छत्तीसगढ़ / बालोद
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी के लिए रहेगा सदैव अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी : विजय शर्मा
उप मुख्यमंत्री, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने अपने-अपने माँ के नाम से लगाया एक-एक पौधा
बालोद । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृह, जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बालोद जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा आज जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से जिले में ऐतिहासिक एवं पावन, पुनीत कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि बालोद जिले में जनहित में किए गए इस नेक कार्य के फलस्वरूप आज का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सभी के लिए सदैव अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी रहेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वनमहोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर, राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पूर्व विधायक बिरेन्द्र साहू एवं प्रीतम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा एवं राकेश यादव सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि केसी पवार, अभिषेक शुक्ला, राकेश यादव (छोटू), ग्राम पंचायत सिवनी के सरपंच बहुर सिंह नेताम एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, वनमण्डलाधिकारी अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक एवं अजय किशोर लकरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न संस्थाओं एवं संगठन के प्रतिनिधि, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर आज जिले में आयोजित वृहद वृक्षारोपण सह वन महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से बालोद जिले में सभी वर्गों के लोगों के द्वारा कुल 01 लाख 74 हजार पौधों के रोपण के फलस्वरूप एक साथ वृहद स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में पौधरोपण करने का जिले में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद भोजराज नाग एवं अन्य सभी अतिथियों के अलावा सभी वर्ग के लोगों ने बालोद जिला प्रशासन की इस अभिनव, जनकल्याणकारी एवं पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं यादगार बताया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने माता श्रीमती कृष्णादेवी शर्मा, सांसद भोजराज नाग ने अपनी माता श्रीमती नूतन बाई नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी चन्द्राकर ने अपनी माता श्रीमती कलाबाई के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी माता श्रीमती लिली यादवेन्द्र के नाम से पौधरोपण किया। इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अतिथियों एवं अधिकारी-कर्मचारियों, गणमान्य जनों, मीडिया कर्मियों सहित आम नागरिकों ने भी अपने-अपने माँ के नाम से एक-एक पौधे का रोपण किया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृहद पैमाने पर पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित कर उसे सफलतापूर्वक अमलीजामा पहनाने का जो अभिनव कार्य किया गया है वह बहुत ही सराहनीय एवं प्रेरणादायी है। शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता के साथ-साथ हमारी माताओं और बहनों की सक्रिय भागीदारी बहुत ही काबिले-तारीफ है। उन्होंने कहा कि हमारे माताओं और बहनें जब कोई संकल्प ले लेती है, तो उस संकल्प को पूरा करके ही छोड़ती है। शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा आज आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि जब हम रोजमर्रा के कार्यों के अलावा जन कल्याण के पुनीत भावना को लेकर जनहित में इस प्रकार के महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने का बीड़ा उठाते है तब वह कार्य सभी के लिए आदर्श एवं प्रेरणादायी बन जाता है।
उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा किए गए इस पावन कार्य का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी को चीरकाल तक मिलता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टर श्रीमती दिव्या मिश्रा के पौधरोपण तथा पौध संरक्षण के अलावा पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन कार्य के प्रति किए जाने वाले कार्य एवं अप्रीतिम लगाव की भी भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने वेबएक्स के माध्यम से जिले के सभी पांचों विकासखण्ड से जुड़े पर्यावरण संरक्षण तथा पौधरोपण के कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इन सभी लोगों के कार्य की सराहना करते हुए सभी के लिए पे्ररणादायी बताया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में उनके द्वारा 01 वर्ष पूर्व में रोपे गए नीम के पौधे के बड़े होेन पर सराहना की। समारोह में शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अनिवार्य रूप से पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल एवं सुरक्षा की समुचित उपाय सुनिश्चित करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद भोजराज नाग ने बालोद जिला प्रशासन एवं वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए आयोजन की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में तेजी से बदल रहे जलवायु परिवर्तन के फलस्वरूप उसका दुष्प्रभाव मानव जाति के अलावा संपूर्ण जीव-जगत