छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही
मरवाही क्षेत्र में बाघिन की एंट्री : गांवों में की जा रही मुनादी
पेंड्रा । पेंड्रा- मरवाही वनमण्डल में एक बार फिर बाघिन T 200 की वापसी हुई है। मरवाही से चिरमिरी जाने के बाद 10 दिन पहले वन विभाग द्वारा चिरमिरी से रेस्क्यू कर इसे अचानकमार के जंगल छोड़ा गया था। बाघिन इसके बाद फिर पेंड्रा क्षेत्र आई और यहां से कोरबा जिले के पसान क्षेत्र चली गई थी। अब वापस कटघोरा के जंगल से मरवाही वनमण्डल के कोड़गार, बम्हनी, पंडरीपानी, घाटबहरा के जंगल पहुंच गई है।
वन विभाग ने की पुष्टि, बढ़ाई गई सतर्कता
वन विभाग के डीएफओ रौनक गोयल ने बाघिन की उपस्थिति की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि, बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित की जाएगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और बाघिन के ठिकाने और उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है।
वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
मरवाही के जंगलों में पहले से ही भालू और हाथी जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं। बाघिन की मौजूदगी ने इलाके की वन्यजीव विविधता को और समृद्ध किया है। वन विभाग ने निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने दो शिक्षकों को बर्खास्त करने के दिए निर्देश
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मरवाही ब्लाक के स्कूल में पदस्थ कर्मचारी को निलबिंत कर दिया है तो सालों से स्कूलों से नदारद रहने वाले गौरेला ब्लाक में पदस्थ एक प्रधान पाठक व पेंड्रा ब्लाक में पदस्थ दो सहायक शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला पेंड्रा मरवाही जे पी शास्त्री अब एक्शन के मूड में आ गए है जहां अब लगातार कार्यवाही कर रहे। मरवाही ब्लाक के शा० उ० मा० वि० अण्डी स्कूल में पदस्थ कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 के द्वारा स्कूल में अमर्यादित, अशोभनीय हरकत व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने की शिकायत के बाद उन्हें निलबिंत कर दिया है।
आदेश में कहा गया है कन्हैया कौशिक स०ग्रे0-02 का कृत्य प्रथम दृष्टया छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के विपरीत स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने पर उनके खिलाफ निलबन की कार्यवाही की गई है।।वही गौरीशंकर दिनकर, प्रधानपाठक, प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-गरवाही छ.ग. दिनांक 18.06.2014 से बिना किसी पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहै है। तदसंबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गौरेला द्वारा पत्र कमांक 478 दिनांक 22.07.2015 एवं पत्र कमांक 818 दिनांक 14.07.2016 व पत्र कमांक 2222 दिनांक 21.02.2017 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया।
पर उंसके बाद भी किसी प्रकार का कोई जवाब नही मिलने पर उनके खिलाफ छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, गौरीशंकर दिनकर, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला डोगरगढी, वि० ख०- गौरेला जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदमुक्त करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं पेंड्रा ब्लॉक के कोटमी कला स्कूल में पदस्थ निवेदित्ता लदेर, सहायक शिक्षक एल.वी. प्राथमिक शाला कोटमीकला,पिछले 01.07.2022 से बिना पूर्व सूचना/अनुमति के अपने कर्तव्यों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रही है।
तद्संबंध में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पेण्ड्रा द्वारा पत्र कमांक 1112 दिनांक 14.02.2024 के द्वारा इस कार्यालय को अवगत कराये जाने पर कार्यालयीन पत्र कमांक 2471 दिनांक 24.11.2022 व पत्र कमांक 4849 दिनांक 21.03.2024 के माध्यम से नोटिस जारी किया गया। पर संबंधित के द्वारा कोई भी जवाब नही दिया गया जिसके चलते छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, निवेदिता लदेर, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला कोटगीकला, वि०ख०- पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जारी किया गया है।
वहीं पेंड्रा ब्लाक के ही बारीम राव स्कूल में पदस्थ रानू मसराम को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत लंबी अवधि से तथा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के कारण, रानू मसराम, सहायक शिक्षक एल.बी. प्राथमिक शाला बारीउमराव वि० ख० पेण्ड्रा जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग. की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पदच्युत करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया है।
पान ठेला बंद करवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों को बाप-बेटे ने पीटा...
