बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 में एल्जी का नया पीजी 850एस-290 पोर्टेबल कंप्रेसर लॉन्च
2024-12-13 18:23:10
माइनिंग और कंस्ट्रक्शन एप्लिकेशंस में बेहतर परफॉर्मेंस देने के उद्देश्य से किया गया डिज़ाइन
दिसंबर, 2024: एयर कंप्रेसर मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर, एल्जी इक्विपमेंट्स लिमिटेड (बीएसई: 522074 | एनएसई: एल्जीइक्विप) ने बाउमा कॉनएक्सपो इंडिया 2024 के 7वें संस्करण में अपना नया इनोवेशन, पीजी 850एस-290 पोर्टेबल एयर कंप्रेसर लॉन्च किया। यह इवेंट इंडिया एक्सपो सेंटर, दिल्ली एनसीआर में हो रहा है। एल्जी के आउटडोर बूथ, ओजी 30 में इलेक्ट्रिक-पॉवर्ड पीजी 110 ई, पीजी 132 ई, पीजी 22 ई और डीजल-पॉवर्ड पीजी550-215 पोर्टेबल एयर कंप्रेसर्स भी प्रदर्शित हैं, जो भारत में माइनिंग और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में व्यापक रूप से अपनाए जाते हैं। इस ट्रेड शो में 1000 से अधिक एक्सहिबिटर्स, 75,000 विजिटर्स तथा कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के प्रमुख डिसीजन-मेकर्स के शामिल होने की उम्मीद है।
पीजी 850एस-290 पोर्टेबल एयर कंप्रेसर को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह शानदार परफॉर्मेंस सुनिश्चित करे और कुशलता से काम करे। इसमें एक इंटेलिजेंट कंट्रोल सिस्टम शामिल है, जो न सिर्फ ड्रिलिंग ऑपरेशन्स को अनुकूलित करता है, बल्कि फ्यूल की खपत को भी कम करता है। एयर इनटेक के मामले में इसके टर्बो प्री-क्लीनर्स, धूल भरे वातावरण में भी बेहतरी से काम करते हैं, जिससे यह विषम अनुप्रयोगों के लिए आदर्श विकल्प बन जाता है। इस कंप्रेसर में ड्यूअल प्रेशर मोड्स हैं, जो संचालन की विभिन्न जरूरतों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं। इसकी ऊर्जा-कुशल स्क्रू प्रोफाइल, ऊर्जा बचत से समझौता किए बिना इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। इसकी डिज़ाइन कम रखरखाव सुनिश्चित करती है। इस प्रकार, इसमें परिचालन लागत कम लगती है और विश्वसनीयता बढ़ती है।
पीजी 850एस-290 को विशेष रूप से एक्सकैवेटर-माउंटेड ड्रिलिंग एप्लिकेशन्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसका कॉम्पैक्ट बिल्ड इसे एक्सकैवेटर्स के साथ सहज इंटीग्रेशन की सुविधा देता है। इसकी रग्ड कैनोपी डिज़ाइन इसे माइनिंग के कठोर वातावरण में भी टिकाऊ और मजबूत बनाने का काम करती है। इसमें एक्सक्लूसिव एंटी-वाइब्रेशन माउंटिंग (एवीएम) पैड्स हैं, जो संचालन के दौरान उत्कृष्ट स्थिरता प्रदान करते हैं। ड्राइव सिस्टम और एयर-ऑइल सेपरेटर टैंक्स में ये विशिष्ट सख्त माउंटिंग पैड्स लगे हुए हैं, जो अधिक माँग वाली एप्लिकेशन्स में स्थायित्वता और परफॉर्मेंस को और भी अधिक बढ़ाते हैं।
एल्जी का नया पीजी 850एस-290 कंप्रेसर उपयोगकर्ता के अनुकूल डिज़ाइन के साथ आता है, जो आसान मेंटेनेंस और बेहतर अपटाइम और प्रोडक्टिविटी सुनिश्चित करता है। सिंगल-साइडेड सर्विस एक्सेस सभी कंट्रोल सिस्टम कंपोनेंट्स तक सुविधाजनक पहुँच प्रदान करता है, जिससे मेंटेनेंस संबंधित कार्यों को सरल बनाया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें आसान संचालन के लिए एक्सेसिबल ड्रेन वॉल्व शामिल किए गए हैं। डस्टप्रूफ प्रोटेक्शन के साथ यूजर-फ्रेंडली कंट्रोलर सख्त और चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।
पीजी 850एस-290 उन उद्योगों के लिए एक भरोसेमंद साथी है जो विश्वसनीय, कुशल और किफायती समाधान की तलाश में हैं। चाहे कम ईंधन के साथ गहराई से ड्रिलिंग करना हो, या फिर धूल भरे और सख्त स्थानों पर लगातार संचालन बनाए रखना हो, पीजी 850एस-290 एक आदर्श समाधान है, जो माइनिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्रों की बदलती माँगों को पूरा करने के लिए तत्पर है।
एल्जी ग्राहकों को उच्च-प्रदर्शन वाले पोर्टेबल कंप्रेस्ड एयर सॉल्यूशंस की पेशकश करने के लिए प्रतिबद्ध है। 64 वर्षों के अधिक के अनुभव और श्रेष्ठ ग्राहक समर्थन के साथ, एल्जी 120 से अधिक देशों में संचालित होता है, और 400 से अधिक कंप्रेस्ड एयर सिस्टम्स की एक व्यापक रेंज प्रदान करता है। अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और 20 लाख इंस्टॉलेशन्स के साथ, एल्जी ने वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय, कुशल और किफायती प्रोडक्ट्स को पुनः परिभाषित किया है।