छत्तीसगढ़ / बीजापुर
बीजापुर जिला के अति दुर्गम क्षेत्र मुदवेन्डी मे केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल का नया कैम्प स्थापित किया गया है
बीजापुर जिला के अति दुर्गम क्षेत्र मुदवेन्डी मे केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल का नया कैम्प स्थापित किया गया है एंव के०रि०पु०बल के अथक प्रयासों से आज दिनांक-19/01/2025 को श्री सुनील कुमार राही कमाण्डेंट 85 बटा0 के मार्गदर्शन में कैम्प परिसर मूतवंदी के सामने सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन के०रि०पु०बल एंव कोबरा बटा० के द्वारा किया गया। इसमे ग्राम मुदवेन्डी और आसपास के गावों के ग्रामीणों ने बढचढ कर हिस्सा लिया।
इसमे के०रि०पु०बल के द्वारा ग्रामीण बच्चो की शिक्षा के लिये स्कूल ड्रेस/कितावें/पेन/पेंसिल/स्कूल शूज / स्कूल बैग/आदि का वितरण किया गया एंव युवाओं और महिलाओं को साड़ी/खेल-कुद का सामान / मच्छरदानी / लुंगी / सॉल /कंबल और अन्य खाने-पीने का सामान वितरण किया गया। शिविल से आये ग्रामीणों की चिकित्सा-जॉच किया गया तथा दवाईयों का भी वितरण किया गया। समारोह समाप्त होने पर ग्रामवासियों को जलपान कराया गया।
गंगालूर धान मंडी में किसानों के साथ अन्याय, प्रति बोरा 3 किलो तक धान वसूली...
बीजापुर । बीजापुर जिले में धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। गंगालूर और चेरपाल समेत जिले के कई केंद्रों में किसानों से उनके पसीने की कमाई पर डाका डाला जा रहा है।
धान खरीदी प्रक्रिया के तहत प्रति बोरी 40 किलो 600 ग्राम धान लिया जाना चाहिए, लेकिन गंगालूर मंडी में किसानों से 41 से 43 किलो तक धान लिया जा रहा है। यह स्थिति किसानों की मेहनत पर सीधा असर डाल रही है।
बोरे के वजन का हवाला देकर किसानों से वसूली
धान खरीदी केंद्रों पर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी बोरे के वजन का हवाला देकर अधिक धान वसूल रहे हैं। भोले-भाले किसानों को इस प्रक्रिया में गुमराह किया जा रहा है। एक केंद्र कर्मचारी ने स्वीकार किया कि यह सब लैम्प्स प्रबंधक के निर्देश पर हो रहा है। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ वही करते हैं जो अधिकारी कहते हैं।"
किसानों के साथ हो रहा अन्याय
किसान नेताओं और सामाजिक संगठनों ने इस गड़बड़ी पर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए। अतिरिक्त धान लेने से न केवल किसानों का नुकसान हो रहा है, बल्कि उनकी मेहनत का भी अपमान हो रहा है।
प्रशासन से जांच की मांग
धान खरीदी केंद्रों में हो रही इस गड़बड़ी पर किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों के साथ हो रहा अन्याय रोका जा सके।
बीजापुर जिले में इस प्रकार की गड़बड़ी से कृषि व्यवस्था और किसान हित पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है।
अवैध शराब पर आबकारी विभाग बीजापुर की कार्यवाही 97.67 बल्क लीटर मदिरा जप्त
बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी आशीष कोसम के मार्गदर्शन में 17 जनवरी 2025 को जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के नेतृत्व मे आबकारी टीम बीजापुर ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम ग्राम बासागुड़ा थाना बासागुड़ा से 500 मीटर की दुरी पर साप्ताहिक बाजार के मध्य तिरुपति जंघम नाम के व्यक्ति द्वारा किराना दुकान के माध्यम से अवैध मदिरा का विक्रय किया जा रहा था।
मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम मौके पर घटना स्थल पर पहुंची परन्तु आरोपी अवैध शराब को अपने घर के एक कमरे मे छुपा कर फरार हो चूका था। स्थानीय पुलिस की मदद से तथा गांव के सरपंच एवं अन्य गवाहों के उपस्थिति मे कमरे का दरवाजा तोड़ा गया जहाँ से बड़ी मात्रा मे नॉन ड्यूटी पेड एवं ड्यूटी पेड अवैध शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया है।
