छत्तीसगढ़ / रायपुर
भाजपा ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से एसएसपी की शिकायत, हटाने की मांग...
20 सीटों में वोटिंग जारी ... सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर और सबसे कम बीजापुर में डाले गए वोट...
रायपुर- पहले चरण में 20 सीटों पर वोटिंग के लिए सुबह से मतदाता अपना मत दे रहे हैं। सभी सीटों में अब तक 22.18% मतदान हो चुका है। सबसे अधिक 36.1% वोट भानुप्रतापपुर में वोट डाले गए हैं। वहीं सबसे कम 9.11% वोट बीजापुर में डाले गए।
जानकारी के मुताबिक, 20 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान जारी रहेगा। बाकी बची 10 सीटों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बचे तक वोटिंग होगी। इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं मोहला मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, , कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक वोट डाले जाएंगे। 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 198 पुरूष और 25 महिला शामिल हैं।
सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया
रायपुर,। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
सचिव श्री अविनाश चम्पावत ने पत्नी के साथ किया मतदान
रायपुर,। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत सचिव श्री अविनाश चंपावत ने आज पत्नी श्रीमती नेहा चम्पावत के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।
सचिव श्री अविनाश चंपावत ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान के बाद सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।
मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान
लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने नागरिक निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर करें मतदान- मुख्य सचिव श्री जैन
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया मतदान
लोकसभा निर्वाचन 2024
तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर हो रही वोटिंग
रायपुर ,दक्षिण क्षेत्र में पहले व दूसरे चरण के मतदान में रिकार्ड बनने के बाद अब मध्य व उत्तर क्षेत्र की बारी है। चार लोकसभा सीटों में 2019 के लोकसभा चुनाव की अपेक्षा मौजूदा वर्ष में रिकार्ड कायम हुआ है। अब बाकी सात सीटों पर भी मतदान का नया कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले व दूसरे चरण के मतदान में 2.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। तीसरे चरण के सात सीटों पर 2019 के चुनाव में 71.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर लागू आचार संहिता के दौरान अब तक लगभग 121 करोड़ रुपये के सामानों की जब्ती हुई है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक लोकसभा चुनाव-2019 में 11 सीटों पर लगभग 10.50 करोड़ के कीमत के सामानों की जब्ती की गई थी। एक जनवरी से 16 मार्च 2024 तक 66 करोड़ रुपये व 16 से मार्च से अब तक 55.18 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है। अब तक कुल 121 करोड़ रुपये के कीमत के सामानों को निर्वाचन कार्यालय ने जब्त किए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई में अलग-अलग वस्तुओं में साड़ी, पायल, बिछिया, घड़ियां आदि सामान की जब्ती हुई है।
शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन पर पूछा प्रश्न- तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा?
रायपुर ,छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 1 मई से 15 मई तक परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए टोल-फ्री नम्बर 18002334363 पर सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाईन टेली मानस टोल-फ्री नम्बर 14416 पर चौबीस घण्टे सातों दिन निःशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। टोल-फ्री हेल्पलाईन पर आज प्रश्न पूछा गया कि रिजल्ट कब तक आयेगा, फिक्स डेट बता सकते हैं क्या? तनाव हो रहा है, मेरा रिजल्ट क्या होगा? कितने नम्बर में पास होते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा चिन्हाकिंत मनोवैज्ञानिक, चिकित्सकों, कैरियर काउंसलर द्वारा पूछे गए प्रश्नों और समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष रेणु जी पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित है। इस हेल्पलाईन पर राजस्थान, मध्यप्रदेश से भी कैरियर संबंधी और अपने बच्चों की पढ़ाई के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किए गए है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर, विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए आज मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर तरूण कुकरेजा एवं डॉ. वर्षा वरवंडकर, मण्डल के उपसचिव जे.के. अग्रवाल, नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक प्रीति शुक्ला द्वारा परीक्षार्थियों, अभिभावकों में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नों, समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया। मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज कुल 42 फोन कॉल आए। 7 मई को प्रातः 10.30 बजे से 01.30 बजे तक डॉ. स्वाती शर्मा एवं अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक तरूण कुकरेजा मनोवैज्ञानिक, कैरियर काउंसलर, मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
