व्यापार
"Hyundai द्वारा पेश किए गए Creta और Alcazar एडवेंचर एडिशन, पुराने मॉडल से क्या है खास जानिए पूरी जानकारी"
हुंडई (Hyundai) मोटर इंडिया ने Creta और Alcazar SUV के एडवेंचर एडिशन पेश कर दिए हैं. नई हुंडई क्रेटा एडवेंचर एडिशन की कीमत 15.17 लाख रुपये से शुरू है जबकि अलकज़ार एडवेंचर एडिशन की कीमत 19.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है. इन स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल्स को कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ नए फीचर्स भी मिले हैं.
हुंडई क्रेटा और अल्कजार के एडवेंचर एडिशन की कीमतें
हुंडई क्रेटा 1.5L MPi MT SX एडवेंचर एडिशन पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस- 15,17,000 रुपये
हुंडई क्रेटा 1.5L MPi IVT SX(O) एडवेंचर एडिशन पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस- 17,89,400 रुपये
हुंडई अल्कजार 1.5T MT Platinum एडवेंचर एडिशन पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस- 19,03,600 रुपये
हुंडई अल्कजार 1.5T DCT Signature(O) एडवेंचर एडिशन पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस- 20,63,600 रुपये
हुंडई अल्कजार 1.5 MT Platinum एडवेंचर एडिशन डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस- 19,99,800 रुपये
हुंडई अल्कजार 1.5 AT Signature(O) एडवेंचर एडिशन डीजल वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस- 21,23,500 रुपये
कैसा है दोनों ही SUV का नया वेरिएंट
हुंडई की तरफ से शेयर किए गए ऑफिशियल डिटेल के मुताबिक यह क्रेटा और अल्कजार दोनों ही SUV कारों को बिलकुल ही नए ब्लैक इंटीरियर के साथ लॉन्च किया जाएगा. जिसमें कि हल्के सेज गेरीन इंसर्ट और खास एंडवेंचर वैरिएंट के साथ सिटिंग अरेंजमेंट होगा. क्रेटा और अल्कजार एडवेंचर एडिशन में दोनों एसयूवी 21 अनूठी खासियतों के साथ आती हैं. दोनों ही कारों को मजबूत डोर क्लैडिंग, 3डी डिजाइनर एडवेंचर मैट, फेंडर पर एडवेंचर प्रतीक, स्पोर्टी मेटल पैडल, हुंडई लोगो के साथ ब्लैक फ्रंट ग्रिल, डार्क क्रोम रियर हुंडई लोगो, डार्क क्रोम क्रेटा और अल्कजार लेटरिंग, ब्लैक स्किड से लैस किया गया है.
डैशकैम फीचर्स से लैस है ये स्पेशल एडिशन
क्रेटा और अल्कजार के एडवेंचर संस्करण में एक डैशकैम मिलता है, जिसे आप सेगमेंट फर्स्ट फीचर बोल सकते हैं. ये सुविधा आप एक्सटर में भी देख सकते हैं. यहां तक कि ये वेन्यू एन लाइन एसयूवी पर भी उपलब्ध है. काले ‘हुंडई’ लोगो के साथ एक ब्लैक-आउट ग्रिल भी मिलती है. अन्य बाहरी हिस्से जिन्हें ब्लैक-आउट ट्रीटमेंट मिलता है. इसके अलावा फ्रंट रियर और साइड स्किड प्लेट्स, विंग मिरर, 17-इंच अलॉय व्हील, फॉग लैंप हाउसिंग और टेलगेट गार्निश (केवल अल्कजार पर) और सी-पिलर ट्रिम (केवल क्रेटा पर) शामिल हैं. दोनों गाड़ियों के फ्रंट फेंडर पर एक विशेष ‘एडवेंचर’ संस्करण बैज भी मिलता है.
एडवेंचर एडिशन के इंजन और पावर
हुंडई क्रेटा एडवेंचर एडिशन के एसएक्स ट्रिम में 1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन और एसएक्स (ऑप्शनल) ट्रिम में 1.5 लीटर पेट्रोल आईवीटी ऑप्शन देखने को मिलते हैं. वहीं, अल्कजार एडवेंचर एडिशन में 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन देखने को मिलते हैं.
"iQOO Z7 Pro 5G: लॉन्च डेट रिवील, कर्व्ड डिस्प्ले और शानदार फीचर्स के साथ देखे पूरी जानकरी"
iQOO Z7 Pro 5G की लॉन्च डेट रिवील हो गई है. कंपनी पिछले कुछ वक्त से इस स्मार्टफोन को टीज भी कर रही थी. इसके फ्रंट डिजाइन और कर्व्ड डिस्प्ले जैसे फीचर्स को टीज किया गया है. iQOO Z7 Pro 5G को बेंचमार्किंग वेबसाइट्स पर भी स्पॉट किया जा चुका है. जहां इसकी पीक परफॉर्मेंस का पता चलता है. लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं. ये स्मार्टफोन इस महीने ही लॉन्च होगा. इसमें हमें दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं iQOO Z7 Pro 5G की खास बातें.
