छत्तीसगढ़ / रायपुर
मुख्यमंत्री ने राजिम भक्तिन माता जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राजिम भक्तिन माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने कहा है कि राजिम माता उन सभी कर्मवीरों की आराध्य हैं, जिन्होंने कर्म को ही जीवन का सार माना है। धर्मनिष्ठा और कर्मठता की प्रतीक राजिम माता के नाम पर छत्तीसगढ़ की धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी राजिम का नाम पड़ा है। छत्तीसगढ़ का राजिम अब केवल धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि तीन नदियों के साथ विभिन्न संस्कृतियों, सम्प्रदायों का संगम स्थल बन गया है। श्री साय ने कहा कि भक्तिन राजिम माता ने हमें कर्म और भक्ति का संस्कार दिया है। उनका त्याग, तपस्या और सत्कर्म हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री सिन्हा की बैठक में न्यायालयों में अधोसंरचना विकास तथा भर्तियों के संबंध में विचार-विमर्श
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का दिया आश्वासन
रायपुर, नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा और उप मुख्यमंत्री सह विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री अरूण साव की आधिकारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अधोसंरचना विकास तथा कर्मचारियों के विभिन्न पदों के सृजन एवं भर्ती की स्वीकृति से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अधिकांश प्रस्तावों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अभिताम जैन, रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द वर्मा, प्रमुख सचिव विधि श्री रजनीश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, मुख्य न्यायाधीश के पी.पी.एस. श्री सुब्रमण्यम तथा विधि विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
वरिष्ठ अधिकारी के होते हुए भी कनिष्ठ अधिकारियों को प्रभारी बनाने पर खाद्य मंत्री ने जताई गहरी आपत्ति, कर दी खाद्य अधिकारी की छुट्टी...
रायपुर। वरिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारी के होते हुए भी कनिष्ठ सहायक खाद्य अधिकारियों को प्रभारी बनाने वाले रायपुर के खाद्य अधिकारी छुट्टी कर दी गई है. समीक्षा बैठक के दौरान इस नियुक्ति पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल गहरी आपत्ति जताई थी.
स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण, इसलिए खेल जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल
भव्य रूप में मनाया जायेगा माता खल्लारी मेला
रायपुर। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शुक्रवार को बागबाहरा में आयोजित अखिल भारतीय कबड्डी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में भी बहुत बड़ा योगदान होता है। खेलों के जरिए खिलाड़ी जीवन में संघर्ष, आत्मविश्वास, समर्पण सीखता है। पहले के समय कहा जाता था की पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब यह भ्रांति टूट चुकी है। आज खिलाड़ी अपने हुनर से देश का नाम रौशन कर रहे है।
उन्होंने कहा कि खेलों के जरिए समाज मे सम्मान के साथ ही रोजगार पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने खेलों में एक अलग ही स्थान हासिल किया है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेमों तक में भारत ने अपना झंडा गाड़ा है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार ने हमेशा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का काम किया है उसके लिए उचित प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काफी काम किया गया। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान राज्य में खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा हुई। लेकिन अब फिर से छत्तीसगढ़ को खेलों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की हर संभव कोशिश होगी। उसके लिए जरूरी प्रशिक्षण और इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने माता खल्लारी मेला को भव्य रूप प्रदान करने के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए राशि देने की घोषणा की। प्रतियोगिता का आयोजन मेघ खेल एवं नवयुवक मंडल ने किया था। जिसमे देश भर से महिला और पुरुष कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम में सांसद चुन्नी लाल साहू विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व विधायक श्रीमती अल्का चंद्राकर, नरेश चंद्राकर, मेघ खेल एवं युवा संगठन आयोजन समिति के संयोजक डेमन राज पनुरिया, अध्यक्ष भोजनाथ कल्लू देवांगन, सचिव देवेश साहू समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
राज्य में अब तक 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
किसानों को 17,773 करोड़ रूपए का भुगतान
अब तक 48.23 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव
रायपुर, छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 17,773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।
खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।
मार्कफेड के महाप्रबंधक श्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 16 लाख 67 हजार 790 किसानों से 82 लाख 44 हजार 476 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 17 हजार 773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 68 लाख 55 हजार 366 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 48 लाख 23 हजार 145 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा : अपनी खुशियों की कहानी खुद सुना रहे हितग्राही
पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर मिलने से दूर हो रही महिलाओं की परेशानी
रायपुर, ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘‘ के दौरान लगाए गए, शिविरों में हितग्राही अपनी खुशियों की कहानी खुद बयान कर रहे हैं। शासकीय योजनाओं के माध्यम से बना पक्का घर, शौचालय और गैस सैलेण्डर जैसी कई जरूरी सुविधाएं मिलने से महिलाओं की परेशानी अब दूर हो रही है।
पक्के मकान में अब सुकून से रहती हैं फुलेश्वरी देवदास