----
रायपुर के मतदान केंद्र बने आकर्षण का केंद्र
धूप से बचाव के लिए कूलर, ठंडे पानी,नींबू पानी,ओआरएस सहित मेडिकल टीम की व्यवस्था
रायपुर ,लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों को मतदाताओं के सुविधा अनुरूप तैयार किया गया है।मतदान दल आज नियत केंद्रों पर पहुँच गये हैं, बूथ पर पहुंचते ही सभी बूथ पर दल पर पुष्प वर्षा कर रोली चंदन लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।
वन मंडल कार्यालय मतदान केन्द्र
शहर के वन मंडल कार्यालय परिसर को सूखे पत्तों से ढँककर मतदाताओं के लिए छाँव की तैयारी की गई है।हरे भरे पत्तियों से मंडप की तरह परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया गया है। मतदान केंद्र में सभी के लिए समुचित पेयजल,नींबू पानी,विश्राम स्थल की सुविधा सहित चिकित्सा टीम भी उपस्थित रहेगी ताकि यहां पर पहुंचने वाले किसी भी मतदाता को गर्मी की वजह से समस्या न हो।
जिला पंचायत मतदान केंद्र
शासकीय कार्यालय को खस लगाकर ठंडक दी जा रही जिससे मतदाताओं को गर्मी से परेशान न होना पड़े। इस केंद्र में मतदान के दौरान एसी की भी सुविधा मिलने वाली है । घने बड़े पेड़ होने के कारण इस केंद्र में गर्मी का असर भी कम रहेगा ।यहाँ बने विश्राम स्थल भी ख़ास है, जिसके पास ही पानी, चिकित्सा सुविधा व नींबू पानी भी उपलब्ध होगा ।
देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कॉलोनी केंद्र
हरीतिमा युक्त बनाकर इस केंद्र को आकर्षक बनाया गया है। विशाल वृक्ष के छाया तले बैठक व्यवस्था किए जाने से गर्मी से बचाव होगा।
आर डी तिवारी स्कूल,बी पी पुजारी स्कूल
आदर्श मतदान केंद्र होने के कारण आकर्षक डिज़ाइन देकर स्वागत द्वार बने हैं,मतदान दौरान निःशक्त ,बुजुर्ग,महिला व अन्य वोटर्स को देर तक खड़ा न रहना पड़े,इसलिए क़तार के साथ ही बेंच लगाये गये हैं ,जिस पर बैठकर मतदाता अपनी बारी का इंतज़ार कर सकेंगे।
आयुर्वेदिक कॉलेज,मायाराम सुरजन स्कूल,दिशा कॉलेज,शहीद स्मारक स्कूल
अन्य सभी मतदान केंद्र की तरह इन केंद्रों को भी व्यवस्थित कर मतदाताओं के सुगम मतदान हेतु पूरी तैयारी है।सुविधाजनक विश्राम स्थल ,पेयजल,प्रसाधन की सभी सुविधाएं यहाँ भी सुलभ है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान
मतदान प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही पहुंच गई थीं मतदान केंद्र, सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की
रायपुर , मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने और उनकी मां श्रीमती अनिता बाबासाहेब कंगाले ने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर मतदान किया। वे मतदान शुरू होने के 15 मिनट पूर्व ही अपने मतदान केंद्र पहुंच गई थीं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया मतदान, लोगो से वोटिंग की अपील भी की
लोकसभा निर्वाचन के तहत रायपुर संभागायुक्त डॉ संजय अलंग ने आज सपत्नीक पुरैना मतदान केंद्र पहुँच कर वोट डाला। उन्होंने पुरैना प्राथमिक शाला भवन में स्थापित मतदान केंद्र में सुबह सबसे पहले पहुँच अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इस दौरान डॉ अलंग की पत्नी श्रीमती सुमिता अलंग ने भी वोट मतदान किया। संभागायुक्त ने मतदान के बाद सेल्फ़ीज़ोन में सपत्नीक फोटो भी ली।
डॉ अलंग ने सभी मतदाताओं से मतदान की अपील भी की है। उन्होंने मतदान केंद्र पर लोगों से बात की और केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मतदान करने आये लोगों ने छाया, पानी, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, मतदाताओं को बैठने की व्यवस्था की सराहना संभागायुक्त से की
छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट में मतदान, जानें 9 बजे तक कितना हुआ मतदा
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों में वोटिंग शुरू हो गई. वहीं छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, रायगढ़, सरगुजा और जांजगीर-चांपा में वोट डाले जा रहे हैं. सात लोकसभा सीटों में 168 प्रत्याशी मैदान पर हैं. इन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 39 लाख 01 हजार 285 है. इस बीच चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार छतीसगढ़ की 7 सीटों पर अब तक 13.24 % मतदान हुआ है. अब तक रायपुर में सबसे कम 9.78 % मतदान हुआ है. वहीँ सबसे ज्यादा मतदान रायगढ़ में 18.05 % हुआ है.
