छत्तीसगढ़ / बीजापुर

20 से 28 सितंबर 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन

बीजापुर  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन तथा सीएमएचओ डॉ. बीआर पुजारी के नेतृत्व में 20 सितम्बर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक आयुष्मान पखवाड़ा का आयोजन जिले में किया जा रहा है। जिसमें जिले के छुटे हुए समस्त हितग्राहियों के घर-घर जाकर एवं गांवो में शिविर का आयोजन करके आयुष्मान कार्ड एवं आभाकार्ड बनाने के प्रक्रिया की जा रही है।

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने छुटे हुए समस्त हितग्राहियों को शासन की योजना से लाभान्वित होने के लिए अनिवार्य रूप से आयुष्मान कार्ड एवं आभाकार्ड बनवाने की अपील की है। 

Leave Your Comment

Click to reload image