छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न

 गरियाबंद : स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम समिति की बैठक सम्पन्न

 
 
 25 बच्चों को मिलेगा संरक्षण और सहायता

गरियाबंद, 09 मई 2026

जिले में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को सहयोग प्रदान करने के लिए स्पॉन्सरशिप (प्रवर्तकता) कार्यक्रम समिति की बैठक 17 जनवरी 2026 को कलेक्टर श्री बीएस उइके की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
 
कार्यक्रम के तहत प्राप्त आवेदनों की अंतरिम समिति द्वारा स्क्रूटनी और परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान बच्चों के आवश्यक दस्तावेज, गृह अध्ययन रिपोर्ट, परिवार की सामाजिक और आर्थिक स्थिति तथा वर्तमान परिस्थितियों का मूल्यांकन किया गया। समिति द्वारा परीक्षण उपरांत कुल 25 बच्चों को स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित किए जाने की अनुशंसा की गई।
 
इन बच्चों का चयन उनकी वास्तविक जरूरत और कमजोर पारिवारिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अनुशंसित सूची बाल कल्याण समिति को भेजी गई है। इन बच्चों के लिए स्थापन आदेश जारी किया जाएगा। आदेश जारी होने के बाद पात्र बच्चों को योजना के अनुसार आर्थिक सहायता और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image