छत्तीसगढ़ / सरगुजा
आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत नीति तारा डाटा एनालिसिस टूलकिट पर प्रशिक्षण आयोजित
अम्बिकापुर । भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) के अंतर्गत आज जिला पंचायत सभा कक्ष, अंबिकापुर में ‘NITI TARA डाटा एनालिसिस टूलकिट’ की कार्यप्रणाली एवं उपयोग संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर विजय सोलंकी ने प्रतिभागियों को NITI TARA (नीति तारा) की कार्यप्रणाली, डाटा विश्लेषण तथा पोर्टल के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम कलेक्टर अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा विनय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के एपीओ मिथलेश पैंकरा, जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती खुशबू शास्त्री, आकांक्षी विकासखंड फेलो (ABF) सहित स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान NITI TARA के उद्देश्य, डाटा आधारित योजना निर्माण, प्रमुख विकास संकेतकों (KPIs) की नियमित निगरानी, डाटा विश्लेषण, विभागीय समन्वय एवं विकास कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की प्रगति का वैज्ञानिक एवं तथ्यात्मक विश्लेषण कर समयबद्ध और प्रभावी निर्णय लिए जा सकते हैं।
प्रशिक्षण में बताया गया कि NITI TARA नीति आयोग की क्षमता निर्माण एवं तकनीकी सहयोग की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य आकांक्षी जिलों एवं आकांक्षी विकासखंडों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि डाटा आधारित योजना, बेहतर मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विकास परिणामों में गुणात्मक सुधार लाया जा सके।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, मूलभूत अवसंरचना, सामाजिक विकास तथा शासन एवं डाटा प्रबंधन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विभागों के बीच बेहतर अभिसरण, नवाचारों को बढ़ावा देने तथा सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने पर विशेष बल दिया गया।
प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डाटा आधारित निर्णय प्रणाली अपनाकर आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के विकास संकेतकों में गुणात्मक सुधार लाने तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने NITI TARA को योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, पारदर्शिता, साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया तथा बेहतर विकास परिणाम सुनिश्चित करने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।
दावा-आपत्ति 15 अगस्त तक
अम्बिकापुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना दरिमा अम्बिकापुर-2 के परियोजना अधिकारी ने बताया कि रिक्त आंगनबाड़ी केन्द्र पोड़ीकला 02 की सहायिका के 01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिए गया है। विभागीय बेवसाइट https://aww.ebharti.in द्वारा ऑनलाईन दावा आपत्ति 15 अगस्त 2026 तक आंमत्रित किए गए हैं। सम्बंधित निर्धारित अवधि में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं।
NEET/JEEऑनलाइन कोचिंग सुविधा हेतु कोचिंग संस्थानों से आवेदन
अम्बिकापुर । शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय (जीवविज्ञान एवं गणित संकाय) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 के लिए NEET/JEE ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न कोचिंग संस्थानों से आवेदन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं पात्र कोचिंग संस्थान अपने आवेदन प्रस्ताव 25 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा में जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रस्ताव बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिशः जमा किया जा सकेगा।
आवेदन प्रस्ताव जमा करने का पता हैकृकार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर, सरगुजा, सिटी कोतवाली थाना के सामने, गुरूनानक चैक, अम्बिकापुर, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़), पिन कोड-497001।
आवेदन प्रस्ताव निर्धारित अंतिम तिथि को सायं 5रू30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त आवेदन प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in तथा कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी होगी दूर, डीएमएफ मद से 26 पैरामेडिकल पदों की स्वीकृति
अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में मानव संसाधन की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद से विभिन्न पैरामेडिकल पदों पर एकमुश्त मानदेय के आधार पर नियुक्ति किए जाने हेतु 26 पदों की स्वीकृति प्रदान की है।
डीएमएफ निधि के माध्यम से दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं एवं एकल स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को बेहतर उपचार, जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है। पैरामेडिकल पदों की रिक्त पदों के विरूद्ध मानव संसाधनों में होने वाले कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके निकट ही बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।
स्वीकृत पदों की जानकारी :
