NDA एवं Naval Academy परीक्षा में सात्विक पाण्डेय ने हासिल किया 37वाँ स्थान, रायपुर का बढ़ाया गौरव
रायपुर ब्यरो हेमन्त बंजारे / रायपुर के होनहार युवा सात्विक पाण्डेय ने NDA एवं Naval Academy परीक्षा में 37वाँ स्थान प्राप्त कर जिले, परिवार और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार सहित क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
सात्विक की इस सफलता में माता-पिता दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिता से प्राप्त सैन्य अनुशासन, समर्पण और देशसेवा के संस्कारों के साथ माता श्वेता पाण्डेय का मार्गदर्शन भी उनकी सफलता की मजबूत नींव बना। उन्होंने माँ के साथ-साथ एक कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए सात्विक की पढ़ाई, दिनचर्या, समय प्रबंधन और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया।