व्यापार

शेयर बाजार में आज उछाल, सेंसेक्स के 26 और निफ्टी के 41 स्टॉक में तेजी, जानिए कितने में गिरावट…

Share Market Investment: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 27 दिसंबर को सेंसेक्स 294.74 (0.38%) अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 78,767.22 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 88.00 (0.37%) अंकों की तेजी है. यह 23,838.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में उछाल और 4 में गिरावट है. निफ्टी के 50 शेयर्स में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है. ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की बढ़त है.

एशियाई बाजार में कैसा है कारोबार ?
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 1.43 प्रतिशत की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.42 प्रतिशत की गिरावट रही. वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है.

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक 26 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की शुद्ध बिक्री 2 हजार 376.67 करोड़ रुपए रही. इस दौरान घरेलू निवेशकों (डीआईआई) ने 3 हजार 336.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.

27 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोंस 0.066 प्रतिशत की बढ़त के साथ 43 हजार 325 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.041 प्रतिशत गिरकर 6 हजार 037 और नैस्डैक 0.054 प्रतिशत गिरकर 20 हजार 020 पर क्लोज हुआ.

गुरुवार को कैसा था कारोबार? (Share Market Investment)
इससे पहले कल यानी 26 दिसंबर को शेयर बाजार में सपाट कारोबार हुआ था. सेंसेक्स बिना किसी बदलाव के 78 हजार 472 पर क्लोज हुआ था. वहीं, निफ्टी में 22 अंकों की बढ़त के साथ 23 हजार 750 पर क्वोज हुआ था. सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 में गिरावट और 15 में तेजी रही.

निफ्टी के 50 शेयर्स में से 31 में तेजी और 18 में गिरावट आई. वहीं, 1 शेयर सपाट बंद हुआ. आईटी और एफएमसीजी शेयर्स में गिरावट आई. ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही.

Leave Your Comment

Click to reload image