छत्तीसगढ़ / बीजापुर
राज्योत्सव की तैयारी, नामजद अधिकारी नियुक्त
गरिमामय आयोजन के लिए कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बीजापुर। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर संबित मिश्रा ने 5 नवंबर को आयोजित होने राज्योत्सव गरिमामय ढंग से आयोजित करने नामजद अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। कार्यक्रम स्थल मिनी स्टेडियम में विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी एवं स्थानीय कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केन्द्र रहेगा।
राज्योत्सव के दौरान बिजली, पानी, टेंट, साफ-सफाई एवं सुरक्षा संबंधी विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नियद नेल्लानार योजनार्न्तगत 50 बिन्दुओं का सर्वे कार्य एवं डैशबोर्ड पर एंट्री की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने जन्म के साथ प्रदाय की जाने वाली जाति प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड में नाम प्रतिष्टि के कार्यों को गति लाने सहित स्थानीय स्तर पर गांवो में कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए। ताकि सुदूर क्षेत्रों के ग्रामीणों को भी आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए गर्भवती माता का प्रसव के दौरान अस्पताल में भर्ती होते समय सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर अस्पताल पहुंचे ताकि जन्म के बाद नवजात शिशु का सभी आवश्यक दस्तावेज बिना किसी विलंब के निर्धारित समय पर बनना सुनिश्चित हो सके। प्रधानमंत्री आवास योजनार्न्तगत पूर्ण आवासों का दीपावली पर्व पर गृह प्रवेश कराने, चिन्हांकित स्कूली बच्चों जिनका जाति प्रमाण पत्र नहीं बना है। शिक्षा एवं राजस्व विभाग द्वारा आपसी समन्वय के माध्यम से जल्द सभी पात्र विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र बनवाएं।
स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक निःशुल्क ईलाज के बारे में गावों में दीवार लेखन कराने अन्य सीमावर्ती राज्य तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश एवं विशाखापटनम के आयुष्मान इंक्पैनल्ड हास्पिटल की जानकारी जिले वासियों को देने ताकि निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ सुगमतापूर्वक हो सके आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आवासीय संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रो का उपयोग संबंधी डेमोस्ट्रेशन कराने, जिले के सुदूर क्षेत्र पामेड़ का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सहित बस्तर ओलंपिक का प्राथमिकता के साथ आयोजन करने विभिन्न स्तर के आयोजन हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण सभी अनुभाग के एसडीएम एवं ब्लाक स्तर के अधिकारीगण वर्चुअली शामिल हुए।
स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक निःशुल्क ईलाज के बारे में गावों में दीवार लेखन कराने अन्य सीमावर्ती राज्य तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश एवं विशाखापटनम के आयुष्मान इंक्पैनल्ड हास्पिटल की जानकारी जिले वासियों को देने ताकि निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ सुगमतापूर्वक हो सके आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आवासीय संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रो का उपयोग संबंधी डेमोस्ट्रेशन कराने, जिले के सुदूर क्षेत्र पामेड़ का जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाने सहित बस्तर ओलंपिक का प्राथमिकता के साथ आयोजन करने विभिन्न स्तर के आयोजन हेतु व्यापक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण सभी अनुभाग के एसडीएम एवं ब्लाक स्तर के अधिकारीगण वर्चुअली शामिल हुए।
बलरामपुर घटना की जांच उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में हो- विक्रम मंडावी
ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न
