छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

खाद्य एवं जिल के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 13 नवंबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे

 भाजपा कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल

कलेक्टोरेट में लेंगे प्रशासनिक बैठक

गरियाबंद, 12 नवंबर 2026

प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल 13 नवंबर शुक्रवार को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रोटेकॉल शाखा से प्राप्त जानकारी के अुनसार प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे गरियाबंद के भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मंत्री श्री बघेल दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रशासनिक बैठक लेंगे। बैठक के उपरांत शाम 4:00 बजे गरियाबंद से नवा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Leave Your Comment

Click to reload image