छत्तीसगढ़ / रायपुर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर, 29 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देश के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, समर्पण, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना जैसे गुणों को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। खेल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने की प्रेरणा देता है। खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन देकर भारत को खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
मंत्री श्री ओपी चौधरी ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से खेल को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने सभी से स्वस्थ, सशक्त और विजयी भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धियां देश का गौरव बढ़ाती हैं। खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने से भारत की खेल शक्ति और मजबूत होगी।
रक्षाबंधन पर प्रियल होम्योपैथी क्लिनिक का भव्य शुभारंभ
रायपुर । रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर करन नगर, चंगोराभाठा में ‘प्रियल होम्योपैथी क्लिनिक’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कठिन व्यक्तिगत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद डॉ. प्राची उपाध्याय ने सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा और नए क्लिनिक के माध्यम से जरूरतमंदों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
पिता और चाचा के असामयिक निधन के साथ ही इसी वर्ष स्वयं एक बड़े हादसे का शिकार होने के बावजूद डॉ. प्राची ने हिम्मत नहीं हारी। विपरीत परिस्थितियों से उबरते हुए उन्होंने अपने चिकित्सकीय सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। उनका नया क्लिनिक इसी संकल्प और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।.
डॉ. प्राची ने क्लिनिक के लिए करन नगर, चंगोराभाठा क्षेत्र का चयन विशेष विचार-विमर्श के बाद किया। यह इलाका मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों का भी निवास क्षेत्र है। ऐसे में उनका उद्देश्य स्थानीय लोगों को उनके आसपास ही सुलभ, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध कराना है।
तीन वर्षों से निःशुल्क चिकित्सा सेवा
डॉ. प्राची उपाध्याय पिछले तीन वर्षों से सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की होम्योपैथिक क्लिनिक, भीमसेरिया हॉस्पिटल, विधानसभा रोड में निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही हैं। लंबे समय से जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क चिकित्सा सेवा देना उनके समाजसेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नए क्लिनिक की शुरुआत के साथ वह अपने चिकित्सकीय अनुभव को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
शुभारंभ समारोह में जुटे अतिथि
क्लिनिक के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सोनी, विधायक रायपुर दक्षिण, डॉ. जे. पी. शर्मा, उपाध्यक्ष आरडब्ल्यूए रायपुर तथा वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विद्याकांत त्रिवेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने डॉ. प्राची को नए क्लिनिक की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, शुभचिंतक और परिचित शामिल हुए। सभी ने डॉ. प्राची की पहल की सराहना करते हुए क्लिनिक के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने जताया समर्थन
सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन जी. के. भटनागर ने भी डॉ. प्राची उपाध्याय की पहल की सराहना की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में डॉ. प्राची के साथ खड़े रहने का उल्लेख करते हुए उनके सफल चिकित्सकीय जीवन, उज्ज्वल भविष्य और समाजसेवा के कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
फाउंडेशन का कहना है कि समाजसेवा के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना भी उसके उद्देश्यों में शामिल है। इस दृष्टि से डॉ. प्राची उपाध्याय का नया क्लिनिक सेवा के साथ आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार का भी एक बेहतर उदाहरण है।
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
रायपुर/ माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से एम्स हॉस्पिटल में ईलाज करवाने आये, जरूरतमंद मरीज़ो एवं उनके सहयोगीजनों के लिए भरपेट भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही, बाहर से आए हुए लोग ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना किए ,एक हजार से अधिक लोग इसका लाभ लिए। इस कार्य में डॉ. श्रीमती नीता प्राणेश गुरु गोस्वामी संगठन प्रभारी, श्रीमती कल्पना शुक्ला जिला अध्यक्ष ,श्रीमती मनोरमा बाजपेई सुंदर नगर प्रभारी, नमिता पात्रा ,सरोज शुक्ला, सुनीता शर्मा, राधा साहू, हेमलता क्षत्रे , मधु शर्मा कार्यकारिणी सदस्य,नीतू साहू जनसंपर्क प्रभारी,लता शर्मा कुशालपुर प्रभारी ,भावना शर्मा चांगोराभाठा प्रभारी , गैंदी बाई सिन्हा टिकरापारा प्रभारी,हरिकांत कोरी उपस्थित रहे।