बिलासपुर लोकसभा – 10.38 %
दुर्ग लोकसभा – 13.96 %
जांजगीर चम्पा लोकसभा – 12.85 %
कोरबा लोकसभा – 15.54 %
रायगढ़ लोकसभा – 18.05 %
रायपुर लोकसभा – 9.78 %
सरगुजा लोकसभा – 13.80 %
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान
एक-एक वोट बहुमूल्य, सबको मतदान करने की अपील की
रायपुर , लोकसभा आम निर्वाचन 2024 'चुनाव का पर्व देश का गर्व' के तृतीय चरण के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।
श्री क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए। उन्होंने लोगो को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।
रायपुर : राजभवन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय के कैडेट्स का ‘एट होम‘ कार्यक्रम संपन्न
युवा देशहित में समर्पण के साथ कार्य करें - राज्यपाल श्री हरिचंदन
राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और पूरे देश में 6 वां स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सैन्य अधिकारियों को भी बधाई दी, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से कैडेटों को प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया।
श्री हरिचंदन ने एन.सी.सी. कैैडेट्स का आव्हान किया कि वे देशहित के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें और देश पर हमेशा गर्व करें। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गो की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न केवल, भारत विश्व में अपना महत्व साबित कर रहा है बल्कि देश के अंदर भी सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। प्रधानमंत्री ने विकसित भारत 2047 की संकल्पना के लिए युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है जिससे देश के सभी युवा उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा माध्यम है जो युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण देकर उन्हें सैन्य गतिविधियों से अवगत कराता है और अनुशासन बनाए रखते हुए एकता की भावना विकसित करता है। एनसीसी संगठन द्वारा आयोजित शिविरों और कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से आए कैडेट न केवल एक-दूसरे की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानते हैं बल्कि विदेशों में जाकर भारतीय संस्कृति का परिचय भी देते हैं, जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने विशेष रूप से एन.सी.सी. गर्ल्स बटालियन की सराहना की और कहा कि इसी प्रकार लड़कियों को परिजन द्वारा प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने एन.सी.सी. द्वारा विभिन्न साहसिक गतिविधियों, प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में सहायता करने एवं सामाजिक कार्यों में भाग लिए जाने पर प्रसन्नता जाहिर की।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि कैडेट्स भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ नई उपलब्धियां हासिल करेंगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
ब्रिगेडियर श्री विक्रम सिंह चौहान वाई.एस.एम ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एन.सी.सी. संचालनालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बता कि राज्य में इसकी 16 यूनिट कार्यरत है जिसमे 2 यूनिट गर्ल्स कैडेट्स की है। राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 23000 से अधिक कैडेट्स जुडे़ हुए हैं। जिसे बढ़ाने की कार्यवाही चल रही है। उन्हांेने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ योजना के तहत कैडेट्स दूसरे राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति से परिचित होते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता मजबूत होती है।
कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। राज्यपाल श्री हरिचंदन को मिराज 2000 का एरो मॉडल, भारतीय नौसेना का आईएनएस शिवालिक का मॉडल और एन.सी.सी. के ध्येय वाक्य को दर्शाता हुआ प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कैडेट्स को पुरस्कृत किया।
जब लड़खड़ाती आवाज़ में जवान नरेंद्र ने बयां की शौर्य की दास्तान, सुनकर भावुक हुए मुख्यमंत्री, दी एक लाख रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता
राजौरी-पुंछ में 2017 में आतंकवादियों से मुठभेड़ में जवान नरेंद्र को सिर पर लगी थी गोली, लगभग छह महीने तक कोमा में रहे, अब भी शरीर में हैं बारूद के कण
रायपुर जिले के 21 युवाओं का अग्निवीर के लिए हुआ चयन
भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल में पंजीयन की अंतिम तिथि 24 मार्च
रायपुर । भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में अपार उत्साह है। वर्ष 2023 के अग्निवीर भर्ती के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए है। जिसमें रायपुर जिले के 21 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। चयनित युवाओं को स्कूलों व ग्राम पंचायतों में पहुंचकर युवाओं को उत्साह वर्धन करने और अधिक से अधिक युवाओं को ऑनलाईन पोर्टल में भर्ती के लिए फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को जांजगीर-चांपा में हुए भर्ती प्रक्रिया के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही मार्गदर्शन भी दिया गया था। और उन्हें भर्ती संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की गई थी।