प्रगतिशील ब्राह्मण समाज जिला बीजापुर की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में भैरमगढ़ के राम मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के व्यक्तियों को संगठित करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर बल दिया गया। जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि संगठन बनाने का मूल उद्देश्य समाज के लोगो को संगठित कर उनके हितो की रक्षा करना और अन्य समाज के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना है ब्राह्मण समाज में एकजुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ा जाएगा।
इसी तारतम्य में आज भैरमगढ़ में सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय राम मंदिर में बैठक रखी गई थी,जिसमे समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,तथा एक स्वर में समाज की एकता पर बल दिया,कई वृंद जन संगठन की आजीवन और वार्षिक सदस्य भी बने,उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर कृष्ण गोपाल तिवारी को भैरमगढ़ का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना,उनके नेतृत्व में शीघ्र ही भैरमगढ़ के समस्त ब्राम्हण समाज के व्यक्तियो को संगठन से जोड़ा जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से श्री प्रभाकर राजा शर्मा,अतुलेश तिवारी,वृहस्पति आचार्य,अरुण शर्मा,राजेश मिश्रा,राजेश पांडेय,गोपाल मिश्रा,संजीव अवस्थी,शंकराचार्य तिवारी,रमाकांत पुनेठा,विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में CRPF जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कारणों की तलाश जारी
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे उस समय हुई जब जवान टॉवर मोर्चा नंबर 2 पर अपनी ड्यूटी पर तैनात था।
जानकारीके अनुसार मृतक जवान का नाम पवन कुमार है, जोकि 199 बटालियन के मुख्यालय पातरपारा, भैरमगढ़ में हेड कांस्टेबल के पद पदस्थ था। गोली की आवाज सुनकर जवान के साथी मौके पर पहुंचे तो देखा कि जवान लहूलुहान गिरा पड़ा था।
आनन-फानन में जवान पवन कुमार को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी आत्महत्या के कारणों की अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
हेड कांस्टेबल पवन कुमार रेवाड़ी, हरियाणा के निवासी थे। मामले में थाना भैरमगढ़ में मर्ग पंजीबद्ध किया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृत जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया।
स्थानीय पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
खाद्य सुरक्षा विभाग के टीम द्वारा जिले के सभी मिठाई दुकानों पर रहेगी कड़ी नजर अमानक एवं एक्सपायरी मिठाई विक्रय करने वाले विक्रेताओं की जाएगी वैधानिक कार्यवाही
बीजापुर,कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में आम जनता को स्वच्छ एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी सह एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल द्वारा सभी खाद्य विक्रेताओं को अपील की गई है कि वे एफएसएसएआई के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। बिना लेबल वाली खाद्य सामग्री का विक्रय न करें, खाद्य विक्रय परिसर, होटलों में सफाई का विशेष ध्यान रखें। लेबल में खाद्य पदार्थ के निर्माण तिथि, उपयोग की तिथि एवं निर्माता फर्म के पूर्ण पता का उल्लेख अनिवार्य रूप से होना चाहिए। यदि निर्माता फर्म का पूर्ण पता एवं खाद्य पदार्थ के निर्माण की तिथि उल्लेखित नहीं पाई जाएगी तो संबंधित विक्रेता की पूर्ण जिम्मेदारी मानते हुए उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
एक युद्ध नशे के विरूद्ध महिला हिंसा एवं बाल संरक्षण विषय पर किया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ
बीजापुर ,कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले के भैरमगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों को बाल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एक युद्ध नशे के विरूद्ध पोषण भी-पढ़ाई भी, बाल विवाह मुक्त बीजापुर, मिशन शक्ति विषयों पर सघन रूप से जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग से समन्वय एवं स्कूल के बच्चों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारो की जानकारी दिया जा रहा है। महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती शिला भारद्वाज द्वारा मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं योजना के उददेश्य महिला हिंसा से बचाव के संबंध मे महिला