शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन फ्लैट-टू- पॉजिटिव क्लोजिंग, Tata Motors में गिरावट, Airtel चढ़ा
मंगलवार को सबसे ज्यादा टाटा मोटर्स के शेयर 1.37% गिरकर 974.95 के स्तर पर बंद हुए. इसके बाद अडानी पोर्ट लगभग 1 फीसदी टूटकर 1,427 के लेवल पर
क्लोजिंग दी. वहीं, टाटा स्टील 0.91% गिरकर 152.82 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Asian Paints 0.69% गिरावट के साथ 3,313 के स्तर पर क्लोजिंग दी.
सेक्टोरल इंडेक्स का जाने हाल
आज के ट्रेडिंग सेशन में निफ्टी रियल्टी 0.61% गेन के साथ टॉप रहा, जिसने 1,066 के लेवल पर क्लोजिंग दी है. निफ्टी ऑटो इंडेक्स में आज अच्छी तेजी देखी
गई है, जो 0.26 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 25,896 के लेवल पर बंद हुआ. निफ्टी एनर्जी 0.19% उछाल के साथ 42,649 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी आईटी
0.14% की बढ़ोतरी के साथ 43,415 के लेवल पर क्लोजिंग दी. बैंक निफ्टी ने 0.07% तेजी के साथ 52,189 के लेवल पर आज का कामकाज समाप्त किया. वहीं,
निफ्टी फॉर्मा 0.28% टूटकर 23,384 के लेवल पर क्लोजिंग दी. निफ्टी अल्फा 50 0.61% गिरकर 60,302 के लेवल पर बंद हुआ.