ग्राम घोटिया में स्व. हीरालाल धुर्वे की याद में संगीतमय शिव महापुराण ज्ञान कथा का आयोजन
बालोद |
06-Feb-2024
बालोद। बालोद जिले के तहसील डौंडी के ग्राम घोटिया में दिनांक 22 फरवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक ज्योतिषी रूखमणी नंदन पंडित पुरन प्रसाद शर्मा का शिव महापुराण ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव महापुराण की कथा की सात दिन का आयोजन किया गया है। इसमें पंडित पुरन प्रसाद शर्मा ग्राम अण्डी, डौंडीलोहारा वाले द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। कथा वाचन में पंडित पुरन प्रसाद शर्मा जी के द्वारा चंद्रमुखी आशुतोष भगवान शिव की कथा सुनाएंगे। प्रवीन कुमार धुर्वे ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई है।
शिव महापुराण ज्ञान कथा में पंडित पुरन प्रसाद शर्मा ने बताया कि जो व्यक्ति सत्य का साथ देता है उसका कल्याण अवश्य होता है, इसलिए जीवन में हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते रहना चाहिए। सत्य का मार्ग कभी नहीं छोड़ना और सत्य बोले। भगवान शिव का नाम उच्चारण करने से सारे बंधनों से व्यक्ति दूर होकर व्यक्ति को सारे संसार का वैभव प्राप्त होता है। जीवन में व्यक्ति का प्रभाव का उसके कर्म से बढ़ता है इसलिए जीवन में अच्छे कर्म करे। जो व्यक्ति अभिमान करता है वह नष्ट हो जाता है, अगर किसी व्यक्ति के पास धन-पद प्रतिष्ठा है तो उसका अभिमान कभी नहीं करना चाहिए। व्यक्ति कितने भी बड़े पद पर हो सरल स्वभाव से बात करना चाहिए आदि कथा से संबंधित इसी तरह की विशेष जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के आयोजकों का निवेदन है कि इस कार्यक्रम में सपरिवार इष्ट मित्रों सहित पधार कर आयोजन का पुण्य लाभ लेवें। कार्यक्रम की तिथि इस प्रकार है, दिनांक 22 फरवरी 2024 प्रथम दिवस, कलश यात्रा निवास स्थान से कथा स्थल तक महत्तम कथा, दिनांक 23 फरवरी 2024 द्वितीय दिवस- कथा प्रारंभ, शिवलिंग महिमा चंचूला कथा, दिनांक 24 फरवरी 2024 तृतीय दिवस, शिव चरित्र, पार्वती जन्म गुण निधि कथा, दिनांक 25 फरवरी 2024 चतुर्थ दिवस नारद माह, माता पार्वती विवाह, दिनांक 26 फरवरी 2024 पंचम दिवस, कार्तिक एवं गणेश जन्म कथा, दिनांक 27 फरवरी 2024 षष्टम दिवस, भंडार कथा, शमी पत्र की कथा, चढ़ौत्री, शिव पुराण तथा दिनांक 28 फरवरी 2024 सप्तम दिवस, बेल पत्र वर्षा, मांगलिक दोष निवारण, हवन यज्ञ, पूर्णाहुति, धुर्वे निवास, घोटिया बस स्टैण्ड शीतला मंदिर के बाजू में, संपन्न होगी। कार्यक्रम के आयोजक मिथलेश धुर्वे, प्रवीन कुमार धुर्वे, सुजाता धुर्वे, नमन धुर्वे, तनीष धुर्वे तथा समस्त ग्रामवासी है।