पेंड्रा । पेंड्रा जिले से पुलिस जवानों से मारपीट का मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तक पान दुकान खोले जाने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस पेट्रोलिंग टीम दुकान बंद करवाने पहुंची थी। इसी बीच पान ठेला संचालक के बाप-बेटे ने पुलिस जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद से हमला करने वाले दोनों बाप-बेटे फरार हो गए हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला मरवाही के बस स्टैंड इलाके का है। जहां पर ठेला लगाकर पान की दुकान का संचालन करने वाले सुनील गुप्ता और उनका बेटा स्पर्श गुप्ता की स्थानीय लोग शिकायत कर रहे थे। देर रात ये लोग अपनी दुकान को खुला रखते थे जिससे असामाजिक तत्व दुकान में इकट्ठा होकर हल्ला मचाते थे। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गश्त में निकली। इस दौरान जब दुकान संचालक से देर रात तक दुकान खोले जाने की बात पुलिस ने पूछी तो दुकानदार ने तू-तू मैं-मैं शुरु कर दी।
पुलिस पर पान ठेला संचालक ने किया हमला
विवाद इतना बढ़ा की दुकान संचालक सुनील गुप्ता और उसका बेटा स्पर्श गुप्ता ने आवेश में आकर दुकान में रखे डंडे से पुलिस जवान रमेश जायसवाल पर हमला कर दिया। वहीं घटना के बाद से संचालक पिता- पुत्र फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाकर रवाना की गई है। पुलिस अधिकारियों की माने तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय में मशरूम उत्पादन पर सफल प्रयोग
गौरेला पेंड्रा मरवाही : पेंड्रा क्षेत्र का वर्तमान तापमान ओएस्टर मशरूम उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। इसे ध्यान में रखते हुए महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय जीपीएम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय प्रयास किया है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नारायण साहू के मार्गदर्शन और विषय अध्यापिका डॉ. चेतना जांगड़े के सहयोग से मशरूम उत्पादन का सफल प्रयोग किया गया। सर्वप्रथम छात्रों ने ओएस्टर मशरूम (मशरूम का एक प्रमुख प्रकार) की खेती की, जिसमें सफेद और गुलाबी आयस्टर मशरूम की किस्मों का चयन किया गया। छात्रों ने धान के भूसे का उपयोग करके मशरूम के बैग तैयार किए। मशरूम उत्पादन के लिए सबसे पहले बैग भरने से एक दिन पहले ओएस्टर मशरूम के बीजों को गर्म पानी और फार्मलिन प्लस बाविस्टीन से निर्जर्मीकरण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओएस्टर मशरूम का जीवन चक्र लगभग 25 से 30 दिन का होता है और इसका आदर्श तापमान 23 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड होता है। धान का भूसा 4 रुपए प्रति किलो की दर पर मिलता है और प्रत्येक बैग में लगभग 50 ग्राम मशरूम बीज डाला जाता है। इस तरह से प्रति बैग की लागत 20 रुपये से भी कम आता है। एक बैग से लगभग डेढ़ से दो किलो मशरूम प्राप्त होते हैं। मशरूम उत्पादन आर्थिक रूप से लाभकारी व्यवसाय साबित हो सकता है। यह पहल न केवल छात्रों को कृषि विज्ञान में व्यावहारिक अनुभव प्रदान कराती है, बल्कि उनके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी और पर्यावरणीय दृष्टि से भी अनुकूल है। महाविद्यालय की यह पहल आने वाले समय में मशरूम उत्पादन को एक प्रभावी और स्थिर व्यवसाय के रूप में स्थापित कर सकती है। इस प्रयास में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक डॉ. सोनल तिवारी सहायक प्राध्यापक आनुवांशिकी और पादप प्रजनन, डॉ. शुभम ठाकुर कृषि अर्थशास्त्र, डॉ. मुकेश पटेल किट विज्ञान, सुश्री गरिमा कोर्राम मृदा विज्ञान और डॉ. लक्ष्मी प्रसाद भरद्वाज सब्जी विज्ञान का भी सहयोग रहा है।
पुलिस अधीक्षक जीपीएम ने किया गौरेला थाना का आकस्मिक निरीक्षण
