देश-विदेश
अब जी भर कर करो इंटरनेट का इस्तेमाल...BSNL का 499 रुपये का सुपरहिट फाइबर प्लान, 30 दिन फ्री कॉलिंग भी
निजी टेलीकॉम ऑपरेटरों द्वारा टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद बीएसएनएल अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के कारण चर्चा में हैं। अगर आपको हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन
चाहिए, तो बीएसएनएल किफायती फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान पेश करती हैं। अगर आपके इलाके में फाइबर कनेक्टिविटी नहीं है तो आप बीएसएनएल एयरफाइबर
सेवा का लाभ उठा सकते हैं। सरकारी कंपनी जियो और एयरटेल की फिक्स्ड वायरसेल एक्सेस सेवा से पहले यह सर्विस दे रही है।
बीएसएनएल एयरफाइबर टैरिफ प्लान
बीएसएनएल एयरफाइबर सेवा देश के सभी हिस्सों में उपलब्ध है। सरकारी स्वामित्व वाली यह कंपनी अपने एयरफाइबर ग्राहकों को तीन प्लान प्रदान करती है। बीएसएनएल एयरफाइबर प्लान की कीमत 499, 699 और 899 रुपये है।
बीएसएनएल एयरफाइबर 499 रुपये वाला प्लान
यह प्लान एक महीने के लिए वैध है। यह 30Mbps की स्पीड देता है। इसके अलावा ग्राहकों को इस रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
बीएसएनएल एयरफाइबर 699 रुपये वाला प्लान
699 रुपये की कीमत वाला प्लान की वैलिडेटी एक महीने की है। यह 40Mbps तक की स्पीड प्रदान करता है। डेटा लिमिट होने के बाद स्पीड घटकर 4 एमबीपीएस रह जाती है। इसके अतिरिक्त यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान के साथ फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है।
बीएसएनएल एयरफाइबर 899 रुपये वाला प्लान
यह प्लान भी एक महीने की वैधता के साथ आता है। इसमें 50Mbps की स्पीड मिलती है। 3,300 जीबी के बाद स्पीड घटकर 6 एमबीपीएस रह जाती है। इस रिचार्ज प्लान के साथ सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है।
आनलाइन गेम की लत ऐसी कि पहुंच गया सलाखों के पीछे, एक गलती पड़ गई भारी
छिंदवाड़ा ,छिंदवाड़ा के कामठी ज्वेलर्स में काम करने वाला एक सेल्समैन आनलाइन जुए की लत में इस कदर बर्बाद हुआ कि उसने ज्वेलरी की शाप से ही 7 लाख
के जेवर चुराकर गिरवी रख दिए और करीब साढ़े सात लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस मामले का पर्दाफाश एसपी मनीष खत्री ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों
से चर्चा के दौरान किया। इस तरह 97 ग्राम सोना चोरी कर चुका था जिसमें से 40 ग्राम सोना मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन छिंदवाड़ा एवं 47 ग्राम सोना केप्री गोल्ड लोन
छिंदवाडा में गिरवी रखकर रु ले लिए थे, जिसे वह आनलाईन गेम में हार गया।
कामठी जेवलर्स में सेल्समेन का काम करता था
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि पाठा ढाना निवासी प्रदीप डोंगरे ज्वेलर्स कामठी में काम करता था। वह अचानक अपने घर से गायब हो गया था, जिसकी सूचना उसकी पत्नी ने कोतवाली में दर्ज कराई थी, जांच के दौरान पता चला कि गुमशुदा प्रदीप नागपुर रोड स्थित, कामठी जेवलर्स में सेल्समेन का काम करता था कामठी जेवलर्स में जाकर पूछताछ की।
आरोपित दुकान से कुछ चोरी करके तो नहीं गया
पुलिस ने कामठी ज्वेलर्स को सूचित किया कि आरोपित दुकान से कुछ चोरी करके तो नहीं गया है, तब कामठी ज्वेलर्स में उस स्टाक का मिलान किया गया, तो पता चला की उनकी दुकान से धीरे धीरे करके 20 अगस्त से 29 अगस्त तक करीबन 97 ग्राम सोना कीमता 7,50,000 रुपये का चोरी होना पाया गया।
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
कामठी ज्वेलर्स के मालिक ऋषभ पिता नवीनचंद दुग्गड़ ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपित तीन पत्ती आनलाईन गेम खेलता था, रुपये की आवश्यकता होने पर वो कामठी जेवलर्स में काम करते करते चोरी कर लेता था।
10 ग्राम सोने का सिक्का घर पर छिपाकर रखा था
एक 10 ग्राम सोने का सिक्का उसने उसके घर पर छिपाकर रखा था। जिसके डर से वह घर से बिना बताये इधर उधर छिप रहा था। गुम इंसान में दस्तयाब कर पुलिस टीम द्वारा आरोपित के बताये अनुसार मुथुट गोल्ड फाईनेंस लोन एवं केप्री गोल्ड लोन से एवं आरोपित के घर से करीब 7 लाख 50 हजार रूपये का सोना जप्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।
एसपी ने की टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा
