छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन,में थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में,
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन,में थाना प्रभारी कुण्डा निरीक्षक महेश प्रधान के नेतृत्व में,
अच्छे नंबरों के पीछे नहीं, हमें शिक्षा के पीछे दौड़ना चाहिए-कलेक्टर श्री वर्मा
अच्छे नंबरों के पीछे नहीं, हमें शिक्षा के पीछे दौड़ना चाहिए-कलेक्टर श्री वर्मा
तरेगांव जंगल में गूंजा शिक्षा का संदेश, बेटियों के हाथों में किताबें, आंखों में भविष्य के सपने को मिली पंख
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में राजस्व व्यवस्था को सुदृण करने विशेष राजस्व शिविर का होगा आयोजन
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में राजस्व व्यवस्था को सुदृण करने विशेष राजस्व शिविर का होगा आयोजन
कवर्धा हत्याकांड: पुलिस ने रिक्रिएट किया सीन, आरोपी ने दोहराई हत्या की पूरी कहानी
कबीरधाम । आठ साल पहले हुए बहुचर्चित डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड में पुलिस ने रामनगर स्थित घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट किया। इस दौरान आरोपी को घटनास्थल पर लाकर पूरी हत्या की कहानी दोबारा जिंदा की गई।
दोपहर करीब 2 बजे पुलिस आरोपी सत्यप्रकाश साहू को लेकर घटनास्थल पहुंची। वहां पहले से मौजूद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और भारी पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।
कैसे रची गई हत्या की दोबारा पटकथा
पुलिस ने आरोपी से वही हरकतें, वही रास्ता, वही घटनाक्रम दोहरवाया — कैसे वह घर में दाखिल हुआ, डॉक्टर दंपत्ति के बीच क्या विवाद हुआ, किस बिंदु पर बात इतनी बिगड़ी कि हत्या हो गई।
आरोपी ने बताया कि पहले डॉक्टर ने अपनी पत्नी पर हमला किया, फिर जवाबी हमले में पत्नी ने भी प्रहार किया, और इसी बीच डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। यह देखकर आरोपी घबरा गया और डर के चलते डॉक्टर को भी पत्थर से मार डाला।
पुलिस हर बिंदु पर रुककर आरोपी से पूछताछ करती रही —
"यहां से कैसे घुसे?"
"किस दिशा में वार किया?"
"कब और कैसे भागे?"
आरोपी बिना झिझक हर सवाल का जवाब दे रहा था, मानो अपने भीतर के बोझ से हल्का हो रहा हो।
एफएसएल टीम ने जुटाए तकनीकी साक्ष्य
एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जुड़े पुराने फोटो और खून के निशानों से तुलना करते हुए संघर्ष के दिशा, भागने का रास्ता, और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का मिलान किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि न्यायालय में यह पुख्ता सबूत के रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
जांच में सामने आईं नई जानकारियां
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के बयान घटनास्थल से मेल खाते हैं। साथ ही कुछ नई जानकारियां भी सामने आई हैं, जो पहले की जांच में उजागर नहीं हुई थीं।
वर्षों बाद टूटा सन्नाटा
2017 में हुए इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर दिया था। एक प्रतिष्ठित डॉक्टर दंपत्ति का घर में बेरहमी से मारा जाना लंबे समय तक एक रहस्य बना रहा। कबीरधाम पुलिस की वर्षों की मेहनत, तकनीकी साक्ष्य और समर्पण के चलते अब इस हत्याकांड की परत-दर-परत सच्चाई सामने आ रही है।
अब पुलिस इस केस को मजबूत सबूतों के साथ न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुट गई है। आने वाले समय में यह छत्तीसगढ़ के सबसे अहम अपराध मामलों में एक बन सकता है।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता
ऑपरेशन मुस्कान के तहत कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता
मृत मवेशियों के अनुचित निस्तारण पर पुलिस की सख्ती – थाना परिसर में सरपंच, कोटवार एवं व्यवसायियों की चेतावनी बैठक आयोजित
मृत मवेशियों के अनुचित निस्तारण पर पुलिस की सख्ती – थाना परिसर में सरपंच, कोटवार एवं व्यवसायियों की चेतावनी बैठक आयोजित
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दौरे में मिले आवेदनों की समीक्षा हेतु होगी समय-सीमा बैठक