समान नागरिक संहिता के प्रावधानों पर चर्चा पर दुर्ग संभाग में परिचयात्मक बैठक 8 व 9 सितंबर को
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोर्ट-यूसीसी) लागू करने तथा इसका प्रारूप तैयार करने के उद्देश्य से गठित उच्च स्तरीय समिति के तत्वावधान में दुर्ग संभाग के जिलों के लिए समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में यूसीसी के प्रावधानों और प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श हेतु दो दिवसीय बैठकों की समय-सारणी निर्धारित की गई है। इस कड़ी में पहली बैठक 08 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे से लोक निर्माण विभाग दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित होगी, जिसमें दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले के प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं दूसरी बैठक 09 सितंबर 2026 को दोपहर 12.00 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में रखी गई है, जिसमें राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के प्रतिनिधियों को उपस्थित होने सुचित किया गया है।
जिले के 17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन योजना 2025 अनुसूची-02 में अंकित 31 नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का पुनर्गठन किया गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा 17 प्राथमिक कृषि साख समितियों के लिए भूमि आबंटन की स्वीकृति दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमधा विकासखंड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मार्या पथरिया पंजीयन क्रमांक 3421 के लिए 1.00 हेक्टेयर भूमि, सेवा सहकारी समिति मर्यादित पुरदा पंजीयन क्रमांक 3422 के लिए 1.20 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित अरसी पंजीयन क्रमांक 3423 के लिए 1.34 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित दारगांव पंजीयन क्रमांक 3426 के लिए 1.00 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित हिरेतरा पंजीयन क्रमांक 3434 के लिए 1.25 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित भांठाकोकड़ी पंजीयन क्रमांक 3435 के लिए 0.69 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित नंदवाय पंजीयन क्रमांक 3427 के लिए 1.20 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित मलपुरीकला पंजीयन क्रमांक 3433 के लिए 2.50 हेक्टेयर एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित सेमरिया पंजीयन क्रमांक 3429 के लिए 1.20 हेक्टेयर शासकीय भूमि आबंटित की गई है। इसी कड़ी में पाटन विकासखंड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित अरसनारा पंजीयन क्रमांक 3445 के लिए 1.20 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित अरमरी खुर्द पंजीयन क्रमांक 3443 के लिए 1.00 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित ढौर पंजीयन क्रमांक 3444 के लिए 2.00 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरवाय पंजीयन क्रमांक 3442 के लिए 2.00 हेक्टेयर, सेवा सहकारी समिति मर्यादित महकाखुर्द पंजीयन क्रमांक 3440 के लिए 0.594 हेक्टेयर एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित अशोगा पंजीयन क्रमांक 3441 के लिए 1.20 हेक्टेयर शासकीय भूमि आबंटित की गई है। इसी प्रकार दुर्ग विकासखंड अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मर्यादित कातरो पंजीयन क्रमांक 3419 के लिए 1.03 हेक्टेयर एवं सेवा सहकारी समिति मर्यादित दमोदा पंजीयन क्रमांक 3417 के लिए 0.9000 हेक्टेयर शासकीय भूमि आबंटित की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत सेवा सहकारी सोसायटी के कृषक सदस्यों को खाद, बीज, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री करने हेतु सुविधा प्राप्त होगी।
जनभागीदारी से दुर्ग में जल संरक्षण को मिली नई रफ्तार
रायपुर । बारिश की हर बूंद को बचाने के लिए जिला में जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मागदर्शन में जल संरक्षण अभियान को जनभागीदारी से नई सुरक्षा मिली है। ग्रामीण इलाकों में झील गहरीकरण, चेकडेम, डबरी, जल अवशोषण ट्रेंच, सोक पिट, कोयला नाली और कुआं जैसे विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। रोजगार एवं विकास द्वारा विकसित भारत-जी राम जी योजना से जुड़े श्रमिकों और महिलाओं की भागीदारी ने जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण की पहल की है।
गांव-गांव पहुंच जल संरक्षण का संदेश
अभियान के तहत बारिश के पानी को गांव में ही रोक और जमीन पर खोदकर देखा जा रहा है। पुराने तालाबों का गहराईकरण कर उनकी जलधारण क्षमता तैयार की जा रही है। चेकडेम और डबरियों के माध्यम से वर्षा जल को रोककर सरकार तक पानी पाइपलाइन की व्यवस्था मजबूत की जा रही है। जहां पर आवासीय और सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले लोगों के लिए जमीन में नामांकन के लिए सोक पिट तैयार किए जा रहे हैं।