रायपुर जिले के तिल्दा तहसील के ग्राम चांपा निवासी 20 वर्षीय प्रशांत वर्मा का भारतीय थल के अग्निवीर के लिए चयनित किया गया है। प्रशांत ने कम उम्र में ही अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल कर ली है। वे बताते हैं कि लगभग दो साल से वे अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। उन्हें गांव के लोग ही भर्ती में शामिल होने के लिए हौंसला देते थे और प्रेरित करते थे। साथ ही उन्हें लंबे समय से फौज में भर्ती होकर देश सेवा का जुनून था। परिवार के लोगों को भी प्रशांत से काफी उम्मीद थी और कड़ी मेहनत एवं लगन की वजह से प्रशांत को सफलता मिली।
तिल्दा ब्लॉक के ग्राम सरफोंगा निवासी सुनील निषाद का भी चयन अग्निवीर भर्ती में भारतीय थल सेना में चयन हुआ है। श्री सुनील बताते हैं कि वे लंबे समय से सेना में भर्ती के लिए काफी मेहनत कर रहे थे। गांव में ही दिन-रात फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यास करते थे और साथ ही निजी संस्था से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रहे थे। चयनित युवाओं और उनके परिवार में काफी हर्ष का माहौल है। प्रशांत और सुनील ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।
थल सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन ऑनलाइन अंतिम तिथि 22 मार्च तक
थल सेना में अग्निवीर के लिए आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए गए है। युवाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 मार्च तक है। शासन द्वारा रायपुर जिले के लिए 2 हजार युवाओं का पंजीयन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर के पंजीयन के लिए सर्व नगरीय निकाय, नगर पालिक निगम रायपुर व बीरगांव, जिले के सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्राचार्य पॉलिटेक्निक, सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय व सभी शासकीय व अशासकीय आई.टी.आई. के प्राचार्यों को युवाओं से पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए लक्ष्य दिया गया है।
महाशिवरात्रि पर चंद्रशेखर स्वरूप में होगा बाबा बुढ़ेश्वर नाथ का विवाह
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे प्राचीन और विशाल शिवालय बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में बाबा बुढ़ेश्वरनाथ चंद्रशेखर स्वरूप धारण कर विवाह रचाएंगे। इसे हेतु पूरे मंदिर को भव्य वैवाहिक स्थल के रूप में मंडप का स्वरूप दिया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां जोर-जोर से प्रारंभ हो गई है।
रायपुर पुष्टिकर समाज के मुख्य ट्रस्टी चंद्र प्रकाश व्यास ने बताया कि बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर लगभग 400 वर्ष प्राचीन है और यहां पर स्वयंभू शिवलिंग है जिसके दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। इसका संचालन प्राचीन काल से रायपुर पुष्टिकर समाज द्वारा किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के लिए तैयारी मंदिर परिसर में जोरों से चल रही है पूरे शिवालय को एक वैवाहिक मंडप का स्वरूप दिया जा रहा है जिसमें भगवान भोलेनाथ की बारात का दृश्य मंदिर के बाहर स्थल में देखने को मिलेगा वहीं मंदिर के गर्भ गृह को वैवाहिक वेदी का स्वरूप दिया जा रहा है जहां पर भगवान शिव पार्वती फेरे लेते हुए नजर आएंगे और सभी देवता गण उन पर पुष्प वर्षा करते हुए दिखेंगे।
प्रबंधक ट्रस्टी श्रीमती विजयलक्ष्मी बोहरा ने बताया कि महाशिवरात्रि के आयोजन के लिए समाज के युवाओं की पूरी टीम पिछले 10 दिनों से सक्रिय है । 8 मार्च महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 4:45 बजे भस्म आरती पंचामृत अभिषेक किया जाएगा तत्पश्चात प्रातः 7:00 बजे से आम भक्तगण जलाभिषेक कर सकेंगे उसके बाद दोपहर 12:00 बजे भगवान भोलेनाथ को राजभोग अर्पित किया जाएगा उसके बाद शाम 4:00 बजे से भगवान भोलेनाथ के चंद्रशेखर स्वरूप के दर्शन प्रारंभ होंगे जो देर रात्रि तक चलेंगे उसके पश्चात रात्रि 12:00 बजे से महानिशा पूजा का आयोजन भी किया गया है।
क्या है भगवान भोलेनाथ का चंद्रशेखर स्वरूप
भगवान शिव के विवाह का प्रसंग है। पार्वती की माता मैना के भीतर अहंकार था। भगवान शिव इस अहंकार को नष्ट करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने भगवान विष्णु और ब्रह्माजी से कहा- आप दोनों मेरी आज्ञा से अलग-अलग गिरिराज के द्वार पर पहुंचिए। शिवजी की आज्ञा मानकर भगवान विष्णु सबसे पहले हिमवान के द्वार पर पधारे। मैना (पार्वतीजी की माता) ने शुभ आरती सजाई और उनके साथ की स्त्रियां उत्तम मंगलगीत गाने लगीं। सुंदर हाथों में सोने की थाल शोभित है, इस प्रकार मैना हर्ष के साथ शिवजी का परछन करने चलीं। जब मैना ने विष्णु के अलौकिक रूप को देखा तो प्रसन्न होकर नारद जी से पूछा है- क्या ये ही मेरी शिवा के शिव हैं?