पर पड़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने कुआं, तालाब एवं सरोवर निर्माण के साथ-साथ पौधरोपण के महत्व एवं उद्देश्यों के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे पुराणों में उल्लेख किया गया है कि एक पेड़ लगाने के पुनीत कार्य को दस पुत्रों के बराबर माना गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस दिशा में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का भी उल्लेख किया। सांसद नाग ने जिले के प्रत्येक नागरिकों से ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर उनके सुरक्षा के पुख्ता उपाय सुनिश्चित कर पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के दिशा में महत्वपूर्णण योगदान सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज के इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं अत्यंत यादगार बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि सभी वर्गों की सहभागिता बालोद जिले में वनमहोत्सव के कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य जनों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं समाज के सभी वर्गों के सहयोग से आज का कार्यक्रम सफलीभूत होने के कारण जिले में पौधरोपण का यह महत्वपूर्ण अभियान जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित इस समारोह में जिले के सभी पांचों विकासखण्डों के अलावा 02 नगर पालिका एवं 07 नगर पंचायतों को वेबएक्स के माध्यम से एवं शेष स्थानों को सोशल मीडिया से जोड़कर उनसे वर्चुअली संपर्क स्थापित किया गया है। इस अवसर पर जिले में लगातार घटते भूजल स्तर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2023-24 के भू-जल सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार जिले के गुरूर विकासखण्ड क्रिटिकल जोन में शामिल है।
उन्होंने भविष्य में आने वाली भूजल संकट से निपटने हेतु बालोद जिले में जल जतन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल जतन अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों के सहभागिता से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के फलस्वरूप जल संचय भागीदारी के कार्य में बालोद जिला पूरे देश में तीसरा स्थान पर है। श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिले में इस वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत पौधरोपण के पूर्व एवं पौधरोपण के पश्चात् पौधरोपण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान करने के लिए संपूर्ण जिलेवासियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों सहित भिलाई स्टील प्लांट, निको, आईसीआईसीआई बैंक, राइस मिल ऐसोसिएशन सहित सभी स्वयं सेवी संस्थाओं एवं उनके प्रतिनिधियों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री, सांसद एवं अतिथियों के द्वारा आज के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया। इसके अंतर्गत समारोह में अतिथियों के द्वारा डाॅ. पद्म जैन, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, उप वनमण्डलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस, डाॅ. प्रदीप जैन, संयुक्त जिला कार्यालय के अधीक्षक अश्वनी नायक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा भिलाई स्टील प्लांट, निको, आईसीआईसीआई बैंक, राइस मिल ऐसोसिएशन एवं पेट्रोल पंप ऐसोसिएशन के प्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद भोजराज नाग एवं अन्य अतिथियों के समारोह स्थल में आगमन आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम स्थल में पहुँचने के पश्चात् सर्वप्रथम उप मुख्यमंत्री एवं अतिथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उसे नमन किया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
बालोद। छत्तीसगढ़ शासन समाज कल्याण द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित की गई है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत विधवा, परित्यक्त, दिव्यांगजन (दिव्यांगता 40 प्रतिशत) एवं 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते है।
इसके साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपने साथ एक सहायक यात्रा पर ले जाने की पात्रता होगी, जिसकी आयु 21-50 वर्ष होगी। साथ ही आवेदन हेतु आवेदन दो प्रतियों में भरा जाएगा। आवेदन पत्र मात्र हिन्दी में ही भरा जाएगा। आवेदन के साथ पासपोर्ट आकार का नवीनतम रंगीन फोटो निर्धारित स्थान पर फंट पेज में लगाना होगा।
आवेदन के साथ निवास के साक्ष्य के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान या राज्य शासन द्वारा स्वीकार्य कोई अन्य प्रमाण अथवा अभिलेख इत्यादि दस्तावेज के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत द्वारा व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त कर, जनपद पंचायत के माध्यम से एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय के माध्यम से जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग जिला बालोद को प्रेषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की अन्य जानकारी हेतु संबंधित जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के माध्यम से ले सकते है।
एक पेड़ मां के नाम: बालोद जिला में वृक्षारोपण का व्यापक अभियान
एक पेड़ मां के नाम: बालोद जिला में वृक्षारोपण का व्यापक अभियान
27 जुलाई को जिले के परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा
