छत्तीसगढ़ / गरियाबंद
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने खोला मोर्चा, एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने खोला मोर्चा, एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर राजस्व अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मूल पदस्थापना से 180 KM दूर भेजे गए कंप्यूटर ऑपरेटर, 13 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
मूल पदस्थापना से 180 KM दूर भेजे गए कंप्यूटर ऑपरेटर, 13 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी
15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, लेकिन 8 महीने से वेतन बंद और 80-160 किमी दूर भेजे जाने पर ऑपरेटर संघ 13 नवंबर को बीवी-बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ चक्काजाम-हड़ताल पर
15 नवंबर से धान खरीदी शुरू, लेकिन 8 महीने से वेतन बंद और 80-160 किमी दूर भेजे जाने पर ऑपरेटर संघ 13 नवंबर को बीवी-बच्चों समेत पूरे परिवार के साथ चक्काजाम-हड़ताल पर
मातर पर्व पर गरियाबंद पुलिस का सघन चेकिंग अभियान।
धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, अन्नकूट उत्सव के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गौ माता की पूजा-अर्चना कर खिलाई गई खिचड़ी, दोहों और मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ माहौल; मेले जैसा नजर आया आयोजन स्थल
विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में पीपरछेड़ी में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की भव्य छटा, करसा श्रृंगार और सुवा नृत्य ने मोहा मन
*शिक्षक के निलंबन पर उठे सवाल, बहाली के लिए लामबंद हुए पालक और ग्रामीण*
गरियाबंद महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन, विधायक रोहित साहू ने युवाओं को किया प्रेरित
*युवाओं ने ली विकसित भारत बनाने का संकल्प, प्रधानमंत्री के आह्वान केके किया आत्मसात*
राधेश्याम सोनवानी,
*गरियाबंद :-* भारत आज युवाओं का देश है और देश की युवा शक्ति ही विकसित भारत की परिकल्पना को वास्तविक जामा पहना सकती है। इसी उद्देश्य के साथ गरियाबंद स्थित शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत एवं युवाओं से संवाद विषय पर एक भव्य युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने शिरकत की और युवाओं को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं से गहराई से अवगत कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना देश के हर युवा को आत्मनिर्भर, सशक्त और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना है। विधायक ने कहा कि आज का युवा भविष्य का निर्माता होने के साथ ही वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है, इसलिए युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री साहू ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व और शासन-प्रशासन की प्रक्रियाओं को समझें तथा देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर आगे आएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. तलवरे ने की। इसके साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष शेषनारायण गजभिये और शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय गरियाबंद की जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन मेरा युवा भारत के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री रमन पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक संवाद में हिस्सा लिया और देश के विकास में अपना योगदान देने के साथ ही विकसित भारत बनाने का भी संकल्प लिया।
जिले में अब ऑनलाइन मिलेंगी स्कूली विद्यार्थियों की टीसी, कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर के नजदीक केंद्रों से कर सकेंगे आवेदन
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में स्कूल प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण
गरियाबंद, 04 नवम्बर 2026
शासन के निर्देशानुसार जिले में भी शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अब स्कूली छात्र-छात्राओं को स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) प्राप्त करने के लिए विद्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए टीसी जारी करने की प्रक्रिया को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था से आवेदन से लेकर प्रमाण पत्र जारी होने तक की प्रक्रिया अधिक आसान और सुविधाजनक होगी। इस संबंध में जिले के स्कूलों के प्राचार्यों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण में ई-जिला प्रबंधक श्री मिथिलेश कुमार देवांगन ने जिले के प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल के उपयोग, ऑनलाइन आवेदन के परीक्षण और स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में भी विस्तार से समझाया।