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास मद से स्वीकृत पदों में फार्मासिस्ट के 6 पद, स्टाफ नर्स के 3 पद, एएनएम के 6 पद, आरएचओ (पुरुष) के 2 पद, ओटी टेक्निशियन का 1 पद तथा ड्रेसर के 8 पद सहित कुल 26 पैरामेडिकल पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
स्वीकृत पदों में विकासखंण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवानगर ड्रेसर 01 पद, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दरिमा ड्रेसर 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर फार्मासिस्ट 01 पद एवं स्टाफ नर्स 01 पद हैं। विकासखण्ड बतौली अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र पोकसरी ए.एन.एम के 01 पद हैं तथा विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लहपटरा में फार्मासिस्ट 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी में ड्रेसर के 01 पद है। विकास खण्ड धौरपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरगीडीह में फार्मासिस्ट 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में ड्रेसर के 01 पद, उप स्वास्थ्य केंद्र नागम ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र चितरपुर में ए.एन.एम के 01 पद हैं। विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र चैनपुर में आर.एच.ओ. पुरूष 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कमलेश्वरपुर में ड्रेसर 01 पद हैं।
विकासखंण्ड सीतापुर अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर में फार्मासिस्ट 01 पद एवं ड्रेसर 01 पद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भूसू में फार्मासिस्ट 01 पद एवं स्टाफ नर्स 01 पद है। विकास खण्ड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केदमा में फार्मासिस्ट 01 पद एवं ड्रेसर 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र पेन्डरखी में ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र करौन्धी में ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र सलका में ए.एन.एम के 01 पद, उप स्वास्थ्य केन्द्र मरेया में आर.एच.ओ. पुरूष 01 पद है। वहीं शहरी अम्बिकापुर अंतर्गत शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा में ओटी टेक्निशियन के 01 पद, ड्रेसर 01 पद एवं स्टाॅफ नर्स 01 पद हैं। इन नियुक्तियों से दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपचार एवं जांच की बेहतर सुविधा मिलेगी।
NMEO योजना से किसान ने एक एकड़ में लगाई मूंगफली, बेहतर उत्पादन से बढ़ी आमदनी
अम्बिकापुर । कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम एवं तिलहन (NMEO) योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका सकारात्मक परिणाम अब जिले के किसानों के खेतों में दिखाई देने लगा है।
सरगुजा जिले के ग्राम ईरगवां निवासी किसान बेसाहू राम पिता रामप्रसाद एक्का ने कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर योजना का लाभ लिया। उन्हें NMEO योजना के अंतर्गत 40 किलोग्राम उन्नत किस्म का मूंगफली बीज उपलब्ध कराया गया, जिसे उन्होंने एक एकड़ कृषि भूमि में बोया।
किसान ने बताया कि ग्राम कृषि विस्तार अधिकारी के तकनीकी मार्गदर्शन में खेत की तैयारी, बुवाई एवं फसल प्रबंधन किया गया। वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के कारण बीज का अंकुरण बेहतर हुआ है तथा पौधों की बढ़वार भी अच्छी है। फसल की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस वर्ष मूंगफली के अच्छे उत्पादन की संभावना है, जिससे अच्छी आमदनी होगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि NMEO योजना के माध्यम से किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, आधुनिक कृषि तकनीक तथा समय-समय पर तकनीकी सलाह उपलब्ध कराई जा रही है। इससे तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।
विभाग ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर वैज्ञानिक पद्धति से खेती करें, जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बना सकें।
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान : एचपीवी संक्रमण व सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लाभों की दी गई जानकारी
अम्बिकापुर । राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण, गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन की प्रभावशीलता, टीकाकरण के लाभ एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
दशमेश पब्लिक स्कूल में 60, कार्मेल स्कूल में 125 तथा होली क्रॉस स्कूल में 310 छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम का एक सुरक्षित एवं प्रभावी उपाय है। समय पर टीकाकरण कराने से भविष्य में इस गंभीर बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं की एचपीवी संक्रमण एवं टीकाकरण से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें अपने अभिभावकों को भी एचपीवी टीकाकरण के महत्व के संबंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की सभी पात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें तथा स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों के साथ स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सीमा तिग्गा, डॉ. चंदन केशरी, डॉ. साधना मिश्रा (RBSK Team-A), शहरी सुपरवाइजर धनेश प्रताप सिंह एवं हिमालय फार्मासिस्ट का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
