छत्तीसगढ़ / धमतरी
भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा का श्री टंकराम वर्मा ने किया अनावरण
रायपुर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का प्रदेश के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली (छोटी) स्थित शीतला मंदिर चौक में अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने स्वर्गीय श्री बाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया।
उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भी कहा जाता है। श्री वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से बेहद लगाव था और उनका सपना था कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
मंत्री श्री वर्मा ने करेली (छोटी) में गुड़गुड़ी चौक स्थित सांस्कृतिक कला मंच और सांसद निधि पर निर्मित गायत्री मंदिर शेड का लोकार्पण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री श्रावण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री खूबलाल ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
श्री जगदीश मंदिर धमतरी ट्रस्ट में नये पदाधिकारीयों ने संभाला दायित्व किरण कुमार गांधी बने अध्यक्ष एवं प्रकाश गाँधी को सचिव पद की जिम्मेदारी
धमतरी- शहर में आषाढ़ के द्वितीय तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धमतरी मठ मंदिर चौक से शहर के मुख्य मार्ग में होते हुए गौशाला तक निकलती है।धमतरी में 105 वर्षों से आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धार्मिक आयोजन में शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांव के भक्तगण भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होकर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र तथा बहन सुभद्रा के दर्शन करने के लिए जनमानस उमड़ता हैं। 2024 जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में निकलने वाले रथ यात्रा से पूर्व धमतरी श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ट्रस्ट के वरिष्ठ किरण कुमार गाँधी सर्वसम्मति से बने। वही ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठी, प्रकाश गाँधी सचिव और मोहन अग्रवाल सह सचिव बने है। ट्रस्ट का कोषाध्यक्ष लखमशी भानुशाली को बनाया गया है। इस दौरान ट्रस्टी श्यामसुंदर जी अग्रवाल, डॉ.हीरा जी महावर, श्याम अग्रवाल, हर्षद मेहता, गोपाल जी शर्मा, लक्ष्मीचंद बाहेती, किरण कुमार गांधी, मदनमोहन खंडेलवाल, बिहारीलाल जी अग्रवाल, दयाराम जी अग्रवाल, प्रकाश गांधी, लेखूभाई भानुशाली, सत्यनारायण जी राठी, रमेश जी लाट, भरत सोनी, बालकृष्ण जी महाराज,अजय अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल मित्तल उपस्थित थे । साथ ही आमंत्रित सदस्य विनोद अग्रवाल उपस्थित थे। एक चर्चा में श्री जगदीश मंदिर धमतरी ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण कुमार गांधी ने बताया कि शहर के आस्था व श्रद्धा के केंद्र भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का ज़िला धमतरी वासियों के साथ गणमान्य नागरिकों के सहयोग से प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है। आगामी रथ यात्रा को भी भक्तजनो के विशेष सुझाव से एवं सभी की सहभागिता से भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक चन्द्राकर ने धमतरी में किया ध्वजारोहण
12 प्लाटून द्वारा मार्च पास्ट ने किया उपस्थितों को उत्साहित
धमतरी। ज़िले में आज स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमामय तरीके से मनाया गया। ज़िला मुख्यालय के डॉ.शोभाराम देवांगन स्कूल के एकलव्य खेल परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक, कुरूद अजय चन्द्राकर ने सुबह नौ बजे बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि चन्द्राकर ने कलेक्टर नम्रता गांधी और पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद हर्ष फायर और एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए।
आज के समारोह का आकर्षण रहा 12 प्लाटून द्वारा ताल से ताल मिलाकर किया गया मार्च पास्ट। इसके साथ ही समारोह में ज़िले के 41 शहीदों के परिजनों का सम्मान शॉल और श्रीफल से मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। इसी तरह स्कूली बच्चों का रंग-बिरंगी पोशाक में प्रस्तुति, जिसमें देशभक्ति का जज्बा और छत्तीसगढ़ी नृत्य ने समारोह में मौजूद लोगों को बांधे रखा। समारोह में मार्च पास्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को मंच से सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 54 अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया।
विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
मुख्य समारोह में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इनमें मार्च पास्ट में जिला पुलिस बल पुरूष पहले, जिला नगरसेना बल पुरूष द्वितीय, जिला पुलिस बल महिला तीसरे स्थान पर रहे। एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक/बालिका पीजी कॉलेज प्रथम और एनसीसी जूनियर डिवीजन बालिका मॉडल इंग्लिश स्कूल प्रथम, एनसीसी जूनियर डिवीजन बालक नूतन स्कूल धमतरी द्वितीय,ं वंदेमातरम विद्यालय प्लाटून तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह स्काउट प्रथम एवं गाईड द्वितयी तथा जिला रेडक्रॉस प्रथम स्थान पर रहे। इस बार जिला कोटवार का प्रदर्शन मार्चपास्ट में पहली बार हुआ, जिन्हें मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।
इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक स्कूल बठेना प्रथम, डीपएस स्कूल सांकरा द्वितीय और एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह, नगरी तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में विधायक धमतरी ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, रामू रोहरा, पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू, गुरुमुख सिंह होरा, पूर्व विधायक कुरूद लेखराम साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीना बंजारे, खुबलाल ध्रुव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा साहू, सदस्य श्रीमती कविता बाबर, सहित नरेन्द्र दोहरा, श्रीमती अर्चना चौबे, डॉ एन पी गुप्ता, नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
CG Road Accident: राइस मिल में जा घुसा तेज रफ्तार हाइवा, हादसे में कंडक्टर की मौत, नाबालिग ड्राइवर घायल
CG Road Accident: गिट्टी भरे हाइवा की स्टेयरिंग ड्राइवर ने क्लीनर को थमा दी और खुद कंडक्टर सीट पर सो गया। नौसिखिया क्लीनर को स्टेयरिंग मिली तो जमकर वाहन दौड़ाने लगा।
CG Road Accident: धमतरी में बडे़ वाहनों की स्पीड और लापरवाही का एक ताजा मामला सामने आया है। गिट्टी भरे हाइवा की स्टेयरिंग ड्राइवर ने क्लीनर को थमा दी और खुद कंडक्टर सीट पर सो गया। नौसिखिया क्लीनर को स्टेयरिंग मिली तो जमकर वाहन दौड़ाने लगा। देमार के पास राइस मिल में हाइवा घुस गई। घटना में सो रहे ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि क्लीनर को चोट आई है। इस घटना से हाइवा चालकों की लापरवाही को समझा जा सकता है कि किस तरह लापरवाही बरत कर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीआर-8697 में गिट्टी भरकर सेलूद से गंगरेल के लिए निकला था। रात के समय में हाइवा को ड्राइवर ईश्वर देशमुख (40) पिता फकीर ने क्लीनर रूपेन्द्र साहू (16) पिता तामेश्वर निवासी कुथरेल थाना रनचिरई को वाहन चलाने के लिए दे दिया और खुद सो गया। सोमवार की रात करीब साढे़ 3 बजे क्लीनर रूपेन्द्र वाहन चलाते हुए देमार तक पहुंच गया। इस बीच हाइवा अनियंत्रित होकर देमार के ओम राइस मिल में घुस गई। राइस मिल के बाउंड्रीवाल को तोड़ते हुए केबिन तक हाइवा जा घुसी। हादसे में हाइवा में सो रहे ड्राइवर ईश्वर देशमुख निवासी कोबा बुदेली थाना अर्जुंदा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन चला रहे क्लीनर रूपेन्द्र घायल हो गया।
लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायल और मृतक को निकाल कर रक्तदान एम्बुलेंस से शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दो क्रेन और ट्रक की मदद से हाइवा को खींचकर बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवर ईश्वर देशमुख के दो लड़कियां है। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि हादसे के समय क्लीनर वाहन चला रहा था। ड्राइवर बाजू में बैठा था। क्लीनर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
CG Road Accident: रात के समय स्पीड पर कंट्रोल नहीं
उल्लेखनीय है कि रात 10 बजते ही नेशनल हाइवे समेत स्टेट हाइवे पर वाहनों की गति पर कंट्रोल नहीं रहता। रेत, गिट्टी, आयरन ओर लेकर गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों से अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। रात के समय पेट्रोलिंग पार्टी की भी प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं देती। ऐसे में नशापान कर वाहन चलाने वाले ड्राइवरों की मनमानी से गंभीर हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