कार्यवाही के दौरान नॉन ड्यूटी पेड (मध्य प्रदेश एवं तेलंगाना विक्रय हेतु कुल 66.17 बल्क लीटर 273 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, 84 नग मैकडॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की, 7 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की प्रति नग 180 उस 1 नग किंग फिशर बियर 650 उस ड्यूटी पेड कुल 31.50 बल्क लीटर 3 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्क, 11 नग ब ब्लैक, 16 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की, 8 नग वाइट एंड ब्लू व्हिस्की, 4 नग आफ्टर डार्क व्हिस्की प्रति नग 750 लीटर प्राप्त किया गया।
कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीराम कावरे, आरक्षक शिवनारायण सेठिया, भरत वट्टी, नगर सैनिक मनोज एक्का तथा थाना बासागुड़ा के स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
मेरे गांव में बिजली आ गई है, रात को अब मै आसानी से पढ़ाई कर सकती हूं -सुशीला ओयाम
नियद नेल्लानार योजना से रौशन हुआ गांव
बीजापुर । जिले अत्यंत सुदूर एवं धुर माओवाद इलाका पेद्दागेल्लूर जहां के ग्रामीण कई दशको से बुनियादि सुविधाओं से वंचित थे बरसों तक अंधेरे के साए में रहने वाले गांवो अब सुशासन का सुर्योदय हो चुका है।
छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री के सुशासन का एक वर्ष बीजापुर जिले के सुदूर माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों की मुस्कान बनकर लौटी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिकल्पना से बीजापुर जिले में नया सुर्याेदय हो रहा है। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना "नियद नेल्लानार" आशा विश्वास और विकास की नई इबारत लिख रही है।
नियद नेल्लानार योजना से जिले के लगभग 40 अति संवेदनशील गांवो में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। सुरक्षा के साथ विश्वार और विकास की अवधारणा से इन गांवो में विकास को नई दिशा दिया जा रहा है। पानी, बिजली, राशन, अस्पताल, स्कूल सहित सभी बुनियादि सुविधाओं के साथ ग्रामीणों के आधार, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। जिससे शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से ग्रामीणों को जोड़ा जा सके।
उसूर ब्लॉक के चिन्नागेल्लूर ग्राम पंचायत के सुदूर गांव पेद्दागेल्लूर में कई दशकों के बाद बिजली पहुंची है, ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की रौशनी कई पीढ़ियों ने नही देखी थी।
बरसों से अंधेरे में रहने के आदी हो चुके ग्रामीणों के लिए बिजली आना नई सुबह की तरह है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की इस पहल से भावी पीढ़ी का भविष्य रौशन हो गया। सुदूर जंगल में बसा गांव पेद्दागुल्लूर में रात के अंधेरे में जंगली जानवर, सांप बिच्छु का खतरा बना रहता था लेकिन अब बिजली के आने से ग्रामीण भयमुक्त हो गए।
ग्रामीण सोढ़ी रामा ने बताया कि गांव में बिजली पहुंचने से गांव के बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध हो सकेगा। बिजली के अभाव में गांव का विकास नहीं हो पाया, अब धीरे-धीरे गांव में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
कक्षा तीसरी की छात्रा कुमारी सुशीला ओयाम बताती है कि अब वह रात को आसानी के साथ घर में पढ़ाई कर लेती है। सरकार ने गांव में बिजली दिया है मै भी अपने से पढ़ाई करके टीचर बनुंगी।
ग्रामीणों ने बताया कि पेद्दागेल्लूर के सभी घरों में 192 नग मीटर लग गया है जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस संवेदनशील पहल के लिए ग्रामीणों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
वृंदावन की तर्ज पर बीजापुर में मनाया गया संक्रांति संकीर्तन मेला
50 किलो पुष्प से भगवान गौर-निताई का हुआ अभिषेक