सीसीटीएनएस में एंट्री एवम् बीएनएस के तहत ई साक्ष्य एवं आईओ मितान के सम्बन्ध में सभी विवेचकों की ली गई मीटिंग
धान खरीदी केन्द्रों और जांच नाका का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण सीसीटीवी कैमरा, प्रवेश पंजी, धान की स्केटिंग आदि के संबंध में दिए निर्देश
कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्रों में खरीदे जा रहे धानों को डबल लेयर के ड्रेनेज में व्यवस्थित रूप से स्केटिंग करने कहा, ताकि आसानी से गिनती किया जा सके। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए जारी दिशा निर्देशों के तहत छाया, पानी, शौचालय, प्रारंभिक उपचार सहित सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र लरकेनी में धान विक्रय करने आए किसान हरप्रसाद राठौर, सरोजलता, रीता बाई, विमल कुमार गुप्ता तथा धान खरीदी केन्द्र सिवनी में आए किसान कन्हैया लाल, गोरेलाल एवं लखन जायसवाल के टोकन आदि की जांच की। कलेक्टर ने धान खरीदी के दौरान धान की अवैध परिवहन की जांच के लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले की सीमा क्षेत्र धरहर में बनाए गए चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जांच नाका में ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और वहां से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही ऋचा चन्द्राकर एवं तहसीलदार प्रीति शर्मा भी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने मिडिल स्कूल चिचगोहना का किया आकस्मिक निरीक्षण अध्ययन में बच्चों के कमजोर प्रदर्शन पर शिक्षकों के प्रति जतायी नाराजगी
गौरेला:कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के साथ ही मरवाही विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिचगोहना का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में दर्ज बच्चों की संख्या, उपस्थिति एवं शिक्षकों के उपस्थिति और अध्ययन-अध्यापन का जायजा लिया। कलेक्टर ने कक्षा छठवीं में हिन्दी विषय में पाठ 10 में हम पंछी उन्मुक्त गगन की पढ़ाई कर रहे बच्चों से बारी-बारी से सभी बच्चों से चार-चार लाइन पढ़वाकर उनके अध्ययन के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा सातवीं के बच्चों से ब्लैक बोर्ड में त्रिभुज, कोणों का माप एवं जोड़ के सवाल हल कराकर गणीतीय ज्ञान और कक्षा आठवीं में अंग्रेजी विषय में महात्मा गांधी पाठ की पढ़ाई कर रहे बच्चों से गांधी जी की स्पैलिंग और आपस में एक दूसरे के नाम की स्पैलिंग लिखवाकर बच्चों के अंग्रेजी ज्ञान की परख की। अधिकांश बच्चों के कमजोर प्रदर्शन पर कलेक्टर ने शिक्षकों के प्रति नाराजगी जताते हुए उन्हें समर्पण भाव से अध्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से भी कहा की स्कूल में जो पढ़ाया जाता है उसे घर में रिवीजन करें और स्कूल के साथ-साथ घर पर भी नियमित रूप से पढ़ाई-लिखाई की आदत डालें। कलेक्टर ने शिक्षकों से कहा कि वे एक महीने बाद फिर से स्कूल आकर अध्यापन स्तर में हुए सुधार की जांच करेंगी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही ऋचा चन्द्राकर एवं तहसीलदार प्रीति शर्मा भी उपस्थित थे।
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगी
पेंड्रा। मरवाही पुलिस को ठगी के मास्टरमाइंड आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। महज आठवीं फेल इस आरोपी युवक ने इंजीनियरिंग और बीए पास बेरोजगार युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा और ट्रेनिंग के नाम पर प्लेटफार्म ले जाकर झांसे में आए युवकों से रेल के डब्बे गिनवाता था।थाना मरवाही और साइबर सेल जीपीएम ने गिरोह के मुख्य सरगना कपिल बरनवाल को आसनसोल बंगाल से गिरफ्तार किया है।