ग्राम दलदली में 08 जुलाई को लगेगा विशेष फॉलो-अप शिविर
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर छत्तीसगढ़ के कांवडियों और श्रद्धालुओं को अमरकंटक से कवर्धा तक मिलेगी विशेष सुविधा
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर छत्तीसगढ़ के कांवडियों और श्रद्धालुओं को अमरकंटक से कवर्धा तक मिलेगी विशेष सुविधा
सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 को भोरमदेव पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन
कवर्धा । प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को पूरी भव्यता के साथ भोरमदेव पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। भोरमदेव पदयात्रा सबेरे 7 बजे से बूढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर भोरमदेव मंदिर तक होगा।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जन आस्था से जुड़े भोरमदेव पदयात्रा की तैयारियों एवं व्यवस्था के संबंध में भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट कबीरधाम के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों, सर्व अध्यक्ष क्लब, संघ एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई और महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि भोरमदेव पदयात्रा में श्रद्धालु उत्साह से भाग लेते है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कवर्धा सहित आसपास के सभी नागरिक इस पदयात्रा में शामिल होकर भव्य बनाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन के संबंध में पूर्व वर्षो की भांति इस वर्ष भी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।
इसके साथ गणमान्य नागरिकों द्वारा प्राप्त सुझाव को भी अमल में लाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किग, पदयात्रा के रास्ते में पडऩे वाले ग्राम पंचायतों द्वारा रास्ते की साफ-सफाई एवं स्वागत द्वार बनाने, पेयजल, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई, रास्ते में जगह-जगह आपात चिकित्सा व्यवस्था, डीजे व्यवस्था तथा पदयात्रियों के लौटने के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में ज्वाइंट हेण्ड, लांयस क्लब, जिला प्रेस क्लब, विभिन्न स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा नि:शुल्क भोजन व्यवस्था, फल वितरण, चाय-बिस्कुट आदि वितरित करने की जानकारी दी गई। बैठक में भोरमदेव पदयात्रा के गरिमामय आयोजन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए। इनमें मुख्य रूप से जगह-जगह पर भोरमदेव मंदिर जाने का रास्ता एवं दूरी दर्शाने के लिए साईन बोर्ड लगाने, भोरमदेव पदयात्रा का प्रचार-प्रचार गांव स्तर पर करने तथा वृक्षारोपण करने का सुझाव दिया गया। बैठक में आयोजन को भव्य बनाने के लिए यात्रा को विशेष थीम पर अधारित करने का सुझाव दिया गया ताकि नागरिकों को अच्छा संदेश पहुंचे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, बोड़ला एसडीएम सुश्री रूचि शार्दुल, तहसीलदार सुश्री राजश्री पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
'सबके लिए स्वास्थ्य' पर छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी
जन स्वास्थ्य अभियान-इंडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला
कबीरधाम । जन स्वास्थ्य अभियान-इंडिया (JSAI) ने 1 से 3 जुलाई तक भोपाल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में देश भर के 10 राज्यों से 40 से अधिक प्रतिनिधियों, सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में दशकों से कार्यरत बुद्धिजीवियों, जमीनी कार्यकर्ताओं, नेटवर्क और नागरिक सामाजिक संगठनों के साथियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं समतामूलक जनस्वास्थ्य तथा देखभाल सेवाओं की मजबूती और सार्वभौमीकरण से जुड़ी सैद्धांतिक अवधारणाओं और जमीनी प्रयासों पर गहन चर्चा करना था।