आरोपित से 5 नग सोने के कड़े, 2 सोने की चैन, 1 सोने की अंगूठी, 1 सोने का पेंडल, 1 सोने का सिक्का जब्त हुआ है। इस र्कारवाई के लिए एसपी ने टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की है। आरोपित को पकड़ने में कोतवाली थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी,सउनि ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक विकास बैस, रविंद्र ठाकुर, सागर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद के नाम से मिला पत्र
उज्जैन। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर 1 अक्टूबर को एक पत्र मिला है, जिसमें उज्जैन के महाकाल मंदिर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा है। इस घटना के बाद पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है। राजस्थान के हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को मंगलवार को एक पत्र मिला था। जिसमें 2 नवंबर को उज्जैन के महाकाल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर, बूंदी, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़ और गंगानगर रेलवे स्टेशनों को बम 30 अक्टूबर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
हनुमानगढ़ स्टेशन मास्टर को भेजे गए पत्र में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का नाम लिखा हुआ है। यह पत्र डाक के जरिए भेजा गया है। स्टेशन मास्टर ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने स्टेशन पहुंचकर पत्र की जांच की और इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को दी। पत्र मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम करती है जांच
उज्जैन के महाकाल मंदिर में रोज बम स्क्वाड की टीम जांच करती हैं। इसके साथ ही मंदिर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर भी लगाए हैं। धमकी वाला पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एरिया कमांडर बताया है। महाकाल मंदिर के साथ उसने राजस्थान के धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने की बात लिखी है।
रायपुर : आवर्ती चराई योजना से आर्थिक समृद्धि की राह हुई प्रशस्त
छत्तीसगढ़ में कृषि की महत्ता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा महत्वाकांक्षी नरवा, गरुवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना का आरंभ किया गया। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आवर्ती चराई क्षेत्र विकास व गौठान निर्माण कर पशुपालन में वृद्धि करना व पशुओं को चारागाह के माध्यम से चारा उपलब्ध कराना व साथ ही ग्रामीणों को रोजगारोन्मुखी कार्य उपलब्ध कराकर उन्हे सुदृढ़ बनाना है। इसी कड़ी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत सामान्य वनमंडल महासमुन्द के वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत “आवर्ती चराई विकास कार्य“ हेतु 30 स्थल तथा “गौठान निर्माण कार्य“ हेतु 16 स्थलों को चयन कर कार्य सम्पादन किया गया है। आवर्ती चराई एवं गौठान गोड़बहाल को परिक्षेत्र में मॉडल के रूप में चयन किया गया।
आवर्ती चराई विकास कार्य गोड़बहाल में चारागाह विकास कार्य हेतु 2 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन कर चयनित क्षेत्र में सी.पी.टी, डब्ल्यू.ए.टी. व शोकपीट का निर्माण कराया गया। कार्य के तहत् क्षेत्र में पानी एकत्रीकरण हेतु पानी टंकी का निर्माण किया गया, पानी की व्यवस्था हेतु नलकूप खनन कराकर मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। गौठान क्षेत्र में वर्मी कम्पोस्ट पीट 10 नग, अंजोला टैंक 12 नग तथा 0.20 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा सब्जी भाजी का उत्पादन कर अपने आय में वृद्धि कर आर्थिक रूप से सशक्त व सुदृढ़ हो रहे है।
10 हेक्टेयर क्षेत्र में नेपियर घास का रोपण किया गया है। जिससे स्थानीय निवासियो द्वारा चक्रिय निधि मद के तहत ऋण लेकर 250 गायों के लिए उत्तम चारा उपलब्ध हो पा रहा है, जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है। अंजोला टैंक से भी पशुओं के लिए चारा उपलब्ध हो रहा है। इस प्रकार पशुपालकों, ग्रामीण महिलाओं को जमीनी स्तर में लाभ मिल रहा है।
गांव के पशुपालक अपने मवेशियों को चराई केंद्र में लाते हैं, जिससे वे निश्चिंत होकर कृषि कार्यों में अपना समय का बेहतर सदुपयोग कर पाते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाएं एकता और आत्मविश्वास से स्वावलंबन कि दिशा में बढ़ते हुए उन्नति की ओर अग्रसर हो रही हैं। साथ ही क्षेत्रीय ग्रामीणों को रोजगार के नए नये मौके मिलना शुरु हो गये हैं जिससे आर्थिक सशक्तीकरण भी सुनिश्चित हुआ है।