स्वप्रेरणा से 2,726 सोख पिट से भू-जल रिचार्ज को बढ़ावा’
जिले के क्षेत्रीय प्रोजेक्ट में अब तक 2,726 सोक पिट का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें दुर्ग में 727, धमधा में 1,096 और पाटन में 903 सोक पिट शामिल हैं। इनमें वर्षा एवं घरेलू उपयोग के पानी को जमीन में उतारकर भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।
66,500 ट्रेंच से बारिश के पानी को जमीन पर दर्ज किया गया
जल संरक्षण की दिशा में खाई का निर्माण भी बड़े पैमाने पर किया गया है। जिले में कुल 66,500 ट्रेंच का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें जिला पंचायत दुर्ग में 24,000, धमधा में 27,500 और पाटन में 15,000 ट्रेंच शामिल हैं। ट्रेंच वर्षा जल के बहाव को धीमा कर उसे जमीन में रिसने का अवसर देते हैं। इससे जल संरक्षण के साथ भू-जल पुनर्भरण और मिट्टी के कटाव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
एक बारिश में 66,500 वाट से 13.3 करोड़ लीटर पानी जमीन में समाने की क्षमता
वर्षा जल को जमीन में सूचीबद्ध करने के लिए जल अवशोषण ट्रेंच भी प्रभावशाली माध्यम बन रहे हैं। एक ग्राम पंचायत क्षेत्र में 66,500 वाट का निर्माण किया गया है। प्रत्येक वाट की लंबाई 2 मीटर, चौड़ाई 1 मीटर और गहराई 1 मीटर है तथा इसकी जल अवशोषण क्षमता लगभग 2 घन मीटर है। इस तरह 66,500 वाट की कुल जल अवशोषण क्षमता करीब 1,33,000 घन मीटर यानी 13.3 करोड़ लीटर है। एक अच्छी वर्षा में इतनी मात्रा में पानी को जमीन में समेटने की क्षमता तैयार हो गई है। इस बारिश के पानी के बहाव को कम करने के साथ भू-जल पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा।
विकसित भारत-जी राम जी योजना से जल संरक्षण के कार्यों को गति
विकसित भारत-जी राम जी योजना से जुड़े श्रमिकों के तहत भी जल संरक्षण की दिशा में विभिन्न कार्य कार्यकर्ता जा रहे हैं। इनमें 246 तालाब निर्माण, 71 तालाब जीर्णाेद्धार, 142 तालाब गहरीकरण, 28 तालाब निर्माण और 14 तालाबों के रिसाइकिलिंग कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से वर्षा जल संरक्षण, जल विक्रेता व्यवस्था एवं भू-जल पुनर्भरण को लेकर बैठक की अपेक्षा है।
नवा तरिया से बन रहे नया जलस्रोत
112 नवा तरिया अभियान के तहत तालाब गहरीकरण और डबरी निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। जिले में 30 डबरी निर्माण कार्य किये गये हैं। इनमें दुर्ग जिले में 7, धमधा में 18 और पाटन में 5 डबरी शामिल हैं। इसके साथ ही अमृत सरोवर और अन्य जल अनुबंधों के निर्माण एवं गहरीकरण के कार्य भी जारी हैं।
खेत और ज़मीन दोनों को फ़ायदा
जल संरक्षण का सीधा लाभ खेती और ग्रामीण उत्पादकों से मिलने की उम्मीद है। तालाबों और होटलों में पानी की बढ़ती मात्रा से सींच सुविधा मजबूत होगी। जल और खाई के माध्यम से भू-जल रिचार्ज को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भविष्य में किसानों के लिए समुद्र तट के जल क्षेत्र की संभावनाएं बेहतर हो सकेंगी। बारिश के कारण पानी का बहाव कम होने से मिट्टी के कटाव पर भी असर पड़ेगा। इस तरह की जल संरक्षण संरचनाएं खेत, मिट्टी और भू-जल-तीनों के लिए उपयोगी साबित हो रही हैं।
जनभागीदारी निर्माण अभियान की ताकत
अभियान की सबसे बड़ी विशेषताएँ और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है। जल संरक्षण को केवल सरकारी निर्माण कार्य तक सीमित नहीं रखा गया है, इसे आईएसओ जिम्मेदारी से जोड़ा गया है। अपने ग्रामीण गांव की जरूरत के मुताबिक जल स्तर के निर्माण और संरक्षण में सहयोग कर रहे हैं। इससे जल संरक्षण के प्रति जागरूकता, विकास के साथ भविष्य में पानी सुरक्षित रखने की सामूहिक सोच भी मजबूत हो रही है।
हर छोड़े जाने का संकल्प, जल-सुरक्षित की ओर कदम
जिले में जल संरक्षण कार्य का उद्देश्य केवल वर्तमान में पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए जल संरक्षण को सुरक्षित करना है। तालाब, डबरी, चेकडेम, ट्रेंच, वाट और सोक पिट जैसी झीलों के माध्यम से वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में रोकने और भू-जल रिचार्ज करने का प्रयास किया जा रहा है। 66,500 वाट की 13.3 करोड़ लीटर तक पानी सोखने की क्षमता, 66,500 ट्रे और 2,72 इंच 6 सोख पिट जल संरक्षण के सामूहिक प्रयास की तस्वीरें सामने हैं। जनभागीदारी से आगे बढ़ने का यह अभियान श्हर बूंद अनमोलश् के संदेश को जमीन पर साकार करने के लिए दुर्ग जिले को जल-सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
खेल राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यमःसांसद बघेल
