छत्तीसगढ़ / बिलासपुर
रामविचार नेताम ने विशेष स्कूल के बच्चों के साथ मनाया शिक्षक दिवस
बिलासपुर। कृषि तथा आदिम जाति एवं अजा विकास मंत्री राम विचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में जस्टिस तनखा मेमोरियल रोटरी स्कूल फार स्पेशल चिल्ड्रन में शिक्षक दिवस मनाया गया। श्री नेताम ने इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों कों शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अमर अग्रवाल ने की। मंत्री श्री नेताम ने स्कूल को 1 लाख रूपये की मदद की घोषणा की। उन्होंने स्वेच्छानुदान मद से 11 हजार रूपये भी दिए।
मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री नेताम ने कहा कि आज शिक्षा सहित हर क्षेत्र में क्रांति हो रही है। शिक्षा में क्रांति लाने में शिक्षकों का अहम योगदान है। शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका बदल गया है। लेकिन इस बदलाव के साथ-साथ हमें इसकी गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास करने की जिम्मेदारी भी शिक्षकों की है। माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन उसके व्यक्तित्व को गढ़ने की जवाबदारी शिक्षकों की होती है। स्कूल पहुंचने पर विशेष बच्चों द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर एवं स्वयं के द्वारा निर्मित पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। विशेष स्कूल के अध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी ने अतिथियों को शाला का भ्रमण कराकर बच्चों के प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। विशेष बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अध्यक्ष चतुर्वेदी ने शाला के विस्तार के लिए शासकीय भवन अथवा शासकीय भूमि की मांग करते हुए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का संचालन सचिव आरके सक्सेना एवं आभार ज्ञापन संजय दुबे ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में बिलासपुर इनरव्हील क्लब के अध्यक्ष जीके पिल्ले, सचिव संगीता पानफर, रोटरी क्लब अध्यक्ष पवन नालोटिया, रोटरी क्लब सचिव शैलजा शुक्ला, प्रणव शर्मा आदि बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शाला के कोषाध्यक्ष नवनीत अग्रवाल, ट्रस्टी डॉ. आरपी मिश्रा, एनके वर्मा, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कांति दुबे का सराहनीय योगदान रहा।
शिक्षकों पर देश का भविष्य: कलेक्टर
शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन
बिलासपुर । शिक्षक दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने बढ़चढकर शिविर में भाग लिया एक ही दिन में 172 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण ने शिक्षकों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया।
कलेक्टर अवनीश शरण के मार्गदर्शन में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रार्थना सभा भवन में किया गया । शिविर में शिक्षकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया और लोगो को रक्तदान कर अमूल्य जीवन बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों पर देश का भविष्य है वे भावी पीढ़ी के निर्माता हैं। शिक्षकों से उन्होंने आह्वान किया कि वे ऐसी पीढ़ी का निर्माण करें जो जीवन के हर क्षेत्र में सफल हों ,उन्हें अच्छा इंसान बनाएं। बच्चों को कैरियर काउंसलिंग के साथ ही मेंटल काउंसलिंग भी दें ताकि बच्चे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें और अपने जीवन के सभी क्षेत्र में संतुलन बना सकें। कलेक्टर अवनीश शरण ने अपने उद्बोधन में अपने स्कूल और कोचिंग के दिनों को याद किया, उन्होंने कहा कि वे अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञ हैं जिनके योगदान से आज वे यहां हैं। सभी के जीवन में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
शिविर में सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, रेड क्रॉस सोसायटी के नोडल अधिकारी डॉ. एम ए जीवानी, रेड क्रॉस के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य अनिल तिवारी, एनएस गौतम, वी एल गौतम,अर्चना पांडे मौजूद रहे जिनकी भूमिका कार्यक्रम के। आयोजन में महत्वपूर्ण रही। समग्र शिक्षा के कार्यक्रम समन्वय डॉ. अखिलेश तिवारी शिक्षक श्री वासुदेव पांडे ,प्रमोद शुक्ला, देवी चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में शिक्षकगण,एनएसएस ,स्काउट व एनसीसी के स्वयं सेवक इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संभागायुक्त ने वीसी के जरिए ली कलेक्टरों की बैठक
प्राथमिकता से करें अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों का निपटारा
