छत्तीसगढ़ / रायपुर
नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का आम निर्वाचन 2024 -25
मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के दिये गये निर्देश
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षित किए जाने उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलो के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली गई। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षित किए जाने संबंधी तैयारी की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की तैयारी,निर्वाचक नामावली को अद्यतन और पुनरीक्षित करने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक जिले में निर्वाचक नामावली को सही और अद्यतन किया जाए ताकि हर पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल हो सके। पात्र नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाए और जिन मतदाताओं का स्थानांतरण या मृत्यु हो चुकी है उनके नाम हटाए जाए। राज्य के सभी जिलों के नगरीय निकायों में नाम जोड़वाने के लिए अब तक कुल 22 हजार 182, संशोधन के 1 हजार 182 तथा विलोपन के लिए 4 हजार 779 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को जांच करने कहा गया। इसके लिए फोटो पहचान पत्र, आधार कार्ड और अन्य सरकारी प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाए ताकि मतदाता सूची त्रुटि रहित और पूरी तरह से सही बन सके। नगरीय निकाय तथा पंचायत के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। इस संबंध में आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार दावा आपत्ति का निर्धारित समय में निराकरण करने निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक में सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से उनके जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी ली गई तथा विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया।
सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त हो सके। इस अवसर उपसचिव डॉ नेहा कपूर एवं श्री आलोक श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
श्रमिकों के बच्चे पढ़ेंगे अब बड़े स्कूलों में, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया 1 नवंबर से, श्रमवीरों के लिए तीन नई योजना पर मुहर
श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए निर्णय
रायपुर : प्रदेश के 28 लाख निर्माण श्रमिकों के लिए विष्णुदेव सरकार तीन नई योजनाओं की शुरुआत करने जा रही है। तीन नई योजनाओं का अनुमोदन आज शुक्रवार को श्रम मंत्री सह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में हुई नवा रायपुर के मण्डल कार्यालय में आयोजित संचालक मंडल की तृतीय बैठक में लिया गया।
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना की प्रक्रिया की शुरुआत 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर होगी। इसी तरह निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना, पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके बच्चों को उच्च शिक्षा आईआईटी, जेईई, नीट, सीए की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग योजना की शुरुआत होगी। साथ ही प्रदेश के 26.68 लाख निर्माणी श्रमिकों और उनके बच्चों को कौशल उन्नयन हेतु निर्माण मजदूर परिवार सशक्तिकरण योजना भी प्रारंभ की जाएगी। बैठक में श्रम विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी, वित्त विभाग की विशेष सचिव शीतल वर्मा, बीओसी की सचिव सविता मिश्रा, मुख्य निरीक्षक सह श्रमायुक्त एसएस पैकरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
अन्य जिलों में शुरू होगी श्रम अन्न योजना
संचालक मंडल की बैठक में श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्रमिक सम्मेलन में घोषणा अनुरूप शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत सभी जिलों में योजना शुरू करने के निर्देश दिए गए। वर्तमान में 09 जिलों में कुल 33 भोजन केंद्र संचालित हैं।
सभी निर्माण श्रमिकों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
बोर्ड की बैठक में निर्माणी श्रमिकों और उनके परिवार जनों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराएं जाने पर भी मुहर लगी। स्वास्थ्य विभाग, ईएसआईसी से भी परीक्षण कराएं जाने का निर्णय लिया गया। इससे 26 लाख से अधिक अधिक श्रमिकों को लाभ मिलेगी।
अब बिना पंजीकृत श्रमिकों के मृत्यु पर भी मंडल देगा 1 लाख रूपए