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धमतरी जिले के वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्ररम कांटाकुर्रीडीह की फुलेश्वरी देवदास का पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया है। इनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। उन्होंने बताया कि पहले उनका परिवार मिट्टी के मकान में रहता था। खपरैल का मकान होने के कारण बरसात के दिनों में घर में जगह-जगह पानी टपकने से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के मौसम में मिट्टी की दीवार के गिरने का भी डर लगा रहता था। फुलेश्वरी बताती हैं कि पक्का मकान बनाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उन्हें जब प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी हुई तो अपना खुद का पक्का मकान बनवाने के लिए प्राथमिकता से पंजीयन करवा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उनका परिवार पक्के मकान में सुकून से रह रहा है।
स्वाभिमान के साथ जीवन जी रहीं धनेश्वरी साहू
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत धमतरी जिले के वनांचल ग्राम पंचायत कांटाकुर्रीडीह में आयोजित संकल्प शिविर में पहुंची ग्राम जरहाखार की धनेश्वरी साहू प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का साधुवाद करते हुए बताती हैं कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत उनके घर शौचालय बनाया गया है। पहले घर में शैचालय नहीं होने के कारण वे बाहर खुले में शौच करने जातीं थीं, इससे उन्हें बहुत बुरा लगता था, साथ ही जंगली जानवर, सांप, बिच्छु का डर बना रहता था। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उन्हें 12 हजार रूपये शौचालय निर्माण के लिये मिला। वर्तमान में परिवार के सभी सदस्य शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। घर में शौचालय बन जाने से उनके साथ पूरा परिवार स्वाभिमान के साथ रह रहा है।
मुख्यमंत्री के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से किया आत्मीय स्वागत
रायपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों में पारम्परिक लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद से जोशीला स्वागत किया। इस दौरान जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक में बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को परम्परागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा सहित शंखनाद कर स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
महादेव सट्टा एप मामले में (ईडी) की विशेष अदालत में दर्ज शिकायत को लेकर सुनवाई 10 जनवरी को, इसी पर रवि उप्पल का प्रत्यर्पण टिका
महादेव सट्टा आनलाइन बेटिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से विशेष अदालत में पेश किए गए परिवाद के पंजीबद्ध होने को लेकर सुनवाई 10 जनवरी को होनी है।
ईडी के आरोप पत्र के अनुसार इस राशि का एक प्रभावी हिस्सा राजनयिक और पुलिस के तंत्र पर भी खर्च हुआ।ईडी ने भिलाई निवासी कार ड्राइवर असीम दास के हवाले से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को करोड़ों रुपये दिए जाने की जानकारी अदालत को दी है। हालांकि बाद में असीम ने ईडी के डायरेक्टर को एक पत्र लिखकर रुपये देने की बात से साफ इन्कार कर दिया है।
20 अक्टूबर से अदालत में जमा है परिवाद रायपुर की विशेष अदालत में महादेव एप को लेकर ईडी का परिवाद बीते 20 अक्टूबर से अदालत में पेश है। वहीं पिछले दिनों पूरक परिवाद पत्र अदालत में पेश किया गया जिसमें पांच नए आरोपितों के नाम शामिल हैं। इस परिवाद के पंजीबद्ध होने से ईडी को मामले की विवेचना पर न्यायालय का प्रथमदृष्ट्या समर्थन मिलेगा, जो इस मामले में आरोपियों के लिए कानूनी मुश्किलें दूर करेगा।
राज्यपाल श्री हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट की।
मुलाकात करने वालों में पं. सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति डॉ. बंश गोपाल सिह, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की कुलपति श्रीमती मोक्षदा (ममता) चंद्राकर और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. बलदेव भाई शर्मा शामिल थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत किया जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने
रायपुर, जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के बस्तर अंचल में प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप-मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे।
इस दौरान एयरपोर्ट में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री श्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक श्री संतोष बाफना, श्री बैदूराम कश्यप, श्री सुभाऊ कश्यप, श्री राजाराम तोड़ेम के साथ-साथ बस्तर संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., एसएसपी श्री जितेन्द्र मीणा, मुख्य वन संरक्षक द्वय श्री गुप्ता एवं दुग्गा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
कलेक्टर ने बीपीओ कॉल सेंटर एवं उनसे जुड़े विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण
रायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में संचालित बीपीओ कॉल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों से बात की एवं उनसे काम के जुड़े उनके अनुभव पूछे। साथ ही काम से जुड़ी जानकारी जैसे वेतन और काम की अवधि के बारे में और बीपीओ कॉल सेंटर के संचालक से केंद्र में काम कर रहे युवक-युवतियों के रहने खाने की सुविधा, कार्यावधि और आवागमन की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने कॉल सेंटर में काम कर रहे युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करने नए कौशल से जुड़े विषयों की ट्रेनिंग देने और साथ ही दूरस्थ अंचल के बच्चों को भी नौकरी का अवसर प्रदान करने के सुझाव दिए। साथ ही कहा कि परंपरागत व्यवसाय से जुडे वर्गोें के कॉल सेंटर से जोड़े और उनकी प्रतिभा को विकसित करें।
कलेक्टर ने बीपीओ सेंटर के विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया, साथ ही कैफेटेरिया का निरीक्षण कर खाने की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुविधा के विषय में आवश्यक निर्देश दिए इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप उपस्थित थे।
शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों को मिलेगी हर संभव मदद : श्री बृजमोहन अग्रवाल
निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष-2024 का कार्यक्रम जारी
मुख्यमंत्री श्री साय से मध्य भारत क्षेत्र के जनरल आफिसर कमांडिग लेफ्टिनेंट जनरल श्री पीएस शेखावत ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने न्यू सर्किट हाउस में मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा जी से की मुलाकात
रायपुर, 06 जनवरी 2024