ई-डिस्ट्रक्ट मैनेजर श्री मिथलेश देवांगन ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी अथवा उनके अभिभावक अपने नजदीकी किसी भी सेवा सेतु केंद्र में जाकर स्थानांतरण प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद संबंधित विद्यालय द्वारा आवेदन का परीक्षण किया जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर ऑनलाइन माध्यम से टीसी जारी की जाएगी। इससे विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्रमाण पत्र के लिए बार-बार विद्यालय जाने तथा अनावश्यक भागदौड़ करने से मुक्ति मिलेगी।
नौकरी, व्यवसाय अथवा अन्य कारणों से दूसरे स्थान पर जाने वाले परिवारों के बच्चों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से उपयोगी होगी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने प्राचार्यों को नई व्यवस्था की पूरी जानकारी रखने और इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं का लाभ विद्यार्थियों और अभिभावकों तक आसानी से पहुंचना चाहिए। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से टीसी जारी होने से समय की बचत के साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थियों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।
जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 90 घंटे के ‘कम्युनिकेटिव इंग्लिश कोर्स’ का शुभारंभ
जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 90 घंटे के ‘कम्युनिकेटिव इंग्लिश कोर्स’ का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ विकास की राह पर लगातार बढ़ रहा आगे : वर्मा
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज पुलिस परेड ग्राउंड गरियाबंद में जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गरियाबंद रिखीराम यादव सहित, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडियाप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ का इतिहास और जिले की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। साथ ही जिले में मौजूद वन संपदा, प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बारे में बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर राष्ट्रीय एवं राजकीय गीत का गायन कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा सहित उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री वर्मा ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और आम नागरिकों से योजनाओं के लाभ के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री, उपकरण एवं चेक का वितरण भी किया। दिव्यांगजनों को ट्राइसिकल वितरण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत, नृत्य और पारंपरिक परिधानों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना जनता के लंबे संघर्ष और संकल्प का परिणाम है। आज 26 वर्ष की इस यात्रा में प्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश व राज्य तेजी से आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर अग्रसर है। उन्होंने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार जनकल्याण की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है। मंत्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण का गौरवमयी प्रसंग रहा है। उन्होंने प्रदेश के इतिहास पुरुषों का उल्लेख करते हुए उनके राज्य निर्माण में योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश हमारे पुरखो के सपने को साकार करते हुए। प्रगति की ओर अग्रसर है। बहुत परिवर्तन देखने को मिल रहा है। गरियाबंद जिला विशेष महत्व रखता है। उन्होंने जिले के आदिवासी संस्कृति प्राकृतिक सौंदर्य का उल्लेख किया। भूतेश्वरनाथ मंदिर, जतमई धाम जैसे धार्मिक स्थलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार द्वारा सभी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सड़क, बिज़ली, पानी, चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। युवाओं के लिए नए रोजगार सृजित किए जा रहे है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कृषकों को सुविधा एवं योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। ग्राम सुराज की संकल्पना साकार होते जा रहा है। आदिवासी विकास प्राधिकरण प्रकोष्ठ का भी लाभ जिले को मिल रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद की समाप्ति से प्रदेश में खुशहाली की रफ्तार बढ़ी है। प्रदेश में औद्योगिक विकास भी तेजी से हो रहा है।
जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में राजिम विधायक रोहित साहू ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और राज्य के गौरवशाली 26 वर्षों की यात्रा को जनसहभागिता एवं विकास की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हमारे सपनों का साकार रूप है, जिसने गाँव-गरीब, किसान, महिला एवं युवा वर्ग के उत्थान के लिए नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद गरियाबंद जिले ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। समारोह में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि पंचायत स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण विकास की गति और तेज हुई है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, जनपद पंचायत गरियाबंद अध्यक्ष सोहन धु्रव, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, कोपरा नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, जनपद देवभोग अध्यक्ष श्रीमती पदमलया निधि, नगर पालिका उपाध्यक्ष गरियाबंद आसिफ मेमन, वरिष्ठ नागरिक अनिल चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, वरिष्ठ नागरिक आशीष शर्मा, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चन्द्राकर सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनधि, मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित दर्शकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