हेल्पलाईन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के अंतर्गत जिले में लड़कियों की सुरक्षा करना, भ्रुणहत्या, कन्या शिशु हत्या जैसे अमानवीय कृत्यों के प्रति जागरूक करना, महिला शिक्षा का बढ़ावा देना, लैगिग पूर्वाग्रह के खिलाफ जागरूकता फैलाना, लडकियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं को बेहतर बनाना, शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकना, महिलाओं के सशक्तिकरण मुददों के प्रति जागरूक करना, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता, पोषण के महत्व एवं सही पोषण की जानकारी देते हुए एनीमिया से कैसे बचाव किया जा सकता है
बाल संरक्षण विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी सुश्री लेखिका साहु, श्री राजकुमार निषाद द्वारा जानकारी दी गई कि बाल संरक्षण तात्पर्य बच्चो के शारीरिक मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य की सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण करना है साथ ही बच्चों को इसके उददेश्य के बारे में जानकारी बच्चों को शोषण और दुर्व्यहार, बच्चों की अधिकारों की रक्षा करना बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य की सुरक्षा करना, सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करना, बाल शोषण, बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल तस्करी की रोकथाम की कानूनी अधिनियमों की जानकारी देते हुए नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया और शपथ दिलाया गया। 1098 चाईल्ड हेल्पलाईन की जानकारी दिया गया। श्री अवधराम सिन्हा यातायात प्रभारी द्वारा यातायात नियमों से कॉलेज के विद्यार्थियों को अवगत कराया गया एवं समझाईस दिया गया कि सड़क पर परिवहन करते समय यातायात नियमों का पालन करना है एवं अपने घर के सभी सदस्यों को इसकी जानकारी से अवगत कराना है जिससे अनचाहे घटनाओं से बचा जा सकता है। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ हेतु हस्ताक्षर अभियान में सभी विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य, सहायक प्रध्यापक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले के सभी महाविद्यालयों के संयुक्त तत्वाधान में जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत, ऐतिहासिक, समाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
इस कार्यक्रम में उपर उल्लेखित चारों महाविद्यालयों के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ, मिडिया साथी एवं समस्त छात्र-छात्राये उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम सफलता पुर्वक सफल हुआ।
जिला स्तरीय बैगा, गुनिया सिरहा, मांझी सम्मेलन जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिले के सुदूर क्षेत्रों से आए बैगा, गुनिया, मांझी, सिरहा से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए सर्पदंश की स्थिति पर मरीज को त्वरित नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाए -कलेक्टर
बीजापुर ,जिला कार्यालय के इन्द्रावती सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैगा, गुनिया, सिरहा, मांझी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने जिले के सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे बैगा, गुनिया, मांझी, सिरहा से संवाद स्थापित कर उनके व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं एवं उनके मांगो से अवगत हुए। इस दौरान विकासखण्ड वार सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांवो की समस्या एवं मांग कलेक्टर के समक्ष रखे। सुदूर क्षेत्रों में ईलमिड़ी, मंगनार, सागमेटा, बेदरे, गुदमा, मंगापेठा, सकनापल्ली, मिनकापल्ली, चिंताकुंटा सहित अन्य स्थानों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने देवगुड़ी निर्माण, देवगुड़ी परिसर में बिजली, पानी बाऊंड्री, वन अधिकार पत्र, रोड निर्माण जैसे आवश्यकतानुसार मांग रखी जिस पर कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने एक सप्ताह के भीतर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं मैदानी अमलो से वस्तुस्थिति का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के साथ मांगो को पूरा करने एवं राज्य