बिलासपुर। संभागायुक्त महादेव कावरे ने वीसी के जरिए कलेक्टरों की बैठक लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। संभाग के सभी आठ जिलों - बिलासपुर, मुंगेली, जीपीएम, कोरबा, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर वीसी के जरिए बैठक में शामिल हुए।उन्होंने अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करने को कहा है। चतुर्थ वर्ग में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कोई लिमिट नहीं हैं। इसलिए उनकी सहमति लेकर नियुक्ति आदेश जारी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। संभाग में फिलहाल अनुकम्पा नियुक्ति के 240 प्रकरण लंबित हैं।
लोक सेवा गारण्टी के अंतर्गत 1104 मामले समय-सीमा को पूर्ण कर चुके हैं। कारणों की जानकारी लेकर इनका प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि समय-सीमा में यदि कोई प्रकरण निबटारा नहीं हो रहा है तो उसका उचित कारण भी दर्ज किया जाये। उन्होंने भू-अर्जन के मामलों में अवार्ड पारित करने की कार्यवाही जल्द करने और मुआवजा राशि किसानों को अविलंब देने को कहा है। संभाग में विभिन्न प्रकरणों में 563 करोड़ की मुआवजा राशि को जल्द बांटने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि केवल संरचना निर्माण हमारा लक्ष्य नहीं है। इन नलों में पानी आने चाहिए। इसके लिए तेजी से कार्य किया जाये। यदि ठेकेदार इसमें बाधा बन रहे हैं तो उनके विरूद्ध भी कठोर कार्रवाई किया जाये। रकम जमा करने के बाद भी सौर ऊर्जा चालित पम्पों की स्थापना में विलंब किये जाने पर क्रेडा के प्रति नाराजगी जाहिर की। गौरतलब है कि संभाग में 617 पम्पों के सौर ऊर्जीकरण के लिए राशि जारी की जा चुकी है।
कमिश्नर ने कहा कि सड़क से मवेशियों को हटाने के अभियान की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन गोठानों एवं कांजी हाऊसों में मवेशियों को रखा जाता हैं, वहां पर्याप्त मात्रा में चारा एवं पानी सुनिश्चित किया जाए। उनका नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाये। उन्होंने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। श्री कावरे ने मौसमी बीमारियों एवं उनकी रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की। संयुक्त संचालक स्वास्थ्य ने बताया कि संभाग में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों के आने-जाने के समय का पालन करने के निर्देश दिए। यदि कोई कर्मचारी आदतन विलंब से आता हो तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। अधिकारी कर्मचारियों की टेबल पर उनका नाम पट्टिका भी रखने के निर्देश दिए।
अवैध खनिज के विरुद्ध खनिज व पुलिस विभाग की संयुक्त दबिश, 7 हाईवा और 4 जेसीबी जब्त
बिलासपुर । खनि अमला बिलासपुर द्वारा 4 और 5 सितम्बर की दरमियानी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लोधीपारा, कोनी,सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला,धुरीपारा,लोखंडी, निरतू, घुटकू , लावर ,मस्तूरी, सिरगिट्टी- चकरभाठा क्षेत्र मे रेत खदान एवं खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया।
मस्तूरी क्षेत्र में 4 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्तकर खनिज जांच चौकी लावर (मस्तूरी) अभिरक्षा में रखा गया है।सिरगिट्टी- चकरभाठा- तेलसरा क्षेत्र में शासकीय भूमि से खनिज मिट्टी और मुरूम का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एवं चकरभाठा पुलिस थाना की मदद से 4 जेसीबी एवं 3 हाईवा को जप्त कर पुलिस थाना चकरभाठा में अभिरक्षा मे रखा गया है। रात्रि की कार्रवाई में ही 7 हाईवा एवं 4 जेसीबी सहित कुल 11 वाहनों के विरूद्घ खनिज नियमों के तहत कार्रवाई की गई है।विगत एक सप्ताह में खनि अमला द्वारा खनिज रेत,भसुवा मिट्टी,मुरूम,ईंट-मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करने पर 12 हाईवा 1ट्रेक्टर एव़ 4 जेसीबी सहित कुल 17 वाहनों के विरूध्द खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज जप्ती की कार्रवाई की गयी है। वैध अभिवहन पास एवं अनुमति के बिना खनिजों का उत्खनन व परिवहन किये जाने के कारण सभी 17 वाहन चालकों, मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71खान एवं खनिज(विकास एवं विनियमन) अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया हैl खनि विभाग द्वारा कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
चेतना विरुद्ध महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध संबंधी विशाल चित्र प्रदर्शनी के साथ चेतना के तीसरे चरण का हुआ समापन,