IQOO Z7 Pro 5G की भारत में संभावित कीमत
कहा जाता है कि IQOO Z7 Pro 5G को 29,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने कीमत से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की है और हमें इंतजार करना होगा.
iQOO Z7 Pro के संभावित फीचर्स
इस फोन में पंच-होल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. साथ ही कर्व्ड डिस्प्ले भी दी जाएगी. इसके अलावा 6.78 इंच का फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन स्क्रीन मौजूद होगी. इसमें एमोलेड पैनल दिया जा सकता है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होने की उम्मीद है. iQoo Z7 Pro 5G में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 प्रोसेसर दिया जा सकता है. फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी. फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज भी दी जा सकती है. फोन में 4,600mAh की बैटरी और 66W USB Type C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है. आईकू का यह फोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS पर काम कर सकता है.
इस फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 64MP का OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन) फीचर वाला मेन यानी प्राइमरी कैमरा और एक 2MP का कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G नेटवर्क सपोर्ट, Bluetooth 5.2 और Wi-Fi 6 मिल सकता है.
विंटर सीजन से दिल्ली की घरेलू उड़ान शुरू करेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस
इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विंटर सीजन में एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली की सीधी उड़ान शुरू की जाएगी। यह उड़ान 27 अक्टूबर से प्रतिदिन संचालित होगी। विमान कंपनी द्वारा वर्तमान में शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय और बेंगलुरु के लिए घरेलू उड़ान संचालित की जा रही है।
इंदौर से दिल्ली उड़ान शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से लागू होने वाले विंटर सीजन के लिए विमान कंपनियां कई नए रूट पर उड़ानों की घोषणा कर रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी इंदौर से अपनी दूसरी घरेलू उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी है।
पैसा लगाने के लिए रखें तैयार, गरुड़ कंस्ट्रक्शन से लेकर स्विगी तक, अक्टूबर में आने वाले आईपीओ की लिस्ट देखेंUpcoming IPO: पैसा लगाने के लिए रखें तैयार, गरुड़ कंस्ट्रक्शन से लेकर स्विगी तक, अक्टूबर में आने वाले आईपीओ की लिस्ट देखें
कंपनी ने शुरू की टिकट की बुकिंग
यह उड़ान सुबह इंदौर से संचालित होगी और दोपहर में दिल्ली से वापस आएगी। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को सबसे कम 3,500 रुपये किराया देना होगा। विमान कंपनी ने चार कैटेगरी में टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके साथ ही यात्रियों ने भी टिकट बुक कराने शुरू कर दिए हैं।
ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के चेयरमैन हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या सर्वाधिक है। ऐसे में दिल्ली की उड़ान शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। किराया भी वाजिब होने से फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
यह रहेगा शेड्यूल
इंदौर से दिल्ली- आईएक्स 2511 फ्लाइट इंदौर से सुबह 7.45 बजे रवाना होकर सुबह 9.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली से इंदौर- आईएक्स 2513 फ्लाइट दिल्ली से दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे इंदौर पहुंचेगी।
धनतेरस से पहले गिरे सोने-चांदी के दाम, सोना 850 तो चांदी 400 रुपये हुआ सस्ता
इस सप्ताह सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव सोमवार को गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव गिरकर 61 हजार रुपये से नीचे चले गए हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की वायदा कीमतों की शुरूआत तो तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में गिरावट देखी जाने लगी।
सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 173 रुपये की गिरावट के साथ 60,847 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के यह कॉन्ट्रैक्ट 210 रुपये की गिरावट के साथ 60,810 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,847 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,755 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी भी फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 22 रुपये की गिरावट के साथ 72,230 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 158 रुपये की गिरावट के साथ 72,094 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,230 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,010 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़े सोने चांदी के वायदा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सुस्ती देखी जाने लगी। Comex पर सोना 1999.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1999.30 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 7.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1991.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.33 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.28 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
उड़ान पर 2023 में भारत में 2.25 अरब उत्पादों की शिपिंग की गई
~ 1500 विक्रेताओं ने उड़ान पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबारी लेन-देन हासिल किया
जानिये बॉन्ड में निवेश करने के फायदे
वित्त वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए आयकर रिटर्न यानी आईटीआर भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। आपने आईटीआर नहीं भरा है या अपनी कमाई और कर देनदारी के हिसाब से निवेश नहीं किया है तो 31 जुलाई से पहले ये तैयारियां जरूर कर लें। निवेश के लिए अगर पारंपरिक तरीका अपनाना चाहते हैं तो बैंकों या कॉरपोरेट के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) में पैसे लगा सकते हैं। आप अपने निवेश पर अधिक रिटर्न चाहते हैं तो बॉन्ड भी बेहतर विकल्प हो सकते हैं। कर एवं निवेश विशेषज्ञों के मुताबिक, बॉन्ड कई मामलों में एफडी से बेहतर निवेश विकल्प साबित हो सकते हैं। एफडी पर बैंक सामान्य नागरिकों को करीब 7 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। बॉन्ड पर करीब 9 फीसदी तक रिटर्न पा सकते हैं। निवेश के इन दोनों साधनों में लॉक-इन अवधि भी होती है, जबकि बॉन्ड यील्ड से होने वाली कमाई पर आयकर छूट भी मिलती है।
बॉन्ड में निवेश के फायदे...
