छत्तीसगढ़ / रायपुर
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर सहित कई इलाकों में हो रही बारिश
रायपुर । चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है और आने वाले तीन दिन प्रदेश में बारिश के आसार है। रायपुर, धमतरी सहित आसपास के कई जिलों में मंगलवार सुबह से बारिश का दौर जारी है।
वहीं मंगलवार पांच दिसंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के साथ ही बस्तर क्षेत्र में तो 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आठ दिसंबर से मौसम खुलने की उम्मीद है और उसके बाद ठंड में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
बादल छाने व बारिश के चलते अधिकतम तापमान में तो काफी गिरावट की उम्मीद है,हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। चक्रवाती तूफान मिगजौम के प्रभाव से होने वाली इस बारिश के कारण खड़ी फसल के साथ ही कच्चे मकानों को नुकसान की आशंका है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले तीन दिन ऐसा ही बना रहेगा।
दिनभर छाए रहे बादल, ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन
सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में सुबह से ही बादल छाए रहे और दिनभर बादल छाने के साथ ही खाड़ी से ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी रहा।खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते इन दिनों ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है।
इसके चलते गर्म कपड़ों के स्टालों में अब ग्राहकों की भीड़ भी दिखने लगी है। गर्म कपड़ों पर अभी उपभोक्ताओं को 20 फीसद तक की छूट मिल रही है। मोतीबाग, पंडरी, आमापारा, संतोषीनगर, टिकरापारा सहित कई क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल लगे हुए है। कारोबारियों ने इस वर्ष ठंड बढ़ने से अच्छा कारोबार की उम्मीद है।
नक्सल उन्मूलन के लिये विष्णु सरकार द्वारा उठाये कदम स्वागतेय : शंकर पांडेय
रायपुर। मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ी सुराज का स्थापना दिवस विगत दिनों एक आयोजन के साथ मनाया गया। इस मौके पर 'छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद और नई सरकार' विषय को लेकर परिचर्चा भी आयोजित की गई थी। जिसमें वक्ताओं ने नक्सलियों का उन्मूलन के लिये विष्णुदेव सरकार द्वारा उठाये गये कदम को स्वागत योग्य बताया।
मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ी सुराज के प्रधान संपादक शंकर पांडेय ने पहले पत्रिका के प्रकाशन पर प्रकाश डाला। पश्चात विषय पर बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ में नई सरकार बनने के बाद नक्सली क्षेत्र बस्तर में सुरक्षाबल नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ भी पहुंच सफलतापूर्वक मुठभेड़ कर चुका है। वर्ष 2024 में नक्सलियों के विरूद्ध प्रभावी रूप से नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जाने के परिणाम स्वरूप बस्तर रेंज के अंतर्गत अब तक कुल 142 नक्सलियों के शव मिले ,482 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया तो अभी तक 453 ने आत्मसमर्पण भी किया है। बस्तर रेंज में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल ने क्षेत्र की जनता की जान- माल की रक्षा हेतु माओवादियों के विरूद्धप्रभावी रूप से कार्यवाही की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी जिससे क्षेत्र की जनता को नक्सल गतिविधियों से मुक्ति मिलने के साथ- साथ बस्तर को एक नयी सकारात्मक पहचान मिलेगी।
नक्सली क्षेत्रों में जाकर, कुछ वारदातों की घटना स्थल पर जाकर, नक्सली प्रभावितों से कई बार चर्चा करने वाली वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल ने परिचर्चा में हिस्सा लेते हुये कहा कि निश्चित ही विष्णुदेव सरकार बनने के बाद इतनी अधिक संख्या में नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराना, गिरफ्तारी और आत्म समर्पण सरकार की नक्सलियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का परिचायक है। वैसे राज्य सरकार इसके साथ ही बातचीत का रास्ता भी खुला रखा है, वहीं मूल धारा में नक्सली के लौटने पर उनके पुनर्वास के लिये और भी अच्छी योजना बना रही है, वैसे पूर्ववर्ती डॉ रमन सरकार ने भी नक्सली उन्मूलन में बड़े कदम उठाये थे।