संभाग स्तरीय RTI कार्यशाला संपन्न; समय पर सटीक जानकारी देने और ऑनलाइन पोर्टल अपडेट पर विशेष जोर
अम्बिकापुर । संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष अंबिकापुर में किया गया। कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, संकाय सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग से अवर सचिव गीता दीवान, अतुल वर्मा, संयुक्त संचालक SIRD निमोरा सीमा मिश्रा,उपायुक्त (विकास) सरगुजा संभाग राजकुमार खुंटे, संयुक्त कलेक्टर शारदा अग्रवाल, उप संचालक पंचायत रितु साहू एवं सहायक परियोजना अधिकारी कुबेर सिंह उरेती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सूचना आयोग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में आरटीआई आवेदनों के निराकरण के दौरान आने वाली समस्याओं, अधिनियम की उपयोगिता, निर्धारित समय-सीमा में आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान संभाग के 6 जिलों से आए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों ने अपने कार्यस्थल पर सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यशाला का उद्देश्य सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समझ को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर
अम्बिकापुर । कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभागों के लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, जल संसाधन, लोक निर्माण एवं अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर वसंत ने तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसे बच्चे जिनका जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना है, उनका चिन्हांकन कर प्रमाणपत्र बनवाने की कार्यवाही करें। इस दौरान नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, एनएचएम पदों पर भर्ती की प्रगति, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति, आपार आईडी निर्माण, जाति एवं जन्म प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति, मुआवजा प्रकरणों, अतिक्रमण सहित अन्य की समीक्षा की गई। साथ ही कलेक्टर जनदर्शन, जन चैपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपवनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर श्वेता कम्बोज, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर वसंत ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रखें, सभी विभाग लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने- अपने क्षेत्र में तहसीलवार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
पूर्व बैठकों एवं निरीक्षणों के दौरान दिए निर्देशों के क्रियान्वयन पर की गई समीक्षा :
कलेक्टर ने पूर्व विभागीय बैठकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान विभागों को दिए गए निर्देशों पर क्रियान्वयन के सम्बंध में समीक्षा की। उन्होंने विभागवार जानकारी ली तथा कहा कि प्राथमिकता वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों, मरम्मत एवं सुधार कार्यों में तेजी लाएं। जिन कार्यों की स्वीकृति ली जानी है, उनकी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराएं। वहीं जहां स्वीकृति प्रदान हो गई है, उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करें।
समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश :
कलेक्टर वसंत राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को 6 माह से पूर्व के सभी प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अपने समय सीमा के कार्यों में गंभीरता लाए तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लाने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया, वहीं त्रुटि सुधार से सम्बन्धी प्रकरणों को जल्द निराकृत करने सभी एसडीएम को निर्देश दिए। इस दौरान सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, कोटवारी भूमि, शासकीय पट्टे,अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फोरलेन कटघोरा-अंबिकापुर एनएच-130 के एलाइनमेंट के सम्बन्ध में हुई चर्चा :
बैठकमें एपीजी (नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 4-लेन कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के एलाइनमेंट के सम्बंध में चर्चा की गई। उन्होंने परियोजना के प्रभावी प्रस्तुतीकरण एवं आवश्यक अनुमोदनों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने कहा। उन्होंने परियोजना से जुड़े आवश्यक कार्यों एवं प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए योजना एवं क्रियान्वयन में शीघ्र गति लाने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, लापरवाही पर सम्बंधित अधिकारी पर होगी कार्यवाही
ः 07774.220714 मउंपस. चतवण्ंउइपांचनत/हउंपसण्बवउ
जिला जनसम्पर्क कार्यालय अम्बिकापुर
राजस्व प्रकरणों की हुई समीक्षा, नक्शा बटांकन एवं त्रुटि सुधार के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश
फोरलेन कटघोरा-अंबिकापुर एनएच-130 के एलाइनमेंट के सम्बन्ध में हुई चर्चा
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर की समीक्षा
अम्बिकापुर 03 अगस्त 2026
