व्यापार

एक दिन में 19 फीसदी गिरे इंडसइंड बैंक के शेयर, निवेशक परेशान, आखिर क्या है खराब प्रदर्शन का कारण?

 इंदौर। इंडसइंड बैंक के निवेशकों को जोर का झटका लगा है। इसका कारण कंपनी के तिमाही नतीजे हैं, जो अच्छे नहीं रहे। कंपनी के खराब प्रदर्शन की वजह से कंपनी के शेयर में भारी गिरावट आई है। इंडसइंड बैंक को ज्यादा लागत, जोखिम भरे लोन और धीमी ग्रोथ की वजह से यह कष्ट भरे दिन देखने पड़ रहे हैं।

इंडसइंड बैंक में खबर लिखे जाने तक (12.40 बजे तक) 19.39 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। बैंक का प्रदर्शन दूसरे बैंकों की तुलना में बहुत ही खराब रहा है। इन नतीजों के बाद बैंक के शेयर NSE पर ₹1,039 के निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं। विशेषज्ञों ने इन हालातों को देखते हुए बैंक के शेयर का टारगेट प्राइस कम कर दिया है।

Leave Your Comment

Click to reload image