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत बूथ पंजीकृत निर्माण श्रमिक को कार्यस्थल में दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रूपए, स्थाई दिव्यांगत में ढाई लाख, सामान्य मृत्यु पर उनके वैध उत्तराधिकारी को एक लाख रूपए की राशि दी जाती है, लेकिन अपंजीकृत निर्माण श्रमिकों को मृत्यु उपरांत राशि देना का प्रावधान नहीं है। बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐसे श्रमिक की कार्यस्थल पर अगर मृत्यु होती है तो उनके परिवार को एक लाख की सहायता राशि दी जाएगी।
21 अक्टूबर को जिला महासमुन्द के श्रमिक परमानंद ध्रुव की ऊंचाई से गिर कर मौत हो गई थी। मृतक श्रमिक अपंजीकृत श्रमिक है। बोर्ड की बैठक में मृतक की पत्नी को एक लाख रूपये सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया।
नामांकन रैली की प्रचण्ड भीड़ ने बढ़ाया भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा, भाजपा जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय
इससे पहले श्री सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, प्रदेश सरकार के मंत्री रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े, लखनलाल देवांगन, दयाल दास बघेल, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्रकुमार साहू, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर दक्षिण चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी खूबचंद महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, संदीप शर्मा, शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, छगन मूंदड़ा प्रदेश मंत्री किसोर महानंद, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेशचंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, देवजीभाई पटेल, डमरूधर पुजारी, राजीव अग्रवाल, सुभाष तिवारी,अवधेश जैन, अशोक बजाज, अकबर अली,अमरजीत छाबड़ा, सुनील चौधरी, अमित मैशेरी, तुषार चोपड़ा, तोषण साहू, गोपी साहू आदि की मौजूदगी में एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय से एक विशाल नामांकन रैली बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ निकली जो निर्वाचन कार्यालय पहुँची।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक पहुंची रायपुर
रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 से संबंधित जानकारी आम नागरिकगण प्रेक्षक के मोबाइल नंबर पर या उनसे निर्धारित स्थान पर प्रत्यक्ष संपर्क कर प्रदान कर सकते है।
रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक आंध्रप्रदेश कैडर की 2008 बैच की (आई.ए.एस.) श्रीमती जी रेखा रानी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एवं शाम को 5 से 6 बजे तक सिविल लाइन रायपुर के नये सर्किट हॉउस मीटिंग हॉल में आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा सामान्य प्रेक्षक से उनके मोबाइल नम्बर 9407780118 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
रेलवे की दीपावली और छठ पूजा के लिए विशेष तैयारी
रायपुर रेल मंडल में यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं
रायपुर। आगामी दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान, रायपुर और दुर्ग समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को संभालने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त रेलवे अधिकारी और वाणिज्य निरीक्षक तैनात किए गए हैं।
मुख्य तैयारियां और सुविधाएं
अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन में, रायपुर और दुर्ग स्टेशनों पर 20 रेलवे अधिकारी और 10 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक तैनात किए गए हैं। ये अधिकारी भीड़ नियंत्रण, यात्रियों को प्लेटफार्म के उपयोग में सहूलियत, एस्केलेटर की सुरक्षित संचालन, और सुव्यवस्थित पार्किंग पर नजर रखेंगे।
टिकट काउंटर और मोबाइल ऐप द्वारा टिकट सुविधा
यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर स्टेशन पर 5 आरक्षित और 5 अनारक्षित टिकट काउंटर खोले गए हैं, जबकि दुर्ग स्टेशन पर 3-3 काउंटर उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप और एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) के माध्यम से भी अनारक्षित टिकट प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है।
क्राउड मैनेजमेंट और अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ
त्योहारी भीड़ को देखते हुए सभी टीटीई को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि वे यात्रियों के साथ सौम्य व्यवहार करें और उन्हें सुगम यात्रा का अनुभव कराएं। साथ ही, रायपुर, दुर्ग, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिल्हा, और बालोद में भी अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ तैनात किया गया है।
पूछताछ केंद्र और उद्घोषणा प्रणाली
यात्रियों की जानकारी के लिए पूछताछ केंद्र पर त्वरित जानकारी देने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। साथ ही, कोच पोजिशन, ट्रेन समय, और प्लेटफार्म की जानकारी को लगातार उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है।