पत्रकार तथा साहित्यकार विनोद कशिव का मानना था कि छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सली समस्या विरासत में मिली थी, अविभाजित मप्र के समय नक्सली बस्तर में सक्रिय हुये थे, अब तो यह नासूर बन चुके हैं, तेजी से विकास की और बढ़ते छग के लिये सबसे बड़े बाधक नक्सली ही है, स्कूल भवन, पंचायत भवन,सड़क, पुल-पुलिया को विस्फोट से उड़ा देना, सुरक्षाबलों सहित आम नागरिकों की हत्या, धन उगाही से नक्सलियों के मँसूबे स्पष्ट हैं? उनकी कोई आइडियोलाजी ही नहीं है,इस समस्या को कड़ाई से सुलझाने विष्णु देव सरकार की पहल सराहनीय है।
वरिष्ठ पत्रकार विशाल यादव का कहना था कि मप्र के समय से उपजी नक्सली समस्या को समाप्त करने छग राज्य बनने के बाद डॉ रमन सिंह तथा अब विष्णुदेव सरकार द्वारा उठाये गये कदम उल्लेखनीय कहे जा सकते हैं। छग में चहुमुखी विकास की बड़ी संभावनायें है और नक्सली समस्या के चलते बस्तर में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हो सका है,वहाँ की बेरोज गारी की समस्या को नक्सली भुना रहे हैं, नक्सली उन्मूलन ही बस्तर की हर समस्या का हल है।
रविभवन व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा छ्ग चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सक्रिय सदस्य जय नेभानी का कहना था कि बस्तर सहित नक्सली प्रभावित क्षेत्र में व्यापार जगत भी प्रभावित है, बस्तर में जो जड़ी बूटी, कंदमूल, प्राकृतिक दवाइयों का खजाना है, लोह अयस्क,अन्य खनिज हैं, उनका दोहन भी नहीं हो पा रहा है, नक्सलियों के आतंक के चलते व्यापारी वहाँ खुलकर व्यापार नहीं कर पाते हैं, छग सरकार के वर्तमान कार्य काल में नक्सली उन्मूलन हेतु उठाया गया कदम स्वागतेय है। निजी बैंक के आईटी मैनेजर राज कुमार बिसेन ने कहा कि नक्सली प्रभावित क्षेत्र में बैंकिंग प्रणाली भी उस मुकाम तक नहीं पहुंची हैं, जहाँ होनी थी, छग को नक्सलमुक्त होना ही चाहिये।
शास्त्री बाजार व्यवस्थापित परिसर में दुकान आबंटन के लिए आवेदन 21 तक
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने शास्त्री बाजार के पास नवनिर्मित व्यवस्थापित परिसर में दुकानों के आबंटन की प्रक्रिया शुरु कर दी है। इस संबंध में जारी निविदा के अनुसार निर्मित कुल 84 दुकानों का आबंटन किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय के बाजार विभाग या वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
दुकानों के आबंटन की अंतिम तिथि 21 अगस्त निर्धारित है। निर्मित परिसर में 84 दुकानें निर्मित है, जिनमें अनुसूचित जाति के लिए 11 दुकान, अनुसूचित जनजाति के लिए 04 दुकान, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 दुकान, विधवा/परित्यक्तता के लिए 03 दुकान, दिव्यांग के लिए 02 दुकान, भूतपूर्व सैनिक के लिए 02 दुकान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए 02, शिक्षित बेरोजगार के लिए 04, महिलाओं के लिए 08, तृतीय लिंग के लिए 02 दुकानें आरक्षित रखी गई है। इसके अलावा 33 दुकानें अनारक्षित श्रेणी की है।इच्छुक व्यक्ति या फर्म अपनी दुकान प्राप्त करने नगर निगम मुख्यालय, बाजार विभाग अथवा नगर निगम रायपुर की वेबसाइट www.nagarnigamraipur.nic.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से सरगुजा संभाग को मिले 100 चिकित्सक
जशपुर में 21 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में में 16 चिकित्सकों की पदस्थापना
रायपुर । राज्य सरकार ने 535 संविदा एमबीबीएस चिकित्सकों की पदस्थापना की है। स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से इन चिकित्सकों में से 100 चिकित्सकों की पदस्थापना सरगुजा संभाग में की गयी है। इनमें से बलरामपुर में 19, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 16, जशपुर में 21, कोरिया में 6, सूरजपुर मे 6 तथा सरगुजा जिले में 32 चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गयी है।
इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है। अब संभाग में 100 चिकित्सकों की नियुक्ति से सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को भी त्वरित स्वास्थ्य उपचार का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी दूर होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।
आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किए निर्देश
आयुष औषधि निर्माता, विज्ञापनदाता, विज्ञापन एजेंसियों को भ्रामक विज्ञापन पर अंकुश लगाने सर्वोच्च न्यायालय ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन दाताओं, विज्ञापन एजेंसियों को स्व-घोषणा देकर प्रमाणित करना होगा: विज्ञापन निर्धारित कोड का उल्लंघन नहीं
सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन
मुख्यमंत्री श्री साय और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भंडारा स्थल पर पहुंचकर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खीर, पुड़ी, चावल और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्री इंद्राणी चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, और नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक ने भी बाबा भोरमदेव भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम
सभी भक्तजनों को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। पवित्र सावन माह में शिव भक्तों के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन रहा।
कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव मंदिर के साथ-साथ, बुढ़ा महादेव और डोंगरिया के जलेश्वर महादेव जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भी हर साल हजारों कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर, अमरकंटक से शिव भक्त पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाते हैं।
कावड़ यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा
बाबा भोरमदेव मंदिर 11वीं शताब्दी का एक प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जहां हर साल सावन मास में कावड़ियों की पदयात्रा का आयोजन होता है। इस कावड़ यात्रा में मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर भक्तजन कठिन मार्गों से गुजरते हुए बाबा भोरमदेव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान वे “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में इस वर्ष की कावड़ यात्रा विशेष रूप से स्मरणीय रही, जिसमें सरकार की ओर से कावड़ियों के स्वागत और सेवा का अभूतपूर्व आयोजन किया गया।
अचानक निरक्षण पर पहुंचे संभागायुक्त, ऑफिस में मचा हड़कंप
अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
रायपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने सोमवार सुबह राजधानी स्थित तीन शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय का निरीक्षण
संभागायुक्त कावरे सबसे पहले कृषि विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय पहुंचे। सुबह 10 बजे कार्यालय का मुख्य गेट बंद पाया गया और अंदर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी उपस्थित नहीं था। इस पर नाराजगी जताते हुए कावरे ने दूरभाष पर संयुक्त संचालक से बात कर अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
नगर एवं निवेश विभाग और सहकारी समितियों के कार्यालय
इसके बाद कावरे ने नगर एवं निवेश विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय और सहकारी समितियों के पंजीयक कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों कार्यालयों में भी कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके लिए संभागायुक्त ने नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
लोक सेवा गारंटी अधिनियम की स्थिति
नगर एवं निवेश कार्यालय में निरीक्षण के दौरान, संभागायुक्त ने उपस्थित कर्मचारियों से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों की जानकारी मांगी। जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने पर कावरे ने नाराजगी व्यक्त की और प्रकरणों का ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने एवं पंजी संधारण के निर्देश दिए।
नागरिक सुविधाओं पर जोर
संभागायुक्त कावरे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यालय में समय पर उपस्थित हों और नागरिकों को शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ सरलता से दिलाने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो।
सूचनाओं का प्रदर्श
कावरे ने शासकीय योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के लिए निर्धारित समय सीमा की जानकारी कार्यालयों के बाहर समुचित स्थान पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।
इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यालयों में अनुशासन और नागरिक सेवाओं में सुधार लाना है, जिससे सरकारी सेवाएं अधिक प्रभावी और पारदर्शी बन सकें।
इक्तिसा जाप के लिए आचार्य जिनमणिप्रभ सूरि ने वाशक्षेप व आशीर्वाद दिया
जैन दादाबाड़ी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप 5 से 25 अगस्त तक