उच्च रिटर्न : उच्च रिटर्न से निवेशक एफडी के मुकाबले बॉन्ड में निवेश करना बेहतर मानते हैं। एफडी में जोखिम नहीं होता है। इसमें तय ब्याज मिलता है। आप थोड़ा जोखिम उठाना चाहते हैं तो अधिक रिटर्न के लिहाज से कॉरपोरेट बॉन्ड बेहतर विकल्प हो सकता है।
कर लाभ : कर देनदारी के लिहाज से भी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में बॉन्ड बेहतर निवेश साधन होते हैं। म्यूनिसिपल जैसे कई बॉन्ड करमुक्त ब्याज आय देते हैं।
तरलता : एफडी के मुकाबले बॉन्ड बेहतर तरलता प्रदान करते हैं। एफडी में लॉक-इन अवधि होती है और मैच्योरिटी से पहले निकासी पर जुर्माना भरना पड़ता है। बॉन्ड को सेकेंडरी मार्केट माना जाता है और इसमें से आप जब चाहें, बाहर निकल सकते हैं।
वुर्फेल ने सोनीपत में अपना अत्याधुनिक स्टूडियो किया लॉन्च, जो मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब के लिए बेहतरीन डिज़ाइन पेश करेगा
वुर्फेल ने सोनीपत में अपना अत्याधुनिक स्टूडियो किया लॉन्च, जो मॉड्यूलर किचन और वार्डरोब के लिए बेहतरीन डिज़ाइन पेश करेगा
सोनिपत, हरियाणा : भारतीय गृहणियों के लिए लक्ज़री मॉड्यूलर किचन और वॉर्डरोब ब्रांड वुर्फेल ने सोनिपत में अपने पहले स्टूडियो का शुभारंभ किया है। यह अत्याधुनिक स्टूडियो मुरथल रोड, नेक्सा सर्विस के पास, विकास कॉलोनी, सोनिपत, हरियाणा 131001 में स्थित है। लोग इस स्टूडियो में आकर यूरोपीयन मॉड्यूलर किचन और वॉर्डरोब का अनुभव ले सकते हैं। यह स्टूडियो आधुनिक मॉड्यूलर किचन डिज़ाइन का प्रदर्शन करेगा। सभी किचन डिज़ाइन पर्यावरण के अनुकूल हैं और हेल्दी लिविंग को बढ़ावा देते हैं।
57 स्टूडियो के विशाल नेटवर्क के साथ, वुर्फेल ने खुद को मॉड्यूलर किचन और इंटीरियर सॉल्यूशंस इंडस्ट्री में एक प्रीमियम ब्रांड के रूप में स्थापित किया है, जो हाई क्वालिटी, कस्टम-डिज़ाइन किए गए किचन और लिविंग स्पेस प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है। उत्कृष्ट शिल्प कौशल के साथ अत्याधुनिक तकनीक का संयोजन करके, वुर्फेल प्रत्येक उत्पाद की सुंदरता, फंक्शनलिटी और ड्यूरेबिलिटी के मानकों को पूरा करता है।
वुर्फेल ने अपनी बेमिसाल गुणवत्ता और सेवा के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं:
1. द बेस्ट मॉड्यूलर किचन ब्रांड, टाइम्स बिजनेस अवार्ड्स (2018, 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023)
2. द मोस्ट इनोवेटिव किचन, इंडिया किचन कांग्रेस (2019 और 2020)
3. मोस्ट वैल्यूएबल इंटीरियर ब्रांड 2023, वर्ल्ड सिग्नेचर अवार्ड्स, आईबीएआरसी एशिया
4. मल्टीपल आउटलेट्स के लिए किचन रिटेलर अवार्ड 2023, आईकेसी किचन रिटेलर अवार्ड
5. द बेस्ट मॉड्यूलर किचन ब्रांड, रेडियो सिटी बिजनेस आइकॉन अवार्ड्स 2022-23
6. मोस्ट रेनाउन मॉड्यूलर किचन ब्रांड, प्राइड ऑफ भारत अवार्ड्स 2023-24
7. 2024 का मोस्ट प्रोमिनेंट और ट्रेंडसेटर मॉड्यूलर किचन और इंटीरियर ब्रांड, डिज़ाइन अवार्ड्स इंडिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए, वुर्फेल के प्रवक्ता ने कहा, "हम सोनिपत में इस नए स्टोर का अनावरण करके बेहद उत्साहित हैं। वुर्फेल डिजाइन और शिल्प कौशल के शिखर का प्रतीक है, जो भारतीय घरों के लिए आवश्यक मजबूती के साथ सुन्दरता और भव्यता को सहजता से मिलाता है। हम सोनिपत के निवासियों को अपने नए और सस्टेनेबल किचन सॉल्यूशंस से परिचित कराने के लिए उत्सुक हैं, जिससे लक्ज़री लिविंग की अवधारणा को फिर से परिभाषित किया जा सके।"
वुर्फेल की खासियत
