छत्तीसगढ़ / जशपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के बगीचा गांव के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) में शामिल हो रहे हैं
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के बगीचा गांव के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) में शामिल हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के बगीचा गांव के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) में शामिल हो रहे हैं
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के बगीचा गांव के स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) में शामिल हो रहे हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़कर योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
श्रीमती कौशल्या साय ने सीएम कैम्प कार्यालय बगीया में किया ध्वजारोहण
जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रम में हुई शामिल
सरिया बनाने वाली कंपनी का एजेंसी दिलाने के नाम पर नौ लाख 21 हजार की ठगी
जशपुरनगर । पीड़ित व्यवसायी कनक चिंडालिया ने पुलिस को बताया है कि 7 सितंबर को उसके पास एक काल आया। कालर ने उन्हें एक नामी कंपनी के लोहे का सरिया बनाने वाली कंपनी का एजेंसी दिलाने की बात कही। उसके झांसे में आकर पीड़ित व्यवसायी ने एजेंसी लेने के लिए हामी भर दी।
कुछ देर बाद अंकित शर्मा नाम के दूसरे व्यक्ति ने काल किया। उसने एजेंसी की कागजी खाना पूर्ति के लिए पीड़ित से आधार कार्ड,पेन कार्ड के साथ केंसल चेक की फोटो वाट्सअप में मांगी उनकी बातों में आ कर पीड़ित ने मांगे गए सारे दस्तावेज और चेक की फोटो ठगो को दे दिया।
सिक्योरिटी मनी में मांगे रुपए
कन्या महाविद्यालय में अनुमति के बिना कर्मचारी नहीं लेगें कोई पत्रकन्या महाविद्यालय में अनुमति के बिना कर्मचारी नहीं लेगें कोई पत्र एजेंसी के लिए ठगो ने 1 लाख 25 हजार रूपये बतौर रक्षा धन ( सिक्योरिटी मनी) मांगा। इसे सामान्य प्रक्रिया मान कर व्यवसायी ने बताये गए खाते में डाल दिया। शातिरो ने व्यवसायी को दोबारा झांसा देते हुए काल करके पहला आर्डर मांगा। इस पर व्यवसायी चंडलीया ने 32 मिट्रिक टन लोहे का सरिया का आर्डर दे दिया।
ठगों ने फर्जी बिल बना कर भेजा
आर्डर के बाद ठगो ने पीड़ित को 15 लाख 71 हजार 400 रूपये का फर्जी बिल बना कर भेजा और 50 प्रतिशत राशि एडवांस के रूप में मांगी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर को बताये गए खाते में 7 लाख 71400 रूपये डाल दिए। इतनी राशि पीड़ित से जमा कराने के बाद भी ठगो ने पीड़ित को ठगने का सिलसिला बंद नहीं किया।
बार- बार रूपये की मांग करने पर व्यवसायी हो हुआ संदेह
12 सितंबर को काल करके ठगो ने 1 रूपये प्रति किलो सरिया का रेट कम होने का झांसा देते हुए कहा कि इसका लाभ लेने के लिए पहले आर्डर का बाकी बचा रकम खाते में डलवा दें। बार- बार रूपये की मांग किए जाने पर पीड़ित को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत सीटी कोतवाली में दर्ज कराई है।
आंगनबाड़ी केंद्र भड़िया में बच्चे बाल गीत के माध्यम से बता रहे अपना परिचय
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ उनको विभिन्न गतिविधियों में शामिल करके प्रारंभिक शिक्षा देने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्र भड़िया में बच्चों को अनेक गतिविधियां कराई जा रही है। बच्चों को बाल गीत के माध्यम से अपना परिचय देना सिखाया गया। कविता पाठ, अक्षर ज्ञान भी करवा जा रहा है। बच्चे उत्साह से आंगनबाड़ी आ रहे।
कलेक्टर और एसपी ने मयाली नेचर कैम्प में तैयारी का लिया जायजा
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 21 अक्टूबर को जशपुर में होने वाला सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण बैठक में शामिल होंगे। इसी कड़ी में तैयारी का जायजा लेने कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह कुनकुरी विकास के मयाली नेचर कैम्प पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों हैलिपैड, बैठक व्यवस्था, भोजन, पार्किंग, बैरिकेटिंग, पेयजल, शौचालय बनाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नेचर कैम्प की साफ सफाई रंग रोगन करने के लिए कहा है।
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने गाड़ियों की पार्किंग और प्रवेश द्वार सहित अन्य सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। प्रवेश द्वार अलग अलग बनाने के लिए कहा है। ताकि किसी को प्रवेश करने में कोई परेशानी न होने पाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