स्तर पर किए जाने वाले कार्यो के लिए आवश्यक पत्राचार कर उच्च अधिकारियों को सूचित कराने का आश्वासन दिया। वहीं बैगा, गुनिया सिरहा से आग्रह करते हुए कहा कि पारंपरिक रीति रिवाज से जड़ी-बुटी इत्यादि के माध्यम से उपचार करते रहे परंतु सर्पदंश, कुता काटने जैसे मामले पर गंभीरता बरते। त्वरित नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जाएं एवं किसी भी प्रकार के बीमारी पर केवल जड़ी-बुटी पर निर्भर न रहकर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर्स, नर्स से समन्वय स्थापित कर बेहतर कार्य करें ताकि किसी की जिंदगी खतरे में न पड़े छत्तीसगढ़ शासन एवं केन्द्र सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है उसका अधिक से अधिक लाभ उठाए। आयुष्मान कार्ड बनाने एवं 5 लाख तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा के बारे में भी कलेक्टर ने बताया।
इस दौरान सर्वआदिवासी समाज के अध्यक्ष श्री अशोक तलाण्डी ने छत्तीसगढ़ शासन के इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशासन और जनसाधारण के बीच इस तरह का सम्मेलन बहुत ही लाभदायक है और इस पहल से हम सभी को लाभ मिलेगा खुले मंच में प्रमुखता के साथ प्रशासन के समक्ष हम अपनी मांग रख रहे हैं निश्चित ही यह बीजापुर के विकास के लिए सहायक सिद्ध होगा।सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. आनंद सिंह ने पारंपरिक रीति रिवाज, रूढ़ि प्रथा को बनाए रखने शासन के द्वारा किए जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। वहीं सुदूर क्षेत्रों से पहुंचे बैगा, गुनिया, सिरहा, मांझी को शासन के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणजनों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए आग्रह किया गया। सम्मेलन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों के रोकथाम, मलेरिया से बचाव, गर्भवती माताओं को देखरेख, प्रसव पूर्व जांच इत्यादि के बारे में बताया गया।वहीं महिला बाल विकास विभाग द्वारा एनीमिया, कुपोषण, पुरक पोषण, पोषण वाटिका सहित कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने सहित विभागवार विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई।
बीजापुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित पामेड़ का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण सड़क, पुल-पुलिया सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास कार्यो का लिया जायजा
बीजापुर, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने बुधवार को जिले के अंतिम छोर पर बसे पामेड़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर पुल-पुलिया, सड़क, अद्योसंरचना निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विकास कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अपने भ्रमण के दौरान पामेड़ से बासागुड़ा को पक्की सड़क से जोड़ने धरमारम में निर्मित हो रहे उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को 31 दिसंबर से पूर्व उक्त पुल एवं एप्रोच रोड़ को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मनरेगा मजदूरों को मिला सब्जी नर्सरी प्रबंधन-उत्पादन का प्रशिक्षण
बीजापुर। प्रोजेक्ट उन्नति के लिए महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत विगत वित्तीय वर्ष में 100 दिन पूर्ण किए 18 से 35 वर्षीय श्रमिको को सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं उत्पादन विषय पर 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आर सेटी बीजापुर में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में 14 अक्टुबर से आयोजित इस 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रतिभागी कृषि की नई तकनीक से वाकिफ हुए।
इस प्रशिक्षण में जनपद पंचायत भैरमगढ़ से 23 एवं जनपद बीजापुर की ग्राम पंचायतों के 16 जाबकार्डधारी परिवार के श्रमिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में हितग्राहियों को फसल लगाने की तकनीकी पहलुओं के साथ मौसम आधारित साग-सब्जियों की बुआई के अलावा बीमारी लगने पर कीटनाशक एवं दवाईयों का उपयोग, मात्रा एवं विधि की विस्तृत जानकारी दी गई।
सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार ने बताया कि सब्जी नर्सरी प्रबंधन एवं उत्पादन विषय पर प्रशिक्षण से श्रमिकों को आर्थिक फायदे जैसे आय में वृद्धि, रोजगार के अवसर पैदा होंगे, चुंकि सब्जियों की मांग हमेशा बनी रहती है। वहीं सामाजिक फायदे जैसे स्वास्थ्यवर्धक सब्जियों की उपलब्धता, पोषण स्तर में सुधार, ग्रामीण विकास में योगदान, महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया होने के साथ समाज में जागरूकता भी बढ़ती है।
नल जल योजना का रख रखाव करेंगे पंचायत: कलेक्टर
बीजापुर। इन्द्रावती सभागार में कलेक्टर संबित मिश्रा ने सोमवार को ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा की। जहां उन्होंने भारत सरकार की हर घर नल जल योजना के सफल संचालन हेतु ग्राम पंचायत को रखरखाव की जिम्मेदारी देते हुए नल में पानी की सप्लाइ, स्वच्छता एवं सफाई के अलावा सोलर पैनल की मरम्मत संबंधी आवश्यक कार्यवाही करने जनपद सीईओ सहित ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया। आयोजित बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमन्त रमेश नंदनवार ने मनरेगा, पीएम आवास, एनआरएलएम और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, ब्लॉक समन्वयक को जिले में पूर्ण आवासों को दीपावली के पावन पर्व पर गृह प्रवेश कराने निर्देश दिए। साथ ही नये स्वीकृत आवासों के जल्द भूमिपूजन किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए।
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों एवं सेग्रीगेशन शेड व्यक्तिगत शौचालय, शोक पीट, ओडीएफ प्लस ग्राम को लक्ष्य पूर्ण करने निर्देशित किया। इस बैठक में जिला स्तर पर योजना के शाखा प्रभारी, जनपद सीईओ सहित ब्लाक स्तर के योजनाओं में कार्य करने वाले अधिकारी सहित तकनीकी अमले के अलावा ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
जल जीवन मिशन योजना से ग्राम कुपरेल के घर-घर में पहुंचा पानी
बीजापुर। जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूरी पर कुपरेल ग्राम स्थित है, कुटरू से लगभग 40 कि.मी. दूरी पर ग्राम पंचायत मंडेम है, और इस पंचायत का आश्रित ग्राम कुपरेल है। ग्राम में 32 परिवार निवासरत है, मुख्य रूप से मुरिया जनजाति के लोग इस ग्राम में बसे हुए है। ग्राम में 06 हैण्डपंप संचालित है ग्रामवासियों को इसी हैण्डपंपों के माध्यम से पेजयल प्रदाय हो रहा है और इन ग्रामीणों के मुख्य रूप से आय का स्त्रोत कृषि है, इस ग्राम में 1 स्कूल तथा 1 ऑगनबाड़ी संचालित है।
विकासखण्ड भैरमगढ़ के कुपरेल ग्राम में सिंगल विलेज योजना अंतर्गत 2 सोलरों के माध्यम से ग्राम में 32 परिवारों के 143 व्यक्तियों को हर-घर जल प्रदाय किया जा रहा है, ग्राम कुपरेल को ग्रामसभा के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपअभियंता एवं विभागीय कर्मचारी द्वारा 16 अक्टूबर 2024 को हर-घर जल प्रमाणीकरण किया गया और सरपंच लोकेश्वर ओडसा द्वारा हर-घर जल प्रमाणीकरण की घोषणा ग्राम सभा में किया गया।
ग्रामवासी सुधरू कोरसा बताते है कि पहले हम हैण्डपंप से पानी लाकर पेयजल की पूर्ति करते थे आज हमें घर पर ही जल जीवन मिशन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदाय हो रहा है। सुखराम कोरसा बताते है कि पहले हम को स्कूल के सामने हैण्डपंप से पानी लाना पड़ता था घर से हैण्डपंप की दूरी अधिक होने पर पानी लाने मे समय अधिक लगता था। आज हमको सरकार की योजना का लाभ हमारे घर तक पहुॅचा है हमको हमारे घर पर ही नल कनेक्शन के माध्यम से पानी पहुॅच रहा है हम सभी ग्रामवासी घर पर पानी उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का सदैव आभारी रहेंगे। विभागीय अमला ने बताया कि ग्राम कुपरेल में जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन में ग्रामवासियों द्वारा पूर्ण रूप मदद प्राप्त हुआ है जिसके माध्यम से जल जीवन मिशन का कार्य आसानी से पूर्ण हो गया।
अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को एसडीएम ने किया सील
