छत्तीसगढ़ / बीजापुर

श्री मनोज कुमार ने बताया की मिलेट्स (मोटे अनाज) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।

  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85 वाहिनी के कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही के निर्देशन में आज दिनांक 10/01/2025 को श्री अन्न (मिलेट्स मेला) का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोटे अनाज जैसे की ज्वार, बाजरा, रागी व मक्का से बने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये गए इस अवसर पर 85 वाहिनी के मेडिकल ऑफिसर श्री मनोज कुमार ने बताया की मिलेट्स (मोटे अनाज) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।

मिलेट्स में विभिन्न प्रकार के विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, के साथ और भी कई पौषक तत्व मौजूद होते है ये अनाज गलूटन फ्री सुपर फूड्स है जो मधुमेह को कंट्रोल करने व शरीर का वजन घटाने, एनर्जी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने मने सहायता करते है। इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85 वाहिनी के कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही ने सभी जवानों को 30 प्रतिशत मिलेट्स अपनी डाइट में शामिल करने हेतु निर्देशित किया और इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के श्री ब्रजेश कुमार सिंह, द्वितिय कमा0 अधिकारी 85 वाहिनी, श्री सुरेश ओराव, द्वितिय कमा0 अधिकारी 85 वाहिनी, श्री नरेन्द्र सिंह, उप कमाण्डेंट 85 वाहिनी, डाॅ0 ज्योति प्रकाश शर्मा, सहायक कमाण्डेंट 85 वाहिनी , डॉ0 मनोज कुमार  85 वाहिनी  ए एम ओ एवं जवान मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image