बिलासपुर ,पुलिस अधीक्षक के नवाचार चेतना कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में आज स्कूली बच्चों द्वारा तैयार की गई विशाल चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई l ज्ञात हो कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नवाचार कार्यक्रम चेतना का प्रारंभ 1 जून 2024 को हुआ था जिसका पहला चरण सड़क सुरक्षा पर आधारित था तथा दूसरा चरण साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूकता के संबंध में आयोजित किया गया और वर्तमान में लगभग एक माह से चल रहे चेतना के तीसरे चरण में महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के संबंध में लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न समूह, स्कूल, कॉलेज एनसीसी, एनएसएस, की इकाई, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आदि संस्थाओं के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार किया गया । इसी क्रम में आज बिलासपुरमें एक विशाल चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गयाl इस कार्यक्रम में पूरे बिलासपुर जिले के शासकीय एवं अशासकीय 140 स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाई गई , महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध एवम् जागरूकता तथाबचाव पर आधारित चित्र ड्राइंग शीट पर बनाकर प्रत्येक स्कूलों द्वारा यातायात थाना में जमा किया गया। तथा महिला बच्चों पर होने वाले अपराध के संबंध में जागरूक करने वाले पाम्पलेटविभिन्न स्कूलों के माध्यम से लगभग 40000 बच्चों से उनके घर परिवार के सदस्यों तक भेजा गया तथा उनसे हस्ताक्षर कराते हुए उनको इस अपराध के प्रति सजग किया गया ।हस्ताक्षर युक्त पाम्पलेट को वापस जमा किया गया साथ ही बच्चों के द्वार तैयार प्रत्येक स्कूलों से 20-20 चयनित चित्र एकत्र की गई जिसे आज पुलिस परेड मैदान में व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया गयाl पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों एवम संबंधित स्कूलों को भी उनकी सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र मंच के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने दिया, कार्यक्रम में यातायात के एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने कहा कि चेतना बहुत कम समय में बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचा है तथा पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि चेतना को संपूर्ण बिलासपुर जिले का अपार स्नेह मिला है और निकट भविष्य में चेतना का अगला चरण समाज का सबसे बड़ा अभिशाप नशे के विरुद्ध होगाl कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के लगभग 2000 छात्र छात्राओं, अभिभावक तथा शिक्षक उपस्थित रहेl कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के अलावा एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर , उमेश कश्यप , अर्चना झा, डीएसपी संजय साहू, मंजू लता केरकेट्टा सहित जिले के तमाम थाना प्रभारी पुलिसकर्मी उपस्थित थेl मंच संचालन सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे ने कियाl इस संपूर्ण कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में आर्यन फिल्म के रामानंद तिवारी एवं जीवधारणी सेवा फाउंडेशन के विकास वर्मा की अहम भूमिका रहीl*
नवरात में भारी वाहनों के शहर प्रवेश पर प्रतिबंध
बिलासपुर। शहर में गरबा और अन्य सांस्कृतिक आयोजन को देखते हुए जिला पुलिस बल ने दुर्घटना की आशंका को देखते रखते हुए भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रात एक बजे तक प्रतिबंध लगा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और दुर्गा पंडाल भी आकार लेने लगा है, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से यह निर्णय लिया गया है।
नवरात्र में गरबा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम जगह-जगह हो रहे हैं। ऐसे में यदि भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं, तो दुर्घटना की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसकी रोकथाम के लिए पुलिस और यातायात पुलिस ने निर्णय लिया है कि भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रात एक बजे तक रोक लगा दी जाएगी।
कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को दिए थानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने और मॉनिटरिंग के निर्देश
बिलासपुर : पुलिस थाने में प्रताडऩा को लेकर दायर एक अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को प्रदेश के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और चालू रहे इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया है। रायगढ़ के शशिभूषण के खिलाफ कोतरा रोड थाने में नौकरी के नाम से चार लोगों से 50-50 हजार रुपये की ठगी की शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि पुलिस ने बिना जांच उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया। उसे खिलाफ गलत तरीके से एफआईआर दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने थाने में बुलाकर उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और एक लाख रुपये की मांग की। मारपीट की शिकायत पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से की गई उन्होंने डीएसपी को जांच का निर्देश दिया लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट को जांच अधिकारी डीएसपी ने बताया कि थाने का सीसीटीवी कैमरा खराब था। इस कारण आरोपी और उसकी पत्नी के बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं हो पाई।
याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की डिवीजन बेंच ने आरोपियों की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया है कि जिन थानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं, उनमें जल्द से जल्द यह काम पूरा किया जाए। साथ ही सभी थानों में सीसीटीवी सुचारू रूप से काम कर रहे हैं, इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
बिलासपुर। कोटा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक गांव छोड़कर भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। कोटा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी पहचान छह साल पहले धर्मेंद्र सुरुज से हुई थी।
युवक ने 2020 में उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह नाबालिग थी। इसके बाद से वह लगातार शोषण कर रहा था। युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो युवक गांव छोड़कर भाग निकला। इसके बाद पीड़ित कोटा थाने पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।
साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्याएं
बिलासपुर । कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर एस.एस. दुबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याओं को सुना । उन्होंने सभी फरियादियों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द निकारण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में सकरी तहसील के योगेश कुमार लोनिया और अन्य लोगों ने प्राथमिक शाला नुनियापारा की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बेजा कब्जा के कारण स्कूली बच्चों को खेल-कूद के लिए पर्याप्त मैदान की समस्या बन रही है। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखंेगे। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम भाड़म निवासी हरमेंन्द्र कुमार ने पेंशन की मांग की। पत्र को प्रेषित करते हुए सीईओ तखतपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सकरी तहसील के कोटवार संघ ने जनदर्शन में आवेदन देकर नियमित मानदेय दिलवाने की मांग की। ग्राम पोड़ी मोहदा निवासी मुन्नी बाई ने पति श्री श्याम नेताम के विगत 9 माह से गुम होने की। शिकायत की पुलिस अधीक्षक इस मामले को देखेंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कोटा में हुआ भूमिपूजन, गृहप्रवेश कार्यक्रम में हितग्राहियों को सौंपी गई चाबी* *आवास स्वीकृत हितग्राहियों को दिया गया अभिनंदन पत्र*
जनपद पंचायत कोटा के ग्राम पंचायत करगी कला मे आयोजित कार्यक्रम में श्री प्रबल प्रताप जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान की उपस्थित में चाबी एवं पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह राज , जनपद सीईओ,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के साथ गांव के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
महतारी वंदन योजना की 8 वीं किश्त हुई जारी *योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल* लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
बिलासपुर,राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिल रही है। योजना के तहत महिलाओं को आठवीं किश्त की राशि प्राप्त हुई है। इस योजना के राज्य में लागू होने से जरूरतमंद महिलाओं को सहायता मिल रही है। ग्राम दलदलीहा की माहेश्वरी बंजारे ने योजना से मिली राशि से अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया है,और आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।
दादा-दादी से सुनी है इस कुएं की कहानी आप भी सुनें
बिलासपुर। इतिहास के पन्नों में बावली कुआं की कई दंतकथाएं प्रचलित हैं। इन्हीं कहानियों के बीच एक रहस्यमयी स्थल, बावली कुआं, गोलबाजार और गांधी चौक के बीच स्थित है। यह न केवल शहर की पहचान है, बल्कि सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक धरोहर की अद्भुत मिसाल भी है। हिंदू यहाँ गणेश और दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर पूजा करते हैं, वहीं मोहर्रम में ताजिया भी बैठाया जाता है। हिन्दू-मुस्लिम एकता का प्रतीक यह बावली कुआं आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वास्तविकता और ऐतिहासिक महत्व भी काफी है।
कलेक्टर एसपी ने नवरात्रि के दौरान महामाया मंदिर परिसर में व्यवस्था का लिया जायजा* *सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पार्किंग, साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के दिए निर्देश*
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुरक्षा के लिए बल की व्यवस्था की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए। श्री सिंह ने बताया कि 200 पुलिस जवानों को परिसर में तैनात किया गया है। जो नवरात्रि के दौरान व्यवस्था संभालेंगे। अधिकारियों ने मां महामाया के दर्शन किए और परिसर में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली,परिसर में लगे मेले का भ्रमण करते हुए अधिकारियों ने खरीदारी भी की।
