छत्तीसगढ़ / जशपुर
ऑपरेशन शंखनाद : 10 पशु तस्कर गिरफ्तार, 37 गौ-वंशों का रेस्क्यू
जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन
जशपुर । एसपी जशपुर और 125 अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में वृहद स्तर पर "ऑपरेशन शंखनाद" चलाया। जशपुर पुलिस ने पशु तस्करों के ठिकानों पर दबिश देकर 10 तस्करों को गिरफ्तार किया और 37 गौ-वंश को मुक्त कराया। दबिश के दौरान, तस्करी में प्रयुक्त 9 पीकअप, 4 कार, 5 मोटर साइकिल जब्त की गईं। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान ड्रोन से निगरानी की। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अनेकों न्यायालय से स्थाई वारंट जारी किए गए थे। गौ-तस्करी में जप्त वाहनों को राजसात किया जाएगा।
विस्तृत जानकारी
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के नेतृत्व में 125 अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पांच टीम बनाकर बलवा ड्रिल, अश्रु गैस सामग्री से लैस होकर बुधवार प्रातः 4 बजे ऑपरेशन शंखनाद चलाया गया। जशपुर-झारखंड प्रांत के सीमावर्ती ग्राम साईंटांगरटोली में एक साथ चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी गई। पुलिस ने ड्रोन से निगरानी की और 37 गौ-वंश को तस्करों के कब्जे से जप्त किया।
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, भावेष समरथ, थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, उप निरीक्षक सरिता तिवारी सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक जशपुर का बयान
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा: "जशपुर पुलिस द्वारा आज प्रातः में साईंटांगरटोली में "ऑपरेशन शंखनाद" चलाते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 09 पीकअप वाहन, 04 कार, 05 मोटर साइकिल जब्त किए गए हैं। आने वाले दिनों में पूरे जिले में इस तरह की कार्यवाही की जाएगी और जिले को पशु तस्करों से पूर्णतः मुक्त कराया जाएगा।"
इस कार्यवाही के दौरान, पुलिस ने समुदाय के युवाओं को अपराध से दूर रहने की सलाह भी दी। पुलिस की सख्त कार्यवाही से तस्करों में भय का माहौल है और इस अभियान से तस्करी पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस-भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर में बोले जहां कांग्रेस वहां घोटाले होंगे। देश में पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमन वेल्थ का घोटाला, मनरेगा में भी घोटाला कांग्रेस के समय में हुआ था। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट की गारंटी है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक सिक्के के दो पहलू हैं।
भाजपा प्रमुख ने भ्रष्टाचार को लेकर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ”उन्होंने (कांग्रेस ने) शराब, चावल, गोबर खरीद, शिक्षकों के तबादले और लोक सेवा आयोग की भर्ती में घोटाला किया। उन्होंने महादेव (महादेव सट्टेबाजी ऐप में कथित घोटाला) के नाम को भी नहीं बख्शा और घोटाला किया।”
नड्डा ने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार असीम दास ने बताया कि चुनाव के लिए भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये दिए गए थे।
ईडी ने शुक्रवार को कहा था कि फोरेंसिक विश्लेषण और एक ‘कैश कूरियर’ द्वारा दिए गए बयान से ‘चौंकाने वाले आरोप’ सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और यह जांच का विषय है।
एजेंसी ने कहा था कि कूरियर असीम दास से 5.39 करोड़ रुपये बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
नड्डा ने आरोप लगाया, ”भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू हैं। जहां कांग्रेस है, वहां भ्रष्टाचार, धोखा और लूट है।” उन्होंने कहा कि जहां भाजपा है, वहां विकास और प्रगति है।
राज्य में भाजपा उम्मीदवारों प्रबल प्रताप सिंह जूदेव (कोटा सीट) और प्रणव मरपच्ची (मरवाही सीट) के पक्ष में लोगों से मतदान करने का आग्रह करते हुए, नड्डा ने कहा, ”जब आप भाजपा को वोट देंगे तो मोदी जी द्वारा विकास की पक्की गारंटी है। लेकिन यदि आप बघेल और कांग्रेस को दोबारा चुनेगे तो लूट की गारंटी पक्की है।”
राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा।
नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक से स्वागत कर पाठयपुस्तक एवं गणवेश किए वितरण
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल बगिया में मॉ सरस्वती की पूजा कर राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2024-25 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय बालिकाओं को निःशुल्क सायकल वितरण किया। साथ ही विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण की, विभागीय स्टॉल का अवलोकन किया और नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक से स्वागत कर पाठयपुस्तक, गणवेश एवं जाति प्रमाण-पत्र वितरण किए। साथ ही मेधावी एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त विद्यार्थियों को पुस्कार वितरण एवं उत्कृष्ट पलाकों का सम्मान किया।
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम शासकीय हाईस्कूल बगिया में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री ओ.पी.चौधारी, संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनपद पंचायत कांसाबेल अध्यक्ष कमल साय, जिला पंचायत सदस्य सालिक साय, ग्राम पंचायत बगिया सरपंच राजकुमारी देवी, सहित अन्य जनप्रतिधि, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पालक एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025, ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक
