छत्तीसगढ़ / कबीरधाम
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने तिरंगे का वितरण कर दिलाई राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रीय ध्वज सम्मान की शपथ
हर घर तिरंगा" अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने तिरंगे का वितरण कर दिलाई राष्ट्रीय एकता व राष्ट्रीय ध्वज सम्मान की शपथ
हमर अस्पताल कवर्धा में रक्षाबंधन के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
कवर्धा के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिले 1.33 करोड़ रुपये
कवर्धा में कृषि विज्ञान केंद्र से लाइव प्रसारित हुआ फसल बीमा राशि हस्तांतरण कार्यक्रम
कवर्धा, 11 अगस्त 2025। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के झुंझनू में आयोजित भव्य कार्यक्रम के माध्यम से 30 लाख से अधिक किसानों को कुल 3200 करोड़ रुपये की फसल बीमा दावा राशि डिजिटल तरीके से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस ऐतिहासिक अवसर पर कवर्धा जिले के किसानों को भी करीब 1.33 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई, जो उनके लिए आर्थिक सुरक्षा और खुशहाली की नई उम्मीद लेकर आई है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत की कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री रामकुमार भट्ट समेत अन्य अधिकारी एवं किसान प्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल हुए।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नेवारी शिविर में किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुलझाईं
भावना बोहरा द्वारा संचालित महाविद्यालयीन छात्राओं हेतु निःशुल्क बस सेवा प्रारम्भ
छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
अमलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को 15 अगस्त को दिल्ली में विशेष अतिथि का बुलावा
अमलीडीह की सरपंच खेलियाबाई पटेल को 15 अगस्त को दिल्ली में विशेष अतिथि का बुलावा
निःशुल्क बस सेवा शुरू, कॉलेज छात्रों ने खुशी जाहिर की
कवर्धा । पंडरिया विधानसभा की महाविद्यालय में पढ़ने वाली बेटियों के लिए निःशुल्क बस सेवा आज से प्रारम्भ हो गई है। विधायक भावना बोहरा ने बताया कि कवर्धा, पिपरिया,सहसपुर लोहारा, पांडातराई एवं पंडरिया महाविद्यालय हेतु कुल 8 बसों के विभिन्न ग्राम व क्षेत्रों में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
सभी बेटियों और उनके परिजनों को बधाई; बेटियों को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। पूर्व में 3 बसें संचालित थीं, अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के करकमलों से 5 नई बसों को जोड़ते हुए कुल 8 बसें पूरे विधानसभा क्षेत्र की बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने की सुरक्षित और निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि 1000 से अधिक बेटियां इस सेवा से लाभान्वित हों और शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करें।
अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई – कार से भारी मात्रा में शराब जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र
कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र
चिल्फी घाटी के हनुमान मंदिर में एक नवजात बच्ची को छोड़कर भागा अज्ञात शख्स
कवर्धा । बीती रात लगभग 9 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिल्फी घाटी के हनुमान मंदिर में एक नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गया।
मिली जानकारी के अनुसार रात्रि के लगभग 9 बजे सूनेपन का फायदा उठाते हुए किसी अज्ञात शख्स ने चिल्फी घाटी के हनुमान मंदिर में एक नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गया। जिसकी सूचना मिलने पर चिल्फी पुलिस तत्काल सक्रिय भूमिका निभाते हुए मंदिर के पास पहुंची,, और आसपास के सीसी टीवी कैमरे को खंगाला और नवजात बच्ची को
तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न,
तिरंगा यात्रा के संबंध में कबीरधाम जिला भाजपा की कार्यशाला सम्पन्न, पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने की जानकारी साझा
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कृषि एवं राजस्व अधिकारियों का वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल कटाई प्रयोग और कृषि सांख्यिकीय कार्यों पर संभाविक न्यादर्श पद्धति आधारित हुआ प्रशिक्षण
कवर्धा, 07 अगस्त 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में कलेक्टर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सामान्य फसल कटाई प्रयोग एवं अन्य कृषि सांख्यिकीय कार्यों के संबंध में वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण संभाविक न्यादर्श पद्धति पर आधारित था।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा चहुंमुखी विकास की ओर तेजी से अग्रसर
ग्राम सैगोना में 37 लाख 54 हजार 700 रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया भूमिपूजन
एक पेड मां के नाम के थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अमरकंटक में भावना बोहरा ने 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के लिए की निःशुल्क व्यवस्था
चौथे वर्ष भी सेवा की परंपरा कायम, भोजन, विश्राम और भजन संध्या से गूंजा अमरकंटक
पंडरिया। श्रावण मास के पावन अवसर पर अमरकंटक में इस वर्ष भी आस्था, सेवा और सामाजिक सहयोग का अद्भुत संगम देखने को मिला। कबीरधाम जिले से अमरकंटक की कठिन कांवड़ यात्रा पर निकले 30,000 से अधिक शिवभक्तों और श्रद्धालुओं के लिए विधायक भावना बोहरा द्वारा चौथे वर्ष भी निःशुल्क भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई।
11 जुलाई से 6 अगस्त तक आयोजित इस सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए मेला मैदान, नया पालिका परिसर में ठहरने और सात्विक भोजन की सुविधा सुनिश्चित की गई। हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंचते रहे और हर शाम आयोजित सांध्य आरती, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए भक्ति में सराबोर हो गए।
भावना समाजसेवी संस्थान के सदस्य इस पूरे आयोजन के दौरान दिन-रात सेवा में जुटे रहे। विधायक बोहरा ने कहा, “शिवभक्तों की इस कठिन यात्रा में सेवा कर हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं। यह आयोजन अब एक परंपरा बन चुका है और हर वर्ष शिवभक्तों की बढ़ती संख्या हमारे सेवा प्रयासों को और भी मजबूती देती है।”
इस बार सावन का महीना विधायक बोहरा के लिए भी विशेष रहा। उन्होंने स्वयं भी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा में भाग लिया, जो अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक संपन्न हुई। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों कांवड़ियों के साथ जंगलों, नदियों और कठिन रास्तों को पार करते हुए सात दिनों में यात्रा पूरी की। उन्होंने इसे मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बताया।
भावना बोहरा ने आगे कहा, “कांवड़ यात्रा केवल आस्था की अभिव्यक्ति नहीं, यह हमारी धार्मिक परंपरा और संस्कृति को जीवित रखने का प्रतीक है। श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता देखना ही हमारे इस प्रयास का सबसे बड़ा फल है।”
उन्होंने समस्त कबीरधाम जिले की जनता, वरिष्ठजनों, समाजसेवकों और संस्थान के सदस्यों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और आशीर्वाद से यह आयोजन सफल हो सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस सेवा कार्य को हर वर्ष और भी बेहतर ढंग से जारी रखा जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा रजत जयंती वर्ष
कबीरधाम में 15 अगस्त से 6 फरवरी 2026 तक होंगे विविध कार्यक्रम, 25 सप्ताह तक जनजागरूकता और विकास का महाअभियान
कलेक्टर ने रणवीरपुर में निर्माणधीन महतारी सदन के कार्यो का निरीक्षण किया, निर्माण एजेंसी पर जताई नाराजगी