रायपुर । राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस आईआईटी भिलाई में ’खेलों इंडिया संवाद’ खेल की बात पीएम मोदी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद’ को संबोधित करते हुए देशभर के युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने खेलों के महत्व, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और राष्ट्र निर्माण में खेलों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम श्री महेश राजपूत, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई डायरेक्टर श्री राजीव प्रकाश, यूथ आइकन सुयश पाण्डे, बास्केटबॉल खिलाड़ी रोहित शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और विकसित भारत के निर्माण में उनके विचारों का योगदान सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम है। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी ने मेजर ध्यानचंद के योगदान, अपने शुरुआती संघर्षों और खिलाड़ियों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर समर्थन का उल्लेख करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा और देशभक्ति से भारत का गौरव बढ़ाया। सांसद श्री बघेल अपने पूराने दिनों को याद करते हुए बताया कि वे तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेल चुके हैं। उन्होंने बताया कि उस समय खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं बेहद सीमित थीं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को ट्रेनों के जनरल डिब्बों में, यहां तक कि टॉयलेट के पास चादर बिछाकर भी यात्रा करनी पड़ती थी। इसके बावजूद खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने और बेहतर प्रदर्शन करने का जुनून बना रहता था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री स्वयं फोन पर बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाते हैं। जीत के बाद बधाई देना और हार के बाद संवेदनशीलता के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना उनकी कार्यशैली की विशेषता है। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रहे भिलाई के युवा बास्केटबॉल खिलाड़ी रोहित शर्मा सहित अन्य होनहार खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज देश अनेक आंतरिक और बाहरी चुनौतियों के बीच आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की सीख देता है।
कार्यक्रम के पश्चात युवा संवाद का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें खेल इकोसिस्टम में सुधार, 2036 ओलंपिक की तैयारी, युवा नेतृत्व का निर्माण विकसित भारत के लिए सशक्तिकरण, नशा मुक्त युवा अभियान विषयों पर चर्चा की गई। युवाओं से उनके सुझाव एवं विचार क्यूआर कोड के माध्यम से प्राप्त किए गए। यह पहल युवाओं को खेल, नेतृत्व, कौशल विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के साथ-साथ भारत के विकसित एवं सशक्त भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकृत करवाया गया एवं विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत क्विज़ मे भाग दिलवाया गया और सभी युवाओं को माय भारत पोर्टल से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर आईआईटी के डायरेक्टर श्री राजीव प्रकाश ने भी अपने संबोधन में खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खेलो इंडिया जैसी पहल की सराहना करते हुए युवाओं से अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
श्रम से संवरा नाला, खेतों में आई हरियाली; रोजगार से सिंचाई तक बदली गांव की तस्वीर
रायपुर । कभी जिस नाले का पानी खेतों तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में रुक जाता था, आज उसी नाले का पानी भैयाथान क्षेत्र के खेतों में लहलहाती फसल की कहानी लिख रहा है। बारिश से पहले किए गए नाला सफाई के काम ने न सिर्फ किसानों की सिंचाई की चिंता कम की, बल्कि ग्रामीणों के श्रम को गांव के विकास से जोड़ते हुए आने वाले समय में खेती के नए अवसर भी खोल दिए हैं। खेतों में फैली हरियाली और किसानों के चेहरों पर संतोष, जिला प्रशासन की इस पहल की सफलता को बयां कर रहा है।
सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भैयाथान में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले के निर्देशन में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत बारिश से पूर्व बड़े पैमाने पर नाला सफाई का कार्य कराया गया। नाला साफ होने से बारिश का पानी सुगमता से खेतों तक पहुंचा और किसानों ने इसका उपयोग धान की रोपाई में किया।
पहले झाड़ियों और टूट-फूट के कारण नाले का जल प्रवाह कई जगह बाधित हो जाता था। इस वर्ष जल का रास्ता साफ हुआ तो खेतों तक पानी पहुंचा और खेती आसान हुई। भैयाथान क्षेत्र के किसान श्री संलित कुशवाहा, श्री उमाशंकर, श्री कृष्णा नाविक, श्री संदीप, श्री धनीराम, श्री राकेश, श्री रूप नारायण, श्री मोतीलाल, श्री जय राम, श्री राम नारायण एवं श्री विजेन्द्र सहित कई अन्य किसानों ने नाले के पानी से धान की रोपाई कर इसका लाभ उठाया है। विकसित भारत जी राम जी योजना ने रोजगार के साथ जल-संरक्षण और सिंचाई का आधार तैयार किया है। आज बड़े क्षेत्रफल में लहलहाती फसल जिला प्रशासन की उस सोच को साकार करती नजर आ रही है, जिसमें ग्रामीणों का श्रम सीधे गांव की समृद्धि से जुड़ता है।
रबी फसलों के लिए भी बनेगा सिंचाई का आधार