बीजापुर । कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया गया। ज्ञात हो कि गुरुवार 17 अक्टूबर को गायत्री मेडिकल स्टोर बीजापुर के प्रथम तल में अवैध क्लीनिक संचालन संबंधी सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम बीजापुर की अगुवाई में बीएमओ बीजापुर, तहसीलदार बीजापुर एवं थाना प्रभारी बीजापुर की टीम के द्वारा छापा मार कार्यवाही की गई । कार्यवाही के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित थे कार्यवाही के दौरान कुछ मरीज भी पाए गए और कुछ अचानक हुई कार्यवाही से घबराकर भाग गए, कार्यवाही के दौरान गर्भपात किट, सेलाइन की बोतलें, खून जांच करने की मशीनें, खून से भरी पिपेट और भारी मात्रा में दवाईयां पाई गई जिसे नियमानुसार जप्ती कर क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की गई है, पूर्व में भी उक्त क्लीनिक जिसका संचालक रमेश मिश्रा है पर कार्यवाही की गई थी और उसे हिदायत भी दी गई थी इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिले में कुछ जगहों से अवैध क्लीनिक संचालन कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है और आने वाले समय में ऐसे समस्त अयोग्य डाक्टरों एवं अवैध क्लीनिक संचालको पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।
बीजापुर में अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को एसडीएम ने किया सील
बीजापुर। बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया। 17 अक्टूबर को गायत्री मेडिकल स्टोर बीजापुर के प्रथम तल में अवैध क्लीनिक संचालन संबंधी सूचना प्राप्त होने पर एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल की अगुवाई में बीएमओ बीजापुर,तहसीलदार बीजापुर एवं थाना प्रभारी बीजापुर की टीम के द्वारा छापा मार कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यवाही के दौरान कुछ मरीज भी पाए गए और कुछ अचानक हुई कार्यवाही से घबराकर भाग गए,कार्यवाही के दौरान गर्भपात किट, सेलाइन की बोतलें,खून जांच करने की मशीनें,खून से भरी पिपेट और भारी मात्रा में दवाईयां पाई गई।जिसे नियमानुसार जप्ती कर क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही की गई है।पूर्व में भी उक्त क्लीनिक जिसका संचालक रमेश मिश्रा है पर कार्यवाही की गई थी और उसे हिदायत भी दी गई थी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर बीआर पुजारी ने कहा कि जिले में कुछ जगहों से अवैध क्लीनिक संचालन कर लोगों की जान से खिलवाड़ करने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है और आने वाले समय में ऐसे समस्त अयोग्य डाक्टरों एवं अवैध क्लीनिक संचालको पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ खिलवाड़ न हो इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जाएंगे।
अवैध तरीके से संचालित क्लीनिक को एसडीएम ने किया सील
बीजापुर,कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया गया। ज्ञात हो कि
20 से 28 सितंबर 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने छुटे हुए समस्त हितग्राहियों को शासन की योजना से लाभान्वित होने के लिए अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड एवं आभाकार्ड बनवाने की अपील की है।
भैरमगढ़ के सुदूर क्षेत्र बेलनार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बीजापुर ,कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीआर पुजारी के मार्गदर्शन में भैरमगढ़ ब्लॉक के अत्यंत सुदूर क्षेत्र बेलनार में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में मौसमी बीमारी के ईलाज सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी के मार्गदर्शन में बीएमओ भैरमगढ़ डॉ. रमेश तिग्गा सहित स्वास्थ्य अमला का बेहतर योगदान रहा। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कुल 138 लोग लाभान्वित हुए जिसमें मलेरिया जांच, एनिमिया जांच, रक्तचाप जांच, शुगर जांच, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज एवं अन्य बीमारियों का उपचार किया गया। मलेरिया जांच के दौरान 5 लोगों का पॉजिटिव्ह रिर्पोट आने पर उन्हे निःशुल्क दवाईयां एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया गया और दवाईयों के नियमित सेवन के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग के टीम में बीआर कोर्राम, कु.अनिता, श्रीमती सुनीता मरावी, श्रीमती रानी मंडावी, श्री सुनिल, श्री राममुर्ति, श्रीमती प्रतीक्षा सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।