Dhamtari Road Accident: 16 साल के नाबालिग को हाइवा की स्टेयरिंग
बता दें कि धमतरी से गुजरने वाली अधिकांश हैवी वाहनों की स्टेयरिंग नौसिखिए के हाथों में है। ट्रैक्टर, ट्रक हो या फिर हाइवा वाहन। रात के अंधेरे में रेत का अवैध परिवहन करने वालों में 30 फीसदी चालक नौसिखिए होते हैं। ऐसी स्थिति में सड़क हादसे का डर बना रहता है। उक्त दुर्घटना में भी 16 साल के नाबालिग को हाइवा की स्टेयरिंग थमा दी गई थी। यही दुर्घटना होने का बड़ा कारण बना।कुरुद में प्रदीप मिश्रा की शिव कथा 16 से, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
धमतरी । कथा वाचक पंड़ित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा वाचन कार्यक्रम के लिए पुलिस ने मार्ग व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है। 16 से 22 मई तक वृद्धि विहार भरदा चौक राजिम रोड़ कुरूद में कथा वाचक पंड़ित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथन वाचन के दौरान ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पुल से ग्राम भरदा चौक तक सभी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार 16 से 22 मई तक कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सिहोर वाले का कार्यक्रम नियत है। कार्यक्रम में यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से 16 से 22 मई 4 तक को प्रातः 11 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल से ग्राम भरदा चौक तक सभी प्रकार की वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित
16 से 22 मई तक भारी वाहन के लिए राजिम कठोली से कुरूद धमतरी की ओर धमतरी कुरूद से राजिम की ओर एवं मगरलोड से कुरूद धमतरी की ओर एंव कुरूद धमतरी से मगरलोड की ओर आने जाने वाले सभी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
डाइवर्सन रुट :
राजिम नवापारा कठोली से भारी बडी वाहन गोजी आलेखूटा कोडेबोड होकर धमतरी एंव रायपुर की ओर जावेगी ।
धमतरी रायपुर की ओर से राजिम जाने वाले भारी वाहन कोडेबोड आलेखुटा गोजी होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी।
मगरलोड मेघा की ओर से आने वाले भारी वाहन गाडाडीह परखंदा सिरसिदा मौरीखुर्द होकर नारी गोजी की ओर से कुरूद रायपुर की ओर जावेगी ।
राजिम मगरलोड की ओर से आने वाले भारी वाहन मोंहदी, सरगी, सोनेवारा, भोथा, बोरसी होते हुए सलोनी, जंवरगांव, मथुराडीह मोंड़ से भोयना होते धमतरी जायेगें।
राजिम नवापारा कठोली से होकर छोटी चारपहिया दोपहिया वाहन मौरीखुर्द से सिरीं परखंदा गाड़ाडीह होकर उमरदा से कुरूद कालेज होकर कुरूद धमतरी की ओर जावेगी।
धमतरी कुरूद की ओर से मगरलोड राजिम जाने हेतु कुरूद कालेज से होकर नहर मार्ग से होते हुये उमरदा से गाडाडीह परसवानी मेघा होकर राजिम नवापारा की ओर जावेगी।
पार्किंग व्यवस्था :
महासमुंद राजिम, नवापारा की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था नवापारा, कठोली, नारी, कुहकुहा, दहदहा की ओर आकर ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज पूल के बाये ओर में अपनी वाहन पार्क करेगें, एंव व्हीआईपी वाहन भारतमाला ओवरब्रीज के आगे 100 मीटर दाहिने ओर अपनी वाहन में पार्क करेगें, वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।
गरियाबंद नगरी सिहावा मगरलोड की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एंव रूट व्यवस्था मेघा परसवानी गाडाडीह से होकर भारतमाला ओवरब्रीज क्रांसिंग के पास इन्वेंचर स्कूल मोड़ के दाहिने ओर अपनी वाहन पार्क करेंगे, एंव व्हीआईपी वाहन इन्वेंचर स्कूल ड्रायर्वसन पांईंट से 100 मीटर आगे बांये ओर अपनी वाहन पार्क करेगें। वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगें।
कांकेर, बालोद, दुर्ग, धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालुओं एंव व्हीआईपी के लिए पार्किंग व्यवस्था एवं रूट व्यवस्था कुरूद बायपास से सूर्य नमस्कार चौक, कृष्णा राईस मिल आकर बांये ओर अपने वाहन पार्क करेगें एंव व्हीआईपी कृष्णा मिल से आगे चरमुडिया मोड के पहले दाहिने ओर अपने वाहन पार्क करेगें वापसी के दौरान भी उसी रूट में गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम स्थल पहुचने हेतु निर्देश -
महासमुंद राजिम नवापारा से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम भरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
