देश-विदेश

राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें: संजय सेठ

 रांची । झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने रविवार को मुलाकात की। केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और आदित्य साहू ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और झारखंड सरकार और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "पहले ही दिन 24 घंटे के अंदर मुख्यमंत्री को छात्रों से मिलने आना चाहिए था। ये हमारे बच्चे हैं, हमारी बेटियां हैं और सरकार 16 दिनों तक चुप रही। अब, जिस तरह अंग्रेजों ने 'फूट डालो और राज करो' की नीति अपनाई थी, राज्य सरकार भी वही नीति अपना रही है। अलग-अलग संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है और नाटक कर रही है।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा, "राहुल गांधी, झारखंड की जनता आपको बुला रही है। राहुल गांधी देश में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री के मालिक हैं। राहुल गांधी के दोहरे चरित्र के बारे में देश जानता है। वे हर चीज को राजनीतिक नजरिए से देखते हैं। यहां कोई राजनीतिक फायदा नहीं है, क्योंकि आप (कांग्रेस) सरकार में हैं। आप तो वहीं भागते हैं जहां चुनाव होते हैं।

राहुल गांधी में हिम्मत है तो रांची आकर सीएम आवास के बाहर धरना दें: संजय सेठ

Leave Your Comment

Click to reload image