रायपुर । सूरत में विराजमान खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभ सूरीश्वर ने जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 5 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के लिए वासक्षेप प्रदान किया। ट्रस्ट के महासचिव महेन्द्र कोचर ने सोमवार को सूरत में वासक्षेप व आशिर्वाद ग्रहण किया।
वहीं 4 अगस्त को हरेली अमावस्या के पावन अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि, अच्छी फसल व हरियाली हेतु मंगल प्रार्थना की गई। उक्ताशय की जानकारी श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष सन्तोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने दी।
सर्वप्रथम चारों दादागुरुदेव की वेदी प्रतिमाओं के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजा का विधान होगा । अध्यक्ष सन्तोष बैद , वर्धमान चोपड़ा , दीप्ती बैद, विवेक बैद, निर्मल पारख मंजू कोठारी द्वारा बड़ी पूजा का विधान सम्पन्न किया गया। महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि कुशल नाम है कितना प्यारा, जन जन की आंखों का तारा, जब कोई नही आता मेरे दादा आते हैं, मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते हैं, भजनों से वातावरण गुरुभक्ति में सराबोर हो गया।
जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में 5 अगस्त से 21 दिवसीय इक्तिसा जाप आरम्भ होगा। 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप के लिए 5 अगस्त को प्रातः 9 बजे मूर्ति , अखण्ड दीपक व कलश स्थापना विधिकारक श्री विमल गोलछा द्वारा विधिपूर्वक कराई जाएगी। मूर्ति स्थापना तिलोकचंद शांती अशोक बरड़िया, अखण्ड दीपक संतोष सरला बैद , कलश स्थापना इंदरचंद आकाश श्रीश्रीमाल परिवार द्वारा की जावेगी। जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में प्रतिदिन रात्रि 8 से 9 बजे तक इक्तिसा जाप 5 से 25 अगस्त तक होगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये।
यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अद्वितीय मौके पर भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक भी किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भोरमदेव में बाबा भगवान शिव की पूजा-अर्चना
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी का दर्शन कर मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की और आशीर्वाद लिया।
सोरेन परिवार के भ्रष्टाचार से झारखंड बेहाल : केदार कश्यप
रायपुर। वन, सहकारिता एवं संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। राज्य के सिमडेगा भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर केदार कश्यप ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
सिमडेगा में आमजनों के भाजपा में प्रवेश को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा में राष्ट्रवाद और जनकल्याण पर आधारित है। यह पार्टी देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों व योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा, भाजपा ने देश में कई बड़े चुनाव जीते हैं और केंद्र और राज्यों में सरकार में रही है। यह पार्टी देश के विकास और प्रगति के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भारत का सम्मान बढ़ रहा है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक ले जाना होगा, इसी तरह हेमंत सोरेन की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखना होगा।
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
इस मौके पर केदार कश्यप ने कहा, राज्य में पांच साल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कुशासन से प्रदेश की जनता आहत है। यहां सिर्फ एक परिवार के हित साधने का काम हुआ है। भ्रष्टाचार से तंग प्रदेश की जनता अब भाजपा की ओर भरोसे और उम्मीद से देख रही है।
श्री रामलला दर्शन योजना: सारंगढ के 30 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना
रायपुर, 04 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर शुरू की गई श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सारंगढ से 30 व्यक्तियों का दल कल रवाना हुआ। कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने जिले के चौथे जत्था को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विगत तीन माह से प्रत्येक माह 30 व्यक्तियों का दल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। यह दल सारंगढ जिला मुख्यालय से बस से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुँचेंगी, फिर वहां से अयोध्या तक का सफर रेल से पूरा होगा।