बालोद । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शीपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर अब व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से तथा मैन्युअल पैट डाउन फ्रिस्किंग किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में 01-01 महिला एवं पुरूष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर महिला अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग महिला पुलिस कर्मी द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाए गए अस्थायी कक्ष में किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षाओं में शामिल होेने वाले बालोद जिले के अभ्यर्थियों से व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शीपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है। जिससे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में योग्य एवं मेहनतकश लोगों का चयन सुनिश्चित हो सके।
उल्लेखनीय है कि रविवार 27 जुलाई को बालोद जिले के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में व्यापंम द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने व्यापम द्वारा 27 जुलाई को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होेने वाले जिले के सभी अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन में सहयोग करने को कहा है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर व्यापम द्वारा आयोजित आगामी सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुँचना अनिवार्य है, जिससे कि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन सही तरीके से किया जा सके। इसके अंतर्गत आगामी 20 जुलाई 2025 को आयोजित परीक्षा के दिन परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार सुबह 09.45 बजे बंद कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही 27 जुलाई 2025 से होने वाले परीक्षाओं में 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े तथा फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक उपकरण, इलेक्ट्राॅनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधे घंटे में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना भी वर्जित है।
व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं के निगरानी हेतु 03 सदस्यीय उड़नदस्ता दल का प्रावधान है जिसमें 01 पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से अब शामिल किया गया है, जो परीक्षा केन्द्र के साथ-साथ, उसके परिसर एवं गेट के बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। फ्रिस्किंग के नए प्रावधान को व्यापम द्वारा जिले के नोडल अधिकारी एवं समन्वयक को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अवगत कराया गया। अब व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र में 02 घंटा पूर्व पहुँचना अनिवार्य किया गया है। जिससे उनका फ्रिस्किंग का कार्य परीक्षा प्रारंभ के पूर्व संपन्न किया जा सके।
28 जुलाई तक आत्मानंद स्कूलों में भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित
बालोद। उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति जिला बालोद द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आमापारा बालोद, डौण्डी, डौण्डीलोहारा, अर्जुंदा, गुरूर, नयाबाजार दल्लीराजहरा, देवरीबंगला, गुण्डरदेही, निपानी, कन्नेवाड़ा, अरमरीकला, मोंहदीपाट, सिकोसा, सुरेगांव, रानाखुज्जी, मंगचुवा, कुसुमकसा, आमडुला एवं घोटिया में प्राचार्य के रिक्त कुल 15 पद, व्याख्याता के 46 पद शिक्षक के 53 पद, प्रधान प्राठक प्राथमिक शाला के 01 पद, प्रधान प्राठक माध्यमिक शाला के 01 पद, सहायक शिक्षक के 53 पद, प्रयोगशाला सहायक के 06 पद, व्यायाम शिक्षक के 03 पद, ग्रंथपाल के 01 पद, सहायक ग्रेड-02 के 3 पद, सहायक ग्रेड-03 के 2 पद, भृत्य के 07 पद एवं चैकीदार के 01 पद पर प्रतिनियुक्ति अथवा संविदा आधार पर कुल 192 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु योग्यताधारी आवेदकों से 18 जुलाई 2025 से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव पीसी मरकले ने बताया कि इस पद के लिए पात्र एवं योग्यताधारी आवेदक बालोद जिले के वेबसाइट https://balod.gov.in/ में दर्शित ऑनलाईन गूगल फार्म के माध्यम से 28 जुलाई 2025 को रात्रि 11.59 बजे तक अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बालोद जिले की वेबसाईट https://balod.gov.in/ में तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बालोद के सूचना पटल पर अवलोकन की जा सकती है।
शिविर में हितग्राहियों को अनेक शासकीय योजनाओं से किया गया लाभान्वित
बालोद । केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर जनजातीय समाज के लोगों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ।
जिले के जनजातीय समाज के अनेक लोग जो किन्हीं कारणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयांे एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नही जा पाते थे। ऐसे अनेक लोगों के लिए धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर अत्यंत लाभप्रद एवं कारगर साबित हुआ है। जिले में आयोजित शिविरांे के माध्यम से बालोद जिले के आदिवासी वर्ग के अनेक हितग्राहियों को उनके गांव एवं आसपास के गांवों में ही उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उनके जरूरी समस्याओं का निराकरण भी सुनिश्चित किया गया।
