छत्तीसगढ़ / रायपुर

स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से सरगुजा संभाग को मिले 100 चिकित्सक

 जशपुर में 21 तथा मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में में 16 चिकित्सकों की पदस्थापना

रायपुर । राज्य सरकार ने 535 संविदा एमबीबीएस चिकित्सकों की पदस्थापना की है। स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेन्द्रगढ़ के स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से इन चिकित्सकों में से 100 चिकित्सकों की पदस्थापना सरगुजा संभाग में की गयी है। इनमें से  बलरामपुर में 19, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 16, जशपुर में 21, कोरिया में 6, सूरजपुर मे 6 तथा  सरगुजा जिले में 32 चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति की गयी है।              

इससे पहले भी स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गयी है। अब संभाग में 100 चिकित्सकों की नियुक्ति से सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को भी त्वरित स्वास्थ्य उपचार का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी दूर होने से लोगों को सहूलियत मिलेगी और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

 

Leave Your Comment

Click to reload image