व्यापार

30 दिसंबर को सस्ता हुआ सोना, बाजार जाने से पहले पढ़ें आपके शहर के ताजा रेट

इंदौर। सोने में इनवेस्ट एक शानदार ऑप्शन है, क्योंकि यह आपको रिस्क फ्री रिटर्न देता है। नए साल के मौके पर सोने की ग्राहक जमकर खरीददारी करते हैं। सोने में इनवेस्टमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। 30 दिसंबर को सोने के दाम में कमी आई है। 24 कैरेट सोने की 100 ग्राम की कीमत में 1400 रुपये की कमी आई है।

30 दिसंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate 30 December) 76 हजार 296 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 27 दिसंबर 2024 की तुलना में सोने के भाव में आज 140 रुपये की कमी आई है। चांदी के भाव में भी कमी देखी गई है। चांदी का भाव (Silver Rate 30 December) 88 हजार 430 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 27 दिसंबर से 401 रुपये की कमी आई है। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 27 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 76436 रुपये थी। 30 दिसंबर को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 76296 रुपये हो गई है। 27 दिसंबर की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87831 रुपये थी। 30 दिसंबर को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 87430 रुपये हो गई है।

30 दिसंबर को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 75990 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 69887 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 57222 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 44633 रुपये हो गई है।

 

भारत के 7 प्रमुख महानगर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव रुपयों में

  • लखनऊ (Gold Price In Lucknow) 76,130 रुपये
  • इंदौर (Gold Rate In Indore) 75,920 रुपये
  • मुंबई (Gold Price In Mumbai) 75,920 रुपये
  • दिल्ली (Gold Price In Delhi) 76,130 रुपये
  • जयपुर (Gold Rate In Jaipur) 76,170 रुपये
  • कानपुर (Gold Rate In Kanpur) 76,130 रुपये
  • मेरठ (Gold Rate In Meerut) 76,130 रुपये

 

Leave Your Comment

Click to reload image