जिससे आदिवासी वर्ग के लोगों एवं हितग्राहियों को अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालयों के अलावा शासकीय कार्यालयों तक आने-जाने की समस्या से भी मुक्ति मिली है। इसके अंतर्गत आज जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम एवं डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर ग्रामीणों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा रहा। जिले के दोनों ग्रामों में आज आयोजित शिविरों में आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, राशन कार्ड, पेंशन एवं किसान सम्मान निधि योजना की सौगात मिलने से आदिवासी वर्ग के हितग्राही बहुत ही प्रसन्नचित होकर शिविर के आयोजन की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा हम आदिवासियों की वास्तविक जरूरतों एवं समस्याओं को समझते हुए जो लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया है वह अत्यंत कारगर एवं काबिले-तारीफ है। गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आयोजित शिविर के माध्यम से अपना आयुष्मान कार्ड बनने पर श्रीमती रीना मण्डावी, कविता सोरी, आरूषि, विरेन्द्र एवं तामेश ने कहा कि हमें आज अपने गांव में आयोजित शिविर में ही आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में हमें नया आयुष्मान कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
यह वास्तव में हमारे जैसे अनेक लोगों के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। उल्लेखनीय है कि गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बड़भूम में आज आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 13 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 02 हितग्राहियों का जनधन खाता खोलने की कार्रवाई के अलावा शिविर में 13 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। इसी तरह डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मंगलतराई में आयोजित लाभ संतृप्ति शिविर में 40 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड, 16 हितग्राहियोें को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित करने के अलावा 04 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, 11 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन से लाभान्वित करने के साथ-साथ 04 हितग्राहियों का नया राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई। आज आयोजित शिविर में पहुँचे लोगों का सिकलिन टेस्ट करने के अलावा ग्रामीणों एवं हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां भी वितरित की गई।
जंगली मशरूम खाकर अस्पताल पहुंचे एक ही परिवार के 13 लोग...
बालोद । बालोद जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के मुड़खुसरा गांव में जंगली मशरूम (पैरा फुटू) खाने से एक ही परिवार के 13 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। पीड़ितों में 4 छोटे बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल डौंडीलोहारा में भर्ती कराया गया।
यह घटना एक मृत्युभोज कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां सभी परिजन जोगेंद्र हदगिया के निधन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। भोजन में परोसी गई पैरा फुटू की सब्जी खाने के कुछ घंटे बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
डॉक्टरों ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें ड्रिप व जरूरी इंजेक्शन देकर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सब्जी के नमूने इकट्ठा किए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगली पैरा फुटू कई बार विषैला निकल जाता है, जिससे यह दुर्घटना हुई है।
स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि मानसून के मौसम में जंगली मशरूम का सेवन बेहद सावधानी से किया जाए, क्योंकि इनमें कई बार जहरीले तत्व पाए जाते हैं।
बालोद जिले में दो दिन के भीतर दो युवकों ने की आत्महत्या, नशे की लत बनी चिंता का कारण
बालोद जिले में दो दिन के भीतर दो युवकों ने की आत्महत्या, नशे की लत बनी चिंता का कारण
कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त होने से जिले के कृषकों का बढ़ रहा है कोदो की खेती के प्रति रूझान
कम लागत में अधिक लाभ प्राप्त होने से जिले के कृषकों का बढ़ रहा है कोदो की खेती के प्रति रूझान
जिले की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा, यातायात और जनसुरक्षा पर बड़ा खतरा
जिले की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा, यातायात और जनसुरक्षा पर बड़ा खतरा
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जल्द करेंगे नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 65 कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जल्द करेंगे नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 65 कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका
बाइक और साइकिल की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक का माहौल
बाइक और साइकिल की टक्कर में युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक का माहौल
अवैध जुआ-सट्टा और शराब पर राजहरा पुलिस का शिकंजा, राजहरा थाना प्रभारी ने मचाया अपराधियों में हड़कंप!
अवैध जुआ-सट्टा और शराब पर राजहरा पुलिस का शिकंजा, राजहरा थाना प्रभारी ने मचाया अपराधियों में हड़कंप!