गरियाबंद, नगरी, सिहावा, मगरलोड से आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम उमरदा भारतमाला ओवरब्रीज ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
कांकेर बालोद दुर्ग धमतरी की ओर आने वाले श्रद्धालु एंव व्हीआईपी ग्राम चरमुडिया मोड़ ड्राप गेट से पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुंचेगें।
अवैध दुकानों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर
धमतरी । नगर निगम के अमले ने सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरु कर दी है। नगर निगम की शिकायत थी कि सालों से कई दुकानदारों ने सड़क किनारे रोड पर कब्जा कर दुकानें खड़ी कर ली हैं।
नगर निगम की ओर से कई बार उनको चेतावनी भी जारी की गई, बावजूद इसके दुकानदारों ने अपने दुकानों को नहीं हटाया. नगर निगम की चेतावनी के बाद भी जिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया उनकी दुकानों को बुलडोजर की मदद से जमीदोज कर दिया गया।
नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वो दोबारा अगर कब्जा जमाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों और राहगीरों की भी शिकायत है कि अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गाड़ी लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
कई दुकानदार तो ऐसे हैं जो सालों से सड़क घेरकर दुकान और गुमटी लगा रहे थे। नगर निगम ने कई दुकानदारों के सामान को भी बुलडोजर की मदद से तोड़ दिया।
स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
धमतरी । स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि विधायक कुरूद अजय चन्द्राकर द्वारा जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों और अन्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ग्राम पंचायत परसतराई के सरपंच परमानंद आडिल, पंचायत सचिव लीलर एवं मुड़पार राममिलन ध्रुव, रोजगार सहायक अमलीडीह पवन कुमार साहू, बैंक मित्र अर्जुनी श्रीमती कामिनी विश्वकर्मा, अरौद श्रीमती चन्द्रिका सोरदेय, सरपंच ग्राम पंचायत कोर्रा चोवाराम साहू और रिसोर्स पर्सन कोर्रा शामिल हैं।
इसी तरह जिला पंचायत धमतरी से सहायक अभियंता मोनेश साहू, रोजगार सहायक कौहाबाहरा देवकी मरकाम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से हैण्डपम्प तकनीशियन यशवतं पाण्डे, हेल्पर महेश्वर ध्रुव, अप्रेंटिस ऋषभ जैन को सम्मानित किया गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग से राजस्व निरीक्षक दीपचंद भारती, पटवारी कुकरेल विरेन्द्र कुमार कुंजाम, राजस्व विभाग से सहायक ग्रेड 03 श्रीमती लीना ध्रुव, भृत्य चुनुराम गजेन्द्र, चैनसिंह कुर्रे, डाटा एंट्री ऑपरेटर देवकांत देवांगन, कोटवार पोटियाडीह भूषण नागरची, सोनेवारा कोमल मानिकपुरी, आयुष विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.सरिता पचौरी, डॉ.अवध पचौरी, नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग से सैनिक अनिल कुमार, फायरमेन नंदकुमार निषाद, नोहर यादव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से सफाई कर्मचारी सुभाष कुमार साहू, स्वच्छता दीदी श्रीमती तीजन वर्मा, शिक्षा विभाग से सहायक शिक्षक एलबी सरोज कुमार नेताम, प्रीति शांडिल्य, शिक्षक एलबी भुवन प्रसाद सोरी, सहायक ग्रेड 03 अमन जाचक को सम्मानित किया गया।
लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता मनीष साहू, उप अभियंता हेश्वंत बघेल, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हशमीत कौर, वन विभाग से सर्किल फॉरेस्ट ऑफिसर उमेश कुमार सिंह, बीट फॉरेस्ट ऑफिसर राकेश कुमार ध्रुव, कुलेश्वर प्रसाद बघेल का सम्मान मुख्य अतिथि के हाथों किया गया। इसी तरह पुलिस विभाग से उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, सहायक उप निरीक्षक पुष्पानंद ध्रुव, श्रीमती संतोषी नेताम, संजीव मालेकर, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र राजपूत, आरक्षक युवराज कुंवर, विरेन्द्र कुंजाम, मूलचंद नेताम, झमेल राजपूत, छविलाल सूर्यवंशी, सत्यनारायण नेताम, मुकेश मिश्रा, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व के वनरक्षक ओमप्रकाश राव, वनपाल महेन्द्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य विभाग से जिला कार्यक्रम सलाहकार डॉ.श्रीकांत चन्द्राकर और चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्रेया कटारिया सहित सामुदायिक वन संसाधन एवं प्रबंधन समिति मटियाबाहरा का सम्मान मुख्य समारोह में किया गया।