Anushka Sharma की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच आनन-फानन में मुंबई लौटे Viral Kohli,
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली तब से सुर्खियां में छाए हुए हैं जब से य़े खबर आई है कि पावर कपल दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाला है. एबीपी न्यूज को भी सोर्स से ये पक्की खबर मिली थी कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. हालांकि कपल ने अभी तक सेकंड प्रग्नेंसी की अनाउंसमेंट नहीं की है. वहीं अनुष्का शर्मा के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरों के बीच गुवाहाटी में वर्ल्ड कप 2023 के वार्म-अप मैचों में बिजी विराट कोहली को आनन-फानन में मुंबई लौटना पड़ा है.
छत्तीसगढ़ में बादलों की आंख-मिचौली रहेगी जारी,
रायपुर । मानसून की विदाई से पूर्व राजधानी सहित कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बन रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। यानी कि सरगुजा संभाग सहित बिलासपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि शेष भाग के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, राजधानी में सोमवार को मौसम सामान्यत: मेघमय रहने के आसार हैं और देर शाम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस धमतरी में, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग के रिकार्ड के अनुसार प्रदेश में एक सेमी से लेकर पांच सेमी तक वर्षा कई क्षेत्रों में दर्ज की गई।
इन क्षेत्रों में हुई बारिश
प्रदेश में सर्वाधिक पांच सेमी वर्षा चांपा में हुई। वहीं, पुसौर, जांजगीर, कुसमी, बलौदा, कवर्धा में दो सेमी, बसना, मरवाही, मालखरौदा, पंडरिया, पत्थलगांव में एक सेमी, जबकि अन्य कुछ क्षेत्रों में इससे भी कम वर्षा दर्ज की गई।
यह बन रहा सिस्टम
गांगेय पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे झारखंड के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है और चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसके अगले 24 घंटे में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं, एक द्रोणिका निम्न दबाव क्षेत्र से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर विस्तारित है।
एशियन गेम्स 2023: शॉट पुट में भारत ने जीता गोल्ड
दिल्ली । एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखे हुए हैं। भारत के स्टार शॉटपुट थ्रोअर तजिंदरपाल सिंह तूर ने शॉटपुट इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है।
तूर ने इस इवेंट में भारत को दूसरा ट्रैक और फील्ड स्वर्ण पदक दिलाया। तूर (2018 जकार्ता, 2023 हांग्जो) परदुमन सिंह बराड़ (1954 और 1958), जोगिंदर सिंह (1966 और 1970) और बहादुर सिंह चौहान (1978 और 1982) के बाद अपने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल का बचाव करने वाले चौथे भारतीय शॉट पुटर बन गए हैं।
कैसा रहा तूर का गेम
तूर ने एक शानदार पहली थ्रो के साथ शुरुआत की जो 20 मीटर के निशान के आसपास गिरी, लेकिन इसे नो थ्रो माना गया। उनका दूसरा थ्रो भी खारिज कर दिया गया। तूर ने अपने तीसरे प्रयास में अपना पहला लीगल थ्रो फेंका, जोकि 19.51 मीटर का था, उस समय तक सऊदी अरब के मोहम्मद दाउदा टोलो 19.93 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पहले स्थान पर चल रहे थे।
इसके बाद तूर ने गोल्ड मेडल की स्थिति में आने के लिए अपने चौथे प्रयास में 20.06 का भारी थ्रो किया, लेकिन टोलो ने 20.18 मीटर थ्रो के साथ फिर से बढ़त हासिल कर ली। जबकि तूर अपने पांचवें थ्रो में चूक गए, उन्होंने अपने छठे प्रयास में 20.36 मीटर के विशाल थ्रो के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका यह उनका आखिरी थ्रो भी था। सऊदी के टोलो भारतीय के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से आगे नहीं निकल सके और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
इंजरी ने किया परेशान
