Brokerage Report: भारी उतार-चढ़ाव के बीच कहां बनेगा पैसा? ब्रोकरेज ने चुने ये 5 शेयर
Brokerage Report: बीते हफ्ते शेयर बाजार ने बड़ा उतार-चढ़ाव देखा. गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. देश के दिग्गज बिजनेसमैन गौतम अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी का मामला सामने आया, जिसके बाद बाजार में भयंकर बिकवाली देखने को मिली. अडानी ग्रुप के लगभग सभी स्टॉक्स लाल निशान में ट्रेड किए और इसकी वजह से दूसरे शेयरों में गिरावट दर्ज हुई. लेकिन आखिरी कारोबारी दिन बाजार ने जबरदस्त बाउंस बैक मारा. सेंसेक्स और निफ्टी 50 इंडेक्स ने बढ़िया तेजी देखी और बाजार में चौतरफा हरियाली देखने को मिली. ऐसे में आगे कमाई के लिए ब्रोकरेज स्टॉक्स को अपनी रडार में रख सकते हैं. ब्रोकरेज कंपनियों ने कई स्टॉक्स को चुना है और वहां पैसा लगाने की सलाह दी है.