इस पहल का लाभ केवल मानसून तक सीमित नहीं रहेगा। नाले में संचित पानी का उपयोग किसान रबी फसलों के लिए भी कर सकेंगे। इससे एक ही खेत से दो फसल लेने की संभावना बढ़ेगी और किसानों को दोहरा लाभ मिलेगा। जो नाला रबी फसल के शुरुआती दिनों में ही सूख जाया करता था, वहां अब जल संरक्षण और बेहतर जल प्रवाह के कारण किसानों को रबी सीजन में भी सिंचाई का लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान इस पानी का उपयोग गेहूं, सरसों, साग-सब्जी सहित विभिन्न फसलों के उत्पादन में कर सकेंगे। इससे एक ही खेत से दो फसल लेने की संभावना बढ़ेगी और किसानों को खेती से दोहरा लाभ प्राप्त होगा।
जनपद पंचायत बेरला में जल संरक्षण के लिए 10 हजार ट्रेंच सह बंधान निर्माण का लक्ष्य
रायपुर । जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए *विकसित भारत की गारंटी—जी राम जी (VB-G RAM-G) योजना* के अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए वर्षा जल के अधिकतम संचयन और भू-जल स्तर में वृद्धि के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला सुश्री दिव्या ठाकुर ने बताया कि कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईंएवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पद्माकर के निर्देशानुसार जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके तहत सोख्ता गड्ढे, सैंड फिल्टर, पौधरोपण, वाटर हार्वेस्टिंग सहित अन्य जल संरक्षण कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में वर्षा जल के संरक्षण एवं भू-जल संवर्धन के लिए लगभग *10 हजार ट्रेंच सह बंधान (SCT) निर्माण का लक्ष्य* निर्धारित किया गया है। इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ट्रेंच सह बंधान के निर्माण से वर्षा जल को भूमि में रोकने और उसके भू-जल में पुनर्भरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद कश्यप ने बताया कि VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत जल संरक्षण सहित विभिन्न कार्यों के संचालन से ग्रामीण श्रमिकों को बरसात के मौसम में भी ग्राम पंचायत स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल भी प्राप्त हो रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा VB-G RAM-G योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक उपयोगी एवं जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें बालिका शौचालय, मुक्तिधाम, सैंड फिल्टर, पौधरोपण तथा जल संरक्षण एवं जल संवर्धन से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। जनपद पंचायत बेरला क्षेत्र में प्राथमिकता वाले कार्यों को चिन्हित कर उनकी स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की कार्यवाही लगातार की जा रही है।
निर्माण एजेंसियों, सरपंच-सचिव, तकनीकी अमले एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि सभी कार्य गुणवत्ता के निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समय-सीमा में पूर्ण कराए जाएं। साथ ही ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से व्यक्तिगत घरों में भी जनसहभागिता से सोख्ता गड्ढों का निर्माण करने की अपील की जा रही है, ताकि वर्षा जल को अधिक से अधिक मात्रा में जमीन के भीतर पहुंचाया जा सके और भविष्य में जल संकट की स्थिति को कम किया जा सके।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला सुश्री दिव्या ठाकुर ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि जल संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेरला सुश्री दिव्या ठाकुर ने क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की है कि जल संरक्षण के इस महाअभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। सामुदायिक एवं व्यक्तिगत भूमि पर जल संरक्षण से जुड़े कार्यों में सहयोग करें और “जल बचाएं, भविष्य बचाएं” की भावना के साथ वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
खेल एवं व्यायाम गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा, कलेक्टर ने किया विभिन्न स्थानों का निरीक्षण
रायपुर । जिले में खेल एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने जिला मुख्यालय मोहला के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक अधोसंरचना का निरीक्षण किया। उन्होंने जिम, खेल गतिविधियों, बैडमिंटन कोर्ट सहित अन्य सुविधाओं के विस्तार एवं विकास की संभावनाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने तथा सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भूआर्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सुश्री रितु खरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्रीमती सलाम ने सर्वप्रथम भोजटोला रोड स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय एवं गोदाम का अवलोकन किया। यहां उन्होंने जिम के लिए उपलब्ध स्थान एवं भवन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत एवं अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उक्त