पेयजल और खानपान व्यवस्था
स्टेशन पर सभी कैटरिंग स्टॉल को निर्देशित किया गया है कि वे यात्रियों को उचित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं। खानपान सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुरक्षा और चिकित्सा सुविधा
यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे और स्कैनर लगाए गए हैं, और अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। महिला, बुजुर्ग, और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष देखभाल की जा रही है। स्टेशन पर रेलवे अस्पताल की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।
वाणिज्य कंट्रोल रूम की व्यवस्था
कंट्रोल रूम में 24 घंटे कार्यरत वाणिज्य स्टाफ के माध्यम से स्टेशनों और ट्रेनों पर निगरानी की जा रही है। किसी भी असुविधा की स्थिति में यात्री 139 हेल्पलाइन नंबर या रेलवे सहायता स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे नियमों का पालन करें और स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ाएं। स्वच्छता बनाए रखें और डस्टबिन का उपयोग करें।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जेसीसीजे का कांग्रेस को निःशर्त समर्थन : अमित जोगी
रायपुर, रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के समर्थन मे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) ने नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत को सौपा पत्र।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का राजभवन में हुआ आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में निर्मित सरगुजा प्रखंड का लोकार्पण करेंगी। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की प्रथम प्रतियां राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को भेंट करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति स्थानीय जनजातीय समुदाय की लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी।
विष्णु कैबिनेट की बैठक 28 को
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित की गई है।
रायपुर में दो दिन रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ये ट्रैफिक एडवाइजरी
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूवार 25 अक्टूबर को रायपुर प्रवास पर पहुंच रही है। वे दो दिन 26 अक्टूबर तक राजभवन की मेहमान रहेगी और विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रूट प्लान तैयार किया है। पहले दिन राष्ट्रपति 11 बजे माना विमानतल पहुंचने के बाद रिंग रोड एक होते हुए एम्स पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी फिर दोपहर एक बजे वहां से काफिले के साथ निकलकर भोजन के लिए राजभवन जाएंगी।
इसके बाद दोपहर तीन बजे डीडीयू ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज के कार्यक्रम में भाग लेगी,जबकि शाम चार बजे डीडीयू ऑडिटोरियम साइंस कालेज से निकल कर पुरखौती मुक्तांगन,नवा रायपुर जायेगी। इन कार्यक्रमों के लिए 25 अक्टूबर की दोपहर से लेकर शाम तक राष्ट्रपति का काफिला रिंग रोड से होकर डीडीनगर, गोलचौक के रास्ते से चार बार गुजरेगा। इस दौरान पूरे मार्ग को आम यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।
वीआईपी मूवमेंट के दौरान जिन दोपहिया, चार पहिया वाहन चालक को रिंग रोड से आना जाना करना है, वे वैकप्लिक मार्ग का इस्तेमाल करे, अन्यथा परेशानी होगी। वहीं भारी मालवाहक वाहनों का इन रास्तों पर आवागमन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। भारी मालवाहक वाहन चालक इस दौरान टाटीबंध-सिलतरा बायपास से होकर रिंगरोड नंबर तीन से आवागमन कर सकेंगे।
एडिशनल एसपी यातायात ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रायपुर प्रवास को ध्यान में रखकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। पुलिस के साथ यातायात के जवान उनके आने-जाने रूट पर तैनात रहेंगे। 25-26 अक्टूबर को वीआइपी रोड में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान एयरपोर्ट की तरफ आवागमन करने वाले वाहन सवार वैकल्पिक मार्ग जोरा-धरमपुरा होकर अथवा छेड़ीखेड़ी से नवा रायपुर प्रवेश मार्ग होकर माना एयरपोर्ट तक आवागमन कर सकते है। इसी तरह से एम्स हास्पिटल आडिटोरियम,पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आवागमन के दौरान वीआईपी मार्ग, रिंग रोड नंबर एक में भी सामान्य यातायात का राष्ट्रपति के काफिला गुजरने से पहले कुछ समय के लिए प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग में आवागमन करने वाले सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते है।