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में विभागों के लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा आमजन से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, नगरीय निकाय, जल संसाधन, लोक निर्माण एवं अन्य विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वसंत ने तहसीलदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में ऐसे बच्चे जिनका जन्म प्रमाणपत्र नहीं बना है, उनका चिन्हांकन कर प्रमाणपत्र बनवाने की कार्यवाही करें। इस दौरान नक्शा प्रोजेक्ट में प्रगति, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, एनएचएम पदों पर भर्ती की प्रगति, आयुष्मान कार्ड निर्माण में प्रगति, आपार आईडी निर्माण, जाति एवं जन्म प्रमाणपत्र निर्माण में प्रगति, मुआवजा प्रकरणों, अतिक्रमण सहित अन्य की समीक्षा की गई। साथ ही कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपवनमण्डलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्री श्वेता कम्बोज, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण त्वरित निराकरण के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया जाए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अनावश्यक रूप से प्रकरण लंबित न रखें, सभी विभाग लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित अधिकारियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने- अपने क्षेत्र में तहसीलवार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
पूर्व बैठकों एवं निरीक्षणों के दौरान दिए निर्देशों के क्रियान्वयन पर की गई समीक्षा-
कलेक्टर ने पूर्व विभागीय बैठकों एवं विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान विभागों को दिए गए निर्देशों पर क्रियान्वयन के सम्बंध में समीक्षा की। उन्होंने विभागवार जानकारी ली तथा कहा कि प्राथमिकता वाले कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न निर्माण कार्यों, मरम्मत एवं सुधार कार्यों में तेजी लाएं। जिन कार्यों की स्वीकृति ली जानी है, उनकी कार्ययोजना तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराएं। वहीं जहां स्वीकृति प्रदान हो गई है, उनका निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करें।
समय सीमा में राजस्व प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश-
कलेक्टर श्री वसंत राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को 6 माह से पूर्व के सभी प्रकरणों के शत-प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग अपने समय सीमा के कार्यों में गंभीरता लाए तथा आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में नक्शा बटांकन के कार्य में तेजी लाने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया, वहीं त्रुटि सुधार से सम्बन्धी प्रकरणों को जल्द निराकृत करने सभी एसडीएम को निर्देश दिए। इस दौरान सीमांकन, नामांतरण, आधार सीडिंग, डिजिटल हस्ताक्षर, किसान किताब पत्र, जेंडर प्रविष्टि, कोटवारी भूमि, शासकीय पट्टे,अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फोरलेन कटघोरा-अंबिकापुर एनएच-130 के एलाइनमेंट के सम्बन्ध में हुई चर्चा-
बैठकमें एपीजी (नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित 4-लेन कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के एलाइनमेंट के सम्बंध में चर्चा की गई। उन्होंने परियोजना के प्रभावी प्रस्तुतीकरण एवं आवश्यक अनुमोदनों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एनएचएआई, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने कहा। उन्होंने परियोजना से जुड़े आवश्यक कार्यों एवं प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए योजना एवं क्रियान्वयन में शीघ्र गति लाने के निर्देश दिए।
संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला आयोजित
आरटीआई आवेदनों के निराकरण, समय-सीमा में जानकारी प्रदाय एवं ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने की दी गई जानकारी
अम्बिकापुर 03 अगस्त 2026
संभाग स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष अंबिकापुर में किया गया। कार्यशाला में सरगुजा संभाग के सभी 6 जिलों से जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, पंचायत सचिव, संकाय सदस्य एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
कार्यशाला में राज्य सूचना आयोग से अवर सचिव श्रीमती गीता दीवान, श्री अतुल वर्मा, संयुक्त संचालक ैप्त्क् निमोरा श्रीमती सीमा मिश्रा, उपायुक्त (विकास) सरगुजा संभाग श्री राजकुमार खुंटे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शारदा अग्रवाल, उप संचालक पंचायत श्रीमती रितु साहू एवं सहायक परियोजना अधिकारी श्री कुबेर सिंह उरेती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य सूचना आयोग से उपस्थित अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों एवं नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में आरटीआई आवेदनों के निराकरण के दौरान आने वाली समस्याओं, अधिनियम की उपयोगिता, निर्धारित समय-सीमा में आवेदकों को जानकारी उपलब्ध कराने तथा ऑनलाइन जानकारी को नियमित रूप से अपडेट करने के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान संभाग के 6 जिलों से आए जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं पंचायत सचिवों ने अपने कार्यस्थल पर सूचना का अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली व्यवहारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान करते हुए आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यशाला का उद्देश्य सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समझ को और अधिक सुदृढ़ करना तथा आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना रहा।