प्रदेश में बारिश के मौसम में सब्जियों की कीमतों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड
बालोद । बरसात के साथ सब्जियों की महंगाई भी आसमान छूने लगी है। बालोद जिले में हरी सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। खासकर मौसमी सब्जी पुटू इस समय सबसे महंगी सब्जी बन गई है, जो थोक में 1300 रुपये किलो और चिल्हर में 400 रुपये पाव यानी 1600 रुपये किलो तक पहुंच गई है। सेमी भी 150 रुपये थोक और 200 रुपये किलो चिल्हर में बिक रही है। भिंडी, करेला, गंवार फल्ली जैसी सामान्य सब्जियों के दाम भी अब 100 रुपये किलो के आसपास पहुंच चुके हैं।
टमाटर ने पार किया 50 का आंकड़ा
टमाटर ने भी 50 रुपये किलो का आंकड़ा पार कर लिया है। कुछ हफ्तों पहले तक जो भिंडी थोक में 20-25 रुपये और चिल्हर में 40 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब थोक में 50-60 रुपये और चिल्हर में 100 रुपये किलो हो चुकी है। इसी तरह करेला और गंवार फल्ली 25-30 रुपये पाव (100-120 रुपये किलो) बिक रही है। मूनगा की कीमत 30 से 40 रुपये पाव यानी 120 से 160 रुपये किलो है। ढेस की कीमतें भी लगातार ऊंची बनी हुई हैं। थोक में 60 से 80 और चिल्हर में 30 रुपये पाव यानी 120 रुपये किलो में बिक रहा है।
कद्दू के दाम में मामूली बढ़ोतरी
कद्दू जो आमतौर पर 20 रुपये किलो मिलता था, वह अब 30 रुपये किलो में बेचा जा रहा है। लौकी भी 40 रुपये किलो तक पहुंच गई है। धनिया थोक में 50-60 रुपये किलो और चिल्हर में 30 रुपये पाव से कम नहीं मिल रहा। बारिश के मौसम में आवक घटने और खराब मौसम की वजह से यह महंगाई और बढ़ सकती है।
सबसे महंगा पुटू
बारिश के मौसम में आने वाले जंगली मशरूम पुटू के दाम इस समय चिल्हर में 700 से 1 हजार रुपये किलो है। यह बालोद जिला मुख्यालय के साथ निकायों के बाजारों में 100-200 रुपये जुरी के हिसाब से बिक रहा है। इसकी बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा मांग रहती है। यह महंगा होने के बाद भी जिला मुख्यालय की सड़क पर बिक रहा है। नगर में जय स्तम्भ चौक पर पुटू जूरी में बेचा जा रहा है, एक जूरी 100 से 150 रुपये, जिसमे 10 से 12 नग पुटू होता है।
50 से कम वाली सब्जी
50 रुपये से कम वाली सब्जियों में कद्दू है। इसके दाम हमेशा 20 रुपये रहते हैं, लेकिन यह इस समय 30 रुपये किलों में बिक रहा है। थोक में इसके दाम 15 रुपये हैं। इसके अलावा लौकी 40 रुपये, पत्ता गोभी 40 रुपये, बैगन 40 रुपये किलो है। अन्य सब्जियों के दाम 50 रुपये से ज्यादा है। इसमे कोचआ के दाम 60 रुपये, फुल गोभी 40 रुपये, परवल 40 रुपये किलो है।
किस सब्जी के कितने दाम
सेमी 200 रुपये किलोभिंडी 100 से 120 रुपये किलो मुनगा 120 से 160 रुपये किलो ढेस 120 रुपये किलो धनिया 120 रुपये किलो हरी मिर्च 100 से 120 रुपये किलो करेला 100 से 120 रुपये किलोगंवार फल्ली 100 से 120 रुपये किलो
पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को नोटिस जारी
बालोद । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, दल्लीराजहरा, जिला बालोद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि जारी नोटिस के अनुसार भारत के व्यक्तिगत नागरिकों के किसी संघ, निकाय का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के प्रावधानों द्वारा शासित होता है। उक्त धारा 29ए के तहत चुनाव आयोग के साथ राजनीतिक दल के रूप में किसी मंच के पंजीकरण का उद्देश्य उसी धारा में बताया गया है, अर्थात जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रयोजनों के लिए उस भाग के प्रावधानों का लाभ उठाना, जिसका अर्थ है उक्त अधिनियम के तहत आयोग द्वारा आयोजित चुनावों में भागीदारी।
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा उक्त धारा के तहत पार्टी द्वारा किए गए आवेदन पर उक्त धारा 29ए के तहत एक राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत किया गया था, उक्त राजनीतिक दल का वर्तमान पता ज्ञात नहीं है। आयोग के अभिलेखों के अनुसार उक्त पार्टी ने वर्ष 2019 से पिछले 06 वर्षों में लोकसभा या किसी राज्य विधानसभा या उप-चुनाव में किसी भी चुनाव में कोई उम्मीद्वारा खड़ा नहीं किया है। उपरोक्त के मद्देनजर यह स्वतः स्पष्ट है कि उक्त पार्टी ने उपरोक्त धारा 29ए के प्रयोजनों के लिए एक राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य करना बंद कर दिया है। उक्त परिस्थितियों में आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए पंजीकृत दलों की सूची से राजनीतिक पार्टी ’छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा’ को हटाने का प्रस्ताव करता है।
