छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर सेंट्रल जेल में गोलीकांड की असली वजह... साहिल ने मारा था चाकू, बदला लेने हिस्ट्रीशीटर पर चलवाई गोली

 रायपुर। दिन सोमवार...दोपहर के लगभग 12 बज रहे थे। सेंट्रल जेल में मुलाकात करने वालों का आना-जाना लगा था। दीवाली के छुट्टी की वजह से सुबह के समय कुछ ज्यादा भीड़ थी। इस बीच अचानक से पटाखा फुटने जैसी आवाज आई। कुछ ही सेकंड में गोली चलने की बात पर भगदड़ की स्थिति बन गई। गोली कांड में जेल में भाई से परिवार के साथ मुलाकात करने गए शेख साहिल घायल हो गया। उसके परिजन तत्काल सामने रोड पार कर अस्पताल लेकर गए। इसकी वजह सेंट्रल जेल में लगभग तीन माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना है.

आहत साहिल ने भी पुलिस को बताया है कि जेल में चाकूबाजी की घटना के चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया है। शेख साहिल ने साहिल नामक युवक पर हमला किया था। उसी का बदला लेने गोली चलवाई गई। गंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं फारेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर सबूत जुटाए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image