आज इन कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति का गुरूवार सुबह 11 बजे माना विमानतल आगमन होगा। वहां से वीआइपी रोड होकर पीटीएस चौक, ग्राम टेमरी,फुंडहर चौक से फुंडहर एक्सप्रेस-वे होकर एक्सप्रेस-वे रोड से होते तेलीबांधा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे से रिंग रोड नंबर एक से होकर पचपेड़ीनाका, संतोषीनगर, कुशालपुर चौक, रायपुरा ब्रिज के आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से होते ठाकुर बार टर्निंग, रोहिणीपुरम गोल चौक, गायत्री हास्पिटल चौक, से एनआइटी तिराहा, रविशंकर युनिवर्सिटी गेट के सामने, आमानाका ब्रिज, मोहबा बाजार चौक, मोहबा बाजार ब्रिज से एम्स हास्पिटल गेट नंबर पांच से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल आडिटोरियम में वे पहुंचेंगी।
एम्स हास्पिटल में कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:45 बजे वे वापस डीडीनगर मार्ग से होकर रिंग रोड नंबर एक से कांशीराम नगर ब्रिज के किनारे से केनाल रोड होकर बुढ़ीमाई चौक, कटोरा तालाब चौक, पंचशील नगर चौक, आनंद नगर चौक से जीईरोड होकर भगत सिंह चौक, अंबेडकर चौक से राजभवन पहुंचेंगी।
जालसाज महिलाओं ने दिखाया भूत-प्रेत का डर, कैंसर पीड़ित को बनाया शिकार और ठग लिए तीन लाख
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ भूत-प्रेत का साया होने का झांसा देकर दो ठग महिलाओं ने तीन लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पीड़िता ने जब अपनी तबीयत में सुधार नहीं देखा, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
जानिए क्या है पूरा मामला
पीड़िता एस त्रिपाठी, जो कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है, ने कुछ माह पहले पूजा नामक महिला से दोस्ती की। पूजा त्रिपाठी के घर आने-जाने लगी और उसने बताया कि वह हीलिंग करती है। उसने त्रिपाठी की परेशानियों को सुनकर उन्हें पूजा कराने के लिए 21,000 रुपये लिए।कुछ समय बाद, पूजा ने त्रिपाठी को कहा कि उनके घर पर भूत-प्रेत का साया है, जिसके कारण उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उसने पूजा कराने के लिए 51,000 रुपये की मांग की, जिसे त्रिपाठी ने देने के लिए सहमति दी।
पूजा ने आगे बढ़ते हुए कहा कि त्रिपाठी के घर में पितृ दोष है और इसके निवारण के लिए उसे दो तोले का सोने का सिक्का चाहिए। विश्वास करते हुए त्रिपाठी ने सोने का सिक्का लाकर उसे दे दिया। पूजा के साथ आई दूसरी महिला ने भी पूजा में भाग लिया और दोनों महिलाएं पूजा के बाद सोने का सिक्का लेकर वहां से चली गईं।
रायपुर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, AIIMS के दीक्षा समारोह को कर रहीं संबोधित, NIT के दीक्षा समारोह में होंगी शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के तहत राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु रायपुर पहुंची। रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति मुर्मु का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु का काफिला एम्स रायपुर पहुंचा। राष्ट्रपति एम्स रायपुर के दीक्षा समारोह को संबोधित कर रही हैं।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षा समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु वर्ष 2023 के टॉपरों को मेडल देकर सम्मानित करेंगी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटाेरियम में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।समारोह में बी.टेक और बी.आर्क प्रोग्राम के कुल 1044 छात्र, एम.टेक और एमसीए प्रोग्राम के 225 छात्र और 170 पीएचडी विद्यार्थियों सहित कुल 1439 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह में कुल 24 गोल्ड दिए जाएंगे। 23 छात्रों को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
इसमें बीटेक के 12 गोल्ड व 12 सिल्वर मेडल और स्नाकोत्तर में 11 गोल्ड व 11 सिल्वर मेडल दिए जाएंगे। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र यश बंसल को विभाग में गोल्ड मेडल के साथ इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। ओवरआल टॉपर में दिशा जैन दूसरे और प्रियांशु कुमार तीसरे स्थान पर है।
राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं रायपुर, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में उन्हे गार्ड ऑफ आनर दिया गया।
राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सीधे एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। सुरक्षा में 1 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं।
इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल, डिप्टी सीएम अरुण साव, जनप्रतिनिधि सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने आयोजित हुआ पठन महोत्सव