वुर्फेल के सॉल्यूशन कई प्रमुख कारणों से इंडस्ट्री में खास माने जाते हैं:
इंडियन अडॉप्टेशन के साथ यूरोपियन क्वालिटी
हम भारतीय घरों के लिए यूरोपीयन डिज़ाइन और शिल्पकला की बेहतरीन रेंज प्रस्तुत करते हैं, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि हर प्रोडक्ट न केवल एलीगेंट और लक्जरी हो, बल्कि भारतीय कुकिंग और लिविंग की अनूठी मांगों को पूरा करने के लिए भी मजबूत हो।
हमारे यूरोप के बेहतरीन मैन्युफैक्चरर्स से कच्चे माल और हार्डवेयर कंपोनेंट्स के सावधानीपूर्वक चयन के साथ, हम हाईएस्ट क्वालिटी और ड्यूरेबिलिटी की गारंटी देते हैं।
लाइफटाइम वारंटी
हम अपने प्रोडक्ट की लंबी उम्र में विश्वास करते हैं, यही कारण है कि हमारे किचन लाइफटाइम वारंटी* के साथ आते हैं। क्वालिटी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हमारे ग्राहकों को आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रदान करती है।
कस्टमाइज़ेशन और स्पेस यूटिलाइज़ेशन
ऑप्टीमल स्पेस यूटिलाइजेशन की जरुरत को समझते हुए, हम कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन प्रदान करते हैं, जो सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक और फंक्शनल दोनों हैं। उदाहरण के लिए, हमारे वॉर्डरोब्स को किसी भी लिविंग स्पेस में सहजता से इंटेग्रटे करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे इसकी यूटिलिटी और स्टाइल दोनों में वृद्धि होती है।
डाइवर्स फ़िनिशेज़ और कलर्स
हमारे उत्पाद कई कलर्स और फ़िनिशेज़ में उपलब्ध हैं। यह वैरायटी हमें अलग-अलग पसंद और लाइफ स्टाइल को पूरा करने की अनुमति देती है, जिससे एक हाई डिग्री की पर्सनलाइज़ेशन संभव हो पाती है।
एक्सेप्शनल सर्विस
कस्टमर सैटिस्फैक्शन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता प्रोडक्ट इंस्टालेशन से भी आगे है। हमारी इंस्टॉलेशन टीम और आफ्टर-सेल्स टीम सहायता प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है कि हमारी सेवा का हर पहलू ग्राहकों की अपेक्षाओं से अधिक हो।
ट्रांसपेरेंसी और रिस्पांसिबिलिटी
हम एक ट्रांसपेरेंट और जिम्मेदार ब्रांड होने पर गर्व करते हैं। हमारा एप्रोच यह सुनिश्चित करता है कि हमारे किचन और अन्य प्रोडक्ट्स की सुंदरता और फंक्शनलिटी केवल सतही नहीं है, बल्कि हमारे डिज़ाइनों के हर पहलू में निहित है।
नए इनोवेशन
हम ग्लोबल स्टैंडर्ड्स में सबसे आगे बने रहने के लिए अपने प्रोडक्ट्स पर लगातार शोध और सुधार कर रहे हैं। यह निरंतर सुधार सुनिश्चित करता है कि हम अपने ग्राहकों को लेटेस्ट इनोवेशन और हाईएस्ट क्वालिटी वाले उत्पाद पेश कर सकें।
"SEL Manufacturing: शेयर मूल्य में भारी गिरावट, निवेशकों का नुकसान, 1900 से 120 रुपये में गिरा शेयर"
शेयर बाजार में कई कंपनियां अपने निवेशकों को मालामाल कर देती हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी होते हैं जो लंबी अवधि या छोटी अवधि में निवेशकों को भारी नुकसान देते हैं. इस वक्त कई कंपनियों के शेयरों और आईपीओ से शेयर बाजार में रौनक है, लेकिन कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं जो घाटे में चल रही हैं. जिससे निवेशकों को काफी नुकसान हो रहा है.
ऐसी ही एक कंपनी एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड है. जिसके स्टॉक में पिछले कुछ सालों से भारी गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, कुछ दिनों से इनके शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है.