पत्थलगांव , पत्थलगांव थाना क्षेत्र शिवपुर गांव में रविवार की रात पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। साथ ही हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि नजदीकी ग्राम शिवपुर निवासी तुलसी पैंकरा और उसकी पत्नी तेजमत पैंकरा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बात इतनी बढ़ गई कि ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उरांव के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जब पत्नी घर मे खाना बना कर खाना निकाल रही थी तब आरोपी ने पीछे से जाकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे तेजमत घायल हो कर गिर गई कुछ देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मौके पर पहुंच कर,मृतिका के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी-कर्मचारी सहित बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा
डिप्टी कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ स्वतंत्रता को किया रवाना
जशपुरनगर । जशपुर जिला मुख्यालय में आजादी पर्व से एक दिन पहले आज स्वतंत्रता दौड़ दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के ने हरी झंडी दिखाकर ने रवाना किया। यह दौड़ जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर महराजा चौक, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर से कोतवाली होते हुए रणजीता स्टेडियम में समापन हुआ। इस दौड़ में जशपुर खेल परिसर सहित अन्य शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के ने सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल भी बहुत महत्व है। सब पढ़ाई में बेहतर कर इस आजादी को महसूस कर सकते है। इस दौड़ का उद्देश्य आम जनता प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के बीच आपसी तालमेल सामंजस्य स्थापित करना है। इसमें अधिकारियों से लेकर बच्चों ने भी दौड़ लगाई है। दौड़ के बाद सभी को शपथ भी दिलाई गई। जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिले भर में लगातार तमाम आयोजन किए जा रहे हैं। आमजनों की सहभागिता को बढ़ावा देने प्रयास किया जा रहा है ताकि आमजन और प्रशासन के बीच तालमेल बना रहे। 15 अगस्त आज़ादी के पर्व बनाने के पूर्ण पूरे देश में हर घर तिरंगाश् अभियान जारी है।
स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी-कर्मचारी सहित बच्चों ने उत्साह से लिया हिस्सा
डिप्टी कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ स्वतंत्रता को किया रवाना
जशपुरनगर। जशपुर जिला मुख्यालय में आजादी पर्व से एक दिन पहले आज स्वतंत्रता दौड़ दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ को डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के ने हरी झंडी दिखाकर ने रवाना किया। यह दौड़ जिला अस्पताल से प्रारंभ होकर महराजा चौक, बस स्टैंड, गायत्री मंदिर से कोतवाली होते हुए रणजीता स्टेडियम में समापन हुआ। इस दौड़ में जशपुर खेल परिसर सहित अन्य शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के ने सभी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन का उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासी स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों के कुर्बानी को सम्मान, स्मरण कर श्रद्धांजलि देने और देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानते हुए हर खेल गतिविधियों में शामिल होना चाहिए।
जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में खेल भी बहुत महत्व है। सब पढ़ाई में बेहतर कर इस आजादी को महसूस कर सकते है। इस दौड़ का उद्देश्य आम जनता प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के बीच आपसी तालमेल सामंजस्य स्थापित करना है। इसमें अधिकारियों से लेकर बच्चों ने भी दौड़ लगाई है। दौड़ के बाद सभी को शपथ भी दिलाई गई। जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिले भर में लगातार तमाम आयोजन किए जा रहे हैं। आमजनों की सहभागिता को बढ़ावा देने प्रयास किया जा रहा है ताकि आमजन और प्रशासन के बीच तालमेल बना रहे। 15 अगस्त आज़ादी के पर्व बनाने के पूर्ण पूरे देश में हर घर तिरंगाश् अभियान जारी है।
ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 3 ग्रामीणों की मौत, 8 घायल, चालक फरार
जशपुर। जशपुर जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 ग्रामीणों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में दशहरा पर्व के अवसर पर नाटक का आयोजन किया गया था। शनिवार को पंडरीपानी गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर नाटक देखने पहुंचे थे। रविवार तड़के सुबह 3 से 4 बजे के बीच सभी ग्रामीण वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी मिर्जापुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि तीन ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रनिका बाई, हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला शामिल हैं। दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बुछछू राम, गीता सिदार, भगवती सिदार, चंदन कुंवर, सुनीता कोरवा, नंदू बाई, पुष्पांजली और सिरोमती शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है, और प्रशासन ने भी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे तीन सवारों की मौत