बीजापुर । मकर संक्रांति पर इस्कॉन प्रचार केंद्र द्वारा वृंदावन की तर्ज पर संकीर्तन मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 50 किलो फूलों से भगवान गौर-निताई का अभिषेक किया गया। यह भव्य आयोजन सिद्धार्थ स्वामी के शुभ आशीर्वाद से निर्झर राय और पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत कीर्तन के साथ भगवान गौर-निताई के भव्य स्वागत से हुई। इसके पश्चात इस्कॉन रायपुर की कीर्तन टीम, कीर्तनिया माधवचरण दास के नेतृत्व में, ' जय राधा माधव', 'जय राधे जय कृष्ण' जैसे वैष्णव भजनों की प्रस्तुति दी। जय गौर हरि , जय गौरांग , दीपांशु और पूरी कीर्तन टीम ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके बाद इस्कॉन जगदलपुर के प्रचार-प्रसार प्रमुख वेदव्यास दास का स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान कृष्ण के प्राकट्य और वासुदेव द्वारा उन्हें गोकुल ले जाने की कथा सुनाई, जिसमें बताया गया कि कैसे समस्त ब्रजवासी और मथुरावासी घोर निद्रा में सोए हुए थे। उन्होंने पूतना राक्षसी के वध की कथा का भी वर्णन किया, जिससे यह संदेश मिला कि भगवान किसी भी अवस्था में पूर्ण पुरुषोत्तम होते हैं।इसके पश्चात इस्कॉन रायपुर के भक्तों द्वारा 'महामूर्ख' शीर्षक से एक नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें यह संदेश दिया गया कि कैसे ऐशो-आराम और भोग-विलास में लिप्त होकर हम भगवान से दूर होते जा रहे हैं।
गौर-निताई भगवान का पुष्पाभिषेक इस्कॉन रायपुर के प्रमुख भक्त वत्सल दास द्वारा प्रारंभ किया गया, जिसके बाद बीजापुर में उपस्थित भक्तों ने भी अभिषेक में भाग लिया। अभिषेक के पश्चात फूलों की होली खेली गई, जिसमें 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे; हरे रामा हरे रामा, रामा रामा हरे हरे' कीर्तन के साथ भक्तों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा की। इस दौरान भक्तजन उत्साहपूर्वक कृष्ण प्रेम में डूबकर नृत्य करते नजर आए।इस आयोजन ने बीजापुर में भक्तों के बीच भक्ति और समर्पण की भावना को प्रबल किया, जिससे स्थानीय समुदाय में आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ।
इस कार्यक्रम की भव्यता और भक्तों की उत्साही भागीदारी ने इसे बीजापुर के धार्मिक आयोजनों में एक विशेष स्थान दिलाया है।
कार्यक्रम के अंत में भगवान का महाप्रसाद भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें 300 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन की सफलता में स्वप्न नील, योगेश्वर कृष्ण दास, प्रियव्रत दास, कल्याण दास, मनोहर, पारसमणि प्रभु, पोनी राय, निधि मिश्रा, गौरांगी माताजी का विशेष सहयोग रहा।
जनअदालत लगाकर नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या...
बीजापुर । बीजापुर जिले में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर एक ग्रामीण को फांसी की सजा दी है। नक्सलियों ने मृतक ग्रामीण हपका रेकाल पर मुखबिरी का आरोप लगाया है। वहीं नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी फेंका है। इस हत्या की जिम्मेदारी भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। पूरा मामला मिरतुर थाना क्षेत्र के हल्लुर गांव का है।
वहीं बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थम गई है। इस दौरान लगभग ढाई हजार जवान मोर्चे पर तैनात थे। मुठभेड़ के दौरान जवानों ने पूरी रात जंगल में बिताई। वहीं मुठभेड़ के बाद जवानों की वापसी भी शुरू हो गई है। दो तरफ से जवानों की वापसी हो रही है। कोंडापल्ली से नक्सलियों के कुछ शव भी लाए जाएंगे।
गणतंत्रत दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न
गणतंत्रत दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न
गणतंत्रत दिवस समारोह आयोजन की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न
|
|
नाबार्ड द्वारा तैयार 259.95 करोड़ रुपए की संभाव्यता युक्त ऋण योजना का विमोचन
बीजापुर 16 जनवरी 2025- राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु बीजापुर जिले के लिए संभाव्यतायुक्त ऋण योजना तैयार की गयी है। भारतीय रिजर्व बैंक के प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र मे ऋण वितरण के दिशा निर्देशों के अनुसार कृषि ऋण, कृषि अधोसरंचना, कृषि सहायक गतिविधियों, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उददमियों, शिक्षा, आवास नवीनीकरन, ऊर्जा आदि हेतु 259.95 करोड़ रुपये की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना नाबार्ड द्वारा तैयार की गयी है।
बीजापुर में 4 नक्सली ढेर, जारी है मुठभेड़...