गरियाबंद की महिला-पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
गरियाबंद की महिला-पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन, 100 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन
गरियाबंद । देवभोग विकासखण्ड के अमलीपदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ागांव निवासी दिव्यांग युवक मदन नागेश का आधार पंजीयन की प्रक्रिया 3 से 4 घंटे में सफलतापूर्वक कर लिया गया है। मदन के शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी हो रही थी। हाथों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सामान्य तरीके से उंगलियों के निशान लेकर आधार पंजीयन करना संभव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके घर पहुंचकर आधार पंजीयन कराने की व्यवस्था की।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मिथलेश देवांगन ने बताया कि मदन नागेश की शारीरिक स्थिति को देखते हुए आधार ऑपरेटर को उनके घर जाकर पंजीयन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आधार ऑपरेटर वेदप्रकाश सिन्हा ने ग्राम मुड़ागांव पहुंचकर आधार पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की। हितग्राही की शारीरिक स्थिति के कारण इस प्रक्रिया में काफी समय लगा। लगभग 3 से 4 घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा सकी। आधार ऑपरेटर सिन्हा ने धैर्य और मेहनत के साथ अपना कार्य पूरा किया, जिससे उनका आधार एनरोलमेंट सफलतापूर्वक हो पाया।
मदन नागेश और उनके परिवार के लिए आधार पंजीयन होना बड़ी राहत की बात है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। अब आधार पंजीयन पूरा होने से उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आसानी होगी। हितग्राही एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया और घर पहुंचकर आधार पंजीयन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद और दिव्यांग हितग्राहियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
दिव्यांग मदन नागेश के घर पहुंचकर किया गया उनका आधार पंजीयन
प्रशासन की मदद से मिली उन्हें राहत
3-4 घंटे के प्रयास के उपरांत पूरी हुई प्रक्रिया पूरी, अब मिलेगी उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, जिला प्रशासन की पहल और आधार ऑपरेटर के कार्य की सराहना
गरियाबंद, 01 नवम्बर 2026
देवभोग विकासखण्ड के अमलीपदर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ागांव निवासी दिव्यांग युवक मदन नागेश का आधार पंजीयन की प्रक्रिया 3 से 4 घंटे में सफलतापूर्वक कर लिया गया है। मदन के शारीरिक दिव्यांगता के कारण उन्हें आधार कार्ड बनवाने में काफी परेशानी हो रही थी। हाथों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण सामान्य तरीके से उंगलियों के निशान लेकर आधार पंजीयन करना संभव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके घर पहुंचकर आधार पंजीयन कराने की व्यवस्था की।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मिथलेश देवांगन ने बताया कि मदन नागेश की शारीरिक स्थिति को देखते हुए आधार ऑपरेटर को उनके घर जाकर पंजीयन करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद आधार ऑपरेटर श्री वेदप्रकाश सिन्हा ने ग्राम मुड़ागांव पहुंचकर आधार पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की। हितग्राही की शारीरिक स्थिति के कारण इस प्रक्रिया में काफी समय लगा। लगभग 3 से 4 घंटे तक लगातार प्रयास करने के बाद आधार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा सकी। आधार ऑपरेटर श्री सिन्हा ने धैर्य और मेहनत के साथ अपना कार्य पूरा किया, जिससे उनका आधार एनरोलमेंट सफलतापूर्वक हो पाया।
मदन नागेश और उनके परिवार के लिए आधार पंजीयन होना बड़ी राहत की बात है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। अब आधार पंजीयन पूरा होने से उन्हें पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में आसानी होगी। हितग्राही एवं उनके परिजनों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया और घर पहुंचकर आधार पंजीयन की व्यवस्था की गई। जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद और दिव्यांग हितग्राहियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ गरियाबंद में भाजपा की ऐतिहासिक जनसभा एवं विशाल पदयात्रा
कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने एसआईआर को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना, कहा— लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा विपक्ष