एक साल में 84 फीसदी टूटा शेयर
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड के शेयर मूल्य में पिछले एक साल में 84 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन पिछले पांच दिनों में इन शेयरों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले साल इस कंपनी की ट्रेडिंग कई दिनों तक बंद रही थी. कंपनी कर्ज में भी डूबी है, जिसके चलते शेयर में भारी गिरावट देखने को मिली.
एक साल पहले 8 अगस्त 2022 को एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड का शेयर (एसईएल मैन्युफैक्चरिंग शेयर प्राइस) 756.30 रुपये दर्ज किया गया था. जो आज टूटकर 120.15 रुपये पर पहुंच गया. साल की शुरुआत में 2 जनवरी 2023 को शेयर की कीमत 583.25 रुपये थी, लेकिन आज शेयर में करीब 80 फीसदी की गिरावट देखी गई.
दिसंबर महीने में भी कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ा. पिछले साल दिसंबर तिमाही में बिक्री 21.55 फीसदी घटकर 142.57 करोड़ रही थी. इस कंपनी (SEL Manufacturer Share Price) के निवेशकों को करोड़ों की चपत लग रही है.
पांच साल में इस कंपनी के शेयर की कीमत की बात करें तो 10 अगस्त 2018 को कंपनी के शेयर की कीमत 1.80 रुपये थी. जो आज 120 रुपये पर कारोबार कर रहा है. लेकिन इसके बाद कंपनी को घाटे का सामना करना पड़ा.
"टाटा समूह के शेयरों ने मचाया धूम, निवेशकों को दिलाया 10 गुना लाभ"
टाटा समूह भारत के सबसे पुराने व्यापारिक घरानों में से एक है. लगभग एक शताब्दी से यह समूह भारतीय कॉर्पोरेट जगत की अग्रिम पंक्ति का एक प्रमुख हिस्सा रहा है. टाटा ग्रुप शेयर बाजार में भी काफी लोकप्रिय रहा है.
टाटा मोटर्स से लेकर टाइटन तक, टाटा के शेयरों ने समय-समय पर निवेशकों को खूब पैसा कमाया है. राकेश झुनझुनवाला को घरेलू बाजार का बिग बुल बनाने में टाटा ग्रुप के शेयर टाइटन का बड़ा योगदान है. टाटा ग्रुप का शेयर बाजार लगातार मल्टीबैगर साबित हो रहा है.
अब ये एक शेयर की कीमत है
टाटा पावर उन विभिन्न टाटा शेयरों में से एक प्रमुख नाम है, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों के दौरान अपने निवेशकों को मालामाल बनाया है. आज सोमवार के कारोबार में इसकी कीमत में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई और यह 233.45 रुपये पर बंद हुआ. हालांकि पिछले कुछ सालों के मुताबिक टाटा के इस शेयर ने कमाल का प्रदर्शन किया है.
यहां तक पहुंचने का किराया 28 रुपये
पिछले 5 दिनों के मुताबिक टाटा ग्रुप का यह शेयर सवा तीन फीसदी घाटे में है. वहीं, एक महीने के दौरान इसकी कीमत में करीब 4 फीसदी का इजाफा हुआ है. पिछले छह महीनों में टाटा पावर के शेयर की कीमत में लगभग 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. लंबी अवधि में देखें तो पूरी तस्वीर अलग दिखती है. पिछले 3 साल में इस शेयर ने करीब 28 रुपये से 235 रुपये तक का सफर तय किया है.
"Samsung Galaxy F34 5G फोन भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ"
स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग (Samsung) ने अपने नए किफायती फोन Samsung Galaxy F34 5G को लॉन्च कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने एफ सीरीज के तहत F54 को पेश किया है, जो 30 हजार के कम कीमत में आता है. अब कंपनी ने 20 हजार बजट सेगमेंट के लिए अपना नया फोन पेश किया है. चलिए फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं.
Samsung Galaxy F34 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F34 5G के 6GB RAM and 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. उपलब्धता के मामले में यह प्री-ऑर्डर के लिए Flipkart पर उपलब्ध है. बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक छूट मिल सकती है. Samsung Galaxy F34 की डिलीवरी 12 अगस्त से शुरू हो सकती है.
स्पेक्स ये सब मिलेंगे
Samsung Galaxy F34 5G के स्पेक्स भी रिवील हो चुके हैं. फोन में 6.4 इंच की एफएचडी प्लस sAmoled डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा. फ्रंट में 8MP का कैमरा मिल सकता है. स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 2 दिन तक आराम से चल सकती है. Galaxy F34 5G को कंपनी 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी जिसमें 6/128GB और 8/128GB शामिल है. मोबाइल फोन को आप ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे.
अगर आप इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा. प्रोसेसर और फोन से जुडी दूसरी जानकारी के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा.