जशपुर। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु देश के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाना है। जिन्होंने निस्वार्थ कार्य किए हैं, जो दूसरों के लिए असाधारण बहादुरी एवं असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले छोटे बच्चों के लिए जो रोल मॉडल है और जिन्होंने खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति एवं नवाचार के क्षेत्र में समाज पर व्यापक और दृश्यमान प्रभाव डाला है, जो उचित मान्यता के पात्र हो उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 प्रदान किया जाना है। जिसके लिए पात्र बालक एवं बालिकाओं से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले आवेदक की आयु 05 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक भारतीय नागरिक हो साथ ही घटना, उपलब्धि आवेदन, नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से 02 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि पुरस्कार हेतु आवेदन केवल ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। ऑनलाईन पोर्टल https://awards.gov.in पर आवेदन बच्चा स्वयं फॉर्म भर सकता है या माता, पिता, अधिकारी, शिक्षक भी बच्चे को नामांकित कर सकते है। ऑलनाईन आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण ईकाई कार्यालय भागलपुर रोड़ रणजीता स्टेडियम के पीछे जशपुरनगर में सम्पर्क किया जा सकता है।
गीली मिट्टी की तरह होते हैं बच्चे, जैसा आप बनाना चाहते हैं बना सकते हैं
जशपुर। बच्चे तो मन के सच्चे होते हैं और यह बिल्कुल ही गीली मिट्टी की तरह होते हैं.. आप इन्हें जिस रूप में आकार देना चाहते हैं, दे सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुम्हार की चाक पर हाथ चलाते हुए राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शायद यहीं संदेश दे रहे थे। जशपुर जिले में अपने गृहग्राम बगिया में मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ कार्यक्रम स्थल पर चाक पर न सिर्फ हाथ आजमाए...उन्होंने गीली मिट्टी से दीया बनाकर मौके पर उपस्थित बच्चों और अभिभावकों को अलग-अलग संदेश दिया कि गीली मिट्टी की तरह बच्चे भी कोमल होते हैं और उन्हें किसी भी रुप में ढाला जा सकता है। वहीं दीया बनाकर उन्होंने अँधेरे को दूर करने में दीये की उपयोगिता को बताने की भी कोशिश की।
इस दौरान बगिया में कार्यक्रम स्थल पर लगायें एक- एक स्टाल का मुख्यमंत्री श्री साय ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार मॉडल,सामग्रियों को देखकर उनकी सराहना की और उन्हें प्रेरित भी किया।
राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम स्थल पर अलग अलग विभागों की स्टाल लगाई गई थी। जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने मॉडल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा डायरिया के रोकथाम, आदिवासी विकास विभाग द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय में अध्यापन और आदिवासी बच्चों को दी जाने वाली सुविधाएं, लाइवलीहुड कॉलेज नवगुरूकुल द्वारा आजीविका पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। स्टाल में पीएमश्री प्राथमिक शाला लवाकेरा के विद्यार्थियों ने बैंड से देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। शासकीय कन्या आश्रम बगीचा, पीएमश्री विद्यालय कांसाबेल, पीएमश्री विद्यालय कडरेगा के बच्चों ने स्कूल में तैयार की गई मॉडल, वैज्ञानिक सोच और तार्किकता को बढ़ावा देने वाले मॉडल से मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचा। छात्रा कु.अनामिका ,समिस्ता टोप्पो, दीपिका सिंह,दृष्टि साय, अनुष्का टोप्पो ने जादुई पिटारे सहित अन्य प्रस्तुत सामग्रियों के विषय में बताया। शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने हुनर के पेटी,खेल सामग्री ,जादुई पिटारा,बायो गैस मॉडल के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
शासकीय विद्यालय दोकड़ा द्वारा हेल्थकेयर सेजेस जशपुर के विद्यार्थियों द्वारा रोबोट के माध्यम से यातायात के दौरान दुर्घटना से बचाव,शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई विद्यालय जशपुर की श्रुति डहरे, सरस्वती और भूमिका डहरे ने थ्री डी प्रिंटर के माध्यम से कलात्मक प्रिंट तैयार करने, हाइट फाइंडर के माध्यम से ऊंचाई नापने की जानकारी दी। शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चराई डाँड़ के विद्यार्थियों ने ड्रिप सिंचाई, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया द्वारा मशरूम उत्पादन की जानकारी दी गई। स्टाल में बाँस कला, माटी कला अंतर्गत सामग्री की जानकारी भी दी गई। मुख्यमंत्री ने स्टाल में मिली जानकारी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बच्चों की यह प्रतिभा जीवन में आगे बढ़ने के काम आएगी।
ग्राम बगिया शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने भी अपना संबोधन दिया