जशपुर। जशपुर जिले में आज तड़के हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे तीन सवारों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दो घायलों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था। जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर गए थे।
नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. वहीं घटनास्थल पर लोगों की हुजूम उमड़ा हुआ है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के अहवान पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान
जशपुर । प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री छ.ग. शासन के अहवान पर एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का आयोजन विगत दिवस जशपुर वनमण्डल अंतर्गत जिले के सभी परिक्षेत्रों में किया गया। जिसके तहत् जिले में 51000 पौधों का रोपण किया गया है। इस अभियान में जिले के समस्त परिक्षेत्रो के विभिन्न पंचायतो में, शैक्षणिक संस्थान अंगानबाड़ी से लेकर महाविद्यालयों के प्रांगण में तथा देव सरना स्थलों, पुलिस थाना, गोठान, पंचायत भवनों एवं विभिन्न वन क्षेत्र में उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के प्रचार्य, वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष, थाना , चौकी के प्रभारीयों की गरिमा मय उपस्थिति में जनमानस के सहयोग से भिन्न-भिन्न प्रजाति के पौधों को रोपण वृहद् स्तर पर किया गया। जिसमें छोटे बच्चों से लेकर वृद्धजनों ने अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाया एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी ली।
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी
रायपुर : जशपुर जिले के नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। क्षेत्रवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जता रहे हैं।
अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जारी अधिसूचना के तहत नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। इस संबंध में लोगों से 21 दिनों तक इस संबंध में दावा-आपत्ति मंागी गई है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया द्वारा दिव्यांग श्री रोहित को प्रदान किया गया ट्राई सायकल
रोहित ने मुख्यमंत्री श्री साय को दिया धन्यवाद
रायपुर : जब कोई व्यक्ति कहीं पर इस भरोसे के साथ जाता है कि उसकी सुनवाई होगी और उनकी समस्याओं का निराकरण हो पाएगा। यह भरोसा कायम होता है उस संस्थान की प्रतिबद्धता से। लोगों में यही भरोसा जगा है मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय द्वारा लोगों की मांगों और समस्याओं का पूरी तत्परता के साथ सतत रूप से निराकरण से। अपनी समस्याओं से परेशान लोग यहां आने के बाद चेहरे पर एक मीठी मुस्कान लेकर जाते हैं और मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद देते हैं।
इसी क्रम में जशपुर जिले के कोतबा निवासी 44 वर्षीय रोहित कुमार साहू का पिछले वर्ष राजमिस्त्री का काम करने के दौरान पैर में किल लगने से संक्रमण हो गया था। संक्रमण बढ़ जाने की वजह से इलाज के दौरान रायपुर के अस्पताल में उनका पैर काटना पड़ा। उन्होंने सीएम कैंप कार्यालय बगिया में ट्राई सायकल की मांग की। कैंप कार्यालय बगिया द्वारा श्री साहू को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान किया गया। ट्राई सायकल मिलने से उत्साहित श्री रोहित ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
विष्णु के सुशासन में तेजी से बदल रही गांव की तस्वीर
ग्राम घुघरी में बड़ी संख्या में लोग हो रहे योजनाओं से लाभान्वित
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य के गांवों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विभिन्न विभागों की योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् 56 जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं और 483 परिवारों के मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए हैं।
जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घुघरी जिला मुख्यालय जशपुर से 93 किलोमीटर दूर स्थित है। इस गांव में पंचायत की बैठकों में गांव की समस्याओं का समाधान नियमित रूप से किया जा रहा है। गांव में 567 लोगों का राशन कार्ड बनाया गया हैं जिनमें 37 एपीएल कार्ड, 407 बीपीएल कार्ड शामिल हैं।
आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से 216 बच्चों को पोषण आहार का लाभ मिल रहा है। धात्री और गर्भवती महिलाओं के लिए भी पूरक पोषण आहार की व्यवस्था की गई है। सामाजिक सुरक्षा के लिए 342 लोगों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया है। महिला सशक्तिकरण के उददेश्य से 36 स्व-सहायता समूहों का गठन कर 412 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।
घुघरी निवासी मंगरी बाई ने बताया कि उन्हें हर महिना 500 रूपए पेंशन मिलती है। उसी पैसे से अपना जीवन यापन करती हैं। परिवार के पालन पोषण करने में सहायता मिल रही हैं। विनोद राम ने बताया कि मनरेगा में गांव के लोग काम करने जाते हैं। गांव के लोगों का जॉब कार्ड बना है। मनरेगा में कार्य करके उनके परिवार के लोग मिलकर 28 हजार रूपए तक कमा लेते हैं, इससे घर परिवार अच्छी तरह से चल रहा है।
विशेष पिछड़ी जनजाति की लखपति दीदी लीलावती बाई समुदाय के लिए बनी प्ररेणा
रायपुर : लखपति दीदी के नाम से अपनी पहचान बनाने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय की लीलावती बाई आज क्षेत्र में अपने समुदाय के लिए एक प्रेरणा बन गई है। अब लीलावती बाई दोना-पत्तल निर्माण के व्यवसाय से 65 हजार रुपये से अधिक की वार्षिक आय अर्जित कर रही हैं। इसके अलावा, वे कृषि कार्य और लघु वनोपज के संग्रह एवं विक्रय से भी लगभग 40 हजार रुपये कमाती हैं। आज वह अपनी कमाई से प्रसन्न है और बताती है कि बिहान योजना ने उनकी जिंदगी बदल दी। लीलाबाई को देखकर क्षेत्र के अन्य महिलाएं भी जागरूक होकर बिहान योजना से आर्थिक रूप से संबल हो रहे है।
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुटमा जहाँ मुख्य रूप से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग निवासरत हैं। यहां की निवासी लीलावती बाई का प्रमुख आजीविका का स्रोत कृषि और मजदूरी था। उनकी आय इतनी नहीं थी कि वे अपने परिवार की आवश्यकताओं को ठीक से पूरा कर सकें। उनकी स्थिति में बदलाव आना तब शुरू हुआ जब वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान योजना) के अंतर्गत उन्हें मीनू लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह से जोड़ा गया। इस मिशन के माध्यम से उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। लीलावती बाई ने अपने समूह के साथ मिलकर दोना-पत्तल निर्माण का कार्य शुरू किया। उन्हें शुरुआत में योजना के अंतर्गत 15 हजार रुपये की रिवॉल्विंग फंड राशि और 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश कोष राशि मिली। इसके बाद मार्च 2022 में उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई। जिससे उन्होंने दोना-पत्तल निर्माण के लिए मशीन खरीदी और इसका प्रशिक्षण लिया।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ने से पहले लीलावती की आय सीमित थी, इससे बमुश्किल ही उनका गुजारा हो पाता था। बिहान से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो गया। आज वह खुश होकर बताती है कि अब वह अपनी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पा रही है।
पहाड़ी कोरवा जगतपाल बना पक्का मकान मालिक
रायपुर : रोटी, कपड़ा और मकान जीवन की तीन सबसे मूल आवश्यकता है, जिनकी पूर्ति के लिए हर व्यक्ति लगातार प्रयास करता है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां आजीविका के सीमित संसाधन होते हैं, वहां लोग अपने परिवार की बुनियादी जरूरत को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, ऐसे में यदि इनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शासकीय सहायता मिल जाए तो जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
श्री जगतपाल राम के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम आवास योजना वरदान साबित हुआ। जिसके तहत पहाड़ के नीचे बस्ती छतौरी में पीएम जनमन आवास योजना के तहत उनका पक्का आवास के साथ शौचालय बनकर तैयार है। जगतपाल अपने पक्के मकान का मालिक बन गया है और अब वे खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को ऐसे जनकल्याणकारी योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य में निवासरत दूरस्थ अंचल के लोगों तक बुनियादी सुविधाएं के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। इन योजनाओं में से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण बेसहरा और जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत करदना में इस योजना के तहत मिले आर्थिक सहयोग से कई परिवारों के जीवन में रोशनी आई है।
जिले के सुदूर क्षेत्र में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के जगतपाल झोपड़ी बनाकर निवास करते थे। जिन्हें बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष छत से बारिस का पानी टपकता था, सांप बिच्छू जैसे जहरीलें जीव-जंतुओं का डर बना रहता था। हर साल छत की मरम्मत करने में जमा पूंजी खर्च हो जाती थी, समुचित रोशनी की भी व्यवस्था नहीं थी।