राष्ट्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में एक सशक्त और सक्रिय दल ने हिस्सा लिया। इस दल में कबीरधाम से ज्योति साहू, जांजगीर-चांपा से चंद्रकुमारी लहरे, अंबागढ़ चौकी - मोहला-मानपुर से सुखदास मंडावी, रायपुर से चुन्नी जी, सोमा जी और कोरिया जिले से मंती सिंह जैसे समर्पित स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इन साथियों ने छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य की चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने मूल्यवान अनुभव और विचार साझा किए, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर चल रही चर्चाओं को एक नई दिशा मिली।
प्रतिनिधियों ने आगामी संसदीय मानसून सत्र (21 जुलाई, 2025 से शुरू होने जा रहा है) के मद्देनज़र, किसी भी नीति को बनाते समय आम जनता की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता देने और उनके जीने के अधिकार व स्वास्थ्य अधिकार को संरक्षित रखने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग रखी। उन्होंने वर्तमान की कॉर्पोरेट-संचालित स्वास्थ्य नीतियों पर गहरी चिंता जताई , जो लोगों की सेहत के प्रति असंवेदनशील हैं। आर्थिक अनैतिकता को बढ़ावा दे रही हैं। यह स्पष्ट किया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की चुनौती और निजी क्षेत्र की मुनाफाखोरी ने इन नीतियों की खामियों को स्पष्ट रूप से उजागर कर दिया था।
कार्यशाला में सार्वजनिक अस्पतालों और सेवाओं के निजीकरण या आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों (जैसे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ) के व्यावसायिक सुरक्षा और श्रम अधिकारों को सुनिश्चित करने, और आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं पर मूल्य नियंत्रण लागू करने सहित कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। जन स्वास्थ्य अभियान इंडिया ने इस वर्ष के अंत में राष्ट्रीय सम्मेलन और उसके पहले 10 राज्यों में क्षेत्रीय सम्मेलन व राज्य स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित करने का भी निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने इन महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रस्तावों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पदयात्रा के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव
सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को भोरमदेव पदयात्रा का होगा भव्य आयोजन
कबीरधाम पुलिस ने किया 8 साल पुराने हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने सुलझाया जटिल मामला, पूर्व ड्राइवर निकला कातिल
कवर्धा । कबीरधाम जिले की पुलिस ने वर्ष 2017 में हुए चर्चित डॉक्टर दंपति दोहरे हत्याकांड का आखिरकार रहस्योद्घाटन कर लिया है। पुलिस की सटीक विवेचना और वैज्ञानिक जांच के आधार पर सामने आया कि हत्या किसी बाहरी शातिर अपराधी ने नहीं, बल्कि डॉक्टर के पूर्व ड्राइवर सत्यप्रकाश साहू ने की थी — और वो भी एक घरेलू विवाद के साक्षी बनने के बाद खुद डर के चलते।
घटना की पृष्ठभूमि:
6 अप्रैल 2017 को शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गणेश सूर्यवंशी और उनकी पत्नी डॉ. उषा सूर्यवंशी का शव उनके निवास पर रक्तरंजित हालत में मिला था। प्रारंभिक जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाने के कारण यह केस वर्षों तक अंधेरे में रहा।
राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य (IPS) के निर्देशन और एसपी धर्मेन्द्र सिंह (IPS) की निगरानी में गठित विशेष जांच दल ने इस सालों पुराने केस को प्राथमिकता पर लेते हुए फिर से खंगालना शुरू किया।
जुर्म का खुलासा ऐसे हुआ:
जांच के दौरान पता चला कि सत्यप्रकाश साहू, जो पहले डॉक्टर दंपति का ड्राइवर रह चुका था, आर्थिक तंगी के कारण वापस डॉक्टर से उधार की रकम मांगने पहुंचा। उसी दौरान वह पति-पत्नी के बीच हिंसक झगड़े का गवाह बना, जिसमें पहले डॉ. सूर्यवंशी ने पत्नी पर हमला किया और बाद में पत्नी ने जवाबी वार किया। लेकिन घायल पत्नी जब जमीन पर गिरी, तो डॉक्टर ने फिर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