28 वर्षीय तूर ने 2018 में जीते गए गोल्ड मेडल का बचाव करने के प्रबल दावेदार थे। वह व्यक्तिगत इवेंटों में एकमात्र भारतीय एशियाई रिकॉर्ड धारक हैं। तूर की एकमात्र चिंता यह है कि वह पिछले कुछ सालों में चोटिल होते रहे हैं। पंजाब के इस हट्टे-कट्टे एथलीट ने जून में राष्ट्रीय अंतर-राज्य चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर 21.77 मीटर की दूरी तक लोहे की गेंद फेंककर अपना ही एशियाई रिकॉर्ड फिर से लिखा था। जुलाई में बैंकॉक में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान उन्हें कमर में चोट लग गई थी, जहां उनका 20.23 मीटर का पहला राउंड थ्रो उन्हें पहला स्थान दिलाने के लिए पर्याप्त था। तूर ने विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया लेकिन कमर की चोट से उबरने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। तूर ने टोक्यो ओलंपिक के ठीक बाद अपने फेंकने वाले हाथ की बाईं कलाई की सर्जरी कराई थी और कहा था कि उनकी कलाई ठीक है। आपको बता दें कि एशियाई खेलों के पहले 18 संस्करणों में भारतीयों ने नौ बार पुरुषों के शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता है।
सुहागन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना से रखा निर्जला व्रत, मुख्यमंत्री आवास में भी मना करवा चौथ
भोपाल, बुधवार को कार्तिक कृष्ण चतुर्थी के मौके पर करवा चौथ का पर्व परंपरागत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखा। शाम को कई जगहों पर सामूहिक आयोजन हुए और महिलाओं ने छलनी से आसमान में चांद के दर्शन करने के बाद पति की सूरत निहारी और उसके बाद व्रत खोला। चंद्रमा को अर्ध्य दिया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कथा श्रवण की। कालोनियों, होटल, रेस्टोरेंट, सामुदायिक भवनों में आयोजित हुए करवा चौथ पर्व के कार्यक्रमों में महिलाओं ने चंद्रमा देखा। विधि-विधान से करवाचौथ कथा पढ़ी। पूजा-अर्चना की। चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पति का आशीर्वाद लिया और पतियों के हाथों से पानी पीकर निर्जला व्रत खोला।
सीएम हाउस में करवा चौथ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कांग्रेस को दी तीन चुनौतियां
1. कांग्रेस देश को लिखित में गारेंटी दे कि वो संविधान बदल कर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देंगे. देश को तोड़ने का काम नहीं करेंगे.
देश के लिए तो मैं सिर्फ एक सेवक हूं: मोदी
हिम्मतनगर ,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि शायद दुनिया के लोग उन्हें एक देश के प्रधानमंत्री के तौर पर जानतें होंगे। परंतु देश के लिए तो मैं सिर्फ एक सेवक हूं। देशवासियों के लिए सेवा का व्रत लेकर निकला हुआ, हमेशा आपका साथी नरेन्द्रभाई हूं। यही शक्ति है जिसे लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
श्री मोदी ने साबरकांठा के हिम्मतनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो छोटे-मोटे काम करने के लिए थोड़े भेजा था। आपने मुझे चुनौतियों को चुनौती देने के लिए भेजा था। चुनौतियों को टालने के लिए नहीं चुनौतियों से टकराने के लिए भेजा था। इस मिट्टी में वह ताकत है दुनिया ने महात्मा गांधी में वो ताकत देखी थी। देश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल में वो सामर्थ्य देखा था। इस मिट्टी में वो ताकत है जिसने मुझे पाला, पोसा और बड़ा किया और मैं आप सबकी सेवा करने में दिन-रात खपाता रहता हूं।
उन्होंने कहा कि दस साल पहले तक देश आतंकवाद की आग में जल रहा था। जब आतंकवादी आते थे तो बहुत बड़ी घटना करते थे। मुंबई में उन्होंने 26/11 किया। उस समय की सरकार डॉजियर भेजती थी। आज का भारत आतंक के आकाओं को डॉजियर नहीं डोज देता है और घर में घुसकर मारता है।
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए 979 नागरिकों ने ली मतदान की शपथ, शपथ पत्र भी भरे
जिला परिवहन कार्यालय द्वारा यात्री बसों में मतदाता जागरूकता के बैनर पोस्टर लगाए
विदिशा,। लोकसभा निर्वाचन 2024 शत प्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर योगेश भरसट के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला परिवहन कार्यालय, विदिशा में प्रतिदिन ड्राइविंग लाइसेंस आदि कार्य हेतु आने वाले आमजनों को जिला परिवहन कार्यालय में मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है साथ ही साथ उन्हें मतदान करने हेतु शपथ दिलाई जाकर उनसे शपथ पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