जशपुर । राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ग्राम बगिया के उसी स्कूल कैंपस में पहुंचे जहां कई बरस पहले उन्होंने अपनी पांचवी कक्षा की पढ़ाई की थी। उन्होंने बताया कि स्कूल को साफसुथरा रखने हम लोग घर से गोबर लाकर लिपाई करते थे। स्कूल के रखरखाव की पूरा गांव चिंता करता था और छत की मरम्मत गांव वाले मिलकर करते थे। टाटपट्टी भी नहीं थी, घर से बोरी लेकर आते थे, सीसी रोड भी नहीं था। पांचवी बोर्ड का सेंटर भी नहीं था और सेरामोंगरा जाना पड़ता था। अब शिक्षा के लिए इतनी सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं तो अच्छा लगता है। चूंकि शिक्षा हमारे विकास का मूलमंत्र है अतएव इसकी बेहतरी के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर में दिव्यांग आदर्श आवासीय विद्यालय की घोषणा के साथ ही ग्राम बगिया और बंदरचुआ के स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने फरसाबहार में हायरसेकेंडरी स्कूल की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन मेरे और बगिया वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मैंने बगिया में पांचवीं तक की पढ़ाई की है। शिक्षा मात्र डिग्री या नौकरी हासिल करने के लिए नहीं है। यह जीवन बदलता है। आप शिक्षित और अशिक्षित व्यक्ति के जीवन स्तर को देखकर स्वयं भी अंदाजा लगा सकते हैं कि शिक्षा का जीवन में कितना महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारा देश शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु रहा है। नालंदा और तक्षशिला से शिक्षा प्राप्त कर बहुत से लोग आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के विकास को आगे बढ़ाया है। इससे अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। इससे विद्यार्थियों को अपनी दक्षता सुधारने का बेहतर अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों की समझ और ज्ञान को विकसित करने किताबों में उनकी स्थानीय भाषाओं का समावेश किया गया है। शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने राज्य में 211 पीएमश्री विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। समर कैंप का आयोजन कर विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने मंच से सभी को बताया कि 6 अगस्त को सभी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चों के अभिभावकों को शिक्षक बताएंगे कि उनके बच्चे कैसे पढ़ाई करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में न्योता भोज का आयोजन भी किया जा रहा है। कोई भी अपने जन्मदिन और अन्य विशेष दिन में स्कूली विद्यार्थियों को न्यौता भोज दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के पदमश्री श्री जागेश्वर यादव को मंच पर अपने पास बुलाकर कहा कि इन्होंने हॉफ पेंट पहनकर और बिना चप्पल पहने विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा, बिरहोर जनजाति समाज की निरंतर सेवा की। उनकी सेवा के बदौलत उन्हें राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक व्यक्ति चाहे तो दूसरों की भलाई करके भी बहुत आगे बढ़ सकता है। आप भी इनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।
शाला प्रवेशोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ही ध्यान दें, अन्य बच्चों से तुलना न करें। हर बच्चे की अपनी क्षमता और विशिष्टता होती है। इसे ध्यान देकर बच्चों की पढ़ाई पर फोकस करें।
इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चे संकल्प के साथ किये गये प्रयत्न से मुख्यमंत्री जी ने निश्चित ही सफलता मिलती है। आज जिस स्कूल में खड़े हैं इसी स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की है और प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे समय भी संसाधन कम थे लेकिन मेरी मां ने मुझे हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया। समाज को बदलने का एकमात्र माध्यम शिक्षा है। इस मौके पर सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि सरकार बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं प्रदान कर रही हैं। आप खूब पढ़े और आगे बढ़ें। विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि शिक्षकों के साथ अभिभावक भी बच्चों की पढ़ाई के लिए मेहनत करें, इससे निश्चित रूप से शिक्षा का स्तर बढ़ेगा। विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय ने कहा कि सबसे बड़ा धन विद्या धन है। हमें शिक्षा को बेहतर करने के लिए लगातार काम करना है। इस मौके पर विधायक आरंग गुरु खुशवंत साहेब, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर शांति भगत, उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। साथ ही स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेसी, संचालक समग्र शिक्षा संजीव झा, संचालक डीपीआई दिव्या उमेश मिश्रा, संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
छात्राओं को मुख्यमंत्री ने दी साइकिल
इस मौके पर हाईस्कूल छात्राओं को मुख्यमंत्री श्री साय ने साइकिल वितरित की। छात्राओं ने घंटी बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही उन्होंने मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया। यही नहीं होनहार छात्र-छात्राओं के अभिभावकों का भी सम्मान किया। साथ ही विनोबा एप के माध्यम से बेहतर शिक्षण कर रहे शिक्षकों का भी सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से मुलाकात कर उनकी बनाई सामग्री देखी।
एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत माँ के सम्मान में रूद्राक्ष का पौधा रोपा
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मां के सम्मान में रुद्राक्ष का पौधा रोपा। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के आग्रह पर एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कोई अपनी मां के सम्मान में पेड़ लगाएगा तो भारत की जनसंख्या के बराबर पेड़ लग जाएंगे, इससे हरियाली का दायरा बहुत बढ़ जाएगा।
