छत्तीसगढ़ / बालोद
नवपदस्थ कलेक्टर ने किया संयुक्त जिला कार्यालय का किया निरीक्षण
अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो में ली जानकारी
बलात्कार के फरार आरोपी को डौण्डी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कलेक्टर जनदर्शन में आने वाले लोगों के सुविधा हेतु बस स्टैण्ड झलमला से कलेक्टोरेट तक आवागमन के लिए ई-रिक्शा प्रारंभ
कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया
महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिदिन अधिक से अधिक हितग्राहियों का आवेदन जमा कराना सुनिश्चित करें: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
राजहरा दुर्ग डेमू ट्रेन कीचड़ से लथपथ, गंदगी में सफर कर रहे यात्री
बालोद। दल्ली राजहरा दुर्ग डेमू ट्रेन सहित कई ट्रेनों में सफाई नहीं हो रही है। इसमें सफाईकर्मी भी नजर नहीं आ रहे हैं। इसके कारण शौचालय में भी गंदगी पसरी हुई है। डेमू ट्रेन के सभी कोच में लाल कीचड़ भरा पड़ा है सीट पर भी धूल का गर्दा जमा हुआ है वही पूरी ट्रेन कचरे से अटी पड़ी है। सबसे विडंबना की बात यह है कि ट्रेनों में इतनी अव्यवस्था के बीच यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। लेकिन जिम्मेदार रेल अफसरों को इतनी फुर्सत नहीं है कि यात्रियों को साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करा सकें। इस अव्यवस्था के कारण यात्रियों के बीच आक्रोश भी है।
ग्राम घोटिया में स्व. हीरालाल धुर्वे की याद में संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान कथा का आयोजन
धू धू कर जल रहे जंगल, रेंजर को खबर नहीं
बालोद। जिले के दल्ली राजहरा के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग ने आसपास स्थित कृषि फार्मों को भी अपनी जद में ले लिया है। बोइरडीह डेम रोड पर स्थित माथुर कृषि फार्म में रखे लाखों रुपयों के कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए हैं। दल्ली राजहरा के आसपास स्थित जंगलों में हर साल पतझड़ के मौसम में शरारती तत्वों व लकड़ी चोरों द्वारा आग लगा दी जाती है। आग से जंगल के पेड़ों और छोटे जीव जंतुओं को काफी क्षति पहुंचती है। जंगलों में आग लगाने से सूखे पत्तों में आग तेजी से पकड़ लेती है और आसपास के पूरे जंगलों को अपनी चपेट में ले लेती है।
सीईओ ने आवास तथा स्कूल का किया औचक निरीक्षण
बालोद। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चल रहे आवास निर्माण तथा स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ डाॅ. कन्नौजे ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचान्दुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी हितग्राही श्रीमती शांति बाई, श्रीमती सुख बाई, तथा ग्राम पचांयत साजा एवं नाहंदा के अन्य हितग्राहियों के आवासों में औचक निरीक्षण किया।
इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण में उपयोग होने वाले मटेरियल, राजमिस्त्री, बैंक आदि समस्याओं के निपटान हेतु 30 सितंबर 2024 के पूर्व समस्त निर्माणाधीन आवासों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ ने योजनान्तर्गत जनपद पंचायत के अमलों को आगामी वृहद लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पंजीयन एवं जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बिहान योजना अंतर्गत कलस्टर लेवल फेडरेशन भवन का अवलोकन कर कलस्टर के माध्यम से आयमूलक बड़ी गतिविधियों के संचालन हेतु निर्देशित करते हुए लखपति दीदियो के आजीविका गतिविधियों के संबंध में चर्चा की।
इसके साथ ही मनरेगा योजनान्तर्गत राजीव गांधी सेवाकेन्द्र एवं खेल मैदान का औचक निरीक्षण तथा अमृत सरोवर निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने ग्राम पंचायत भवन का औचक निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत के पंजियो के संधारण हेतु सचिव, रोजगार सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे अपूर्ण, निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौने ने ग्राम पंचायत कचान्दुर के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने विद्यालय के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों से राजनीति शास्त्र तथा गणित विषयों के प्रश्न पूछे, साथ ही बच्चो को समझ कर पढ़ने हेतु टिप्स भी दिये। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकांे को सभी बच्चो को ध्यान देकर व टेस्ट लेकर अच्छे से पढ़ाने को कहा। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत आकाश सोनी एवं जनपद पंचायत गुण्डरदेही की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती निकहत सुल्ताना तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
जनसमस्या निवारण शिविर में आम जनता के समस्याओं निराकरण
बालोद। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराग नाग ने कहा कि जनसमस्या निवारण शिविर आम जनता के समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को समाज के मुख्य धारा में जोड़ने का कारगर माध्यम है। नाग आज जिला मुख्यालय बालोद के टाउन हाॅल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे।
नाग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य यशवंत जैन, कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू, केसी पवार, पार्षद कमलेश सोनी, शाहिद खान, एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों सेे प्राप्त कुल 24 आवेदनों में से 07 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।
नाग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा समुचे देश के साथ-साथ हमारे छत्तीसगढ़ राज्य को भी विकसित एवं खुशहाल राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा भारत को विश्व गुरु बनाने का भी संकल्प लिया गया है।
इसके लिए आम जनता को समस्या मुक्त रखने हेतु उनके समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी सोच एवं मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी प्रशासन के आला अधिकारियों के द्वारा आम जनता के बीच पहुँचकर उनके माँगों एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने टीबी के मरीजों को प्रदान किया पोषण आहार किट
लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें: बालोद कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, कई प्रमुख दावेदार मैदान में डटे
कलेक्टर एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने किया प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ
वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ बेहतर आमदनी का भी बनेगा महत्वपूर्ण जरिया
बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित पवन साहू एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम सिवनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेट यूनिट प्लास्टिक से बने चीजों के वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ यहाँ काम करने वाले स्वसहायता समूह के महिलाओं के बेहतर आमदनी का महत्वपूर्ण जरिया बनेगा। इस अवसर पर ग्राम सिवनी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के शुभारंभ होने पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी इसकी सराहना की। इस दौरान कलेक्टर एवं अतिथियों के द्वारा इस यूनिट का अवलोकन कर यूनिट में स्थापित किए गए मशीनों के कार्य पद्धति के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने बताया कि बालोद विकासखण्ड के सभी गांवों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के कार्य के अंतर्गत संग्रहित किए गए प्लास्टिक वेस्ट को ग्राम सिवनी के इस यूनिट में लाकर उनका उचित प्रंबधन किया जाएगा। यहाँ पर प्लास्टिक वेस्ट के प्रंबधन कार्य में लगे स्वसहायता समूह के महिलाओं के द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का सेग्रीगेशन कर उसमें से उपयोगी बोतल, ढक्कन, तांबा आदि चीजों को एकत्र किया जाएगा। इसके पश्चात् इसकी बिक्री की भी उचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें से तांबा, तार आदि की चीजें बहुत कीमती होती है। इन चीजों की बिक्री की उचित व्यवस्था होने से इस कार्य में लगे महिलाओं को अच्छी खासी आमदनी हो सकेगी। डाॅ. कन्नौजे ने बताया कि इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के महिलाओं को जिला मुख्यालय बालोद में स्थित एसएलआरएम सेंटर में भेजकर वेस्ट मैनेजमेंट तथा सेग्रीगेशन के कार्यों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड में सिवनी के अलावा जिले के सभी विकासखण्डों में 01-01 प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी विकासखण्डों के पंचायतों की मैपिंग भी की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने इस प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट इकाई का संचालन करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्यों के संबंध में जानकारी ली तथा इस इकाई का बेहतर संचालन करने की शुभकामना भी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू एवं ललिता पीमन साहू सहित एसडीएम प्रतिमा ठाकरे झा के अलावा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ली जिले के गौण खनिज पट्टेधारी, अनुज्ञाधारी एवं परिवहनकर्ताओं की बैठक
राजस्व आय के वृद्धि के उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिले के गौण खनिज पट्टेधारी, अनुज्ञाधारी एवं परिवहनकर्ताओं की बैठक लेकर उनके द्वारा राजस्व आय में वृद्धि हेतु किए जा रहे उपायों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी गौण खनिज पट्टेधारी, अनुज्ञाधारी एवं परिवहनकर्ताओं को गौण खनिज से जुड़े कार्यों में समुचित आय में वृद्धि के लिए पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने बैठक में उपस्थित पट्टेधारी एवं अनुज्ञाधारियों से गौण खनिज के अंतर्गत फर्शी पत्थर, चूना पत्थर, मिट्टी एवं ईंट से जुड़े कार्यों के अंतर्गत कुल प्राप्त राजस्व के संबंध में बारी-बारी से जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पट्टेधारी एवं अनुज्ञाधारियों को सीएसआर मद के अंतर्गत संबंधित क्षेत्रों के विकास तथा वहाँ की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु आवश्यक कार्य करने के निर्देश भी दिए। इसके अंतर्गत उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में ग्रामीणों की मांग और आवश्यकतानुसार पेयजल व्यवस्था, ईलाज आदि की व्यवस्था तथा शिक्षा आदि के क्षेत्र में भी अनिवार्य रूप से कार्य करने को कहा। श्री चन्द्रवाल ने जिला खनिज अधिकारी को जिले में गौण खनिज के कार्यों के अंतर्गत राजस्व आय में वृद्धि हेतु लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए योजना बनाने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी गौण खनिज पट्टेधारी, अनुज्ञाधारियों एवं परिवहनकर्ताओं को बेहतर कार्य कर राजस्व आय में वृद्धि के उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
सड़क हादसे में माइंस कर्मचारी की मौत, लगी भीड़, पास में थाना होने के बाद व्यवस्था संभालने नहीं पहुंची पुलिस
बालोद. डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी गांव के पास तड़के सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक माइंस कर्मचारी की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कर्मचारी अपने बेटे के पास डौंडी में रुका था, जो आज सुबह कच्चे माइंस ड्यूटी करने जा रहा था. इस दौरान वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.


पुलिस की लापरवाही
इधर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी. वहीं सड़क पर ट्रकों की कतारें लग गई. लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. जबकि थाना घटना स्थल से महज 3 किलोमीटर मीटर की दूरी पर ही है. घटना को लेकर डौंडी थाना के टीआई सुनील तिर्की से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन टीआई ने फोन नहीं उठाया. यानी पुलिसकर्मी ना तो मौके पर व्यवस्था संभालने पहुंच रहे हैं और ना ही फोन उठा रहे हैं. पुलिस का ये रवैया उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है.