जिला परिवहन अधिकारी बृजेश वर्मा ने बताया कि मार्च माह की 22 तारीख से अब तक कार्यालय में आए 979 नागरिकों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया एवं उनसे आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के संबंध में शपथ पत्र प्राप्त किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान मतदान दिवस तक जारी रहेगा। लोकसभा निर्वाचन, 2024 हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी द्वारा यात्री बसों में मतदाता जागरूकता संबंधी पोस्टर, बैनर भी लगवाए जा रहे हैं।
आश्रम में 19 नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन । बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में 19 नाबालिगों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात पुलिस ने फरार आरोपित सेवादार को आष्टा से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार 6:00 बजे पुलिस उसे लेकर उज्जैन पहुंची । इस मामले में आरोपित आचार्य राहुल को पुलिस मंगलवार रात को ही गिरफ्तार कर चुकी थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में कायमी की है। महाकाल थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि बड़नगर रोड स्थित गुरुकुल दंडी आश्रम में बच्चे वेद अध्ययन, कर्मकांड, पंडिताई सीखने आते हैं। मंगलवार को आश्रम में अभिभावकों व आश्रम संचालक गजानन सरस्वती की बैठक हुई थी।
जिसमें आश्रम में पढ़ने वाले 19 बच्चों ने अपने साथ आचार्य राहुल शर्मा व सेवादार अजय ठाकुर द्वारा कुकर्म किए जाने की बात कही थी। इसके बाद संचालक सरस्वती में पुलिस बुलाकर राहुल शर्मा को गिरफ्तार करवा दिया था। अजय ठाकुर को पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार देर रात पुलिस ने उसे आष्टा से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे लेकर उज्जैन पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने बुधवार को ही एसआईटी का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि आश्रम के सभी 19 पीड़ित बच्चों को अभिभाषक वहां से निकलने की तैयारी कर रहे हैं।
बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ सघन जांच व कार्यवाही के लिए 27 टीमें गठित
जयपुर। माइंस विभाग के निदेशक भगवती प्रसाद कलाल ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए बजरी प्रभावित क्षेत्रों में सघन चैकिंग व कार्यवाही अभियान शुरु कर दिया है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों कार्मिकों के साथ ही होमगार्ड कार्मिकों को टीम में शामिल करते हुए 27 टीमों का गठन किया गया है। अभियान में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से समन्वय बनाते हुए स्थानीय स्तर पर पुलिस टीम का भी सहयोग लिया जाएगा।
निदेशक माइंस श्री कलाल बुधवार को खनिज भवन जयपुर में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बजरी के अवैध खनन को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बजरी के अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण को लेकर सरकार गंभीर है। इसी को ध्यान में रखते हुए टोंक, देवली, केकड़ी,अजमेर, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, शाहपुरा, भीलवाड़ा, चित्तोड़, जोधपुर, पाली, सोजत, सिरोही, जालौर, बाड़मेर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर एवं रुपवास आदि में सघन जांच अभियान के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विभाग द्वारा सघन जांच अभियान के लिए गठित टीमों को कार्यक्षेत्र से बाहर कार्यवाही करने के लिए आरएमएमसीआर 2017 के नियम 54, 56 और 62 के तहत अधिकृत कर दिया गया है। सघन जांच अभियान के लिए गठित टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही की मुख्यालय स्तर पर अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस श्री पीआर आमेटा को मॉनिटरिंग प्रभारी बनाया गया है।
एनसीपीए भारतीय शास्त्रीय संगीत के छात्रों के लिए 'सिटी एनसीपीए स्कॉलरशिप फॉर यंग म्यूजिशियंस' के एक और संस्करण की पेशकश कर रहा है
मोदी ने की इजरायल सहित कई राष्ट्राध्यक्षों से की मुलाकात
दुबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अध्यक्षता में विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन सीओपी 28 के इतर यहां इज़रायल, मालदीव, स्विट्जरलैंड, उज़्बेकिस्तान और मेजबान यूएई के राष्ट्रपति और स्वीडन के प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकातें कीं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार इज़रायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे इजराइल-हमास संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों में लोगों की मौत पर संवेदना व्यक्त की और बंधकों की रिहाई का स्वागत किया।