प्रस्तावित कार्यवाही करने से पहले आयोग ने पार्टी को एक अभ्यावेदन, कारण बताने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है, यदि कोई हो, कि प्रस्तावित कार्यवाही क्यों न की जाए, अब इसलिए राजनीतिक दल ’छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा’ से अनुरोध है कि यदि वह चाहे तो इस संबंध में अधोहस्तारकर्ता को लिखित अभ्यावेदन दें। अभ्यावेदन यदि कोई हो के साथ दल के अध्यक्ष या महासचिव का हलफनामा तथा सभी सहायक दस्तावेज संलग्न होने चाहिए, जिन पद दल भरोसा करना चाहता है तथा अधोहस्ताक्षरकर्ता के पास 11 जुलाई 2025 तक पहुंच जाने चाहिए। यह भी कहा गया है दल के लिए सुनवाई की तारीख 11 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। ऐसी सुनवाई में दल के अध्यक्ष, महासचिव, प्रमुख का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि उक्त तिथि तक दल से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि दल के पास इस मामले में कहने के लिए कुछ नहीं है तथा आयोग दल को किसी अन्य संदर्भ के बिना उचित आदेश पारित करेगा।
16 को प्लेसमेंट कैंप
विभिन्न नियोजकों द्वारा 400 से अधिक पदों पर की जाएगी भर्ती
बालोद । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद में 16 जुलाई को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 03 नियोजकों द्वारा कुल 435 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप मंे जीएसएमआर सोलर प्राईवेट जेजे हाॅस्पिटल तोरवा नाका बिलासपुर के द्वारा फील्ड आॅफिसर के कुल 20 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास,आयु 20 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। उक्त पदों का कार्य स्थल गुरूर, बालोद, गुण्डरदेही, डौण्डी एवं डौण्डीलोहारा रहेगा। इसी तरह संसुर श्रुसंति इंडिया लिमिटेड बजरंग चैक तुलसीपुर राजनांदगांव के द्वारा ब्रांच मेनेजर के 33 पद तथा बिजनेस डेवेलमेंट आॅफिसर के 10 पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं से स्नातक, आयु 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
इसी तरह सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई दुर्ग के अंतर्गत सिक्यूरिटी गार्ड पुरूष के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी एवं आठवी निर्धारित की गई है। सिक्यूरिटी गार्ड केवल पुरूष के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं एवं बारहवीं निर्धारित की गई है। इसी तरह सिक्यूरिटी सुपरवाईजर पुरूष के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता बारहवीं या ग्रेजूएट पास एवं 02 वर्ष का अनुभव निर्धारित की गई है। इसी तरह महिला सिक्यूरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसकी शैक्षणिक योग्यता पांचवी, आठवी से 12वीं निर्धारित की गई है। उक्त पद हेतु आयु सीमा 20 से 40 वर्ष एवं कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, भिलाई एवं राजनांदगांव रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता के सम्पूर्ण प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं।
कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा की तिथि घोषित
अजय किशोर लकड़ा नोडल अधिकारी नियुक्त
बालोद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के कक्षा 10वीं तथा 12वीं के हाई स्कूल एवं हायर सेकण्डरी परीक्षाओं के अंतर्गत द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। जिसके अंतर्गत कक्षा 12वीं की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 08 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तथा कक्षा 10वीं की द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा 09 जुलाई से 21 जुलाई 2025 के मध्य आयोजित होगी। जिले में उक्त परीक्षाओं के गोपनीय सामग्री का परिवहन, वितरण, परीक्षा के दौरान केन्द्रों में उड़नदस्ता दल भेजने एवं मूल्यांकन आदि कार्य के लिए अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा (मोबाईल नंबर 9425252314) बालोद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।