बीजापुर । बीजापुर के जंगल में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर तीन जिलों के नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन जवान चला रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, माओवादियों के बड़े कैडरों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 एवं केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम चला रही है। सुबह 9 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक- रुक कर मुठभेड़ जारी है।
जिला कार्यालय में कलेक्टर संबित मिश्रा ने किया पालना सह क्रेश केन्द्र का शुभांरभ
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों/कामकाजी महिलाओं के बच्चों के देखभाल के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पर पालना सह क्रेश केन्द्र का शुभांरभ कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा किया गया। इस केन्द्र के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर पर कामकाजी महिलाओं बच्चों का पोषण स्वास्थ्य संज्ञानात्क विकास के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाना है।
पालना सह क्रेश केन्द्र के लिए अतिरिक्त क्रेश कर्मचारियों के भर्ती के लिए बीजापुर परियोजना से विज्ञापन भी जारी किया गया है पालना केन्द्र पर बच्चों के लिए मनोरंजन व खेल के समान रखा गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में पालना सह क्रेश केन्द्र खुलने से कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत कामकाजी महिलाओं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
बीजापुर में IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल
बीजापुर । बीजापुर में नक्सलियों ने एक और विस्फोट को अंजाम दिया है। गुरुवार की सुबह नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट किया है। इस धमाके में सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के मुताबिक़, जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल के जंगल में नक्सलियों ने इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) ब्लास्ट किया है। गुरुवार की सुबह पुतकेल कैंप से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) 229 और कोबरा की ज्वाइंट फोर्स एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर निकली थी। टीम संयुक्त पार्टी एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली थी। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई और सीआरपीएफ के दो जवान इसकी चपेट में आ गए। दोनों जवान का कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
CRPF ने ग्रामीणों के लिए खोला अस्पताल, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
बीजापुर । बीजापुर जिले में जवानों ने ग्रामीणों के लिए अस्पताल खोला है। जहां पर फ्री में 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। यहां पर वेंटिलेटर, कार्डिक पाइंटर से लेकर बाइक और एम्बुलेंस की सुविधा है। यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं अस्पताल खुलने की वजह से अब ग्रामीणों को कई किमी दूर इलाज के लिए चलना नहीं पड़ेगा।
बीते दो दशक से जिस कवरगट्टा में इलाज के अभाव में आदिवासियों की मौतों से जुड़ी खबरें आती थी। अब वहां 24 घंटे अस्पताल और एम्बुलेंस तैनात है। दक्षिण बस्तर में माओवादियों के कोर इलाके में चंद रोज पहले फारवर्ड ऑपरेटिव बेस की स्थापना के बाद ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने लगी है। फारवर्ड ऑपरेटिव बेस में 151 बटालियन CRPF पामेड़ एक्सिस ने ग्रामीणों के लिए टेंट में ही मुफ्त अस्पताल खोला है।
अस्पताल नहीं खुलने के पहले बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए 20 किमी दूर पैदल चलकर चिंतावागु नदी को पार कर पामेड़ जाना पड़ता था। हालत गंभीर हो तो 60 से 70 किमी दूर तेलंगाना राज्य के चेरला, भद्राचलम की दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की अस्पताल के खुलने से ग्रामीणों के लिए कितना बड़ा वरदान साबित हुआ है।
स्पांसरशीप योजना के अंतर्गत बच्चों के अभिभावकों के साथ किया गया बैठक
बीजापुर । जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार के निर्देशन पर जिले में स्पांसरशीप योजना अंतर्गत लाभांवित बच्चों के अभिभावकों का बैठक कर योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाली स्पांसरशीप की राशि के उपयोग के बारे में जानकारी लिया गया एवं अभिभावकों को जिले में संचालित लाईवलीहुड कॉलेज के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया गया कि आप सभी अपनी आर्थिक स्थिति सुधार हेतु जिस भी विधा पर शिक्षण करना चाहते है।