दरअसल, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी के पुनीत प्रधान से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी की गई थीजो रकम अलग-अलग किश्तों में आसनसोल में चली 9 महीने की ट्रेनिंग के दौरान ली गई थी।
ठगी का अहसास होते ही पुनीत ने पुलिस से संपर्क कर थाना मरवाही में मामला दर्ज कराया। मरवाही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पहले भी तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था,जिसमें एक युवक अमित मंडल ट्रेनिंग देता था तो विधान बैरागी और योगेश रजक स्थानीय स्तर पर युवाओं को झांसा देकरआसनसोल भेजते थे।
इनका सरगना कपिल बरनवाल फरार था और वह बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। जैसे ही मुख्य आरोपी आसनसोल आया मरवाही पुलिस को जानकारी मिली जिस पर आसनसोल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य आरोपी कपिल जमानत पर था
आरोपी कपिल आसनसोल फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूमने के प्रकरण में जमानत पर था। मरवाही पुलिस ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे मरवाही ले जाकर पुलिस रिमांड पर रखा था।
जहां डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर, उप निरीक्षक श्यामलाल गढ़वाल और साइबर सेल सउनि मनोज हनोतिया से पूछताछ करने परपता चला कि, आरोपी कपिल बरनवाल की पत्नी पूजा हलदर मेकअप आर्टिस्ट हैं।
उसके जरिए कई लोगों से कपिल के संपर्क हैं, जो उसके लिए ठगी करने में अलग-अलग किरदार निभाते थे। जैसे कभी कोई आरपीएफ वाला बन जाता तो कोईस्वास्थ्यकर्मी।पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि, वह आठवीं फेल है और वह यह सब कुछ लक्जरी लाइफ जीने के लिए किया करता था।
पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका और नाम पते के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जारी है।
विमल मति व भक्ति प्रदान करने वाली रामकथा का आयोजन सियाराम गौ सेवा संस्थान गोरखपुर में प्रारंभ
गौरेला:मनुष्य में भक्ति को बढ़ाने वाली परमार्थ के पथ में ले जाने वाली कल्याण कारक विमलमति प्रदान करने वाली, राम कथा का आयोजन, सियाराम गौ सेवा संस्थान गोरखपुर गौरेला मैं पीयूष प्रवाहिनी वाणी के धनी पंडित कौशल मणि तिवारी के मुखारविंद से प्रारंभ होने के पूर्व एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलशयात्रा राम जानकी मंदिर से होते हुए दुर्गा मंदिर कमानिया गेट,और वहां से गांधी चौक से लेकर मंगली बाजार हनुमान मंदिर, और उसके बाद मरही माता मंदिर तक शोभायात्रा का संचालन किया गया। इस अवसर पर नगर की सभी राम कथा प्रेमी माता बहनों ने सिर पर कलश धारण किया हुआ था और पीत वस्त्र पहने हुए थे, ढोल ताशे के साथ कलश यात्रा महिलाओं के द्वारा मंगल गीत व राम भजन के साथ निकली। शोभायात्रा के आगे कथा प्रवक्ता कौशल मनी महाराज उसके पीछे नगर के कथा प्रेमी सज्जन और नगर के गणमान्य नागरिक कल्लू सिंह राजपूत, बृजलाल सिंह राठौड़, संतोष तिवारी, मथुरा सोनी, बालकृष्ण अग्रवाल, कमला अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, पवन पैकरा, एम.पी. नामदेव, मंजू नामदेव, परदेसी लाल नामदेव, पंडित कान्हा, अर्पित तिवारी मौसम ताम्रकार, सहित सैकड़ो राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। नगर के कई अग्रवाल समाज के लोगो द्वारा पूज्य कौशल मणि तिवारी जी का स्वागत आरती पूजन पुष्पहार श्रीफल के साथ किया गया। सियाराम गौ सेवा संस्थान प्रांगण में अनेक वर्षों से राम कथा और कृष्ण कथा का आयोजन किया जाता है जिसमें भारी संख्या में लोग गोपाष्टमी पर्व मनाते हुए, कथा में भी उत्साह पूर्वक सम्मिलित होते हैं। यह कथा दिनांक 13.11.24 से लेकर 21.11.24 तक पूर्णाहुति के साथ कथा का समापन होगा। इस अवधि में शिव पार्वती विवाह, श्री राम जन्मोत्सव, श्री राम बाल लीला, अहिल्या उद्धार ,श्री सीताराम विवाह महोत्सव, श्री राम वन गमन, केवट प्रसंग, श्री भरत चरित्र ,भक्त चरित्र ,श्री राम राज्याभिषेक ,के साथ पूर्ण होगा।
कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा किसानों से की चर्चा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर ने किसानों से धान विक्रय के दौरान कोंचियों-बिचौलियों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने आग्रह किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती इंदरिया बाई एवं गणमान्य नागरिक बृजलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। कलेक्टर ने लालपुर समिति में अंधियारखोह के किसान त्रिपाल सिंह, मेढ़ूका समिति में खैरझिटी के किसान बसंत और गौरेला समिति में आंदूल के किसान मोहन सिंह राठौर एवं भुजबल से चर्चा की और उनके द्वारा विक्रय हेतु लाए गए धान की मात्रा, टोकन आदि के बारे में जानकारी ली। धान खरीदी के पहले दिन लालपुर समिति में 13 किसानों द्वारा 880 क्विंटल, मेढ़ूका समिति में 14 किसानों द्वारा 11 क्विंटल और गौरेला समिति में 6 किसानों द्वारा 284 क्विंटल धान लाया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पेण्ड्रारोड अमित बेक, तहसीलदार अविनाश कुजूर, जिला खाद्य अधिकारी श्वेता अग्रवाल, जिला विपणन अधिकारी रमेश लहरे, सहायक पंजीयक सहकारिता आर एस नायक एवं जिला सहकारी केन्द्रिय बैंक के नोंडल अधिकारी विनय साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। समितियों में धान खरीदी को लेकर किसानों में भारी उत्साह देखा गया।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन (https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/) पर ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 1 नवंबर से 15 जनवरी और सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक समय निर्धारित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया है कि जिले में संचालित सभी सरकारी और निजी महाविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखते हैं, वे निर्धारित समय तक आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय उनका बचत खाता सक्रिय हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करना होगा। साथ ही सत्र 2024-25 से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि ऑनलाइन आवेदन करते समय करना होगा। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं की ओर से विद्यार्थियों को अधिक जानकारी दी जाएगी।
आकाशीय बिजली का शिकार बने 4 ग्रामीण, अस्पताल में भर्ती...
गौरेला पेंड्रा मरवाही । पेंड्रा में दो अलग-अलग मामलों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार ग्रामीण झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं, सभी का इलाज चल रहा है।
पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम भांडी का है, जहां गाव में एक व्यक्ति के निधन के बाद आज दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। दशगात्र का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी।
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भाड़ी गांव के ही रहने वाले सुरेश आर्मो, ओम प्रकाश आर्मो, जय सिंह नाम के ग्रामीण झुलस गए थे। वहीं, दूसरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा का है, जहां पनकोटा गांव के रहने वाले कार्तिक राम घर के परछी में घरेलू काम कर रहा था। उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में कार्तिक राम आ गया और चपेट में आने से वो झुलस गया था। इसके बाद 112 और 108 कि मदद से सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
अवैध मुरुम खदान धसकने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत...