सूक्ष्म सिंचाई योजना से खेती बनी अधिक लाभकारी
अम्बिकापुर ।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरगुजा जिले में उद्यानिकी विभाग की सूक्ष्म सिंचाई योजना किसानों की आय बढ़ा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है।
इसी योजना का लाभ लेकर जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत झेराडीह निवासी प्रगतिशील किसान आनन्द राम पैकरा, पिता सीताराम ने अपनी खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए सफलता हासिल की है। उनके पास कुल 0.909 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें 0.509 हेक्टेयर में धान तथा 0.400 हेक्टेयर में टमाटर एवं गोभी जैसी सब्जियों की खेती की जा रही है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की, जिसके लिए उन्हें शासन से 55 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ।
आनन्द राम पैकरा बताते हैं कि पहले पारंपरिक सिंचाई पद्धति में अधिक पानी, समय और श्रम की आवश्यकता पड़ती थी। खेत में समान रूप से पानी पहुंचाने में कठिनाई होती थी, जिससे फसल की वृद्धि भी प्रभावित होती थी। लेकिन ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने के बाद पानी सीधे पौधों की जड़ों तक आवश्यक मात्रा में पहुंच रहा है। इससे पानी की बचत होने के साथ-साथ पौधों का विकास बेहतर हुआ है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।
उन्होंने बताया कि ड्रिप प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का उपयोग भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार पौधों को पोषक तत्व मिलने से टमाटर एवं गोभी की फसल स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण तैयार हो रही है। इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत में भी कमी आई है। कम पानी, कम श्रम और बेहतर उत्पादन के कारण सब्जी खेती पहले की अपेक्षा अधिक लाभकारी बन गई है।
जिले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रहे है।
प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के विरुद्ध जिले में बड़ी कार्रवाई
अम्बिकापुर । राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। अभियान के प्रथम ही दिन विभाग ने कार्रवाई करते हुए राजहंस ट्रेवल्स की एक यात्री बस से प्रतिबंधित श्रेणी का पनीर जब्त किया तथा अवैध परिवहन के संबंध में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(क) के अंतर्गत राज्य की संपूर्ण भौगोलिक सीमा में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) तथा अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश 31 जुलाई 2026 को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही प्रभावी हो गया है।
इसी आदेश के अनुपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा की प्रवर्तन टीम रविवार प्रातः लगभग 5 बजे नए बस स्टैंड, अंबिकापुर पहुंची, जहां बसों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान राजहंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 15 EC 0828 से प्रतिबंधित श्रेणी के पनीर का परिवहन किया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल उक्त सामग्री को जब्त करते हुए अवैध परिवहन के संबंध में प्रकरण दर्ज किया तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष जांच अभियान केवल अंबिकापुर के नए बस स्टैंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। बस, जीप, मालवाहक वाहन सहित अन्य परिवहन साधनों की नियमित एवं आकस्मिक जांच की जाएगी, ताकि प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का किसी भी माध्यम से परिवहन रोका जा सके।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के सभी डेयरी उत्पादों के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं तथा अन्य खाद्य कारोबार संचालकों को नोटिस वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई है कि किसी भी प्रकार का पनीर अथवा अन्य दुग्ध उत्पाद बिना वैध स्रोत, क्रय बिल एवं आपूर्तिकर्ता की जानकारी के क्रय तथा विक्रय न करें। यदि कोई खाद्य कारोबार संचालन स्रोत की जानकारी उपलब्ध कराए बिना ऐसे उत्पादों का कारोबार करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने जिले के सभी बस संचालकों, ट्रांसपोर्टरों एवं परिवहन एजेंसियों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित एनालॉग पनीर अथवा अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के परिवहन में किसी भी प्रकार का सहयोग न करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित परिवहनकर्ता सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। आज की प्रवर्तन कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी लक्ष्मीकांत यादव एवं तुलेश्वर सिंह तथा पुलिस विभाग से राजेंद्र बाखला उपस्थित रहे।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं प्रतिबंधित अथवा संदिग्ध एनालॉग पनीर या अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण, परिवहन अथवा विक्रय होता हुआ दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल विभाग को दें। जनसहयोग से ही उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों का प्रभावी पालन कराया जा सकता है।
नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ
अम्बिकापुर ।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसी क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने देखा एवं सुना। इसके पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया है, जिसे जनभागीदारी से सफल बनाया जाना आवश्यक है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव में आए बिना अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करनी चाहिए। परिवार और समाज युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं, इसलिए नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है।
कलेक्टर अजीत बसंत ने कहा कि "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" पूरे देश में एक साथ प्रारंभ किया गया है। वर्तमान समय युवाओं का है और देश की दिशा एवं दशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा नशे के दुष्प्रभावों को स्वयं समझें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को श्रेष्ठ बुद्धि एवं क्षमता प्रदान की है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं उपसभापति हरमंदिर सिंह टिन्नी ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए, जिससे स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण हो सके और विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सके।
कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चैधरी,जिला युवा अधिकारी प्रिंस सिंह, एसडीएम बनसिंह नेताम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक रामकुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
सूक्ष्म सिंचाई योजना से खेती बनी अधिक लाभकारी, ड्रिप सिंचाई अपनाकर किसान श्री आनन्द राम पैकरा ने बढ़ाया सब्जी उत्पादन
अम्बिकापुर 02 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरगुजा जिले में उद्यानिकी विभाग की सूक्ष्म सिंचाई योजना किसानों की आय बढ़ा रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए अनुदान प्रदान किया जा रहा है, जिससे कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है।
इसी योजना का लाभ लेकर जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम पंचायत झेराडीह निवासी प्रगतिशील किसान श्री आनन्द राम पैकरा, पिता श्री सीताराम ने अपनी खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए सफलता हासिल की है। उनके पास कुल 0.909 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसमें 0.509 हेक्टेयर में धान तथा 0.400 हेक्टेयर में टमाटर एवं गोभी जैसी सब्जियों की खेती की जा रही है। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग से उन्होंने सूक्ष्म सिंचाई योजना के अंतर्गत लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में ड्रिप सिंचाई प्रणाली स्थापित की, जिसके लिए उन्हें शासन से 55 प्रतिशत अनुदान प्राप्त हुआ।
श्री आनन्द राम पैकरा बताते हैं कि पहले पारंपरिक सिंचाई पद्धति में अधिक पानी, समय और श्रम की आवश्यकता पड़ती थी। खेत में समान रूप से पानी पहुंचाने में कठिनाई होती थी, जिससे फसल की वृद्धि भी प्रभावित होती थी। लेकिन ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाने के बाद पानी सीधे पौधों की जड़ों तक आवश्यक मात्रा में पहुंच रहा है। इससे पानी की बचत होने के साथ-साथ पौधों का विकास बेहतर हुआ है और फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।
उन्होंने बताया कि ड्रिप प्रणाली के माध्यम से उर्वरकों का उपयोग भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार पौधों को पोषक तत्व मिलने से टमाटर एवं गोभी की फसल स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण तैयार हो रही है। इससे उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ खेती की लागत में भी कमी आई है। कम पानी, कम श्रम और बेहतर उत्पादन के कारण सब्जी खेती पहले की अपेक्षा अधिक लाभकारी बन गई है।
जिले में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को आधुनिक सिंचाई तकनीकों से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए वैज्ञानिक खेती की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर बन रहे है।
अम्बिकापुर : नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ
देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कार्यक्रम में हुए शामिल
विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका -पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा "नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देशभर के एक करोड़ से अधिक युवाओं ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से युवाओं को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसी क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, अम्बिकापुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने देखा एवं सुना। इसके पश्चात उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण का सामूहिक संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रारंभ किया गया यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के प्रत्येक नागरिक से नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया है, जिसे जनभागीदारी से सफल बनाया जाना आवश्यक है।
मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश की सबसे बड़ी शक्ति है और विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव में आए बिना अपनी क्षमता के अनुरूप कार्य करते हुए सफलता प्राप्त करनी चाहिए। परिवार और समाज युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देखना चाहते हैं, इसलिए नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है।
कलेक्टर श्री अजीत बसंत ने कहा कि "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" पूरे देश में एक साथ प्रारंभ किया गया है। वर्तमान समय युवाओं का है और देश की दिशा एवं दशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा नशे के दुष्प्रभावों को स्वयं समझें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को श्रेष्ठ बुद्धि एवं क्षमता प्रदान की है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक रूप से सशक्त बनकर समाज और राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के युवा इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं उपसभापति श्री हरमंदिर सिंह टिन्नी ने भी उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना चाहिए, जिससे स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध समाज का निर्माण हो सके और विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सके।
कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चैधरी,जिला युवा अधिकारी श्री प्रिंस सिंह, एसडीएम श्री बनसिंह नेताम, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक श्री रामकुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।
अम्बिकापुर : प्रतिबंधित एनालॉग पनीर के विरुद्ध जिले में बड़ी कार्रवाई
विशेष अभियान के तहत राजहंस ट्रेवल्स की बस से प्रतिबंधित पनीर जब्त, अवैध परिवहन पर प्रकरण दर्ज
जिलेभर में जारी रहेगा सघन जांच अभियान, सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी रहेगी विशेष निगरानी
राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर लगाए गए प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। अभियान के प्रथम ही दिन विभाग ने कार्रवाई करते हुए राजहंस ट्रेवल्स की एक यात्री बस से प्रतिबंधित श्रेणी का पनीर जब्त किया तथा अवैध परिवहन के संबंध में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(क) के अंतर्गत राज्य की संपूर्ण भौगोलिक सीमा में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) तथा अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। यह आदेश 31 जुलाई 2026 को राजपत्र में प्रकाशित होने के साथ ही प्रभावी हो गया है।
इसी आदेश के अनुपालन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा की प्रवर्तन टीम रविवार प्रातः लगभग 5 बजे नए बस स्टैंड, अंबिकापुर पहुंची, जहां बसों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान राजहंस ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 15 EC 0828 से प्रतिबंधित श्रेणी के पनीर का परिवहन किया जाना पाया गया। टीम ने तत्काल उक्त सामग्री को जब्त करते हुए अवैध परिवहन के संबंध में प्रकरण दर्ज किया तथा नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष जांच अभियान केवल अंबिकापुर के नए बस स्टैंड तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जिले में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लगातार निगरानी रखी जाएगी। बस, जीप, मालवाहक वाहन सहित अन्य परिवहन साधनों की नियमित एवं आकस्मिक जांच की जाएगी, ताकि प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों का किसी भी माध्यम से परिवहन रोका जा सके।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा जिले के सभी डेयरी उत्पादों के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं तथा अन्य खाद्य कारोबार संचालकों को नोटिस वितरित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई है कि किसी भी प्रकार का पनीर अथवा अन्य दुग्ध उत्पाद बिना वैध स्रोत, क्रय बिल एवं आपूर्तिकर्ता की जानकारी के क्रय तथा विक्रय न करें। यदि कोई खाद्य कारोबार संचालन स्रोत की जानकारी उपलब्ध कराए बिना ऐसे उत्पादों का कारोबार करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने जिले के सभी बस संचालकों, ट्रांसपोर्टरों एवं परिवहन एजेंसियों से भी अपील की है कि वे प्रतिबंधित एनालॉग पनीर अथवा अन्य प्रतिबंधित खाद्य पदार्थों के परिवहन में किसी भी प्रकार का सहयोग न करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित परिवहनकर्ता सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
आज की प्रवर्तन कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सरगुजा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत यादव एवं श्री तुलेश्वर सिंह तथा पुलिस विभाग से श्री राजेंद्र बाखला उपस्थित रहे।