उसकी जानकारी दीजिए ताकि आपका कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोड़ा सके। इस पर तोयनार निवासी योगेश पावरे द्वारा स्वयं का व्यवसाय (कम्प्यूटर्स दुकान) खोलने की इच्छा जाहिर की गई इसके लिए लोन दिलाने हेतु सहयोग करने की बात कही गई जिस पर योगेश पावरे को अंताव्यवसायी जिला अधिकारी योगेश साहू से मिलाया गया और लोन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन अंताव्यवसायी अधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों को स्पांसरशीप योजना के बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा एवं पोषण पर ही व्यय करने हेतु समाझाईस दी गई बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नही होना चाहिए। बैठक के दौरान राहुल कुमार कौशिक (जिला बाल संरक्षण अधिकारी) नवीन मिश्रा संस्थागत (रेख-रेख संरक्षण) अधिकारी सुश्री आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), महेन्द्र कश्यप बाल कल्याण अधिकारी (बालक बालगृह) संदीप चिड़ेम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने किया पालना सह क्रेश केन्द्र का शुभांरभ
बीजापुर 15 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों/कामकाजी महिलाओं के बच्चों के देखभाल के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पर पालना सह क्रेश केन्द्र का शुभांरभ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा किया गया इस केन्द्र के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर पर कामकाजी महिलाओं बच्चों का पोषण स्वास्थ्य संज्ञानात्क विकास के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाना है पालना सह क्रेश केन्द्र के लिए अतिरिक्त क्रेश कर्मचारियों के भर्ती के लिए बीजापुर परियोजना से विज्ञापन भी जारी किया गया है पालना केन्द्र पर बच्चों के लिए मनोरंजन व खेल के समान रखा गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में पालना सह क्रेश केन्द्र खुलने से कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत कामकाजी महिलाओं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल
बीजापुर । बीजापुर जिले में प्रेशर IED के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। रविवार थाना कुटरू और DRG की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर की ओर निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर IED लगाए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ उस सड़क पर करीब 7 फिट गड्डा हो गया है। वहीं जवानों की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
बीजापुर के घने जंगलों में मुठभेड़ जारी, तीन नक्सली ढेर
बीजापुर । जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदे पारा व कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि बंदेपारा- कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।
सर्चिंग अभियान के दौरान सुबह घने जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनकी संख्या बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
नक्सली जंगलों की आड़ से फायरिंग कर रहे हैं। रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की गई। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर दी जाएगी।
सुरक्षा बल से डरकर आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
इससे पहले बीजापुर में सुरक्षा बल के अभियान से डरकर आठ लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली 62 वर्षीय माचा सोमैया ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वह तेलंगाना के भूपालपल्ली मंडल के पंबापुर गांव का रहने वाला है। आत्मसमर्पित नक्सली माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के दर्जनों कैंप लगातार नक्सल क्षेत्रों में खुलने से संगठन का प्रभाव कम हुआ है।
साथ ही सुरक्षा बल की ओर से वर्ष 2024 में 200 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है। इसमें कई बड़े नक्सली नेता मारे गए हैं। वह अब बूढ़ा और बीमार भी रहने लगा था, इसलिए शीर्ष नक्सल संगठन से पूछकर उसने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है।
माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के अभियान और साथ ही विकास कार्यों से नक्सलियों का जनाधार भी घटा है। कई बड़े नक्सली अब आत्समपर्ण करने का विचार बना रहे हैं।