छत्तीसगढ़ / बीजापुर

IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल

 बीजापुर । बीजापुर जिले में प्रेशर IED के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। रविवार थाना कुटरू और DRG की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर की ओर निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर IED लगाए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ उस सड़क पर करीब 7 फिट गड्डा हो गया है। वहीं जवानों की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image