बड़े देश स्वार्थ छोड़कर, स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाएं : मोदी
दुबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक समुदाय का आह्वान किया कि जलवायु लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उन्हें स्वार्थ प्रेरित सोच के अंधेरे से बाहर निकलना होगा और ऊर्जा संक्रमण, न्यायपूर्ण, समावेशी एवं समानतापूर्ण बनाने के लिए दूसरे देशों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सुलभ करके स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त बनाना होगा।
श्री मोदी ने यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अध्यक्षता में आयोजित विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन (सीओपी-28) में विशेष संबोधन में इस आह्वान के साथ ग्रीन क्रेडिट पहल की घोषणा की और सभी देशों से इससे जुड़ने की अपील भी की। इस मौके पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरस भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने विश्व नेताओं को दो टूक शब्दों में नसीहत देते हुए कहा, पिछली शताब्दी की गलतियों को सुधारने के लिए हमारे पास बहुत ज्यादा समय नहीं है। मानव जाति के एक छोटे हिस्से ने प्रकृति का अंधाधुंध दोहन किया। लेकिन इसकी कीमत पूरी मानवता विशेषकर ग्लोबल साउथ के निवासियों को चुकानी पड़ रही है।
सिर्फ मेरा भला हो, ये सोच, दुनिया को एक अंधेरे की तरफ ले जाएगी। इस हॉल में बैठा प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक राष्ट्राध्यक्ष बहुत बड़ी जिम्मेदारी के साथ यहां आया है। हम में से सभी को अपने दायित्व निभाने ही होंगे। पूरी दुनिया आज हमें देख रही है, इस धरती का भविष्य हमें देख रहा है। हमें सफल होना ही होगा।
श्री मोदी ने कहा, हमें निर्णायक होना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि हर देश अपने लिए जो जलवायु लक्ष्य तय कर रहा है, जो संकल्प कर रहा है, वो पूरा करके ही दिखाएगा। हमें एकता से काम करना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि हम मिलकर काम करेंगे, एक दूसरे का सहयोग करेंगे, साथ देंगे। हमें वैश्विक कार्बन बजट में सभी विकासशील देशों को उचित शेयर देना होगा।
हमें अधिक संतुलित होना होगा। हमें ये संकल्प लेना होगा कि अनुकूलन, शमन, जलवायु वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी, हानि और क्षति इन सब पर संतुलन बनाते हुए आगे बढ़ें। हमें महत्वाकांक्षी हाेना होगा। हमें संकल्प लेना होगा कि ऊर्जा संक्रमण, न्यायपूर्ण, समावेशी एवं समानतापूर्ण हो। हमें नवान्वेषी बनना होगा। हमें ये संकल्प लेना होगा कि नवान्वेषी तकनीक का लगातार विकास करें। अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरे देशों को प्रौद्योगिकी हस्तांतरण करें। स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति श्रृंखला को सशक्त करें।
कॉलेज परिसर में हार्ट अटैक से बीएससी छात्रा की मौत
यूपी। डीएवी पीजी कॉलेज के परिसर में शुक्रवार दोपहर बाद बैडमिंटन खेलते-खेलते बीएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिजनों, अस्पताल प्रशासन और अपने आला अधिकारियों से बात करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
असुरन के गीता वाटिका निवासी गौरी मिश्रा (उम्र 18 वर्ष) पुत्री राजेश मिश्रा डीएवी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे वह बैडमिंटन खेल रही थी, उसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गई। वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने शोर मचाया, जिसके बाद वहां कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी जुट गए। किसी तरह छात्रा को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। प्रथमदृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
छात्रा के निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं जिला अस्पताल पहुंच गए। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज ने छात्रा को अस्पताल ले आने में कोई मदद नहीं की। छात्रों ने अपनी ही व्यवस्था से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी काफी देर तक कॉलेज के कोई अधिकारी, शिक्षक या कर्मचारी नहीं पहुंचे।