कलेक्टर कार्यालय-निवास में कलेक्टर गांधी ने किया ध्वजारोहण
धमतरी । राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर नम्रता गांधी ने कलेक्टर कार्यालय और अपने निवास में ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिले में उत्साह पूर्वक किया जा रहा हर घर तिरंगा का आयोजन
धमतरी । जिले में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मातृभूमि के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का सुनहरा अवसर हम सबको मिला हुआ है, अपने गौरवमयी इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न आंदोलनों की जानकारी युवा पीढ़ी को हो, दृष्टिगत रखते हुए 77 वें स्वाधीनता पर्व को पूरा देश धूमधाम से मनाने जा रहा है।
इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है।
तथा दी गई दायित्वों को पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करने सुनिश्चित भी किया गया है। आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणजनों को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने तथा हर घर तिरंगा फहराने अपील की गई है।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि ’’हर घर तिरंगा’’ के अन्तर्गत समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, जनपद पंचायत के अंतर्गत समस्त घरों, सरकारी राशन की दुकानों में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को उत्सवी माहौल बना रहे हैं।
जिले में उत्साह पूर्वक किया जा रहा हर घर तिरंगा का आयोजन
धमतरी। जिले में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मातृभूमि के वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का सुनहरा अवसर हम सबको मिला हुआ है, अपने गौरवमयी इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान विभिन्न आंदोलनों की जानकारी युवा पीढ़ी को हो, दृष्टिगत रखते हुए 77 वें स्वाधीनता पर्व को पूरा देश धूमधाम से मनाने जा रहा है।
इस संबंध में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न आयोजित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है।
तथा दी गई दायित्वों को पूरी तन्मयता एवं संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वयन करने सुनिश्चित भी किया गया है। आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणजनों को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता निभाने तथा हर घर तिरंगा फहराने अपील की गई है।
आगे उन्होंने यह भी कहा कि ’’हर घर तिरंगा’’ के अन्तर्गत समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, गैर सरकारी संगठनों, जनपद पंचायत के अंतर्गत समस्त घरों, सरकारी राशन की दुकानों में तिरंगा फहराकर कार्यक्रम को उत्सवी माहौल बना रहे हैं।
260 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया
धमतरी । स्कूल बच्चों के सुरक्षित सफर को लेकर केन्द्रीय विद्यालय लोहरसी में पुलिस यातायात के उनि. खेमराज साहू, प्रआर. पेमन साहू के द्वारा पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें 20 से अधिक आटों, वेन, मैजिक वाहन के दस्तावेज, सुरक्षा उपकरणों को चेक किया गया।
सभी वाहन चालको को क्षमता से अधिक स्कूली बच्चें नही बैठने, तेजगति से वाहन नही चलाने, मार्ग में वाहन खड़े कर बच्चों को नही उतरने चढ़ने, सुरक्षित स्थान में वाहन खड़े कर उतरने व चढ़ने, जब तक बच्चे स्कूल या घर के अन्दर प्रवेश ना करे तक तक रूकने बताया गया।
बच्चों को बैठने के लिए कोई अतिरिक्त फट्टी नही लगाने, बच्चों की सुरक्षा हेतु आटों रिक्शा के दोनों तरफ जाली लगाने के साथ यहाँ सुनिश्चित हो की दांयी ओर की जाली फिक्स तथा बांयी ओर की जाली अस्थाई लगी हो, आटों रिक्शा के आगे-पीछे ऑन स्कूल ड्यूटी लिखा होना चाहिए बताया गया। एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर बताये गयें नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया है। बताये गये नियमों पालन नही किये जाने पर मोटरयान नियमों के तहत कार्यवाही की जावेंगी।
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जिले के समपूर्ण थाना-चौकी के द्वारा विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही की जा रही है। विशेष अभियान के तहत बिना लायसेंस, तीन सवारी बिना हेलमेट, मौके पर कागजात पेश नही करना, बिना नम्बर के वाहन चालने 260 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया है।
भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़: उप मुख्यमंत्री श्री साव
माँ-बेटी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
धमतरी । धमतरी जिले में एक मां और बेटी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापारा शिव चौक की बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, धमतरी शहर के बनियापारा वार्ड निवासी खुशबू शर्मा की शादी दुर्ग में हुई थी। शादी के बाद पति से अनबन हो गई और वह अपने मायके वापस आ गई। पांच-छह वर्षों से वह अपने 13 साल की बेटी के साथ मायके में ही रह रही थी। दोनों ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को दें सम्मान
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज धमतरी विकासखंड के ग्राम करेठा मे हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गई वहीं मगरलोड विकासखंड में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा हर घर तिरंगा हस्ताक्षर अभियान चलाकर एवं नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सिहावा में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास के छात्रों एवं समूह की महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में गांव का भ्रमण करते हुए भारत माता का जय गान किया गया। देश के वीर सपूतों की वीरता का बखान किया गया।
समूह की महिलाओं ने हर घर तिरंगा फहराने लोगों को आव्हान किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बनबगौद, पचपेड़ी, भंवरमरा, मोंगरागहन ,सिवनी खुर्द, सेमरा बी, दरगहन ,अमलीडीह, अर्जुनी, धौराभाठा, उमरगांव, भीतर रास की ग्रामीण महिलाओं ने जोर शोर से तिरंगा रैली निकाली गई की प्रशंसा करते हुए सीईओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव ने जिले के आम नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहें।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग तथा जनपद पंचायत धमतरी,कुरुद, मगरलोड, नगरी के विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने तिरंगा रैली तथा बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें।
उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन में देश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
सीईओ जिला पंचायत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एव उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट harghartiranga.com के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।
13 सितम्बर तक चलाया जा रहा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 13 सितम्बर तक मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। आज आयोजित कार्यक्रम में डिप्लोमा एलीमेंटरी के द्वितीय वर्ष के 100 छात्राध्यापकों को यूनीसेफ एवं जिला चिकित्सालय धमतरी के सहयोग से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कक्षा में शिक्षक और बच्चों के द्वारा मानसिक तनाव से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही रोचक एवं विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से समझाईश दी गई। इस मौके पर धमतरी के जिला सलाहकार डॉ.श्रीकांत चन्द्राकार, कांकेर जिला सलाहकार सुश्री रम्या कौशिक, और दंतेवाड़ा जिला सलाहकार श्रुति प्रसाद के द्वारा सभी छात्राध्यापककों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद शाला अनुभव के दौरान प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों को मानसिक स्वास्थ के बारे में जानकारी देकर जागरूक करेंगे। इस अवसर पर डाइट के संकाय सदस्य डी.के.साहू, पी.एस.टी. प्रभारी बी.एम.गजेन्द्र, नरेंद्र देवांगन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
मातृत्व शिक्षा सेवाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से प्रदान करती है
धमतरी । आंगनबाड़ी केंद्र में जिस तरह से छोटे-छोटे बच्चे और गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य तथा मातृत्व शिक्षा सेवाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से प्रदान करती है वास्तव में यह बड़ा सराहनीय कदम है। आंगनबाड़ी केंद्र एक सरकारी संगठन है जिसमें तीन से छै साल तक के बच्चों किशोरी बालिकाओं और महिलाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं, यही कारण है कि छोटे बच्चों के प्रतिमान से गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण करते हैं। इन केंद्रों में बच्चों की आधारशिला को मजबूत बनाने के लिए राजा-रानी, दादा-दादी, नाना-नानी, बंदर मामा, चंदा मामा की कहानी सुनाना, बाल कविता के माध्यम से शिक्षा देना, खेल-खेल में शिक्षा जैसी अनेक मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों को बच्चों के व्यवहार में शामिल करते हैं।