स्थान को जिम हेतु व्यवस्थित एवं उपयोगी स्वरूप प्रदान कर नागरिकों को व्यायाम की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। कलेक्टर ने परिसर के समीप स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण की संभावनाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने तालाब परिसर को व्यवस्थित रूप से विकसित करने तथा वॉकिंग के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में आवश्यक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर श्रीमती सलाम ने दशहरा मैदान स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं एवं खेल गतिविधियों के लिए इसके उपयोग की संभावनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को भवन की आवश्यक मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि सामुदायिक भवन को बहुउपयोगी स्वरूप प्रदान करते हुए विभिन्न खेल एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन के लिए उपयोग में लाया जा सके। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी चर्चा कर क्षेत्र में खेल गतिविधियों के संचालन एवं आवश्यक सुविधाओं के संबंध में सुझाव प्राप्त किए।
कलेक्टर ने वन-धन केंद्र का भी अवलोकन किया। यहां उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए वॉशरूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उल्लेखनीय है कि जिले में नागरिकों, विशेषकर युवाओं को खेल एवं व्यायाम के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खेल अधोसंरचना के विकास से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
शासकीय भूमि पर अवैध सड़क निर्माण एवं प्लॉटिंग पर राजस्व विभाग ने बुलडोजर चलाकर की कार्रवाई
रायपुर । राजनांदगांव कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर राजनांदगांव विकासखंड के मनगट्टा क्षेत्र के ग्राम बिहावबोड़ में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण एवं प्लॉटिंग किए जाने के मामले में राजस्व विभाग द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की गई। शासकीय भूमिस्वामी खसरा क्रमांक 257, रकबा 2.25 एकड़ भूमि पर लगभग 1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर तथा आसपास के लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से प्लॉटिंग की जा रही थी। एसडीएम श्री गौतम पाटिल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों के विरूद्ध कार्रवाई की। टीम द्वारा शासकीय भूमि पर किए गए अवैध सड़क निर्माण एवं प्लॉटिंग को हटाया गया। प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, सड़क निर्माण अथवा प्लॉटिंग जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
उमिया मार्केट में 33/11 केवी नवीन उपकेंद्र का लोकार्पण
रायपुर । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के नगर संभाग (उत्तर) व्दारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत भनपुरी स्थित उमिया मार्केट में निर्मित 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण हुआ। पांच एमवीए क्षमता वाले इस उपकेंद्र से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू थे। इस अवसर पर जोन क्रमांक 1 के अध्यक्ष श्री गज्जू साहू सहित पार्षद श्री नंद किशोर साहू, श्री भगत राम हरवंश, श्री मनमोहन मनहरे, श्रीमती अंबिका साहू तथा एल्डरमैन श्री विक्रम सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र के निर्माण में 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के साथ 0.6 किलोमीटर 33 केवी लाइन तथा 1.7 किलोमीटर 11 केवी लाइन का निर्माण किया गया है। इस परियोजना पर लगभग 2.31 करोड़ रुपये की लागत आई है। उपकेंद्र के ऊर्जीकृत होने से घरेलू एवं व्यावसायिक निम्नदाब उपभोक्ताओं के साथ औद्योगिक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
जिनसे कभी संघर्ष था, उन्हीं की कलाई पर बांधी राखी
रायपुर । कभी जंगलों में बंदूक के साथ आमने-सामने रहने वाले हाथ आज भाईचारे और विश्वास के धागे से जुड़ गए। भानुप्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम चौगेल (मुल्ला) स्थित पुनर्वास केंद्र में आज आत्मसमर्पित माओवादियों ने जिला रिजर्व गार्ड डी आर जी के जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। यह दृश्य संघर्ष से शांति, हिंसा से मुख्यधारा और हथियार से हुनर की ओर बढ़ते बदलाव की भावुक तस्वीर बन गया। आत्मसमर्पित माओवादी शांति कवाची ने बताया कि वह पहली बार रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने राखी बनाना सीखा और आज उन्हीं हाथों से तैयार की गई राखी पुलिस जवानों की कलाई पर बांधना उनके लिए बेहद खास और भावुक अनुभव है।
उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण के बाद अब ऐसा महसूस हो रहा है कि वे वास्तव में समाज की मुख्यधारा में लौट आई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। पुनर्वास केंद्र में उन्हें सिलाई, काष्ठ शिल्प कला और राखी निर्माण सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में इन हुनरों के माध्यम से सम्मानपूर्वक आजीविका चला सकें और अपने परिवार के साथ समाज में सामान्य जीवन जी सकें। वहीं डी आर जी जवान टेकेश्वर हिचामी ने कहा कि पहले परिस्थितियां ऐसी थीं कि दोनों पक्ष बंदूक लेकर आमने-सामने रहते थे। आज वही हाथ राखी के पवित्र धागे से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, आज उनकी बांधी राखी हमारी कलाई पर है, जो भाई की लंबी उम्र और सुख-शांति की कामना का प्रतीक है। यह अपने आप में एक अलग और भावुक अनुभव है। यह रक्षाबंधन सिर्फ एक पर्व का उत्सव नहीं, बल्कि बदलाव की उस कहानी का प्रतीक है, जिसमें कभी संघर्ष का हिस्सा रहे लोग आज विश्वास और भाईचारे के रिश्ते को स्वीकार कर रहे हैं। पुनर्वास और कौशल विकास के माध्यम से आत्मसमर्पित माओवादी अब अपने हाथों में हथियार की जगह हुनर लेकर नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं।कल तक आमने-सामने थे, आज एक-दूसरे की कलाई पर विश्वास का धागा है।बंदूक से राखी तक का यह सफर, शांति और पुनर्वास की नई कहानी लिख रहा है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने निगरानी समिति गठित
रायपुर । कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए जिला स्तरीय निगरानी समिति गठित की गई है। जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी और अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित कांकेर के कार्यपालन अभियंता श्री सतीश किण्डो, भानुप्रतापपुर के कार्यपालन अभियंता श्री सुरेश ठाकुर तथा पखांजूर के कार्यपालन अभियंता श्री जी.एन.देवांगन को इस समिति का सचिव नियुक्त किया गया है। योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति एवं त्वरित क्रियान्वयन के लिए जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी इस निगरानी समिति के साथ समन्वित रूप से कार्य करेंगे।
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने निगरानी समिति के समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यह योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है। अतः निगरानी समिति के सभी सदस्य व्यक्तिगत रुचि लेते हुए शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। साथ ही योजना के क्रियान्वयन में प्रगति से अवगत करायें।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग द्वारा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रुफटाप सोलर प्लांट की हिस्सेदारी बढ़ाने एवं आवासीय परिसरों स्वयं की बिजली का उत्पादन कर बिजली के क्षेत्र में उपभोक्ता को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है।
रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र
रायपुर । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती रानी डेका काकोटी ने आज रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।
राज्यपाल श्री डेका ने इस अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है, जो समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
“बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया की सरकार।”
महतारी वंदन की 31वीं किस्त से आसान हुई रक्षाबंधन की तैयारियां, प्रतिभा मिश्रा ने भाइयों के साथ विष्णु भैया के लिए भी खरीदी राखी
रायपुर अगस्त 2026
भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष महतारी वंदन योजना से मिलने वाले आर्थिक संबल के कारण कई परिवारों के लिए और भी खास बन गया है। योजना की 31वीं किस्त त्योहार से पहले मिलने से महिलाओं को राखी, मिठाई और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी में सहूलियत मिली है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी सोहागा निवासी श्रीमती प्रतिभा मिश्रा के लिए भी इस बार रक्षाबंधन की खुशियां कुछ अलग हैं।
महतारी वंदन की राशि से भाइयों के लिए खरीदी राखी और मिठाई
प्रतिभा मिश्रा बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। सामान्य दिनों में यह राशि घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है, लेकिन रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इस बार त्योहार की तैयारियां करना और भी आसान हो गया।
राशि प्राप्त होने के बाद प्रतिभा ने सबसे पहले अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी। उनके लिए यह केवल त्योहार की खरीदारी नहीं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम और उत्साह के साथ मनाने का अवसर है। इसी भावना के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के लिए भी एक राखी खरीदी है।
प्रतिभा मिश्रा ने कहा, “महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने हमारे खाते में आ जाती है। इस महीने रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया ने जो राशि दी, उससे मैं बहुत खुश हूं। इसी राशि से मैंने अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदी है। मैंने एक राखी विष्णु भैया के लिए भी खरीदी है।”
अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खर्च करने का मिला अवसर
प्रतिभा के लिए योजना की राशि का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि इससे उन्हें अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार खर्च करने की स्वतंत्रता मिलती है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व पर समय से मिली सहायता ने उन्हें बिना अतिरिक्त आर्थिक दबाव के त्योहार की तैयारियां करने का अवसर दिया।
उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है। इससे महिलाएं परिवार की जरूरतों में सहयोग देने के साथ त्योहारों और पारिवारिक आयोजनों में भी अपनी आर्थिक भागीदारी निभा पा रही हैं।
विष्णु भैया के लिए राखी, आभार और स्नेह का प्रतीक
प्रतिभा मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक मदद का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि विष्णु भैया हमेशा खुश रहें और इसी तरह लोगों की मदद करते रहें। उन्होंने कहा, “मैं विष्णु भैया को बहुत-बहुत बधाई देती हूं। महतारी वंदन योजना से हमें जो राशि मिलती है, उससे हमारी बहुत मदद होती है। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि उनकी दीर्घायु हो, वे हमेशा खुश रहें और सबकी मदद करते रहें।”
प्रतिभा मिश्रा की कहानी बताती है कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपनी पसंद और प्राथमिकताओं के अनुसार निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी दे रही है। रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की राशि ने उनके लिए त्योहार की तैयारियों को सहज बनाया।
भाइयों के लिए खरीदी गई राखी और मिठाई के साथ विष्णु भैया के लिए खरीदी गई राखी प्रतिभा के मन में योजना के प्रति आभार, विश्वास और स्नेह की अभिव्यक्ति बन गई है। महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मदद ने इस रक्षाबंधन पर उनके परिवार की खुशियों में एक और रंग भर दिया है।
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की ताकत, बचत से खरीदी सिलाई मशीन
पार्वती बघेल घर बैठे कर रहीं अतिरिक्त आमदनी, छोटी बचत से संवार रहीं बेटी का भविष्य
रक्षाबंधन के पहले सहायता राशि देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया कृतज्ञता
रायपुर,अगस्त 2026
महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। योजना से मिलने वाली सहायता राशि का उपयोग महिलाएं घरेलू जरूरतों को पूरा करने के साथ बचत और स्वरोजगार के लिए भी कर रही हैं। ऐसी ही प्रेरक कहानी बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के ग्राम मेटावाड़ा निवासी श्रीमती पार्वती बघेल की है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि की छोटी-छोटी बचत कर सिलाई मशीन खरीदी और अब घर बैठे ग्रामीणों के कपड़े सिलाई कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर रही हैं।
खेती-किसानी के साथ करतीं थीं सिलाई का काम
श्रीमती पार्वती बघेल बताती हैं कि उनका आठ सदस्यीय परिवार सात एकड़ पुश्तैनी कृषि भूमि पर खेती-किसानी कर जीवन यापन करता है। पति के साथ वह भी खेती के कार्यों में हाथ बंटाती हैं। इसके साथ ही घर में ब्लाउज, पेटीकोट सहित अन्य कपड़ों की सिलाई का काम करती हैं। पहले सिलाई के लिए पर्याप्त सुविधा नहीं थी, लेकिन नियमित बचत से उन्होंने सिलाई मशीन खरीदी। अब गांव के लोग अपने कपड़े सिलाई के लिए उनके घर लेकर आते हैं, जिससे उन्हें घर के कामकाज के साथ अतिरिक्त आमदनी का जरिया भी मिल गया है।
महतारी वंदन ने बचत से अपने पैरों पर खड़े होने का दिया अवसर
पार्वती कहती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए सिर्फ घरेलू जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसने उन्हें बचत करने और अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर भी दिया है। वह हर महीने प्राप्त सहायता राशि में से अपनी जरूरत के अनुसार खर्च करने के बाद कुछ राशि बचाने का प्रयास करती हैं। उनकी इच्छा है कि यह बचत भविष्य में उनकी छोटी बेटी की पढ़ाई और अन्य आवश्यकताओं के काम आए। उन्होंने बताया कि खेती-किसानी परिवार की मुख्य आय का साधन है, लेकिन सिलाई कार्य से होने वाली अतिरिक्त आमदनी से छोटी-छोटी घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सुविधा होती है। घर से ही काम मिलने के कारण परिवार और बच्चों की देखभाल करते हुए वह अपने हुनर का उपयोग कर पा रही हैं।
रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार
रक्षाबंधन से पहले राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की सहायता राशि प्रदान किए जाने पर श्रीमती पार्वती बघेल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह का पर्व है और इस अवसर पर मिली सहायता उन्हें बड़े भाई के रूप में बहनों के प्रति स्नेह और आशीर्वाद का एहसास कराती है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने महिलाओं में बचत की आदत को बढ़ावा देने के साथ उन्हें अपने हुनर और मेहनत के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर भी दिया है।