"OnePlus का पहला Foldable Phone: 64MP पेरिस्कोप कैमरा के साथ, कीमत और फीचर्स का खुलासा"
OnePlus का पहला फोल्डेबल फोन Oneplus Open काफी समय से चर्चा में है. हाल ही में खबर आई थी कि वनप्लस द्वारा डिस्प्ले पैनल में बदलाव के कारण वनप्लस ओपन के लॉन्च में देरी हो सकती है. लेकिन लॉन्च से पहले ही भारत में वनप्लस ओपन की कीमत का खुलासा हो गया है. वनप्लस कंपनी का यह पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा. OnePlus Open वनप्लस ने पहले ही अपने फोल्डेबल फोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है.
OnePlus Open की संभावित कीमत
एक नई रिपोर्ट की माने तो वनप्लस ओपन की कीमत 1,20,000 रुपये से कम होगी. यदि यह सच है, तो बुक-स्टाइल फोल्डेबल को हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 से कम होगा. गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 की कीमत भारत में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 1,54,999 रुपये रुपये से शुरू होती है.
हालांकि, टेक्नो फैंटम वी फोल्ड, जिसे इस साल की शुरुआत में अप्रैल में देश में रिलीज किया गया था. भारत में 12GB रैम + 256GB सिंगल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 88,888 रुपये है.
Oneplus Open के फीचर्स
वनप्लस ओपन 29 अगस्त को लॉन्च होने वाला था. हालांकि, लॉन्च में देरी होती दिख रही है क्योंकि वनप्लस को बीओई से अपने OLED पैनल को आउटसोर्स करने में कुछ क्वालिटी संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है. वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल के लिए डिस्प्ले पैनल खरीदने के लिए सैमसंग पर स्विच करने का फैसला किया है.
वनप्लस ओपन में 2K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन होगी. इसमें बाहर की तरफ 6.3 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन भी होगी. फोन के बैक पैनल पर लेदर फिनिश होगी. वनप्लस ओपन का डिज़ाइन ओप्पो फाइंड एन2 के समान है. वनप्लस ओपन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आएगा. सूत्रों के मुताबिक डिवाइस में 16GB तक रैम होगी.
वनप्लस ओपन में हैसलब्लैड पार्टनरशिप कैमरा होगा. पिछले लीक के अनुसार, डिवाइस में 64MP प्राइमरी कैमरा और 48MP वाइड-एंगल लेंस होगा. रेंडरर्स में कैमरा मॉड्यूल में एक पेरिस्कोप लेंस भी दिखाई देता है, जिसे 3X ऑप्टिकल ज़ूम की पेशकश करनी चाहिए, जैसा कि अन्य वनप्लस और ओप्पो डिवाइस पर देखा है. वनप्लस ओपन की बैटरी की क्षमता 4800mAh मानी गई है. डिवाइस में 67W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी.
"महिंद्रा की नई 9-सीटर बोलेरो नियो+ के फीचर्स और इंजन के बारे में सबकुछ जानें, लॉन्च की उम्मीदें सितंबर में"
महिंद्रा (Mahindra) अपनी बोलेरो नियो+ एसयूवी (Bolero Neo Plus) को सितंबर 2023 तक बाजार में लॉन्च करने वाली है. यह महिंद्रा की TUV300+ का एक नया अवतार है, जिसे महिंद्रा ने तीन साल से कम समय में ही बंद कर दिया था. नई बोलेरो नियो+ का उद्देश्य टियर 2 ग्राहकों के लिए होगा जो एक बड़े वाहन की तलाश में हैं और उन्हें लोकप्रिय बोलेरो या स्कॉर्पियो क्लासिक से थोड़ा किफायती विकल्प है.
नई बोलेरो नियो प्लस में ग्राहकों को सीटिंग कैपेसिटी और स्पेस की सुविधा मिलेगी. बताया जा रहा है कि, कंपनी इसे दो सीट कॉन्फिगरेशन में पेश कर सकती है, जिसमें 7-सीटर और 9-सीटर का विकल्प मिलेगा. ऐसे लोग जो कम खर्च में बेहतर स्पेस और ज्यादा सीट वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प साबित होगी.
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस की इंजन
आगामी महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को 2.2 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जो कि 120 पीएस तक की मैक्सिमम पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा. इस एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन देखने को मिलेगा. यही इंजन स्कॉर्पियो में भी लगा है.
जुड़ सकते हैं ये फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा बोलेरो नियो+ एसयूवी में स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले की कनेक्टिविटी वाला 6.8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर विंडो, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, डुअल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.
आपको बता दें कि महिंद्रा इस महीने 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में ग्लोबल इवेंट के दौरान अपने फ्यूचर प्रोडक्ट को अनवील करने वाली है, जिनमें थार पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही स्कॉर्पियो-एन पर बेस्ड लाइफस्टाइल पिक-अप भी है. इस इवेंट में महिंद्रा और भी कई घोषणाएं कर सकती हैं और इनका सभी को बेसब्री से इंतजार है.
"2024 कावासाकी निंजा 650: बदलाव और नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च"
Kawasaki (कावासाकी) ने भारत में अपडेटेड Ninja 650 (निंजा 650) को 7.16 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. जिससे यह पुराने मॉडल से थोड़ा महंगा हो गया है, जिसकी कीमत 7.12 लाख रुपये थी. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं. मिड-डिस्प्लेसमेंट स्पोर्ट्स बाइक का लेटेस्ट मॉडल अब OBD2 अनुपालन के साथ लेटेस्ट उत्सर्जन मानकों के अनुरूप है.
लुक और डिजाइन
2024 Kawasaki Ninja 650 के लुक और डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह अपने पुराने मॉडल के जैसी ही दिखती है. इसमें फुली-फेयर्ड स्टाइलिंग, सामने ट्विन-पॉड एलईडी हेडलैंप, फ्रंट एप्रन के ऊपर एक विंडशील्ड, फ्लोटिंग टेल सेक्शन के साथ एक स्टेप-अप सीट और एक अंडरबेली एग्जॉस्ट शामिल है. इसे कावासाकी रेसिंग टीम ग्राफिक्स के साथ सिंगल लाइम ग्रीन पेंट स्कीम में पेश किया जाना जारी है.
यह बाइक कावासाकी रेसिंग टीम ग्राफिक्स के साथ लाइम ग्रीन कलर स्कीम में उपलब्ध है. निंजा 650 एक टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे एक मोनो-शॉक से लैस है. बाइक 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर चलती है और दोनों साइड में डुअल-चैनल एबीएस दिए गए हैं, जो डेस्क ब्रेक का सपोर्ट करते हैं.
2024 Ninja 650 में क्या है खास?
निंजा 650 अब नए उत्सर्जन मानदंडों का अनुपालन करता है. यानी की अब इस बाइक में 20 फीसद तक का एथनॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंजन और पॉवर पहले की तरह इसमें बरकरार है. इसमें पहले की तरह 649cc, पैरेलल-ट्विन इंजन ऑफर किया जा रहा है, जो 8,000 आरपीएम पर 67.3 बीएचपी और 6,700 आरपीएम पर 64 एनएम की टॉर्क जेनरेट करती है.
"Samsung Galaxy F13: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ, 6,500 रुपये सस्ता मोबाइल फोन"
यदि आप 10,000 रुपए का नया सेल फोन खरीदना चाह रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए अच्छी खबर है. क्योंकि आपके पास सस्ते में सैमसंग सेल फोन खरीदने का मौका है. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सैमसंग के दमदार Samsung Galaxy F13 मोबाइल फोन की कीमत 6,500 रुपये है. यह शानदार फोन अब पहले से कहीं अधिक किफायती है. आप फ़ोन बैंकिंग छूट का भी लाभ उठा सकते हैं.
SAMSUNG GALAXY F13 बंपर ऑफर
Samsung Galaxy F13 का 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 38% छूट के बाद 10,499 रुपये में उपलब्ध है. जहां तक Bank ऑफर की बात है तो अगर आप सैमसंग एक्सिस Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 10% कैशबैक मिलेगा, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,000 रुपये से कम है.
SAMSUNG GALAXY F13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
फीचर्स और स्पेक्स के मामले में Samsung Galaxy F13 में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है. यह स्मार्टफोन Exynos 850 SoC द्वारा संचालित है. यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है. बैटरी बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कैमरा सेटअप के लिए, स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा के साथ आता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.
"Vivo V29e 5G: 50MP सेल्फी कैमरा और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ, सबसे स्टाइलिश डिज़ाइन वाला स्मार्टफोन"
हाल ही में चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी वीवो की ओर से भारतीय बाजार में नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V29e 5G लॉन्च किया गया था. डिवाइस के सबसे पतले 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ, इसमें 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, टिंटेड ग्लास स्क्रीन और 5,000 एमएएच की बैटरी जैसी सुविधाएं हैं जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं. इस स्मार्टफोन का डिज़ाइन बेहद शानदार है और यह सेल्फी प्रेमियों के लिए उपलब्ध है. बिक्री आज, 16 सितंबर को शुरू हुई और हमें कई लाभ प्राप्त हुए.
वीवो का नया स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर खरीदारी के विकल्प के साथ आता है, जिसमें चुनिंदा Bank कार्ड पर 2,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है. इन ऑफर्स के साथ आप 25,000 रुपये से कम कीमत में मोबाइल फोन खरीद सकते हैं. इस डिवाइस का डिज़ाइन अनोखा है और पीछे की तरफ डुअल 64 मेगापिक्सल कैमरा लगा है. फोन केवल 0.75 सेमी मोटा है और घुमावदार स्क्रीन के साथ, फ्रेम केवल 0.22 सेमी मोटा है.
इस तरह आप VIVO V29E 5G को सस्ते में खरीद सकते हैं
8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला बेस मॉडल Vivo V29e 5G फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये में लिस्ट है. इस बीच, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है. इस फोन के लिए एचडीएफसी Bank और एसबीआई Bank के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर आपको बेस मॉडल पर 2,500 रुपये की छूट मिलेगी. अन्य विशिष्ट Bank कार्ड या ईएमआई लेनदेन से भुगतान पर 10% तक की छूट भी है.
ग्राहक चाहें तो नए वीवो फोन को एक्सचेंज डिस्काउंट (25,050 रुपये तक) के साथ भी खरीद सकते हैं. यह छूट आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है. भले ही आप ट्रेड-इन डिस्काउंट का फायदा न उठाएं, लेकिन Bank ऑफर्स का इस्तेमाल कर फोन को 25,000 रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. Vivo V29e 5G आर्ट ब्लू और आर्ट रेड रंग में उपलब्ध है.
ये हैं VIVO V29E 5G के स्पेसिफिकेशन
नए वीवो स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फुल एचडी + AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज (क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर) के साथ आता है. Vivo V29e 5G में टिंटेड ग्लास बैक पैनल है और यह एंड्रॉइड 13-आधारित सॉफ़्टवेयर स्किन के साथ उपलब्ध है. पीछे की तरफ 64-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और OIS के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वाला डुअल सेटअप है. इस फोन की 5000mAh बैटरी 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
आपका नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा
आपका नहीं मिला पीएम किसान योजना का पैसा, तुरंत करें यह काम, फटाफट आएगी 18वीं किस्त
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। इसका लाभ 11 करोड़ से अधिक अन्नदाताओं को मिला।
कई किसानों के खाते में अब तक किस्त के पैसे नहीं आई है। यदि आपके बैंक अकाउंट में स्कीम की रकम नहीं आई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज हम आपको बताएंगे कि इसके पीछे क्या वजह है। आप कहां शिकायत कर सकते हैं।
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के नियमों को सख्त कर दिया है, ताकि ठगों पर लगाम लगाया जा सके। नियमों के अनुसार, स्कीम का फायदा उन कृषकों को मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी और लैंड वेरिफिकेशन करवाया है। इसके अलावा अगर कोई पात्रता मापदंड में फिट नहीं बैठता है तो उसे बाहर किया जाएगा।
लाभार्थी किसान चेक करें अपना नाम
अगर आपको पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त नहीं मिली है तो आपको अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में चेक करना चाहिए। केंद्र सरकार किस्त जारी करने से पहले लाभार्थी सूची जारी करती है। लिस्ट में उन कृषकों का नाम होता है, जिन्हें स्कीम का लाभ मिलेगा।
स्टेप 1- पीएम किसान योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- फॉर्मर कॉर्नर के विकल्प में जाकर लाभार्थी स्थिति पर टैप करें।
स्टेप 3- अब राज्य, जिला, उप जिला और पंचायत जैसी जानकारी भरें।
स्टेप 4- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और गेट डेटा को सिलेक्ट करें।
स्टेप 5- अब अपना नाम लाभार्थी लिस्ट में चेक कर सकते हैं।
नवरात्र पर महंगाई की मार
नवरात्र पर महंगाई की मार… नारियल से लेकर कपूर, अगरबत्ती, सिंदूर सब हुए महंगे… फलाहार भी जेब पर पड़ रहा भारी
इंदौर। नवरात्र का त्योहार शुरू होने के साथ ही नौ दिनों तक श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में डूब गए हैं। इसी बीच, महंगाई का असर साफ दिख रहा है। महंगाई की वजह से जहां माता रानी की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री के दाम में इजाफा हुआ है, वहीं व्रत रखने के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा किए जाने वाले फलाहार के दामों में वृद्धि हुई है। इससे निम्न आय वर्ग वालों को भगवान की पूजा करना भी महंगा पड़ गया है।
दाम वही, लेकिन वजन घट गया
तेल के दामों में इजाफा 15 दिन पहले ही इजाफा हुआ है। वहीं, नारियल की आवक कम होने से एकदम दाम बढ़े हैं। बाजार में मंदिर में चढ़ाए जाने वाली वस्तुएं तेल, घी, फल, माता की चुनरिया, श्रृंगार पेटी, नारियल समेत तमाम वस्तुओं की कीमतों में उछाल आया है।
माता को चुनरी चढ़ाने के लिए अब 25 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। आम लोगों में पूजन सामग्री के महंगा होने को लेकर रोष है। फुटकर में सूखे नारियल के दामों में इजाफा हुआ है। पहले फुटकर नारियल जहां 15 रुपये तक आता है। इस साल उसके दाम 25 रुपये हैं।
माता रानी के पूजन के उपयोग में आने वाले सामग्री पर भी महंगाई का असर पड़ा है। पहले जो 120 ग्राम का गिली धूप का पैकेट 70 रुपये का आता था, उसका वजह से साल 100 ग्राम कर दिया गया, दाम वहीं 70 रुपये रखे हैं।कपूर, अगरबत्ती, सिंदूर सहित अन्य के दामों को तो यथावत रखा, लेकिन उनके पैकेट छोटे कर दिए हैं।