जिले में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत बनाने का अभियान तेज गति से हुआ शुरू
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश में जशपुर जिले में टीबी मुक्त पंचायत बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को टीबी के लक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है। और संभावित मरीजों का पहचान कर उनको निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन में बगीचा विकास खंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य अमला, मितानिन घर घर जाकर जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डां. सुनील कुमार लकड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर 1000 की जनसंख्या में 30 लोगों का सैम्पल लिया जाता है। और संभावित मरीजों को समय पर ईलाज और दवाईयां दी जा रही है। बगीचा विकासखंड में टीबी मुक्त अभियान जोरों शोरों से जारी है। अमला एक एक मरीज का चिन्हांकन कर विकासखंड को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे है।
पालकों बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया गया जागरूक
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। इसी कढ़ी में जिले के फरसाबहार विकास खंड के अंकिरा सेक्टर में अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां कराई गई। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा बेटियों लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भारत सरकार द्वारा 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश में लड़कियों का बाल विवाह रोकना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कन्या भ्रूण हत्या को रोकने और लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहित करना बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है।
सामाजिक जागरूकता लाना बेटियों के अधिकारियों के प्रति जागरूकता फैलाना शासन द्वारा बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करना। योजना के तहत लाभान्वित करना साथ ही बाल विवाह कानूनों का सख्ती से पालन करना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य है।
प्राचार्य का स्थानांतरण रद्द करने की मांग लेकर छात्रों ने किया चक्काजाम
जशपुरनगर। जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रभारी प्राचार्य फिल्मोंन एक्का के स्थानांतरण को रद्द करने की मांग करते हुए स्कूल के गेट के सामने चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने सुबह से ही हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसमें उन्होंने प्राचार्य के स्थानांतरण को अन्यायपूर्ण बताते हुए विरोध दर्ज किया।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्राचार्य का स्थानांतरण उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, क्योंकि वे इंग्लिश मीडियम के एकमात्र लेक्चरर हैं। छात्रों की बोर्ड परीक्षाएं महज दो महीने बाद होने वाली हैं, और इस महत्वपूर्ण समय में उनका स्थानांतरण उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सड़क पर बैठकर आवागमन बाधित
छात्रों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। यह प्रदर्शन जिले में पहली बार देखा जा रहा है, जब किसी शिक्षक का स्थानांतरण रोकने के लिए छात्र इस तरह से सड़क पर उतरे हों।
पालकों का भी समर्थन
इस विरोध प्रदर्शन में पालकों का भी समर्थन देखा गया, जो बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि प्राचार्य का स्थानांतरण आदेश एक दिन पहले ही रायपुर से जारी हुआ था। पुलिस चौकी के प्रभारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा।
जशपुरनगर : श्रम वैन पहुंचा ग्राम पंचायत बंदरचुआं एव बेमताटोली’
151 श्रमिकों का किया गया पंजीयन
जशपुरनगर 04 मार्च 2024
विगत दिनों मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम बगिया से श्रम वैन का झंडी दिखाकर किया रवाना किया था। श्रमिक वैन जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर श्रमिकों की पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा। इसी कड़ी में श्रम वैन ग्राम पंचायत बंदरचुआ
और बेमताटोली पहुंचा।श्रमिक वैन जिला प्रशासन द्वारा संचालित किया जा रहा है। जहां आज 151 श्रमिकों का पंजीयन किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष है। जैसे धोबी, दर्जी, माली, मोची, नाई, फुटकर सब्जी, फल-फूल विक्रेता, फेरी लगाने वाला, मोटर सायकल,सायकल मरम्मत करने वाले, वनोपज में लगे मजदूर, खेतीहार मजदूर, राउत, चरवाहा, दूध दूहने वाले, मितानिन, एवं रसोईया आदि तथा निर्माणी श्रमिक जो कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण में कार्य करते है जैसे-रेजा, कुली, राजमिस्त्री, बढई, पोताई करने वाले पेंटर, बांध, पुल, ईट भट्टा, खपरा, प्लाई ऐश, टाईल्स मजदूर, बंसोड, रेत या गिट्टी मजदूर कुम्हार एवं सड़क या किसी भी भवन सन्निर्माण प्रक्रिया में नियोजन में लगे कर्मकार इत्यादि का पंजीयन श्रमिक वैन के माध्यम से किया जावेग तथा पंजीयन के 03 माह पश्चात् उन्हे छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।
कलेक्टर ने किया 3 ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त, जल जीवन मिशन के तहत कार्यवाही...