DKS में शुरू होगा लिवर-किडनी ट्रांसप्लांट, उपकरणों के लिए 6 करोड़ स्वीकृत
अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ बहुत जल्द स्वास्थ्य के मामलों में वैश्विक सुविधाएं देने वाला राज्य बनने वाला है। इनमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट और बायपास हार्ट सर्जरी जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के अनुसार राज्यभर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए अब राजधानी के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीकेएस में पहले ही अत्याधुनिक आईसीयू तैयार किया जा चुका है और लिवर तथा किडनी ट्रांसप्लांट के उपकरणों के लिए 6 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा राजधानी के मरीजों के साथ-साथ आस-पास के राज्यों से आने वाले मरीजों को भी लाभान्वित करेगी। इसके अलावा, उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के 6 जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए जाएंगे, जिनमें सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
अंबेडकर अस्पताल में खुल सकता है आईवीएफ सेंटर
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में आईवीएफ सेंटर भी स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में रुकी हुई डीपीआर का निर्माण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंबेडकर अस्पताल में आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस भी बनाया जाएगा, जिसमें नए उपकरणों के साथ-साथ विशेषज्ञ स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।
अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए नई वर्चुअल मशीन स्थापित की जा रही है। यह मशीन देश में सबसे आधुनिक तकनीक से युक्त होगी और इससे पोस्टमार्टम के कार्यों में तेजी आएगी। इसके साथ ही यह सुविधा राजधानी के लोगों के लिए अत्यधिक सहायक सिद्ध होगी।
अस्पतालों में बढ़ेंगी नई सेवाएं
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के अनुसार सरकारी अस्पतालों में नई सेवाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसमें दूरस्थ परामर्श, अत्याधुनिक उपकरणों का उपयोग एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे राज्य के सभी नागरिकों को अत्याधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी।
मछली पालन से समृद्ध हो रहे किसान
जनकराम को साल में 7 लाख का मुनाफा
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मछली पालन, मुर्गीपालन और धान के साथ अन्य फसल लेने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। दूरस्थ अंचल के किसानों की आय को दोगुना करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान है। किसान भाई अन्नदाताओं के मेहनत से अच्छी फसल होती है और अनाज, दाल, सब्जियॉ सहित अन्य चीजों का उपयोग लोग बेहतर तरीके से करते हैं।
मुख्यमंत्री साय वर्तमान समय में मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए भारत मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं।
इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा विकासखण्ड के भितघरा ग्राम के जनक राम यादव 01 वर्ष से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। इनके द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत् स्वयं की भूमि में 0.5 हेक्टर पर तालाब निर्माण कर मत्स्य पालन कर रहे हैं। निर्मित जलक्षेत्र के लिए योजनानुसार अनुदान राशि 1 लाख 40 हजार रूपए विभाग से प्राप्त हुआ। अब तक हितग्राही द्वारा मछली पालन किया जा रहा है, जिससे 7 लाख रूपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ है।
सुयश हॉस्पिटल के डॉ मनोज लाहोटी, डॉ नितीन, डॉ गगन और डॉ मोहन पर लगा गंभीर आरोप
प्रतीक चौहान. राजधानी रायपुर के कोटा स्थित सुयश हॉस्पिटल के डॉ मनोज लाहोटी, डॉ नितीन गोयल, डॉ गगन झंवर और डॉ मोहन अग्रवाल के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इलाज में लापरवाही के एक परिवाद में उक्त अस्पताल और डॉक्टरों पर 1 लाख रूपए की मानसिक क्षति और 15 लाख रूपए अदा करने का फैसला जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष डाकेश्वर प्रसाद शर्मा, सुनाया है. इसके अलावा आयोग ने 10 हजार रुपए वादव्यय दिए जाने का भी आदेश दिया है. परिवादी की तरफ से अधिवक्त भूपेंद्र जैन ने ये पूरा केस लड़ा.
