Tata मोटर्स भारत में अगले साल 3 नई SUV लॉन्च करेगी, Sierra को लेकर लोगों में बड़ी बेकरारी
Tata New SUV : टाटा मोटर्स के लिए आने वाला साल 2025 काफी जबरदस्त रहने वाला है, क्योंकि यह देसी कंपनी एसयूवी सेगमेंट में एक से बढ़कर एक नए प्रोडक्ट लाने की तैयारी में है। जी हां, आपने सिएरा के बारे में सुना होगा, जिस एसयूवी ने वर्षों पहले टाटा मोटर्स को नई पहचान दिलाने में कामयाबी हासिल की थी और अब इस आइकॉनिक की वापसी होने वाली है। इस साल मोबिलिटी एक्सपो में इससे शोकेस भी किया गया था और अब खबर आ रही है कि अगले साल इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल को लाया जा सकता है। इसके साथ ही हैरियर के इलेक्ट्रिक मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है।
टाटा हैरियर ईवी
टाटा मोटर्स अगले साल भारत में अपनी मिडसाइज एसयूवी हैरियर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है। इस साल फरवरी में मोबिलिटी एक्सपो में शोकेस हैरियर ईवी ने लोगों का दिल चुरा लिया था और अब यह अगले साल भारतीय सड़कों पर दिखने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि टाटा हैरियर ईवी में पावरफुल बैटरी पैक देखने को मिलेगा, जो कि सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। लुक और फीचर्स में भी टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक काफी जबरदस्त होगी।
टाटा सिएरा ईवी
टाटा मोटर्स अगले साल पहली छमाही में अपनी आइकॉनिक सिएरा एसयूवी की वापसी कराने के लिए तैयार है और इसे इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर प्लैटफॉर्म पर बेस्ड रखा जाएगा। सिएरा को इलेक्ट्रिक के साथ ही पेट्रोल और डीजल जैसे पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। बाद बाकी स्टाइलिश लुक और बॉक्सी डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके इलेक्ट्रिक मॉडल की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। वहीं, फीचर्स के मामले में भी टाटा सिएरा के सभी इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल मॉडल काफी जबरदस्त होंगे।
इलेक्ट्रिक कारों पर टाटा मोटर्स का दांव
आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लेकर कार कंपनियां काफी सजग हो गई हैं और आने वाले समय में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी आ रही हैं। टाटा मोटर्स से पहले महिंद्रा एंड महिंद्रा इस महीने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी और बीई ब्रैंड से ला रही है। अगले साल की शुरुआत में हुंडई अपनी टॉप सेलिंग एसयूवी क्रेटा का इलेक्ट्रिक मॉडल ला रही है।