रायपुर। बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने और नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता कौशल को विकसित करने के लिए राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी), रायपुर के तत्वावधान में और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट एवं USAID के सहयोग से किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य पठन के प्रति जागरूकता फैलाना, बच्चों में पढ़ने का आनंद विकसित करना और स्कूलों व समुदायों को इस दिशा में एकजुट करना था।
पठन महोत्सव के दौरान सेरी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में किए गए बुनियादी साक्षरता प्रयासों की प्रस्तुति , बाल साहित्य की भूमिका और कक्षा में लैंगिक समानता पर चर्चा, शिक्षकों द्वारा बाल साहित्य निर्माण और अनुवाद के अनुभव साझा किए गए। इसी तरह डाइट व्याख्याताओं द्वारा लाइब्रेरी और सेवापूर्व शिक्षण से संबंधित अनुभवों का आदान-प्रदान और खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा बाल साहित्य अनुरूप चित्रकारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए रोचक गतिविधियों, पढ़ने और लिखने के अभ्यास, कहानी सुनाने और सुनने की गतिविधियों, पुस्तकालय उपयोग, और ऑनलाइन-ऑफलाइन पठन सामग्री का समावेश किया गया।
इस अवसर पर एससीईआरटी के उप संचालक श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा, श्रीमती दिव्या लकड़ा, और एनजीओ प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में USAID की शिखा जैन और रूम टू रीड के डॉ. भाग्यलक्ष्मी बालाजी, डॉ. भावना शिंदे, ताहिर अली एवं यशवर्धन उनियाल, 33 जिलों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षकगण, और 19 डाइट के व्याख्याताओं सहित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सुविधाजनक स्थान : राजस्व मंत्री वर्मा
महतारी सदन में अहाता निर्माण व दो क्रिकेट क्लब को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बेमेतरा में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन बनने से अब महिलाओं को बैठक आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 30 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। इस महतारी सदन को और भी सजाना संवरना है। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर पचरी निर्माण, रंगमंच निर्माण, दो सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, चेक डेम निर्माण, सार्वजानिक शौचालय, गौठान शामिल है। गौरतलब है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया यह पहला महतारी सदन है। जिला प्रशासन द्वारा इसके निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य प्रमिला चेलक, जनपद सभापति शिवशंकर शर्मा, सरपंच सुनीता साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री साय की पहल पर राज्य में शैक्षिक परिदृश्य को सुदृढ़ बनाने और बच्चों में बुनियादी साक्षरता को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का हुआ आयोजन
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल पर राज्य में शैक्षिक परिदृश्य को सुदृढ़ बनाने और बच्चों में बुनियादी साक्षरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पठन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निपुण भारत मिशन के तहत, नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप बुनियादी साक्षरता कौशल को विकसित करने और बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी), रायपुर के तत्वावधान में और रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट एवं USAID के सहयोग से किया गया। इस महोत्सव का उद्देश्य पठन के प्रति जागरूकता फैलाना, बच्चों में पढ़ने का आनंद विकसित करना और स्कूलों व समुदायों को इस दिशा में एकजुट करना था।
पठन महोत्सव के दौरान सेरी कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में किए गए बुनियादी साक्षरता प्रयासों की प्रस्तुति , बाल साहित्य की भूमिका और कक्षा में लैंगिक समानता पर चर्चा, शिक्षकों द्वारा बाल साहित्य निर्माण और अनुवाद के अनुभव साझा किए गए। इसी तरह डाइट व्याख्याताओं द्वारा लाइब्रेरी और सेवापूर्व शिक्षण से संबंधित अनुभवों का आदान-प्रदान और खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के प्रोफेसर द्वारा बाल साहित्य अनुरूप चित्रकारी पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बच्चों के लिए रोचक गतिविधियों, पढ़ने और लिखने के अभ्यास, कहानी सुनाने और सुनने की गतिविधियों, पुस्तकालय उपयोग, और ऑनलाइन-ऑफलाइन पठन सामग्री का समावेश किया गया।