स्थिति बिगड़ते देख और खुद को खतरे में पाकर सत्यप्रकाश ने डॉ. सूर्यवंशी पर पत्थर से वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद उसने शवों को आंगन में खींचा, खून के निशान साफ किए और रातभर वहीं रुका, ताकि किसी को शक न हो।
अगली सुबह वह बस से दुर्ग चला गया और डॉक्टर का मोबाइल गंडई में गिरवी रख दिया। दो दिन बाद वापस लौटा और घटना स्थल का भीड़ में शामिल होकर निरीक्षण भी किया।
14 घंटे की मनोवैज्ञानिक पूछताछ में टूटा आरोपी
वैज्ञानिक विश्लेषण, सीसीटीवी, साक्ष्य और मनोवैज्ञानिक तकनीकों के जरिए पुलिस ने सत्यप्रकाश को चिह्नित किया। 14 घंटे की गहन पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुरस्कार की घोषणा
आईजी अभिषेक शांडिल्य (IPS) द्वारा ₹30,000 और एसपी धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा ₹10,000 की इनामी राशि की घोषणा की गई, जिन्होंने सुराग देने या गिरफ्तारी में मदद की।
कबीरधाम पुलिस की उपलब्धि
यह केस जिले का सबसे चुनौतीपूर्ण दोहरा हत्याकांड माना गया, जिसे तकनीकी दक्षता, वैज्ञानिक विवेचना और मानसिक धैर्य के बल पर सुलझाया गया। हाल ही में कबीरधाम पुलिस ने 10 वर्षों से अधिक पुराने कई अंधे हत्याकांडों को भी हल किया है, जो जनसुरक्षा और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक हुई
कोरबा । कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्ट्रेट के नवीन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी,अपर कलेक्टर,जेल अधीक्षक,लीड बैंक मैनेजर आदि बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री वसंत द्वारा विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये-
डॉक्टर्स , बैंकर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को माननीय न्यायालय के अनुमति से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से साक्ष्य के लिए उपस्थिति होने हेतु निर्देशित किया गया। तत्संबंध में सभी डॉक्टर को सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं लीड बैंक ऑफिसर को वीडियो कान्फ्रेसिंग कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि ऑनलाइन पेशी की जा सके।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल पर श्रद्धालुओं, कांवड़ियों के लिए भोरमदेव, बूढ़ामहादेव मंदिर सहित सभी मार्गों में निःशुल्क ठहरने, स्वलपाहार, पेयजल, मेडिकल की व्यवस्था
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के पहल पर श्रद्धालुओं, कांवड़ियों के लिए भोरमदेव, बूढ़ामहादेव मंदिर सहित सभी मार्गों में निःशुल्क ठहरने, स्वलपाहार, पेयजल, मेडिकल की व्यवस्था
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के समुचित क्रियान्वयन के लिए निजी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों का बैठक सम्पन्न
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के समुचित क्रियान्वयन के लिए निजी विद्यालयों के संस्था प्रमुखों का बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने भोरमदेव पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने जिलेवासियों को दिया न्यौता
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने भोरमदेव पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने जिलेवासियों को दिया न्यौता
कवर्धा, 04 जुलाई 2025। सावन महीने के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के नागरिकों को न्यौता दिया है। कलेक्टर ने कहा है कि “प्रिय नागरिकगण, जैसा कि आपको विदित ही है कि सावन माह के प्रथम सोमवार को प्रतिवर्ष कवर्धा शहर के प्रसिद्ध बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव शिव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले के समस्त नागरिकों द्वारा भाग लिया जाता है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन माह के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से भोरमदेव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होगा। आप समस्त प्रिय नागरिकगणों से अपील है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिक से अधिक संख्या में इस पदयात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं