। शाम को दुकानदारों ने पड़ताल शुरू की और कपड़ा बाजार से माही डिजाइन नामक दुकान के सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
फुटेज में करीब तीन बजे सोनम कलेक्शन के संचालक भारत का पूर्व कर्मचारी देवा नजर आया। उसे भारत ने सात दिन पूर्व बहस होने पर नौकरी से निकाला था। देवा कैमरे से छेड़छाड़ करता नजर आ गया।