छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

’गिर्रा मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन’

 बलौदाबाजार, 12 नवम्बर 2026/

विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत गिर्रा में गुरुवार को वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने, नियमित बचत करने, बैंकिंग सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की बैंकिंग जानकारी एवं ऋण संबंधी सलाह के लिए नजदीकी बैंक शाखा या बैंक मित्र से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

शिविर में प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना ,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह ऋण सुविधा, बचत खाता, सावधि जमा, खाता एवं आवर्ती जमा, आपकी पूंजी आपका अधिकार (डेफ खाता) बैंकिंग लोकपाल योजना एवं शिकायत निवारण एवं साइबर फ्रॉड से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक शिवकुमार कंवर, यूको बैंक कोदवा शाखा प्रबंधक सुकांत सेठी, सरपंच,उप सरपंच, पंच, एवं ग्रामीणों की उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image