तब नारद जी बोले, ‘‘नहीं, ये तो भगवान श्री हरि हैं। पार्वती के पति तो और भी अलौकिक हैं। उनकी शोभा का वर्णन नहीं हो सकता।’’
इस प्रकार एक-एक देवता आ रहे हैं, मैना उनका परिचय पूछती हैं और नारद जी उनको शिव का सेवक बताते हैं। फिर उसी समय भगवान शिव अपने शिवगणों के साथ पधारे हैं। सभी विचित्र वेश-भूषा धारण किए हुए हैं। कुछ के मुख ही नहीं हैं और कुछ के मुख ही मुख हैं। उनके बीच में भगवान शिव अपने नाग के साथ पधारे हैं। शिवजी से द्वार पर शगुन मांगा गया है। बाबा ने पूछा कि शगुन क्या होता है?
किसी ने कहा कि आप अपनी कोई प्रिय वस्तु दान में दीजिए। बाबा ने अपने गले से सर्प उतारा और उस स्त्री के हाथ में रख दिया जो शगुन मांग रही थी। वहीं मूर्छित हो गई। इसके बाद जब महादेवजी को भयानक भेस में देखा तब तो स्त्रियों के मन में भारी भय उत्पन्न हो गया। डर के मारे भागकर वे घर में घुस गईं और शिवजी जहां जनवासा था, वहां चले गए। कुछ डर के मारे कन्या पक्ष (मैना जी) वाले मूर्छित हो गए। जब मैना जी को होश आया तो रोते हुए कहा- चाहे कुछ भी हो जाए मैं इस भेस में अपनी बेटी का विवाह शिव से नहीं कर सकती हूं।
उन्होंने पार्वती से कहा- मैं तुम्हें लेकर पहाड़ से गिर पड़ूंगी, आग में जल जाऊंगी या समुद्र में कूद पड़ूगी। चाहे घर उजड़ जाए और संसार भर में अपकीर्ति फैल जाए, पर जीते जी मैं इससे तुम्हारा विवाह नहीं करूंगी।
नारद जी को भी बहुत सुनाया। मैंने नारद का क्या बिगाड़ा था जिन्होंने पार्वती को ऐसा उपदेश दिया कि उसने बावले वर के लिए तप किया। सचमुच उनको न किसी का मोह है, न माया, न उनके धन है, न घर है। यह सब सुनकर पार्वती अपनी मां से बोली- हे माता! कलंक मत लो, रोना छोड़ो, यह अवसर विषाद करने का नहीं है। मेरे भाग्य में जो दुख-सुख लिखा है, उसे मैं जहां जाऊंगी, वहीं पाऊंगी।
ऐसा कह कर पार्वती शिव के पास गई और उन्होंने निवेदन किया हे भोले नाथ! मुझे सभी रूप और सभी वेश में स्वीकार हो। लेकिन प्रत्येक माता-पिता की इच्छा होती है कि उनका दामाद सुंदर हो।
तभी वहां विष्णु जी आ जाते हैं और कहते हैं पार्वती जी! आप चिंता मत कीजिए। आज जो शिव का रूप बनेगा उसे देखकर सभी दंग रह जाएंगे। आप यह जिम्मेदारी मुझ पर छोड़िए। भगवान विष्णु ने भगवान शिव का सुंदर शृंगार किया और सुंदर वस्त्र पहनाए। करोड़ों कामदेव को लज्जित करने वाला रूप बनाया शिव का। शिव के इस रूप को भगवान विष्णु ने चंद्रशेखर नाम दिया।