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में अवैध मुरुम खदान धंसने से 3 मजदूर दब गए। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
दरअसल सोमवार को गौरेला थाना क्षेत्र के दर्री गांव में कुछ श्रमिक मुरूम की अवैध खदान पर असुरक्षित तरीके से मुरूम मिट्टी निकाल रहें थे। तभी खदान का एक हिस्सा श्रमिकों के ऊपर धसक गया और मजदूर उसमे दब गए। घटना के बाद आनन-फानन में आसपास के ग्रामीणों ने 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जबकि एक मजदूर दीनू गोंड निवासी दर्री की मौके पर मौत हो गई।
वहीं दोनो घायल मजदूर प्रीतम सिंह और मुकेश सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
शिविर में 3 महिलाओं को दिया गया उज्जवला गैस कनेक्शन
गौरेला पेंड्रा मरवाही, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत पीपरखूंटी में आयोजित शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खाद्य विभाग द्वारा 3 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया गया। इनमें श्रीमती आरती, मालती एवं विमला हितग्राही शामिल है
विकसित भारत संकल्प यात्रा: रूट प्लान के अनुसार 20 से 23 दिसंबर तक 16 ग्राम पंचायतों में लगेगा शिविर
गौरेला पेंड्रा मरवाही, लाभार्थियों तक योजनाओं की शतप्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रारंभ किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में तैयार किए गए रूट प्लान के अनुसार 20 से 23 दिसंबर तक जनपद पंचायत मरवाही और गौरेला के 16 ग्राम पंचायत भवनों में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों में प्राचार वाहन सबेरे 9 बजे से और दोपहर 2 बजे से शिविर स्थल पर पहुुंचेगा।
निर्धारित रूट प्लान के अनुुसार 20 दिसंबर को ग्राम पंचायत धुम्माटोला एवं पीपरखुंटी में सुबह 9 बजे से और ग्राम पंचायत बरौर एवं बढ़ावनडांड में दोपहर 2 बजे से शिविर लगेगा। इसी तरह 21 दिसंबर को ग्राम पंचायत टिकठी एवं गिरवर में सुबह 9 बजे से और ग्राम पंचायत बगरार एवं गोरखपुर में दोपहर 2 बजे से शिविर लगेगा। 22 दिसंबर को ग्राम पंचायत तेंदूमूडा एवं हर्राटोला में सुबह 9 बजे से और ग्राम पंचायत कछार एवं दौंजरा में दोपहर 2 बजे से शिविर लगेगा। 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत चनाडोंगरी एवं अंजनी में सुबह 9 बजे से और ग्राम पंचायत धनौरा एवं नेवसा में दोपहर 2 बजे से शिविर लगेगा। इन शिविरों में छूटे हुए लोगों से योजनाओं का लाभ दिलाने फार्म भरवाएगें और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के लिए सभी शिविरों के लिए अलग-अलग सेक्टर अधिकारी, ग्राम पंचायत नोडल अधिकारी, डे नोडल अधिकारी, ग्राम पंचायत सहायक अधिकारी एवं वेन (वाहन) प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है।
आल इंडिया लीनेश क्लब ने आयोजित किया कार्यक्रम महक
इस अवसर पर नरिंदर कौरवासन, प्राची श्रीवास्तव, सुषमा कुमार, ममता पैकरा, ज्योति तिवारी, विनती साहू, मोनी चट्टोपाध्याय सहित सत्कार क्लब बिलासपुर, मिड टाउन क्लब बिलासपुर, संस्कार क्लब नरसिंहपुर के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लीनेश क्लब की महिलाएं उपस्थित रही!
प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री बृज कुमार रजक के निवास ग्राम मुरमुर (पेंड्रा )में उनके सुपुत्र के विवाह के अवसर पर समाज प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई
गौरेला पेंड्रा मरवाही,। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत, प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य श्री बृज कुमार रजक के निवास ग्राम मुरमुर (पेंड्रा )में उनके सुपुत्र के विवाह के अवसर पर समाज प्रमुखों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें जिला जीपीएम जिला कार्यकारणी समिति विकासखंड गौरेला पेंड्रा मरवाही में विकासखंड स्तरीय समिति गठित करने एवं प्रत्येक ग्रामों में ग्राम समिति गठित कर समाज को संगठित करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों ने राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय दिनेश चौधरी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान करते हुए एक संयोजक मंडल का गठन किया गया जिसमें समाज की वरिष्ठ युवाओं को संयोजक मंडल में स्थान देकर समाज को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंप गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विश्राम निर्मल करने माननीय दिनेश चौधरी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के समाज हित के विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। पूरे भारतवर्ष में रजत समाज को आरक्षण का लाभ प्राप्त हो, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योजना बनाकर कार्य किया जावे, समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया जाए राजनीति के क्षेत्र में समाज की भागीदारी भी सुनिश्चित करने योजना बनाने की आवश्यकता पर काम हो एवं समाज एक संगठित समाज के रूप में जाना जावे इसके लिए हम सबको एकजुट होकर समाज को सर्वांगीण विकास के दिशा में आगे बढ़ने का कार्य करना होगा। उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों ने समाज को संगठित करने में अपना योगदान प्रदान करने की बात कही।
बैठक को प्रदेश संरक्षक श्री धुरशाय निर्मलकर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रजक, जिला अध्यक्ष जीपीएम धनेश कुमार रजक नए संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संभागीय उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ रजक जी ने किया।