छत्तीसगढ़ / बीजापुर

ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

प्रगतिशील ब्राह्मण समाज जिला बीजापुर की बैठक जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा की अध्यक्षता में भैरमगढ़ के राम मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के व्यक्तियों को संगठित करने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर बल   दिया गया। जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि संगठन बनाने का मूल उद्देश्य समाज के लोगो को संगठित कर उनके हितो की रक्षा करना और अन्य समाज के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना है ब्राह्मण समाज में एकजुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को जोड़ा जाएगा।

इसी तारतम्य में आज भैरमगढ़ में सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय राम मंदिर में बैठक रखी गई थी,जिसमे समाज के लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया,तथा एक स्वर में समाज की एकता पर बल दिया,कई वृंद जन संगठन की आजीवन और वार्षिक सदस्य भी बने,उपस्थित सभी सदस्यों ने एकमत होकर कृष्ण गोपाल तिवारी को भैरमगढ़ का क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना,उनके नेतृत्व में शीघ्र ही भैरमगढ़ के समस्त ब्राम्हण समाज के व्यक्तियो को संगठन से जोड़ा जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से श्री प्रभाकर राजा शर्मा,अतुलेश तिवारी,वृहस्पति आचार्य,अरुण शर्मा,राजेश मिश्रा,राजेश पांडेय,गोपाल मिश्रा,संजीव अवस्थी,शंकराचार्य तिवारी,रमाकांत पुनेठा,विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे 

Leave Your Comment

Click to reload image