साफ-सफाई के दिए निर्देश
कलेक्टर व एसपी ने किया महामाया दर्शन जाना सुरक्षा का हाल, सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पार्किंग व साफ-सफाई के दिए निर्देश
बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह गुरुवार को रतनपुर महामाया देवी मंदिर पहुंचे।
महामाया दर्शन के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने परिसर में नवरात्र के दौरान किस तरह की व्यवस्था है इसका जायजा लिया और मंदिर ट्रस्ट पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक, बिजली, पार्किंग, और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था करने निर्देश दिए।
कलेक्टर अवनीश शरण ने अधिकारियों को प्रकाश, पेयजल, साफ-सफाई, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था बनाने के साथ ही वीवीआईपी विजिट के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने व ड्यूटी पालियों में लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
सप्तमी और अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर विशेष प्रबंधन के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मंदिर परिसर में सुरक्षा बल की व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दो सौ पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था व भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, उप पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस का वन-वे नियम लोगों के लिए बना परेशानी का सबब
बिलासपुर। शहर के प्रमुख मार्गों में से एक गोलबाजार के दोनों छोर पर बड़ी आबादी निवास करती है। शाम के समय लोग अपने घरों को लौटते हैं और तोरवा से मंगला तक का यह सीधा एवं सरल मार्ग हजारों लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है।
रास्ते में 30 से अधिक ठेले-खोमचे वाले
सिम्स चौक से लेकर सदरबाजार और गोलबाजार तक 30 से अधिक की संख्या में ड्राई फ्रूट्स व अन्य ठेले वाले जबरन ठेला लगाकर दुकान चला रहे हैं। इन अस्थायी दुकानों को स्थायी बनाकर चलाने वालों के कारण लोगों को अनावश्यक जाम का सामना करना पड़ता है।
बेतरतीब खड़ी ई-रिक्शा बनती है जाम का कारण
व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान में ई-रिक्शा का चलन काफी तेजी से बढ़ा है। ई-रिक्शा चालक कहीं भी वाहन को खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात अवरुद्ध होता है। कुछ ई-रिक्शा चालक एक हाथ में मोबाइल और दूसरे हाथ में स्टेयरिंग रखते हैं, जिससे जाम की स्थिति बढ़ती है। कार्रवाई न होने के कारण इनका हौसला बुलंद है।
स्कूलों में छत्तीसगढ़ी पढ़ाई की याचिका, हाईकोर्ट ने पूछा ‘याचिका’ को छत्तीसगढ़ी में क्या बोलते हैं… जानिए फिर क्या हुआ
बिलासपुर। प्रदेश के शासकीय स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में शिक्षा देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई है. जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस एनके चंद्रवंशी वाली डीबी ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछ लिया कि याचिका को छत्तीसगढ़ी में क्या बोलते हैं. इस पर जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट ने कहा कि दायर याचिका की मंशा बेहतर है लेकिन अभी इसमें और रिसर्च करने की जरूरत है.
बिनोबानगर गायंत्री मदिर मे आज सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण किया गया
बिनोबानगर गायंत्री मदिर मे आज छत्तीसगढ योग आयोग के पुर्व सदस्य व पार्षद रविन्द्र सिंह के सफल निर्देश पर सैकङो के तादात पर नया राशनकार्ड वितरण किया गया। समान्य व बी पी एल राशनकार्ड वितरण शिविर हितग्राहीयो के लिए अभी और तीन दिनो के लिए रखा गया है। राशनकार्ड वितरण शिविर मे आज प्रमुख रुप से बिनोबानगर वार्ड क्रमांक 27 के वरिष्ठ पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर शिवा मुदिलयार एस पी चतुर्वेदी हरीश तिवारी चन्द्रहास शर्मा उतम चटर्जी किशोरलाल गुप्ता विजय दुबे रजीत खनुजा रामु शुक्ला चन्द्रनाथ चटर्जी चन्द्रहास केशरवानी सजय दवे राघवेन्द्र सिंह राहुल दुबे प्रशांत पाण्ङेय संगीत मोईत्रा सतोष पाण्ङेय केशव गोरख सतोष चौहान सदीप मिश्रा सजय साहु अजय तिवारी ईशाक कुरैशी राकेश केशरीय जावेद खान राज चौहान विजय तिवारी ओमप्रकाश शर्मा शकिल खान राजेश जोसफ मार्गेट बेंजामिन निटु परिहार दिलीप साहु नरेंद्र सिंह विक्की नानवानी योगेश पिल्ले पियुष अग्रवाल दिनेश मुदिलयार गुङ्ङु चदेल अनिल चौहान छोटु बर्ङे राज चौहान कर्ण सिंह अब्दुल खालिद सन्नी चौहान उदय गंगवानी हरीश चेलकर मुकेश दुबे रितिक सिंह अदिति वर्मा पप्पु विष्ट विक्रम ध्रुव अजय गोस्वामी नेब्रोन मसीह राजा यादव मृत्युंजय तिवारी पिन्टु आङील आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।