छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी
जिले में कुपोषण को जड़ से ख़त्म करने और सुपोषित बच्चा बनाने के लिए पोठ्ठ लईका पहल'' कार्यक्रम चलाया जा रहा है
मोहला । जिले में कुपोषण को जड़ से ख़त्म करने और सुपोषित बच्चा बनाने के लिए के ''पोठ्ठ लईका पहल'' कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस संबंध में मानपुर परियोजना में जमीनी स्तर पर काम कर रहे स्वास्थ्य एवं पोषण सेवा प्रदाताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एन आर एल एम, विहान, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास के कार्यकताओं, एएनएम, मितानिनों को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि कुपोषण एक गंभीर अभिशाप है। यह समाज के विकास के लिए बड़ी बाधा है। स्वस्थ्य बच्चा होने से स्वस्थ्य समाज की संरचना को मजबूती मिलेगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिले के अंतर्गत कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए ''पोठ्ठ लईका पहल'' चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए अपनी सहभागिता देनी है। प्रशिक्षण में शामिल सभी कर्मचारियों को उन्होंने इस दिशा में सार्थकता के साथ कार्य करने कहा। परियोजना अधिकारी श्रीमती अर्चना के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में यूनिसेफ़ के प्रतिनिधि रीमा, दिव्या, विनोद कुमार केवट, भरत साहू उपस्थित हुए।
गतदिवस मोहला जनपद पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर एस जयवर्धन के मार्गदर्शन में कुपोषण मुक्ति अभियान के तहत् ''पोठ्ठ लईका पहल'' अभियान का विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण यूनिसेफ के राज्य प्रतिनिधि रीमा एवं दिव्या राजपूत एवं सी सैम के जिला कोआर्डिनेटर विनोद केवट द्वारा मोहला ब्लाक के संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/पर्यवेक्षकों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, मितानीन प्रेरकों एवं समूह के सदस्यों को अभियान के तहत की जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चयनित कुपोषित बच्चों की देखभाल, खानपान, तिरंगा भोजन का महत्व, टीकाकरण, पालक सम्मेलन, पोषण वाटिका, सामाजिक व्यवहार परिवर्तन आदि के संबंध में बच्चों की माताओं एवं परिवार को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। गृह भेट के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों से प्राप्त रेडी टू ईट फूड के सेवन की मॉनिरिंग साथ ही किशोरावस्था से लेकर गर्भावस्था से तक देखभाल एवं खानपान, एनीमिया की रोकथाम हेतु जागरूकता हेतु ग्रामीणों एवं माताओं की प्रेरित करने का अभियान चलाया जायेगा। ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जायेगा। पोठ्ठ लईका अभियान सामुदायिक सहभागिता से ही सफल होगा ये मंत्र सभी को प्रशिक्षण दिया गया।
विद्युत विहीन गांवों के लिए वरदान साबित हुआ सोलर ड्यूल पंप
सोलर ड्यूल पंप से अब गांवों में मिल रहा है शुद्ध पेयजल
मोहला : जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौंकी के ऐसे पहुंच विहीन वनांचल तथा दुर्गम ग्राम जहां विद्युत प्रदाय न होने अथवा सुगम विद्युत आपूर्ति न होने के कारण विद्युत पंप की स्थापना किया जाना संभव नहीं था। ऐसे स्थलों पर क्रेडा के द्वारा सोलर ड्यूल पंप की स्थापना का कार्य वर्तमान में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत ऊंचाई 12/09 मीटर किया जा रहा है। इसके तहत ग्राम में पूर्व से स्थापित सार्वजनिक बोर में सौर ऊर्जा चलित सबमर्सिबल पंप की स्थापना की जाती है तथा इसमें से जल का उद्वहन कर 10,000 लीटर क्षमता के ओवर हैंड वाटर टैंक में जल संग्रहण किया जाता है।
सोलर पंप की स्थापना से ग्रामवासियों को 24 घंटे श्रम रहित शुद्ध जल उपलब्ध हो रहा है तथा उन्हें अब पानी लाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है। पेयजल ग्राम में ही उपलब्ध हो जाता है। अब तक जिला जिला-मोहला-मानपुर-अं.चौंकी में जल जीवन मिशन योजनांतर्गत कुल 461 नग सोलर ड्यूल पंप की स्थापना की जा चुकी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजनांतर्गत सोलर ड्यूल पंप स्थापना हेतु सुझाये गये स्थलों पर क्रेडा द्वारा तकनीकी परीक्षण उपरांत संयंत्र स्थापना कार्य किया जाता है तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संयंत्र से पाईप लाईन नल कनेक्शन कर पानी घर-घर तक पहुचाया जा रहा हैं। सोलर पंप की स्थापना से ग्राम वासियों को अब अपने ही घर से पेयजल प्राप्त हो रहा है। जिससे वे स्वच्छता की ओर आकर्षित होकर अपने रहन सहन व जीवन शैली में सुधार कर पा रहें है।
मोहला : कलेक्टर ने इंटरनेशनल कराते चौंपियनशिप के खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मोहला, 07 फरवरी 2024
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने इंटरनेशनल कराते चौंपियनशिप के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित रूप से और अभ्यास करें, और खेल के क्षेत्र में अपने माता-पिता और जिले का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने कहा कि नियमित अभ्यास से और अधिक निखार आता है। उन्होंने मूल मंत्र देते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है। हार हो जाने पर हताश नहीं होने को कहा। साथ ही जीत जाने पर अभिमान नहीं करने की सीख दी। उन्होंने खेल भावना के साथ अपने जीवन को गति देने कहा।
उल्लेखनीय है कि विशाखापट्टनम में इंटरनेशनल कराते चौंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमें जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के 22 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें 13 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस चौंपियनशिप में 7 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारत के 13 राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने गोल्ड मेडल जीतने पर श्री सुरेंद्र कुमार मंडावी व सावित्री धुर्वे को सम्मानित किया। इसी प्रकार सिल्वर मेडल के लिए शैलेंद्र कुमार तुलावी, प्रभाशाह मण्डावी, देविका मण्डावी, अमित मांझी को सम्मानित किया। इसी प्रकार ब्राउन मेडल के लिए कीर्ति शाह मण्डावी, विजीता मण्डावी, प्रियंका कोढ़ोपी, मथुरा कोमरे, शैलेन्द्री बोगा, रवि कुमार कतलाम एवं सतीश कुमार आंचला को सम्मानित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर सुश्री दिप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, कोच सुश्री फुलेश्वरी पुड़ो, जिला कांकेर कराते संगठन के अध्यक्ष श्री शिवलाल पुड़ो उपस्थित थे।
कार्यालय नहीं तो मतदान नहीं… अस्पताल समेत विभिन्न सुविधाओं की मांग लेकर किया चक्काजाम, स्टेट और नेशनल हाइवे पर धरना
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी. मानपुर क्षेत्रवासियों ने स्टेट हाइवे और नेशनल हाईवे पर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर चक्काजाम कर दिया है. 3 अक्टूबर को सुबह तकरीबन 8 बजे से मानपुर-राजनांदगांव स्टेट हाइवे और छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र नेशनल हाइवे समेत इलाके के तमाम छोटे-बड़े सड़कों में चक्काजाम कर दिया गया है.


ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, गड्ढों पर धान रोपकर किया प्रदर्शन, लगाये रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे...
मोहला-मानपुर. कंडम सड़क को लेकर आज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि हाईवे निर्माण का काम तत्काल चालू किया जाए और हाईवे को दुरुस्त किया जाए. ग्रामीणों ने महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे के गड्ढों पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर मतदान नहीं करने की बात कही.
