छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
सुशासन तिहार 2026 के तहत मुंगझर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
अधिकारियों की मौजूदगी में 902 से अधिक आवेदनों हुए प्राप्त अधिकांष मौके पर ही हुआ निराकरण
गरियाबंद । राज्य सरकार के मंशानुरूप प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु गरियाबंद जिले के विभिन्न विकासखण्डों में लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज देवभोग विकासखण्ड के ग्राम मुंगझर स्थित शासकीय मिडिल स्कूल परिसर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आसपास के 18 गांवों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे और अपनी समस्याएँ एवं मांगें प्रस्तुत कीं। शिविर के दौरान 902 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 857 मांग एवं 45 शिकायत से संबंधित थे। इनमें से अधिकांश आवेदनों का निराकरण स्थल पर ही किया गया। जिससे ग्रामीणों के चेहरे में उत्साह का माहौल था।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने पीएम आवास, राशन कार्ड, महतारी वंदन, आयुष्मान कार्ड जैसे तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य है कि हर नागरिक तक लाभ आसानी से पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपनी समस्याएँ और मांगें सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखें ताकि त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन पहुंच रहे है। समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उसका निराकरण और लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र के कुछ नागरिक ओडिसा में कई वर्ष तक रहने पर उनका नाम आवास सूची में नहीं आने एवं राशन कार्ड नहीं मिल पाने के कारण जब वो अपने घर पहुंचे और अपनी समस्याओं के बारे में प्रशासन को बताया तब उनका नाम आवास सूची में जुड़ने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही आज शिविर के माध्यम से उन्हें राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंघल ने कहा कि शासन प्रतिवर्ष ऐसे शिविरों का आयोजन करता है ताकि गांव में शिविर लगाकर ब्लॉक एवं जिला स्तर के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी मिलती है, जिससे लोगों को वास्तविक लाभ मिल रहा है। पूर्व विधायक गोवर्धन मांझी ने कहा कि जिले में सुशासन तिहार के कार्यक्रम निर्धारित स्थानों पर सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजनाओं का लाभ तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को जाल वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिव्यांगों को ट्रायसायकल वितरित किया गया। इसके साथ ही राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। सुशासन तिहार के माध्यम से अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाएँ की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
जिला अस्पताल में 18 मई को निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर
गरियाबंद। जिला अस्पताल गरियाबंद में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ एवं बाल्को मेडिकल सेंटर, रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन सोमवार 18 मई 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक जिला चिकित्सालय गरियाबंद में किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि शिविर में 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कैंसर के सभी संदेहास्पद मरीजों जाँच की जायेगी तथा महिलाओं के स्तन कैंसर हेतु मेमोग्राफी जाँच व गर्भाशय के कैंसर हेतु पेप स्मीयर द्वारा जाँच भी शिविर स्थल पर उपलब्ध रहेगी।
राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की मानवता की मिसाल, बिंद्रानवागढ़
राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की मानवता की मिसाल, बिंद्रानवागढ़
कलेक्टर बीएस उइके ने पेट्रोल-डीजल की सीमित बिक्री के दिए निर्देश
0 ड्रम, जेरीकेन या बोतल पर पेट्रोल-डीजल वितरित करने पर लगे प्रतिबंध।
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 लाख 50 हजार रुपए के बेशकीमती हीरा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
0 मैनपुर थाना व स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई ।
जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाए जनता :- श्रीमती बिन्दु सिन्हा
राधेश्याम सोनवानी,
गरियाबंद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व स्तर पर जारी आर्थिक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों का प्रभाव लगभग सभी देशों पर पड़ रहा है। ऐसे समय में देश के संसाधनों का संतुलित उपयोग और आत्मसंयम राष्ट्रीय मजबूती का आधार बनता है। प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश देश का विदेशी मुद्रा भंडार कम ना हो कुछ समय सोना कम खरीदें डीजल पेट्रोल कम उपयोग करें विदेश भ्रमण कम करें किसान फर्टिलाइजर कम उपयोग करें इसका अर्थ किसी प्रतिबंध का नहीं बल्कि जागरूकता और जिम्मेदारी का आह्वान है।
प्रधानमंत्री की हालिया अपील को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
मोदी की अपील पर कांग्रेस का हमल,
सुशासन तिहार के अंतर्गत छुरा ब्लॉक के नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
14 ग्रामों के नागरिक शिविर में हुए शामिल
गरियाबंद । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 01 मई से लगातार समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी दौरान आज गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम नवापारा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 14 ग्रामों के नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। शिविर में कुल 700 आवेदन प्राप्त हुए।
इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए एक बेहतर माध्यम है। जहाँ वे अपनी समस्या, मांग और शिकायत निःसंकोच रख सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसानों की हितैषी है। हमारी सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदन का जल्द निरकारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीरा ठाकुर ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर त्वरित निराकरण किया जाए। सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें ताकि आम नागरिकों को वास्तविक लाभ मिल सके। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कलेक्टर बीएस उइके, एसडीएम विशाल महाराणा सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया गया।
संस्कार, नैतिक शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ संपन्न हुआ समर कैंप
जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को अनुशासन व सकारात्मक जीवन मूल्यों का दिया संदेश
कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रमुखों सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
गरियाबंद । कलेक्टर बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की आगामी तैयारियों एवं विभागीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक ली। इस दौरान वनमंडलाधिकारी शशिगानंदन के, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, ऋषा ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर उइके ने कहा कि सुशासन तिहार में आकस्मिक किसी भी शिविर में माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, राज्य स्तर के उच्च अधिकारी पहुंच सकते है। इसलिए सभी विभाग प्रमुख अपनी प्रगति रिपोर्ट, लंबित प्रकरणों एवं कार्ययोजना को पूर्ण रूप से तैयार रखें। राजस्व विभाग को विशेष रूप से अविवादित, विवादित, नामंाकन, बंटवारा, त्रुटि-सुधार एवं प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के लंबित प्रकरणों के प्रकरणों पर त्वरित निराकरण, डिजिटल हस्ताक्षर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि जिले में इसकी कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके साथ ही धान उठाव की वर्तमान स्थिति, एग्रीस्टैक पोर्टल में डाटा अपडेशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लंबित सत्यापन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति तथा सड़क अवसंरचना सुधार पर जोर दिया गया। आवास योजनाओं की समीक्षा में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी के लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पंचायतवार अद्यतन सूची तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान भारत, टीबी मुक्त अभियान, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, सिकल सेल जांच तथा चिकित्सा सेवाओं को प्राथमिकता देने को कहा गया। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान, महतारी वंदन योजना तथा वन विभाग को तेंदूपत्ता संग्रहण व्यवस्था सुचारू रखने को कहा गया। पीएम सूर्यघर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों के घरों का सत्यापन एवं स्वीकृति कार्य में गति लाने पर जोर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती एवं पात्र हितग्राहियों को शत् प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिले में पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए गर्मी के मौसम में विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में तत्काल मरम्मत एवं आपूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। ई-ऑफिस प्रणाली के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को पीएम स्कूलों की प्रगति, आधारभूत सुविधाओं की पूर्ति करने को कहा। कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि सुशासन तिहार के दौरान जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से निराकरण करें। ताकि नागरिकों को अधिकतम लाभ मिल सके।
देवभोग में तंबाकू नियंत्रण पर की कार्यवाही, 68 चालानों पर तीन हजार जुर्माना लगाया
नागरिकों से नशे से दूर रहने कि शपथ दिलाई गई
गरियाबंद । देवभोग विकासखण्ड में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने तंबाकू नियंत्रण को लेकर सघन अभियान चलाया। शैक्षणिक संस्थानों के पास तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर की गई जांच के दौरान कोटपा एक्ट-2003 (सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम 2003) के तहत कुल 68 प्रकरणों में चालानी कार्रवाई करते हुए 3 हजार का जुर्माना वसूल किया गया।
कार्यवाही के दौरान औषधि निरीक्षक धरमवीर सिंह धु्रव ने स्कूलों के 100 गज दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री पर रोक, नाबालिगों को तंबाकू न बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान प्रतिबंध के संबंध में संचालकों को निर्देश दिए। दुकानदारों को माचिस, लाइटर, ऐश ट्रे या कोई भी ऐसा सामान जो धूम्रपान को प्रोत्साहित करता है, उसे काउंटर पर उपलब्ध न कराएं। साथ ही धूम्रपान निषेध संबंधी बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने को कहा।
इस दौरान रोशनी राजपूत ने किराना दुकानों, होटलों एवं फल दुकानों का निरीक्षण किया तथा होटलों में खाद्य सामग्री के लिए अखबार का उपयोग बंद करने के निर्देश दिए। इसी दौरान औषधि निरीक्षक धु्रव द्वारा देवमाता निजी अस्पताल की फार्मेसी का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें दवाओं की खरीद-बिक्री, भंडारण एवं दवाओं की जांच की गई।
इस दौरान देवभोग के नागरिकों को नशा मुक्त रहने, नशे से होने वाले नुकसान और तंबाकू से दूरी बनाने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा नागरिको कोे नशा न करने तथा इसके विरोध करने की शपथ भी दिलाई गई।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत रमईपाठ धाम छुरा में 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न
गरियाबंद । राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कल रमईपाठ धाम, छुरा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 14 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन उपस्थित थे। विवाह समारोह में विधि-विधान के अनुसार कन्यादान, वरमाला, सात फेरे और अन्य पारंपरिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई गईं। स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक टीम एवं सामाजिक संगठनों ने विवाह बंधन में बंधे सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। शासन की ओर से योजना के अनुसार सामग्री एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है, जिसके तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में लाभान्वित परिवारों ने सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। नवविवाहित जोड़ों को सभी अतिथियों और उपस्थित समुदाय द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गईं।
नेशनल लोक अदालत में 95 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
गरियाबंद : नेशनल लोक अदालत में 95 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण
पवन सिंह के परिवार का होगा नया सर्वेक्षण पात्रतानुसार मिलेगा आवास एवं अन्य योजनाओं का लाभ
उड़ीसा से लौटे बरही गांव के हितग्राही
स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न
गरियाबंद : स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न
खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने देवभोग में तंबाकू नियंत्रण पर की कार्यवाही
गरियाबंद : खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने देवभोग में तंबाकू नियंत्रण पर की कार्यवाही
सुशासन तिहार के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक
गरियाबंद : सुशासन तिहार के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक