छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर में सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

 रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सरकारी कर्मचारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रदीप उपाध्याय के रूप में हुई है, जो कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने सुसाइड नोट में डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि इन अधिकारियों द्वारा उन्हें लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक दबाव में थे। बताया जा रहा है कि इसी प्रताड़ना के चलते वह बेहद तनाव में थे और इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image