जिला मुख्यालय से महज 35 किलोमीटर की दूरी में ग्राम पंचायत गुदगुदा स्थित है। वित्तीय वर्ष - 2021-22 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत राशि- 6 लाख 45 हजार रुपए एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभिसरण मद की राशि- 1 लाख 45 हजार रुपए की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया गया। रचनात्मक दृष्टिकोण से देखें तो अन्य केंद्रों की अपेक्षा आंगनबाड़ी केंद्र गुदगुदा एक आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में कहानी को बयां कर रही है । इस आंगनबाड़ी में अब शतप्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रहती है। इस आंगनबाड़ी केंद्र की खासियत यह है कि इसके दीवारों पर बने आकर्षक कार्टून बच्चों और पालकों को सम्मोहित करते हैं। कु. लालिमा निषाद की मां श्रीमती-सेवती निषाद बताती हैं-अपने साढ़े तीन वर्ष की बेटी लालिमा को हर रोज आंगनबाड़ी केंद्र छोड़ने आती है। आंगनबाड़ी केंद्र को बच्चे का दूसरा घर कहती हैं। चांवल, दाल, हरी सब्जी, रेडी टू ईट का हलवा, पोहा मीनू अनुसार प्रति दिवस पौष्टिक आहार के रुप में देते हैं। कु.काव्या यादव की मां श्रीमती-खिलेश्वरी यादव ने बताया कि-आंगनबाड़ी केंद्र में सुविधाएं बेहतर हुई है। इसलिए मेरे बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र जाना बहुत पसंद करते हैं। ग्राम पंचायत सरपंच श्री-घनश्याम साहू ने बताया कि-आंगनबाड़ी केंद्र महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं महिला बाल विकास विभाग के अभिसरण से बनाया गया है। बच्चों के बीच प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण स्तर में सुधार लाया गया। इससे मातृ एवं शिशु पोषण स्तर में सुधार आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बच्चों को पढ़ाई के अलावा विभिन्न खेलकूद के माध्यम से सिखाया जाता है।
'काका, आपने मुझे पहचाना'... 51 वर्षों बाद अपने गांव पहुंचे स्वामी विश्वज्योति
नगरी। काका, आपने मुझे पहचाना...? भगवा वस्त्रधारी व्यक्ति ने जब गांव के एक बुजुर्ग से अपने विषय में पूछा तब उन्होंने न में सिर हिलाया। बुजुर्ग ही नहीं, गांव के अधिकांश लोग इन्हें नहीं पहचान पा रहे थे। 16 वर्ष की आयु में गांव छोड़कर आश्रमों में भटकने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर योग प्रशिक्षक के रूप में विख्यात हीरालाल कश्यप अब स्वामी विश्वज्योति सरस्वती के नाम से पहचाने जाते हैं। वे पूरे 51 वर्षों के पश्चात अपने गांव मोदे लौटे तो बुजुर्गों से आशीष लेने लगे। उनकी ख्याति सुन आसपास के गांवों के लोग भी उनका सानिध्य पाने मोदे गांव आए।
यह है योग गुरु की कहानी
योग को बढ़ावा देने और आश्रम में सेवा का जुनून नगरी के ग्राम मोदे निवासी हीरालाल कश्यप में इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने घर छोड़कर आश्रम में शरण ले ली। फिर घर की ओर कभी मुड़कर नहीं देखा, बल्कि गंगा नदी किनारे के आश्रमों में जीवन बिताते हुए योग की शिक्षा देने लगे। केवल 16 वर्ष की आयु में घर छोड़ने वाले हीरालाल की पहचान अब योग गुरु के रूप में है। उन्हें स्वामी विश्वज्योति सरस्वती के नाम से जाना जाता है। वे 51 वर्षों के बाद अब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।
बचपन में ही चले गए थे बाहर
बताया गया है कि स्वामी विश्वज्योति सरस्वती मोदे निवासी बाबूलाल कश्यप के द्वितीय पुत्र हैं। वे पांच भाई हैं। 51 वर्ष पहले योग आश्रम बिहार में सेवा देने चले गए थे। उन्होंने योग गुरु के रुप में बिहार स्कूल आफ योगा मुंगेर में अपना सेवा दी। पश्चात बैजनाथ धाम देवधर मंगोत्री में दो वर्ष, गुजरात के नदियार में पांच वर्ष उज्जैन में चार माह सेवा दी। उनके बाद ऋषिकेष आश्रम, कैलाश आश्रम, योगी निकेतन में सेवा प्रदान की।
गांव वालों ने किया स्वागत
गांव आने पर मोदे के अलावा सांकरा व घठुला में भी ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उनके परिवार में पांच भाई में से दो भाई गोविंद कश्यप व सुरेश कश्यप उनकी सेवा कर रहे है। स्वागत करने वालों में डा रुद्र कश्यप, डा राजू सोम, रोमेस कश्यप, डारविन कश्यप, नवल कश्यप, श्रद्धा सोम, रीतु सूर्यवंशी, गीता देवी, वंदना कश्यप ने स्वागत किया।