अधिवक्ता भूपेंद्र जैन ने बताया कि अरविंद भाई सोनी, श्रीमती हीना सोनी और मृदुल सोनी ने अपने परिवार के सदस्य क्रमश भाई, पत्नी और बेटे ने खोने के बाद ये याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि मृतक हिमांशु सोनी की मौत सुयश अस्पताल में ऑपरेशन के बाद एक गलत इंजेक्शन लगाने से हुई थी. याचिका में पक्षकार ने ये दावा किया था पेशाब नली के एक लेजर ऑपरेशन के लिए उसे सुयश अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन ऑपरेशन के बाद दर्द से कराहते मरीज को डिस्चार्ज दे दिया गया.
अगले दिन पुनः उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में डॉक्टरों ने उसे कोई इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.
इसके बाद पीएम रिपोर्ट और तमाम दस्तावेजों के आधार पर उपभोक्ता आयोग में याचिका दाखिल की. जिसके बाद आयोग ने उपरोक्त फैसला सुनाया है.
महापर्व नुआखाई भव्य शोभा यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्कल समाज की बहुलता वाले जिलों में ऋषि पंचमी-नुआखाई के दिन की अवकाश की घोषणा
मुख्यमंत्री ने उत्कल गाड़ा समाज को नुआखाई की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नुआखाई के पांच दिन पहले ही समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन नुआखाई को लेकर उनके उत्साह और समाज की एकजुटता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज की उन्नति के लिए यह आवश्यक है कि समाज बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दें। अपने बेटा-बेटियों को पढ़ाएं। युवा पीढ़ी नशा-पान की सामाजिक बुराई से दूर रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि समाज की उचित मांगों को पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओड़िशा हमारा पड़ोसी राज्य है। ओड़िशा के साथ छत्तीसगढ़ का गहरा नाता है। ओड़िशा के साथ हमारा गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। नुआखाई उत्कल समाज का प्रमुख त्यौहार है, तो छत्तीसगढ़ में भी नुआखाई का बड़ा महत्व है। आदिवासी समाज भी नई फसल आने पर नुआखाई का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाता है। नुआखाई पर नई फसल घर ले जाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इससे चावल और चुड़ा बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और सुखमय जीवन की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने पिछले आठ महीनों में नई सरकार द्वारा मोदी जी की गारंटी को पूरा करने के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी प्रदेश के दौरे पर जाते हैं, तो लोगों का यह कहना रहता है कि राज्य सरकार सांय-सांय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने आठ माह में ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा गया। राज्य सरकार ने 24.72 लाख किसानों से 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की। कल तीजा-पोरा पर्व के आयोजन पर 70 लाख से अधिक माता-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त की एक-एक हजार रूपए की राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि रामलला योजना के अंतर्गत हर आठ-दस दिन में 850 श्रद्धालुओं को शासन के खर्च पर रामलला के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है। वनवासी क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता की खरीदी 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से खरीदा गया। पीएससी घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। शराब, कोयला और नान घोटाले की भी जांच हो रही हैं। अपराधी जेल भेजे जा रहे हैं।
उत्कल समाज के संत श्री उदयनाथ महाराज और श्री गगन बिहारी महाराज सहित विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाज को नुआखाई की शुभकामनाएं दी। समाज के पदाधिकारियों ने समाज की मांगों से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इस अवसर पर उत्कल समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कमार जनजाति के हितग्राहियों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
कमार जनजाति के हितग्राहियों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
रायपुर, 04 सितंबर 2024/ भारत सरकार द्वारा कमार जनजाति को विशेष पिछड़ी जनजाति का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के आर्थिक, समाजिक, शैक्षणिक उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कमार परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।