इस अवसर पर एससीईआरटी के उप संचालक श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा, श्रीमती दिव्या लकड़ा, और एनजीओ प्रकोष्ठ प्रभारी श्री डेकेश्वर वर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में USAID की सुश्री शिखा जैन और रूम टू रीड के डॉ. भाग्यलक्ष्मी बालाजी, डॉ. भावना शिंदे, श्री ताहिर अली एवं यशवर्धन उनियाल, 33 जिलों के प्राथमिक विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षकगण, और 19 डाइट के व्याख्याताओं सहित 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नया रायपुर में श्री सत्य सांई नर्सिंग कॉलेज का किया उदघाटन, सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल में नवजीवन उपहार कार्यक्रम के तहत 5 बच्चों को स्वस्थ होने पर दी विदाई, मुख्यमंत्री ने प्रदान किए उपहार
रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अटलनगर, नवा रायपुर स्थित सत्य सांई संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में श्री सत्य साईं नर्सिंग कॉलेज का उदघाटन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बीएससी नर्सिंग की नव प्रवेशी छात्राओं को लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्हें मानवता की सेवा और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री सत्य सांई ट्रस्ट के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह अस्पताल सत्य सांई बाबा के आशीर्वाद से माता कौशल्या की धरती और भगवान राम के ननिहाल में बना है। इसका उद्देश्य मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 33 हजार से अधिक बच्चों के जटिल हृदय ऑपरेशन निःशुल्क किए गए हैं, ओपीडी में तीन लाख से ज्यादा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिससे छत्तीसगढ़ की देश-विदेश में पहचान बनी है। उन्होंने हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों को इस उपलब्धि के लिए धन्वंतरी अवार्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संजीवनी अस्पताल की सराहाना करते हुए कहा कि इस अस्पताल में कैश काउंटर नहीं है, लोग निःशुल्क इलाज करवाकर खुशी-खुशी लौटते। यहां लोग पर्स लेकर नहीं आते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल का उदघाटन 21 फरवरी को उनके जन्मदिवस के दिन हुआ था और इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रत्यक्ष आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। सत्य सांई ट्रस्ट अब नर्सिंग छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण, आवास और भोजन की सुविधाएं भी प्रदान करेगा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान अस्पताल के शिलान्यास और निर्माण का मैं बतौर मुख्यमंत्री प्रत्यक्ष साक्षी रहा हूं, यह मेरे लिए एक भावुक क्षण है। सत्य सांई ट्रस्ट की प्रतिबद्धता से अस्पताल का निर्माण एक वर्ष के भीतर ही पूरा हुआ। बच्चों के जन्मजात हृदय रोग का इलाज कराने देश के साथ-साथ विदेशों से बड़ी संख्या में लोग आते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी सत्य सांई ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए इसे मानवता की सेवा में समर्पित संस्थान बताया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत से छात्राओं को निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था मिलेगी।
कार्यक्रम में सत्य सांई संजीवनी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सी. श्रीनिवास ने नवजात बच्चों के हृदय रोगों के निःशुल्क उपचार की सेवाओं पर प्रकाश डाला और ट्रस्ट के भविष्य के उद्देश्यों पर चर्चा की। सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में प्रतिदिन आयोजित होने वाले ‘नवजीवन उपहार‘ कार्यक्रम के तहत आज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके पांच बच्चों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों उपहार प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि कोरबा जिले के बालक श्री प्रखर साहू की दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके अभिभावकों द्वारा शरीर दान किया गया था। इस बच्चे के हृदय का वाल्व एक बच्चे को लगाया गया, जिससे बच्चे को नया जीवन मिला। यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया है। इस बच्चे को आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रखर के अभिभावकों को सम्मानित करते हुए उनकी इस मानवीय पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ हुए बच्चों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए संजीवनी हॉस्पिटल की टीम को इस अद्भुत सेवा के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर नर्सिंग की नव प्रवेशी छात्राओं, उनके अभिभावकों, हॉस्पिटल के चिकित्सा व पैरामेडिकल स्टाफ, और प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।