जशपुर। जल जीवन मिशन के कार्यों को पूर नहीं करने पर बगीचा, कांसाबेल और फरसाबहार के तीन ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है. जिला कलेक्टर की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है.
साय बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के सीएम! : जशपुर की तीनों सीटों में भाजपा की जीत के बाद अमित शाह ने जूदेव को दी बधाई, विष्णुदेव को बड़ा आदमी बनाने का दे चुके हैं संकेत…
जशपुर. जिले में भारी कशमकश वाली पत्थलगांव सहित तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव को बधाई दी है. जूदेव ने कहा कि कांग्रेस ने सरगुजा संभाग से वायदा करके भी मुख्यमंत्री नहीं बनाया था, लेकिन उनकी इच्छा है कि इस बार भाजपा की सरकार में सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री बने. इससे आदिवासी बहुल इलाकों का तेजी से विकास होगा.
जूदेव ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमीत शाह यहां पहले ही विष्णुदेव साय की एक चुनावी सभा के दौरान उन्हें बड़ा आदमी बनाने का संकेत दे चुके हैं. जूदेव से आज बातचीत में अमित शाह ने जिले की तीनों सीट कुनकुरी, जशपुर ओर पत्थलगांव में भाजपा को मिली इस जीत का श्रेय जिले के एक एक कार्यकर्ता की मेहनत और निष्ठा को दिया है.
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में दिए आवेदन पर तत्काल की जा रही कार्यवाही, दिया गया ट्राई सायकल
जशपुरनगर। उम्मीदों का आशियाना बना मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में अपनी समस्या लेकर आ रहे लोगों को यथोचित समाधान भी मिल रहा है। लोग जशपुर जिले सहित अन्य जिलों से खुद सी जुड़ी हुई और गांव या किसी इलाके में बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचते हैं। कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल संबंधित विभागों को समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया जाता है।
इसी तरह आज ग्राम सरायपानी ब्लॉक बगीचा निवासी 80 वर्षीय दिव्यांग लुंवर साय अपनी स्वास्थ्य की समस्या को लेकर कैंप कार्यालय में आवेदन किया। वे छाती में दर्द और सांस लेने में परेशानी होने की बीमारी से जूझ रहे हैं। कैंप कार्यालय द्वारा तत्काल उनकी बीमारी का इलाज कराने की समुचित व्यवस्था किया गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से अब तक 1023 मरीज को मिला स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। सर्वप्रथम आवेदक आवेदन बगिया कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करते हैं। आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात तत्काल 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। दूरभाष द्वारा संपर्क कर संपूर्ण जानकारी लिया जाता है और स्वास्थ्य संबंधित निराकरण हेतु अन्य संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारी से संपर्क किया जाता है। संपर्क करने के बाद निराकरण करने हेतु मरीज से पुनः कॉल कर उनके स्वास्थ्य संबंधित समस्या का समाधान किया जाता है।
आवेदन पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही कर रहा है विद्युत विभाग ,लोगों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
जशपुरनगर,मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा बना कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्यवन किया जा रहा है। आम लोगों के जीवन से जुड़ी सुविधाएं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री के गृह निवास बगिया में मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। जहां लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाता है।
पहाड़ी कोरवा बसाहटों में लगाया जा रहा पीएम जनमन शिविर
जशपुरनगर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के परिवारों को आगे बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास, उनका आर्थिक विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का विशेष प्रयास कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के बगिया स्थित अपने निवास से जशपुर जिले में दो थाना चौकी का शुभारंभ किया
जिसमें तपकरा थाना अंतर्गत उपरकछार थाना चौकी तथा तुमला थाना अंतर्गत कोल्हेन झरिया थाना चौकी शामिल है।